स्वागत है आपका आज के एपिसोड में सबसे पहले देखते हैं पिछले अभ्यास प्रश्न को निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 से संबंधित है विकल्प ए चुनाव आचरण का विनियमन विकल्प बी निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन विकल्प सी राजनीतिक दलों का पंजीकरण या विकल्प डी भ्रष्ट आचरण पर अंकुश लगाना इसका सही उत्तर है विकल्प बी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम यानी आरपीए 1950 इसके मुख्य प्रावधान कौन से हैं सबसे पहले उस पर नजर डालते हैं तो यह निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए प्रक्रिया निर्धारित करता है यह लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं तथा विधान परिषदों
में सीटों के आवंटन का प्रावधान करता है यह मतदाता सूची तैयार करने और सीटें भरने के तरीके की प्रक्रिया निर्धारित करता है साथ ही यह मतदाताओं की योग्यता भी निर्धारित करता है तो आइए शुरुआत करते हैं आज के पहले प्रश्न से पहला प्रश्न है अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है विकल्प ए माउंट आबू चोटी विकल्प बी गुरु शिखर चोटी विकल्प सी माउंट एवरेस्ट या विकल्प डी केटू इसका सही जवाब है विकल्प बी अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी माउंट आबू पर स्थित गुरु शिखर है यह पृथ्वी पर सबसे पुरा पुराना मोड़
दार पर्वत है इस रेंज का विस्तार गुजरात के हिम्मतनगर से दिल्ली तक लगभग 720 किमी की दूरी तक है जो हरियाणा और राजस्थान तक विस्तारित है यह रेंज लाखों साल पुराना है जिसका निर्माण भारतीय उपमहाद्वीप प्लेट के यूरेशियन प्लेट की मुख्य भूमि से टकराने के कारण हुआ है कार्बन डेटिंग से पता चला है कि इसकी रेंज में तांबे और अन्य धातुओं का खनन लगभग पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में किया गया था यह पर्वत एक अपशिष्ट पर्वत के रूप में विद्यमान है इसकी ऊंचाई 300 मीटर से 900 मीटर के बीच है अगला प्रश्न है राजाजी राष्ट्रीय
उद्यान की स्थापना किस वर्ष की गई थी विकल्प ए वर्ष 1975 विकल्प बी वर्ष 1983 विकल्प सी वर्ष 1990 या विकल्प डी वर्ष 2000 इसका सही उत्तर है विकल्प बी राजाजी राष्ट्रीय उद्यान हरिद्वार उत्तराखंड में शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में 820 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है यह उत्तराखंड के तीन अ रण्य अर्थात राजा जी मोतीचूर और चीला के एक बड़े संरक्षित क्षेत्र से मिलकर बना है वर्ष 1983 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री राजगोपालाचारी के नाम पर इसका नाम राजाजी राष्ट्रीय उद्यान रखा गया है जिन्हें लोकप्रिय रूप से राजा जी के नाम से जाना जाता
था यह क्षेत्र एशियाई हाथियों के निवास स्थान की उत्तर पश्चिमी सीमा है इसमें स्तनधारियों की 23 प्रजातियां और पक्षियों की 315 प्रजातियां जैसे हाथी बाघ तेंदुए हिरण एवं घोरर आदि पाई जाती हैं इसे वर्ष 2015 में बाघ अभ्यारण्य घोषित किया गया था अगला प्रश्न है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण कब शुरू की गई थी विकल्प ए 1 अप्रैल 2016 विकल्प बी 25 जून 2015 विकल्प सी 1 जनवरी 2017 या विकल्प डी 1 मार्च 2016 तो इसका सही उत्तर है विकल्प ए पीएम एवाई जी 1 अप्रैल 2016 ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के मकान उपलब्ध
कराने के लिए इंदिरा आवास योजना से पुनर्गठित किया गया इसमें लाभार्थियों का चयन सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 ग्रामसभा और जिओ टैगिंग के आधार पर किया जाता है हाल ही में केंद्र ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8 लाख से अधिक घरों के निर्माण को मंजूरी दी है अगला प्रश्न है पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान का प्रारंभिक उद्देश्य क्या है है विकल्प ए आदिवासी विवाद निपटान के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करना या विकल्प बी विलुप्त के कगार पर खड़े आदिवासी समूहों की रक्षा और पोषण करना या विकल्प
सी आदिवासी क्षेत्रों में नए स्कूल बनाना या विकल्प डी आदिवासी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना तो इसका सही उत्तर है विकल्प बी पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान यानी पीएम जनमन इसका उद्देश्य जनजातीय समूहों विशेषकर विलुप्त होने के कगार पर खड़े जनजाति समूहों को आवश्यक सहायता विकास और मुख्य धारा की सेवाओं तथा अवसरों से जोड़ने के माध्यम से संरक्षित एवं पोषित करना यह 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2254 गांवों तथा 220 जिलों में 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को शामिल किया गया है इसमें लगभग 28 लाख लोग इन पहचाने गए जनजातीय
समूहों से संबंधित हैं यह जनजातीय समुदायों के उत्थान और सुरक्षा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा आवश्यक सेवाओं एवं सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण में अंतर को पाटने का कार्य करता है साथ ही उन्हें मुख्य धारा के विकास में एकीकृत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है अगला प्रश्न है नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए पहला कथन है सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़ों को उल्का पिंड कहते हैं दूसरा कथन है खुले आकाश में फैली एक छोर से दूसरे छोर तक चौड़ी सफेद पट्टी जो कि लाखों तारों का
समूह है इसे आकाश गंगा कहते हैं ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा या कौन से कथन सत्य है या हैं विकल्प ए केवल एक विकल्प बी केवल दो विकल्प सी एक और दो दोनों या विकल्प डी ना तो एक ना ही दो इसका सही उत्तर है विकल्प सी उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़ों को उल्का पिंड कहते हैं या खुले आकाश में एक छोर से दूसरे छोर तक फैली चौड़ी सफेद पट्टी जो कि एक चमकदार रास्ते की तरह दिखती है यह लाखों तारों का
समूह है और यह पट्टी आकाश गंगा है साथ ही हमारा सौरमंडल आकाश गंगा का ही एक भाग है और प्राचीन भारत में इसकी कल्पना आकाश में प्रकाश की एक बहती नदी से की गई थी इस प्रकार इसका नाम आकाश गंगा पड़ा अगला प्रश्न है निम्नलिखित में से कौन सा ड्रिप सिंचाई का लाभ है पहला बीमारी से बचाव दूसरा खर पतवार की वृद्धि कम करता है तीसरा पानी का रिसाव कम करता है उपर्युक्त में से कौन सा या कौन से विकल्प सही है या है विकल्प ए केवल एक और दो विकल्प बी केवल तीन विकल्प सी
केवल दो और तीन या विकल्प डी एक दो और तीन तो इसका सही उत्तर है विकल्प डी ड्रिप सिंचाई में बहुत कम मात्रा में मिट्टी पर पानी टपकायालु गती हैं जबकि सतही सिंचाई में पूरी मिट्टी को गीला किया जाता है ट्रिप सिंचाई के प्रमुख लाभों में शामिल हैं पौधों की पत्तियों तनों और फलों के साथ पानी के संपर्क को कम करके रोगों को रोकना इससे पौधों के बीच की पंक्तियां सूखी रहती हैं जिससे पहुंच में सुधार होता है और खर पतवार की वृद्धि कम होती है जड़ क्षेत्र के नीचे पानी और पोषक तत्त्वों का रिसाव
कम हो जाता है अगला प्रश्न है निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए पहला पराग कण दूसरा रेडान तीसरा कार्बन मोनोऑक्साइड चौथा फार्म एल्डिहाइड या पांचवा कीटनाशक उपयुक्त में से कितने इंडोर वायु प्रदूषक हैं विकल्प ए केवल दो विकल्प बी केवल तीन विकल्प सी केवल चार या विकल्प डी सभी पांच तो इसका सही उत्तर है विकल्प डी इंडोर वायु प्रदूषण का अर्थ है इमारतों और संरचनाओं के भीतर तथा आसपास वायु की गुणवत्ता का दूषित होना कुछ अन्य इंडोर वायु प्रदूषक निम्न है जैविक प्रदूषक इनमें पौधों से निकलने वाले पराग पालतू जानवरों के बाल कवक और कुछ बैक्टीरिया
जैसे एलर्जी कारक शामिल है रेडान यह एक ऐसी गैस है जो जमीन से प्राकृतिक रूप से निकलती है रेडान इमारतों और घरों के तह खानों में फंस सकती है कार्बन मोनोऑक्साइड यह तब उत्पन्न होती है जब गैस तेल कोयला या लकड़ी जैसे ईंधन पूरी तरह से नहीं जलते पामेल हाइड यह एक गैस है जो मुख्य रूप से कालीन पार्टिकल बोर्ड और इंसुलेशन फम से उत्पन्न होती है कीटनाशक यह स्वाभाविक रूप से विषैले होते हैं और घर के अंदर वायु प्रदूषण का कारण बनते हैं अगला प्रश्न है ग्रामीण प्रौद्योगिकी कार्यवाही समूह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों
पर विचार कीजिए पहला कथन है यह ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप का उच्च स्तर प्रदान करने के लिए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय की एक पहल है दूसरा कथन है हस्तक्षेप मुख्य रूप से मांग संचालित होने के लिए डिजाइन किए गए हैं जो जमीनी स्तर पर प्रौद्योगिकी अंतराल को पाटने पर ध्यान केंद्रित करते हैं नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए विकल्प ए केवल एक विकल्प बी केवल दो विकल्प सी एक और दो दोनों या विकल्प डी ना तो एक ना ही दो तो इसका सही उत्तर है विकल्प सी ग्रामीण
प्रौद्योगिकी कार्य समूह ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप का उच्च स्तर प्रदान करने के लिए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय की एक पहल है यह हस्तक्षेप मुख्य रूप से मांग संचालित होने के लिए डिजाइन किए गए हैं साथ ही जमीनी स्तर पर प्रौद्योगिकी अंतराल को पाटने प्रौद्योगिक को उन्नत करने और अभिनव परियोजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण तथा प्रदर्शन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो आइए अंत में नोट करते हैं आज का अभ्यास प्रश्न सरोगेसी विनियमन अधिनियम 2021 के तहत सरोगेसी का लाभ उठाने के लिए कौन पात्र है विकल्प ए कोई भी दंपति
चाहे उनकी वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो विकल्प बी 25 से 45 वर्ष की आयु के बीच की कोई भी विधवा या तलाकशुदा विकल्प सी कानूनी रूप से विवाहित दंपत्ति या विकल्प डी इनमें से कोई नहीं तो इस प्रश्न का जवाब कमेंट बॉक्स में देना ना भूलें धन्यवाद डियर व्यूवर्स अपने एग्जाम की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले