दोस्तों एक समय की बात है एक गांव में एक मेहनती किसान रहता था वह रोज सुबह जल्दी उठकर दूर के कुएं से पीने लायक पानी लाता था इसके लिए उसके पास दो मटके थे जिसे वह एक डंडे के दोनों सिरों पर बांधकर अपने कंधे पर उठाया करता था उसका एक मटका अच्छा लेकिन दूसरे मटके में छोटा सा छेद था जिसके कारण उसका आधा पानी रास्ते में ही गिर जाता था पहले वाले मटके को पूरा पानी लाने का घमंड था और वह दूसरे मटके को रोज ताने मारता था वह कहता था कि तुम किसी काम के
नहीं हो तुम्हारा आधा पानी रास्ते में ही गिर जाता है तुम्हारे कारण ही किसान का मेहनत बर्बाद हो जाता है तुम कहीं गिरकर टूट क्यों नहीं जाते तुम बिल्कुल बेकार हो यह सुनकर दूसरा मटका उदास हो जाता एक दिन वह रोने लगा किसान ने जब उसे रोते हुए देखा तो पूछा क्या हुआ दोस्त तुम रो क्यों रहे हो मटके ने जवाब दिया मेरे अंदर एक छेद है जिसके कारण मेरा आधा पानी रास्ते में ही गिर जाता है मेरे ही कारण आपकी मेहनत बर्बाद हो जाती है मेरी इस कमी के बाद भी आपने मुझे कभी दोष
नहीं दिया मैं अपनी इस कमी के लिए शर्मिंदा हूं मुझे माफ कर दो यह सुनकर किसान को बुरा लगा और उसने कहा क्या तुम हमेशा अपने इस कमजोरी के बारे में ही सोचकर उदास रहती हो क्या तुमने कभी हमारे पानी लाने वाले रास्ते को ध्यान से नहीं देखा है अगर ऐसा है तो कल मैं तुम्हें कुछ ऐसा दिखाऊंगा जिसे देखकर तुम्हारा यह दुख खत्म हो जाएगा अगले दिन किसान जब पानी लेने के लिए गया तब लौटते समय उसने छेद वाले मटके से कहा देखो रास्ते के किनारे कितने सुंदर रंग बिरंगे फूल खिले हुए हैं छेद
वाला मटका पूरे रास्ते फूलों को ही देखता रहा और आनंद लेता रहा जब किसान घर पहुंचा तब उस मटके का आधा पानी रास्ते में ही गिर गया था यह देखकर वह मटका फिर से उदास हो गया और रोने लगा तब किसान ने उसे कहा दोस्त तुम अब भी रो रहे हो क्या तुमने ध्यान दिया रास्ते में जो रंग बिरंगे फूल खिले हुए थे वह केवल तुम्हारे तरफ ही थे दूसरे मटके के तरफ एक भी फूल नहीं थे मुझे पहले से ही पता था कि तुम में एक छेद है इसलिए मैंने रास्ते में रंग बिरंगे फूलों
के बीज बो दिए तुमने रोज आते समय उसे पानी दिया और आज पूरा रास्ता सिर्फ तुम्हारे कारण ही सुंदर फूलों से भरा हुआ है लोग सुंदर रंग बिरंगे फूलों का आनंद ले रहे हैं उनकी खुशबू ले रहे हैं यदि तुम में छेद नहीं होता तो क्या यह संभव होता दोस्तों इस दुनिया में ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जो परफेक्ट हो जिसमें कोई कमी ना हो हर इंसान के अंदर कुछ ना कुछ कमी जरूर होती है यदि हम अपनी कमियों को केवल नेगेटिव वे में देखेंगे तो हमेशा रोते ही रहेंगे और दु रहेंगे पर यदि
हम अपनी कमियों को पॉजिटिव वे में देखेंगे तो शायद उसमें भी हमें कुछ ना कुछ अच्छाई जरूर मिल जाएगी ठीक उसी प्रकार जैसे किसान ने उस छेद वाले मटके के साथ किया उसने उस मटके की कमजोरी को उसकी ताकत बना दिया और आज वह छेद वाला मटका दूसरे वाले अच्छे मटके से ज्यादा महत्व रखता है इसी तरह हमेशा सकारात्मक कहानियां सुनते रहने के लिए इस वीडियो को लाइक करें और जीवन ज्ञान मोटिवेशन को सब्सक्राइब करें धन्यवाद