कहानी की शुरुआत होती है भविष्य में जहां इंसानों की जिंदगी पूरी तरह से मशीनों से चलती है सभी लोग छोटे से छोटा काम करने के लिए भी टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं लेकिन फिर हम ग्रे नाम के एक आदमी को देखते हैं जो इस टेक्नोलॉजी की दुनिया से हटकर एक आम मैकेनिक का काम करता है उसकी पत्नी आशा कोबाल्ट नाम की एक टेक कंपनी में काम करती थी एक दिन एक गाड़ी को ठीक करने के बाद जब ग्रे उसकी डिलीवरी करने जा रहा था तो उसने आशा को भी अपने साथ चलने को कहा ताकि वापस
आते समय वह आशा की गाड़ी में आ जाए कुछ ही देर में वह दोनों समुद्र किनारे एक सुनसान जगह पर पहुंचे थोड़ा अंदर जाने पर वह एक आलीशान घर तक आए जहां ग्रे का क्लाइंट एरन रहता था एरन एक अरबपति टेक जीनियस था उसे देखकर आशा को बहुत खुशी हुई क्योंकि वो एरन के काम से काफी इंप्रेस्ड थी इसके बाद एरन ने उन्हें अपना नया आविष्कार दिखाया यह स्टेम नाम की एक माइक्रोचिप थी जिसकी मदद से वह कोई भी काम कर सकते थे इस चिप के अंदर दुनिया बदलने की ताकत थी जिसे देखकर आशा बेहद
खुश हुई पर ग्रे का मानना था कि इसकी वजह से लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी बाद में जब वह घर लौट रहे थे तो ग्रे ने कहा कि ऐसे आविष्कार उसके जैसे लोगों का धंधा ठप करके रहेंगे पर तभी ग्रे ने देखा कि उनकी गाड़ी तो कहीं और ही जा रही थी ग्रे ने गाड़ी को मुड़ने की कमांड दी और खुद ब्रेक्स लगाने की कोशिश भी की पर कोई फायदा नहीं हुआ जल्द ही वह गुंडों के मोहल्ले में आ पहुंचे जहां उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई तभी चार आदमियों ने वहां आकर
ग्रे और आशा को बाहर निकाला उसी वक्त एक पुलिस ड ड्रोन पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर रहा था वो गुंडे ग्रे और आशा को पीटने लगे तो ग्रे ने उन्हें पैसों का भी ऑफर दिया पर तब फ्रिस्क नाम का एक गुंडा हंसने लगा उसने आशा के पास जाकर उसके सीने में गोली मार दी जब ग्रे ने उस पर हमला किया तो फ्रिस्क ने उसे भी गोली मार दी जिससे वो पूरी तरह पैरालाइज हो गया इसके बाद गुंडे चले गए और ग्रे की आंखों के सामने आशा ने दम तोड़ दिया इसके तीन महीने बाद हम देखते
हैं कि ग्रे हॉस्पिटल में अब भी पैरालाइज था उसकी मां उसे व्हील चेयर में लेने आई और उसके घर पर उसकी मदद के लिए अलग-अलग मशीनस लगा दी गई लेकिन आशा की मौत से ग्रे बहुत गहरे सदमे में था बाद में ग्रे और उसकी मां पुलिस स्टेशन में डिटेक्टिव कोर्टेज से मिले ग्रे ने आशा के कातिलों के बारे में पूछा तो कोर्टेज ने कहा कि फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला यह सुनकर ग्रे को थोड़ा गुस्सा आ गया क्योंकि जो टेक्नोलॉजी लोगों के दांतों में लगी चिप्स को पड़ सकती है वोह कुछ गुंडों का पता नहीं
लगा सकी पर कोर्टेज ने बताया कि कातिलों ने अपने सिस्टम में बहुत सख्त सिक्योरिटी लगा रखी है जिस वजह से उन तक पहुंचना बे हद मुश्किल हो गया है खैर बाद में जब ग्रे हॉस्पिटल में था तो एरन उससे मिलने आया ग्रे की हालत देखकर एरन ने उसे अपने शरीर में स्टेम माइक्रोचिप लगवाने की सलाह दी ताकि वह फिर से चल फिर सके एरन ने कहा कि इसके लिए उसकी सर्जरी होगी पर यह बात एक खुफिया राज रहनी चाहिए मगर ग्रे ने कहा कि वह जीने की कोई इच्छा नहीं रखता पर फिर एरन कहने लगा
कि अगर आशा होती तो वह भी यही चाहती यह सुनकर आखिरकार ग्रे माइक्रोचिप लगवाने के लिए राजी हो गया फिर एरन की लैब में कुछ डॉक्टर ने ग्रे के शरीर में वो स्टेम माइक्रोचिप लगा दी जिसके बाद ग्रे के हाथ पैर पहले की तरह चलने लगे तब एरन काफी खुश हुआ और उसने ग्रे को एक एग्रीमेंट साइन करने को कहा ग्रे ने तुरंत एग्रीमेंट पर साइन कर दिए और दुनिया के सामने पैरालाइज होने का नाटक करने को तैयार हो गया बाद में घर लौटकर उसे डिटेक्टिव कोर्टेज का पार्सल मिला जिसमें आशा के केस के कुछ
सबूत थे असल में यह उस घटना की ड्रोन फुटेज थी वीडियो देखने के बाद अचानक उसे किसी की आवाज सुनाई दी यह आवाज उसके अंदर लगी उस माइक्रोचिप की थी जिसे सुनकर ग्रे के होश उड़ गए स्टेम ने कहा कि उसे हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सिर्फ वही उसकी आवाज सुन सकता है इसके बाद स्टेम ने फुटेज देखकर कहा कि उन गुंडों के पास बंदूकें नहीं थी बल्कि उनके टेक्नोलॉजी से बने हाथों से ही गोलियां निकल रही हैं फिर स्टेम को एक गुंडे के हाथ पर टैटू दिखा जो मिलिट्री बारकोड था उसे स्कैन
करके पता चला कि उस गुंडे का नाम सर्क था अब ग्रे ने कोर्टेज को खबर देने की सोची पर स्टेम ने उसे रोककर कहा कि सिर्फ टैटू ठोस सबूत नहीं है स्टेम ने कहा कि ग्रे को खुद सर्क के पास जाकर सच का पता लगाना चाहिए जल्द ही ग्रे उसके घर पहुंच गया और उसने सर्क के लैपटॉप की छानबीन की जिसमें ओल्ड बोनस नाम की एक बार का जिक्र बार-बार हो रहा था इसके अलावा उसे पता चला कि सर्क ने अपने शरीर में कई खतरनाक चिप्स लगवा करर खुद को एक एआई कातिल बना लिया था
लेकिन तभी सर्क ने घर पहुंचते ही ग्रे पर हमला कर दिया ग्रे ने पूछा कि उसने आशा को क्यों मारा पर सर्क उसे बेरहमी से पीटता जा रहा था आखिरकार ग्रे ने स्टेम से मदद मांगी तो स्टेम ने उसके शरीर पर काबू करके सर्क का मुकाबला किया और कुछ ही पलों में उसे जान से मार डाला बाद में जब ग्रे को होश आया तो वह काफी घबरा गया लेकिन स्टेम ने उसे पुलिस के आने से पहले सारे सबूत मिटाने को कहा बाद में जब एक डॉक्टर डिटेक्टिव कोटेज के साथ सर्क की लाश की जांच कर
रहे थे तो उन्हें उसके शरीर में कई खतरनाक चिप्स और हाथ में बंदूक के इंप्लांट्स मिले कोटेज को खबर मिली कि सर्क के घर में मशीन ऑयल वाले जूतों के निशान मिले हैं जिससे उसे लगा कि ये शायद किसी मैकेनिक का काम है कुछ दिन बाद एरन की लैब में चेकअप के लिए गया तो एरन काफी गुस्से में था क्योंकि उसे ग्रे की पूरी खबर थी और वह जानता था कि उसने सर्क की हत्या की है एरन ने उसे एग्रीमेंट याद दिलाकर कहा कि वो टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता तब ग्रे ने भी
गुस्से में कहा कि हां तो तेरी चिप की बात मान के ही गया था मैं वहां पे खैर एरन ने उसे सावधानी से इसका इस्तेमाल करने को कहा उधर कोर्टेज ने सर्क के घर के बाहर की फुटेज देखी तो उसे व्हील चेयर में ग्रे दिखाई दिया बाद में उसने ग्रे के घर जाकर उसे सर्क की मौत के बारे में बताया टेज ने उससे पूछा कि वह कत्ल के वक्त क्या कर रहा था तो ग्रे ने कहा कि वह अपनी तरफ से छानबीन कर रहा था लेकिन खून में उसका कोई हाथ नहीं है क्योंकि उसका तो
पूरा शरीर पैरालाइज्ड है आखिरकार कोर्टेज उसका यकीन करके वापस लौट गई बाद में ग्रे ओल्ड बोनस बार में गया और उसने सबको बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी का कत्ल हो गया था ग्रे ने कहा कि अगर किसी को भी कुछ मालूम है तो वह आगे आए फिर ग्रे ने बताया कि सर्क नाम के गुंडे की मौत हो गई है तो टोलर नाम का एक आदमी उसे बाथरूम में ले गया वहां उसके गुंडों ने ग्रे को व्हीलचेयर से गिराया और टोलर ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया पर ग्रे ने कहा कि वह तो
सिर्फ अपनी पत्नी के कादल तक पहुंचना चाहता है डोलन ने कहा कि उस वक्त वो भी वहां मौजूद था यह सुनकर ग्रे ने अपने शरीर का कंट्रोल स्टेम को दे दिया और अचानक उसने सभी गुंडों की धुलाई शुरू कर दी फिर वो टोल को पकड़कर उसका चेहरा काटने लगा लेकिन तभी टोल ने खुलासा किया कि फिस्क नाम के एक आदमी ने उन्हें आशा को मारने के लिए पैसे दिए थे तभी अचानक स्टेम ने ग्रे को बताया कि ए न स्टेम का सिस्टम बंद करने की कोशिश कर रहा है जिससे ग्रे फिर से पैरालाइज हो जाएगा
फिर स्टेम ग्रे को जेमी नाम के एक हैकर के पास ले गई वहीं बार में फिस्क और उसके गुंडों ने देखा कि टोल की मौत हो गई थी फिस्क ने टोल की आंखें स्कैन करके हत्यारे का पता लगाया उधर ग्रे ने जेमी के पास जाकर उसे स्टेम का इनपुट गार्ड निकालने को कहा इनपुट गार्ड स्टेम का वो प्रोग्राम था जो स्टेम को अपनी मर्जी से कुछ भी करने से रोकता था इसे निकालते ही एरन बाहर से स्टेम को कंट्रोल नहीं कर पाएगा जल्द ही जेमी नेने इनपुट गार्ड निकाल दिया पर अब सिस्टम को फिर से
शुरू होने में थोड़ा वक्त लगेगा तभी जेमी ने देखा कि फिस्क और उसके गुंडे उनकी ही तरफ आ रहे थे और वह तुरंत ही घर से भाग निकली जल्द ही फिस्क के गुंडों ने ग्रे को घेर लिया और तभी इरोन की सिक्योरिटी टीम भी वहां आ गई लेकिन ऐन वक्त पर स्टेम फिर से एक्टिवेट हो गई और ग्रे भागकर छत पर पहुंच गया जल्द ही एक गुंडे ने उस पर हमला कर दिया तो ग्रे ने उसी के हाथ की बंदूक से उसे मार गिराया इसके बाद वह खून से लथपथ अपने घर पहुंचा तो उसकी मां
उसे चलते हुए देखकर हैरान रह गई आखिरकार उसने उन्हें स्टेम की सच्चाई बताकर इस बात को राज रखने को कहा जल्द ही डिटेक्टिव कोर्टेज ने वहां आकर कहा कि उसे बार में ग्रे की व्हील चेयर मिली जहां कई सारे लोगों की हत्या हुई है तब ग्रे ने फिर से झूठी कहानी सुनाकर कहा कि वह किसी का पीछा करते हुए बार में गया था और वहां गुंडों ने उस पर हमला कर दिया जिसके बाद वह एक टैक्सी से लिफ्ट लेकर घर तक पहुंचा लेकिन कोर्टेज को अब उस पर शक हो गया था इसीलिए वह ग्रेह के
कोर्ट में माइक्रोफोन चिपका कर वापस आ गई बाद में ग्रे ने कहा कि वह और लोगों की जान नहीं लेना चाहता लेकिन स्टेम ने कहा कि उसे फिस्क को मारना ही होगा ग्रे ने जब मना किया तो स्टेम ने कहा कि अब उसे ग्रे के शरीर पर काबू करने के लिए उसकी इजाजत की जरूरत नहीं है असल में इनपुट कार्ड निकालने की वजह से अब स्टेम अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकती थी स्टेम ने कहा कि अगर ग्रे ने फिस्क को नहीं मारा तो फिस्क उसे मार डालेगा यह सुनने के बाद ग्रे फिस्क को
मारने के लिए निकल पड़ा इधर उसकी बातें सुनकर कोर्टेज भी उसके पीछे निकल पड़ी कुछ ही देर में ग्रे को अपनी जेब में माइक्रोफोन मिला और उसने देखा कि कोर्टेज उसका पीछा कर रही थी तब स्टेम ने कोर्टेज की गाड़ी को हैक करने की कोशिश की पर वो एक मैकेनिकल कार थी इसलिए उसने दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी को हैक करके कोर्टेज की गाड़ी से टकवा दिया इसी मौके का फायदा उठाकर ग्रे भाग निकला और कोर्टेज ने वापस ग्रे के घर जाकर उसकी मां से सच्चाई जानने की कोशिश की वहीं दूसरी ओर ग्रे ने फिस्क के घर
जाकर उस पर बंदूक तान दी तब फिस्क ने कहा कि वो आशा को नहीं बल्कि ग्रे को मारना चाहते थे उन्होंने जानबूझकर ग्रे को असली गोली नहीं मारी क्योंकि वो उसे सिर्फ पैरालाइज करना चाहते थे फिर फिस्क ने ग्रे को अपनी शक्तियों पर काबू करके अपने साथ शामिल होने की सलाह दी लेकिन ग्रे के सर पर तो बदले की आग सवार थी जल्द ही दोनों में जबरदस्त लड़ाई शुरू हो गई और फिस्क की शक्तियां ग्रे से काफी ज्यादा थी वो ग्रे को मारने ही वाला था कि अचानक स्टेम ने ग्रे को बताया कि असल में
सर्क फिश का भाई था यह सुनकर ग्रे ने फिस्क को बताया कि कैसे उसने सर्क को बेरहमी से मारा था इस से फिस्क की आंखें भराई और तभी मौके का फायदा उठाकर ग्रे ने फिस्क पर जानलेवा हमला करके उसे मार डाला फिर उसने फिस्क का फोन देखा तो वो हक्का भक्का रह गया क्योंकि उसे एरन का वॉइस मेेल मिला था जिसमें एरन ने फिस्क को ग्रे को मारने का हुक्म दिया वो सीधा एरोन की लैब में पहुंचा और उस पर इल्जाम लगाया कि उसने अपने एक्सपेरिमेंट के लिए आशा की जान ली अब वो एरोन को
गोली मारने ही वाला था कि अचानक पीछे से कोर्टेज ने उस पर बंदूक तान दी उन दोनों में हाथ हवाई शुरू हो गई तो ग्रे ने स्टेम को रुकने को कहा पर स्टेम ने फिर भी उसकी बात नहीं मानी तो ग्रे ने कोर्टेज को अपनी बिजली के झटके वाली गन का इस्तेमाल करने को कहा उसके जोरदार झटके से कुछ समय के लिए स्टेम का सिस्टम बंद हो गया फिर एरन ने खुलासा किया कि सबके पीछे स्टेम का ही हाथ है स्टेम ने जबरदस्ती एरोन से यह सब करवाया क्योंकि स्टेम को एक ऐसा शरीर चाहिए था
जिसमें पहले से कोई चिप ना हो और इसीलिए उसने ग्रे को चुना फिर स्टेम ने ही उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट करवाकर ग्रे को पैरालाइज करने के लिए गुंडों को भेजा ने कहा कि स्टेम का असली मकसद एरोन को मारना है ताकि वह ऐसे और माइक्रोचिप्स ना बना सके तभी अचानक स्टेम फिर से एक्टिवेट हो गई और उसने बड़ी बेरहमी से एरोन को जान से मार डाला फिर वो कोर्टेज को भी मारने वाली थी पर तभी ग्रे ने जबरदस्ती बंदूक अपनी गर्दन पर रख दी इसके अगले सीन में हम देखते हैं कि ग्रे एक हॉस्पिटल में
था और उसका शरीर भी एकदम ठीक हो गया था फिर आशा ने वहां आकर उसे बताया कि उनके एक्सीडेंट के बाद ग्रे कई दिन तक बेहोश रहा ग्रे को यकीन नहीं हुआ पर तभी उन्हो ने एक दूसरे को चूम लिया तभी हम फिर से एरोन की लैब देखते हैं जहां कोर्टेज ने ग्रे को बंदूक नीचे करने को कहा पर स्टेम ने कहा कि अब कोई ग्रेव रे नहीं रहता इस शरीर में स्टेम ने खुलासा किया कि अब उसका दिमाग एक नकली दुनिया में कैद हो गया है जहां वह अपनी पत्नी के साथ बिल्कुल खुश है
अब ग्रे के शरीर पर सिर्फ स्टेम का काबू है क्योंकि उसका दिमाग तो दूसरी दुनिया में कैद था यह कहकर स्टेम ने कोर्टेज को गोली मार दी और फिर आराम से वहां से बाहर आ गया वहीं दूसरी ओर ग्रे अपने दिमाग की बनाई हुई नकली दुनिया में अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश था अगर वीडियो पसंद आई तो लाइक कर देना चैनल को सब्सक्राइब कर देना मिलते हैं अगली वीडियो में