पीसीएस करंट न्यूज़ में अभी की न्यूज़ है लच हुआ भास्कर पोर्टल हाल ही में स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल द्वारा भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री पोर्टल लॉन्च किया गया इसका उद्देश्य उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र में स्टार्टअप्स निवेशकों सलाहकारों सेवा प्रदाताओं और सरकारी संगठनों के बीच सहयोग को केंद्रीकृत सरल और बेहतर बनाना है यह पहल वैश्विक स्तर पर भारत को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहायक है तथा स्टार्टअप के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है वहीं वर्तमान में 146000 से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त
स्टार्टअप भारत में स्थित हैं आइए अब जानते हैं भास्कर पोर्टल के बारे में भास्कर पोर्टल को भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को एकीकृत और सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है जो निर्वात सहयोग ज्ञान साझा करण और नवाचार के लिए वन स्टॉप समाधान प्रदान करता है भास्कर एक केंद्रीय वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में काम करेगा जो निरंतर विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम के हित धारकों को एक साथ रखेगा जिससे यह आने वाले समय में दुनिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बन जाएगी भास्कर का लक्ष्य एक वन स्टॉप
डिजिटल प्लेटफार्म प्रदान करके क्षमता का उपयोग करना है जो निवेशकों और उद्यमियों दोनों के सामने आने वाली समस्याओं से निपट है भास्कर संसाधनों उपकरणों और सूचनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला तक आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा जो एक केंद्रीकृत रजिस्ट्री के रूप में कार्य करके विचार से लेकर क्रियान्वयन तक उद्यमशीलता की यात्रा का समर्थन करेगा इस पोर्टल पर व्यक्तिगत पहचान के लिए आईडी प्रदान की जाएगी जो व्यक्तिगत डैशबोर्ड के लिए प्रोफाइल से जुड़ी होगी यह डिजिटल पहचान व्यक्ति को विभिन्न सेवाओं तक पहुंचने और अन्य सदस्यों द्वारा खोजे जाने में सक्षम बनाएगी विभिन्न क्षेत्रों उद्योगों प्रौद्योगिकियों
और क्षेत्रों के हित धारकों को एक साथ लाकर यह मंच सभी के लिए परस्पर सहयोग के अवसर पैदा करता है आइए अब जानते हैं स्टार्टअप इंडिया के बारे में स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है इसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और उभरते उद्यमियों को अवसर प्रदान करने के लिए देश में एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है इसे 16 जनवरी 2000 16 को लॉन्च किया गया था इस पहल की कार्य योजना निम्नलिखित तीन क्षेत्रों पर केंद्रित है सरलीकरण और हैंड होल्डिंग फंडिंग सहायता और प्रोत्साहन उद्योग अकादमिक साझेदारी और उष्मा यन
तो आइए अंत में नोट करते हैं आज का अभ्यास प्रश्न भास्कर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है विकल्प ए स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना विकल्प बी स्टार्टअप निवेशकों और सेवा प्रदाताओं के बीच सहयोग को केंद्रीकृत सरल बनाना विकल्प स स्टार्टअप्स के लिए कर लाभ प्रदान करना या विकल्प डी उद्यमशीलता के लिए नए नियम बनाना तो इस प्रश्न का जवाब कमेंट बॉक्स में देना ना भूलें धन्यवाद डियर व्यूवर्स अपने एग्जाम की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें