[संगीत] एक दफा का जिक्र है कि एक गधा खेतों में घास चल रहा था शाम का वक्त था उसका मालिक कामकाज से फारिग होकर आराम से अपनी झोपड़ी में लेटा हुआ था अचानक उस गधे ने झाड़ियों में से एक अजीब सी आवाज सुनी जैसे कोई उस तरफ आ रहा है इससे पहले के गधा सूरते हाल को समझता और आवाज निकालकर अपने मालिक को खबरदार करता झाड़ियों में से एक आदमी निकला और उसने गधे के मुंह पर रस्सी बांध दी ताकि गधा कोई आवाज ना निकाल सके वह आदमी एक चोर था जो गधे को चुराने के
लिए आया था वह आदमी गधे को चोरी करके वहां से बहुत दूर एक ऐसी जगह पर ले गया जहां गधों से सख्त मशक्कत करवाई जाती थी वहां पर मुर्दा गधों की बाकिया और ढांचे इधर-उधर पड़े दिखाई दे रहे थे बहुत सारे गधों से वहां पर काम लिया जा रहा था उस जगह का मालिक एक इंतहा बेरहम इंसान था वहां पर गधों से ना सिर्फ इंतहा मुशक्कल उनको बेरहमी से मारा पीटा जाता था और खाने को बस इतना ही दिया जाता था कि वह जिंदा रह सके उस नए गधे को यह सब देखकर साफ दिखाई दे
रहा था कि यहां पर उसकी जिंदगी इंतहा मुश्किल होगी और मौत ही उसका मुकद्दर होगी शुरू शुरू में उस गधे ने कई दफा वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब ना हो सका का जब भी वह पकड़ा जाता हर दफा उसे बेरहमी से मारा जाता उसके जिस्म पर कई जखम आ चुके थे इतनी मार खाने और इतना जुल्म सहने के बाद उसने वहां से भागने का इरादा तर्क कर दिया था आजादी की उम्मीद अब बिल्कुल टूट चुकी थी उसने यह समझौता कर लिया था कि अब उसने अपनी जिंदगी वहीं पर ही गुजारनी है
लेकिन वह नहीं जानता था कि कुदरत ने उसके लिए कुछ और ही सोच रखा है एक दफा जब उस जगह का गेट खोला गया तो गेट किसी वजह से खराब हो गया अब वह गेट बंद नहीं हो रहा था उसको रिपेयर करवाना पड़ना था सब गधों को वहां पर लोहे की जंजीरों से बांधा जाता था यह वाला गधा चूंकि बहुत कमजोर हो चुका था इसलिए उसकी जंजीरें ढीली पड़ चुकी थी खुले गेट की सूरत में गधे के पास एक ऐसा मौका था जो जिंदगी में शायद उसे दोबारा कभी नसीब ना हो लेकिन पकड़े जाने और
मार खाने का ख्याल उसे रोक रहा था वह जानता था कि अगर वह पकड़ा गया तो बहुत बुरी तरह मारा पीटा जाएगा वह भागने का ख्याल दिल से निकालने की कोशिश करने लगा उस वक्त एक खूबसूरत परिंदा जिसके पर बर्फ की तरह सफेद थे और आंखों में जहान की चमक थी वह आसमान की तरफ से उड़ता हुआ आया और गधे से बोला तुम कैसे इस शानदार सुनहरी मौके को मिस कर सकते हो वो एक ऊंचे दर रखत से सारा कुछ देख रहा था उसने गधे से इतना इसरार किया उसकी इतनी हौसला अफजाई की कि वो
उस मौका से फायदा उठाने और वहां से भागने के लिए राजी हो गया जंजीरों से आजाद होने के लिए उसे ज्यादा कोशिश नहीं करनी पड़ी उसने अपनी पूरी हिम्मत और ताकत को जमा किया और खुले गेट से बाहर की तरफ दौड़ लगा दी वह पूरी ताकत से दौड़ रहा था वह सफेद रंग का खूबसूरत परिंदा भी उसके साथ-साथ हवा में उ रहा था वहां पर मौजूद गार्ड्स ने उसे भागते हुए देख लिया था और अब वह घोड़ों पर सवार होकर उसका पीछा कर रहे थे अचानक तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई तेज हवा की वजह
से उस बारिश ने तूफान की शक्ल इख्तियार कर ली गधे को ऐसा लग रहा था जैसे कुदरत उसके खिलाफ है क्योंकि तेज बारिश की वजह से उसे कुछ नजर भी नहीं आ रहा था और रास्ते में पानी भी खड़ा हो गया था कीचड़ और फिसलन भी ज्यादा हो गई थी जिसकी वजह से गधे के लिए भागना मुश्किल हो रहा था बहुत ज्यादा काम करने और खुराक की कमी की वजह से गधा पहले ही बहुत कमजोर था इन मुश्किल हालात थकावट और कमजोरी की वजह से उसकी आंखों में आंसू आ गए वह बेबसी से ऊंची आवाज
में चलाया मैं नहीं कर सकता यह मुझसे नहीं होगा यह मेरे बस से बाहर है सफेद रंग का वह बगला जो उसके साथ हवा में उड़ रहा था उसने अपनी बारीक आवाज में उसकी हिम्मत बंधते हुए कहा हिम्मत करो चलते रहो बस थोड़ी हिम्मत और करो तुम बस आजाद होने ही वाले हो बगले की आवाज गधे के लिए उम्मीद की एक किरण थी इस तूफानी बारिश और सैलाब पानी में उस फिसलन वाले रास्ते पर भागते हुए उसकी वहद उम्मीद वहद सहारा वह बगला ही था जो अपनी बारीक आवाज में उसकी हिम्मत को बढ़ा रहा था
भागते रहो तुम बस पहुंचने ही वाले हो अब वह गार्ड्स उसके बहुत करीब पहुंच चुके थे उसी वक्त बारिश रुक गई अब गधे को सारा कुछ साफ दिखाई दे रहा था वह यह देखकर हैरान हो गया कि भागते भागते वह अपने पुराने मालिक के खेतों के बिल्कुल पास पहुंच चुका था उसने अपनी बची कुछ ताकत को जमा किया उसकी आजादी अब उसके बहुत करीब आ चुकी थी उस ने पूरी ताकत से भागना शुरू कर दिया उसके पीछे भागते हुए चोरों के गार्ड्स को भी अब समझ आ गई थी कि वो उसे नहीं पकड़ सकते इसलिए
वह भी वापस मुड़ गए गधे का मालिक भागता हुआ आया और प्यार से गधे को गले लगा लिया वो सफेद बगला भी गधे के पास आकर जमीन पर बैठ गया गधा उसे देखकर मुस्कुराया और बोला सिर्फ तुम्हारी वजह से तुम्हारी हिम्मत लाने की वजह से आज मैं आजाद हो पाया हूं अगर तुम मेरे साथ ना होते तो मैं कब का हिम्मत हार चुका होता बगला मुस्कुराते हुए बोला तुम जब मुश्किलात में और तूफानी बारिश में घिरे हुए थे तो तुम्हें कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था लेकिन आसमान की बुलंदी पर जहां मैं उड़
रहा था वहां से मैं साफ देख सकता था कि तुम सही रास्ते पर भाग रहे हो मुझे साफ दिखाई दे रहा था कि थोड़ी ही देर के बाद वह जगह आ जाएगी जहां तूफान खत्म हो जाएगा और मौसम साफ हो जाएगा और फिर वहां से थोड़ी ही दूर तुम्हारा घर भी मुझे दिखाई दे रहा था इसलिए मैं तुम्हें कह रहा था कि बस थोड़ी कोशिश और करो भागते रहो क्योंकि आसमान की बुलंदी से मैं वह सब कुछ देख रहा था जो उस वक्त तुम नहीं देख सकते थे दोस्तों इस कहानी से हमें यह सीख मिलती
है कि मुल तरीन हालात में भी उम्मीद की किरण नजर आ सकती है अगर हम कोशिश करना ना छोड़े आपकी बद किस्मती आपको तभी रोक सकती है जब आप भागना बंद कर देंगे इस कहानी से हमें यह सीख भी मिलती है कि तूफान चाहे कितना ही तेज और शदीद क्यों ना हो एक वक्त आएगा कि वह खत्म हो जाएगा और आपको अपनी मंजिल और रास्ता साफ दिखाई देने लगेगा इसलिए अगर आप भी मुश्किलात से घिरे हुए हैं किसी तूफान के दरमियान है तो मेरी बात माने और हिम्मत ना हारे कोशिश करते रहे आगे बढ़ते रहे
इस बात पर यकीन रखें कि आपकी मंजिल एक बेहतर जिंदगी आपसे बस थोड़ी ही दूर है आप उसे अभी नहीं देख सकते लेकिन आप यकीन रखें कि यह तूफान खत्म होने वाला है और आपकी मंजिल एकदम आपके सामने आ जाएगी और जिंदगी में हर रोज कुछ नया सीखो नया सोचो नया करो लर्न करो [संगीत]