जरा सोचो तुम्हारे फेवरेट प्लेयर का पूरा टैलेंट तुम्हारे अंदर आ जाए और वो बेचारा बिना टैलेंट का नल्ला बन जाए कुछ ऐसा ही होता है हमारी आज की कहानी में कहानी की शुरुआत में हम ब्रायन नाम के एक 16 साल के लड़के को देखते हैं उसका बचपन से सपना था कि वह बास्केटबॉल प्लेयर बने पर बहुत मेहनत करने के बाद भी वो अपनी स्कूल की टीम ईगल्स में शामिल नहीं हो पाया बाद में उसे टीम के खिलाड़ियों के तोलिए और पानी की बोतल पकड़ा का काम दे दिया गया एक दिन ब्रायन अपने सबसे पसंदीदा खिलाड़ी
केविन का बास्केटबॉल मैच देख रहा था केविन ने लगातार बॉल नेट में डालकर अपनी टीम को कई पॉइंट्स जिताए जिसे देखकर ब्रायन बहुत प्रभावित हुआ उस दिन उसने खुद से वादा कर लिया कि वो भी एकदम केविन की तरह बेहतरीन खिलाड़ी बनेगा इसके बाद ब्रायन भी जोश में आकर प्रैक्टिस करने लगा और उसने कई बार बॉल नेट में डालने की कोशिश की पर वह हर बार बुरी तरह गिर जाता था उधर केविन मैच जीतने के बाद लौट रहा था तो रिपोर्टर्स और फैंस की भीड़ ने उसे घेर लिया तभी उसका एजेंट एलन उसे भीड़ से
छुड़ाकर बाहर लाया फिर अगले दिन ब्रायन स्कूल में अपने बेस्ट फ्रेंड मिथ से बात कर रहा था तभी उन्होंने इजाबेल नाम की एक नई लड़की को वहां से गुजरते देखा उसे देखते ही ब्रायन की धड़कनें तेज हो गई और वह पागलों की तरह मुस्कुराने लगा तभी इजाबेल भी उसे देखकर मुस्कुरा दी फिर बाद में लंच के समय भी वो इजाबेल को ही देख रहा था तब मिच ने उसे समझाया कि वो इजाबेल के पीछे दीवाना ना बने क्योंकि पूरा स्कूल उसे लूजर समझता है तब ब्रायन ने कहा कि ये तो ई आई है ना इसको
थोड़ी पता है इसीलिए उसने जल्द से जल्द जल्द इजाबेल से बात करने का फैसला किया और तभी कॉर्नर नाम के एक बदमाश लड़के ने कैफेटेरिया के टीवी पर एक वीडियो चला दी उस वीडियो में ब्रायन ट्रैंपलिंग की मदद से केविन जैसी छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था मगर वह सीधा जाकर नेट में फंस गया यह देखकर सभी बच्चे ब्रायन का मजाक उड़ाकर हंसने लगे जिससे ब्रायन बहुत शर्मिंदा हो गया वो चुपचाप वहां से चला गया और इजाबेल को उसके लिए काफी बुरा लगा बाद में जब ब्रायन घर पर उदास बैठा था तो उसके पिता
वहां आए और उन्होंने तोहफे में उसे बास्केटबॉल मैच की दो टिकटें दी जिसे देखते ही ब्रायन खुशी से झूम उठा जल्द ही ब्रायन अपने पिता के साथ मैच देखने पहुंचा वहां अपने पसंदीदा खिलाड़ी केविन को जबरदस्त तरीके से खेलता देखकर ब्रायन बहुत खुश हुआ फिर ब्रेक के दौरान होस्ट ने ऐलान किया कि दर्शकों में से एक लकी इंसान को बास्केटबॉल शॉट मारने का मौका मिलेगा जल्द ही विजेता का नाम आया और यह कोई और नहीं बल्कि ब्रायन के पिता ही थे पर उन्होंने हर बाप की तरह अपना सपना पूरा करने की बजाय अपने बेटे को
टिकट देकर उसे के भेज दिया जब ब्रायन कोर्ट पर पहुंचा तो होस्ट ने कहा कि अगर वह शॉट लगाने में कामयाब रहा तो उसे $200 का इनाम मिलेगा तब ब्रायन ने देखा कि दर्शकों में वही लड़का कॉर्नर अपना कैमरा लेकर उसकी वीडियो बनाने को तैयार खड़ा था खैर ब्रायन ने बॉल फेंकी पर वह निशाने पर जाने की बजाय वहां मौजूद टीम के मैस्कॉट को जाकर लगी बेचारा ब्रायन शर्मिंदा होकर वहां से लौट ही रहा था कि अचानक उसकी मुलाकात केविन से हो गई केविन ने उसे हौसला दिया और तोहफे में एक बॉल पर अपना ऑटोग्राफ
करके दे दिया ब्रायन अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर अपनी खुशी संभाल ही नहीं पा रहा था उसने कहा कि काश उसके पास भी केविन जैसा होनर होता तब केविन ने कहा कि कड़ी मेहनत होनर को भी हरा देती है यह कहते हुए उसने ब्रायन को बास्केट बॉल दी और अचानक उसमें से एक ऊर्जा निकलकर ब्रायन में चली गई फिर अगली सुबह जब ब्रायन उठा तो उसने रेडियो पर सुना कि कल ब्रेक के बाद केविन बहुत बुरी तरह खेला जिस वजह से उसकी टीम भी हार गई यह सुनकर ब्रायन को थोड़ा दुख हुआ पर वह तैयार
होकर स्कूल चला गया फिर शाम को ब्रायन और मिच एक मेले में गए जहां कॉर्नर और इजाबेल भी मौजूद थे कॉर्नर नेट में बॉल डालकर इजाबेल के लिए एक बड़ा सा टेडी जीतने की कोशिश कर रहा था पर कई बार कोशिश करने के बाद भी वो नाकामयाब रहा जिसे देखकर ब्रायन और मिच जोर-जोर से हंसने लगे उन्हें देखकर कॉर्नर को गुस्सा आ गया और उसने ब्रायन को बॉल पकड़ा के कहा कि तू तू करके दिखाइ हो दिखाइ हो पहले तो ब्रायन को लगा कि उसकी बेइज्जती हो जाएगी पर जैसे ही उसने बॉल फेंकी तो वो
सीधा निशाने पर जा लगी जिसे देखकर सबके होश उड़ गए उन्हें लगा कि ऐसे ही तुक्का लग गया होगा इसका पर फिर ब्रायन ने लगातार कई बार शॉट लगाकर सबको हैरान कर दिया तब कॉर्नर गुस्से में बड़ बढ़ाता हुआ वहां से चला गया और ब्रायन ने टेडी बियर जीत करर इजाबेल को दे दिया फिर उन दोनों ने हाथ मिलाया और साथ में मेला घूमने लगे उधर केविन बास्केटबॉल प्रैक्टिस कर रहा था पर उसे शॉट लगाने में बहुत दिक्कत हो रही थी इससे वो और एलन दोनों परेशान थे क्योंकि पिछले मैच में केविन की बहुत बुरी
हार हुई थी खैर एलन ने उसे समझाया कि ऐसा सबके साथ होता है उधर ब्रायन घर पर प्रैक्टिस कर रहा था तो उसने देखा कि रातों-रात उसकी काबिलियत काफी बढ़ गई थी रगले दिन स्कूल में ब्रायन बास्केटबॉल जर्सी पहनकर कोर्ट में आ पहुंचा कोच ने कहा कि तूने पकड़ने तो तोलिए ही है बाकी बच्चों को तो जर्सी पहन के क्यों आया है तो ब्रायन ने कहा कि वो भी टीम का हिस्सा बनना चाहता है पहले तो कोच ने उसे मना कर दिया पर जब ब्रायन बार-बार मिन्नतें करने लगा तो कोच ने उसे अपने आप को
साबित करने का एक मौका दिया फिर ब्रायन का मुकाबला कॉर्नर के साथ हुआ जो टीम का कैप्टन था वो इतनी आसानी से शॉट लगा रहा था कि यह देखकर सबके होश ही उड़ गए सभी सोच में पड़ गए कि ऐसा क्या खा के आया ये फिर कोच ने खुद उससे मुकाबला किया पर ब्रायन ने उसे भी हरा दिया उसकी काबिलियत से खुश होकर आखिरकार कोच ने उसे टीम में शामिल कर लिया फिर अगले कुछ दिनों में ब्रायन ने बाकी स्कूल टीम्स के खिलाफ कई मैच खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई जल्द ही वह स्कूल में
मशहूर हो गया और सब उसके दोस्त बनने की कोशिश करने लगे ब्रायन इजाबेल के भी और करीब आ गया और दोनों को प्यार हो गया वहीं दूसरी ओर केविन का खेल दि दिन परदन बेकार होता जा रहा था जिस वजह से मीडिया में उसकी बहुत बदनामी हो रही थी एलन ने केविन की मदद करने की बहुत कोशिश की उसने केविन की मां को भी बुलाया ताकि वह केविन में जोश भर सके पर अफसोस कोई फायदा नहीं हुआ फिर एक दिन केविन बास्केटबॉल शूज की ऐड शूट करने पहुंचा लेकिन वह बॉल लेकर भाग ही नहीं पा
रहा था फिर उसने कई घंटों तक सही टेक देने की कोशिश की मगर वह नाकामयाब रहा आखिरकार डायरेक्टर ने तंग आकर उसे ऐड से ही निकाल दिया फिर बाद में एलन टीवी पर केविन की बदनामी होती देख रहा रहा था तो उसने चैनल बदला तो ब्रायन की खबर उसके सामने आई जिसकी काबिलियत देखकर लोग उसे अगला केविन डरें कह रहे थे तभी एलन को याद आया कि ये लड़का तो चार हफ्ते पहले बॉल नेट में भी नहीं डाल पाया था डालना तो दूर की बात है 4 किमी दूर फेंकी थी इसने बॉल फिर उसने ब्रायन
के मैच वीडियोस देखे तो उसे एहसास हुआ कि ब्रायन हूबहू केविन की तरह खेलता था इससे एलन को शक हुआ कि कहीं केविन और ब्रायन की शक्तियां आपस में बदल तो नहीं गई बाद में उसने केविन को इस बारे में बताया उसने बताया कि पहले तो ब्राय इन बाकी खिलाड़ियों को तोलिया पकड़ता था और अब वो जूनियर टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बन गया है लेकिन केविन को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ और उसे लगा कि एलन पागल हो गया है सदमा लगा है भाई तुझे खैर अगले दिन एलन केविन को ब्रायन के स्कूल
लेकर गया और उसे ब्रायन से मिलवाया फिर उसने जबरदस्ती दोनों के हाथ मिलवाया ताकि केविन का हुनर उसे वापस मिल जाए फिर एलन ने उन्हें पूरा दिन साथ गुजारने को कहा क्योंकि वो दोनों बास्केट बॉल के इतने अच्छे खिलाड़ी हैं फिर ब्रायन और केविन ने खूब बातें की और साथ में खाना खाया खैर पूरा दिन साथ रहने के बावजूद भी उनकी शक्तियों की अदला-बदली नहीं हुई जिससे एलन बहुत परेशान हो गया अब ब्रायन के अंदर ईगो आ गई थी और वह बिना किसी को भी पास दिए अकेला ही बास्केट प बास्केट डालता रहा हालांकि उसकी
वजह से उनकी टीम जीती मगर उसके दोस्त काफी परेशान थे क्योंकि बास्केट बॉल पूरी टीम का खेल होता है वहीं दूसरी ओर केविन भी एक मैच खेल रहा था जहां उससे एक भी शॉट नहीं लग पा रहा था तब सारे दर्शक और मीडिया वाले उसकी बेइज्जती करने लगे क्योंकि उन्होंने कभी किसी को इतनी बुरी तरह खेलते नहीं देखा था उधर शाम को ब्रायन ने अपनी जीत के जश्न में एक पार्टी रखी जिसमें कई सारे बच्चे बुलाए गए लेकिन इजाबेल को बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था क्योंकि अब ब्रायन पहले की तरह वो प्यारा स्वीट सा
लड़का नहीं रहा था अब तो भाई पूरे टशन में रहता था उसने ब्रायन से कहा कि उन्हें अकेले में जाकर बातचीत करनी चाहिए लेकिन ब्रायन अपने नए कूल दोस्तों को छोड़कर नहीं जाना चाहता था इस बात से इजाबेल नाराज होकर वहां से चली गई फिर जल्द ही एलन पार्टी में पहुंचा और उसने ब्रायन से बात की एलन ने उसे बताया कि उसकी और केविन की शक्तियों की अदला बदली हो गई है ब्रायन को इस पर बिल्कुल विश्वास नहीं हुआ तो एलन ने उससे पूछा कि अच्छा तू रातों-रात कैसे सुपरस्टार खिलाड़ी बन गया बताइयो जरा नींद
में प्रैक्टिस कर रहा था क्या एलन ने उससे केविन का हुनर लौटाने को कहा पर ब्रायन कहने लगा कि भाई देख मैंने जान के तो कुछ किया नहीं जो आ गया वो आ गया वापस नहीं दे रहा मैं लेकिन जाने से पहले एलन ने उससे कहा कि किसी और के हुनर का गलत इस्तेमाल करके सबको धोखा देना बिल्कुल भी ठीक नहीं है फिर अगले दिन स्कूल में कोच ने ईगल्स टीम को इकट्ठा करके कहा कि अब वो चैंपियन बनने में सिर्फ एक मैच दूर हैं यह सुनकर सभी खुशी से झूम उठे खैर बाद में जब
ब्रायन अपनी साइकिल पर जा रहा था तो उसे केविन का पोस्टर दिखाई दिया उसे केविन के लिए बुरा लगा क्योंकि वह बहुत बुरी तरह खेल रहा था और इसी वजह से अब सभी उससे नफरत करने लगे थे तब ब्रायन ने फैसला किया कि वो केविन को उसका नर लौटा देगा अब उसने एलन को फोन करके इसके बारे में बताया इसके बाद वो दोनों कोर्ट में पहुंचे जहां केविन प्रैक्टिस कर रहा था ब्रायन और एलन ने कहा कि भाई ले अपनी पावर वापस ले ले तू लेकिन केविन इस तरह की बात को मानने के लिए तैयार
ही नहीं था लेकिन जब ब्रायन ने अपनी काबिलियत दिखाई और खास तौर पर केविन का सिग्नेचर मूव करके दिखाया जो सिर्फ केविन ही किया करता था तो उसे देखकर केविन भी थोड़ा हैरान हो गया इसके बाद उन्होंने अपने हुनर की अदला-बदली करने की बहुत कोशिश की उन्होंने वही बॉल पकड़कर वही शब्द कहे पर फिर भी कुछ नहीं हुआ इस बात से वह तीनों काफी परेशान हो गए खैर बाद में ब्रायन ने इजाबेल के घर जाकर उससे माफी मांगी हालांकि वह अब भी गुस्से में थी पर उसने ब्रायन को माफ कर दिया और अंदर बुलाया तब
ब्रायन ने उसे केविन के साथ शक्तियों की अदला बदली की पूरी कहानी सुनाई जिसे सुनकर इजाबेल को भी यकीन नहीं हुआ पर फिर ब्रायन ने उसे उस दिन की वीडियो दिखाई जिसमें यह सब हुआ था जैसे ही उसने देखा कि उसकी बॉल जाकर कार्टून को लगी थी तो ब्रायन के दिमाग की बत्ती जली और वो भाग निकला वो सीधा बास्केटबॉल कोर्ट में पहुंचा जहां केविन एक मैच खेल रहा था उसने देखा कि केविन की टीम का स्कोर अब तक जीरो था तब ब्रायन ने फटाफट वहां घुसकर केविन को बताया कि उसने केविन की शक्तियां लौटाने
का तरीका ढूंढ निकाला है उसने कहा कि पहले वो बॉल उनके मैस्कॉट को मारेगा क्योंकि उस दिन भी ऐसा ही हुआ था इसके बाद उसने वहां मौजूद उस मैस्कॉट को बॉल मार करर गिरा दिया इसके बाद उन दोनों ने बॉल पकड़ी और केविन ने कहा कि काश उसमें भी ब्रायन जैसा हुनर होता तब ब्रायन ने कहा कि कड़ी मेहनत हुनर को भी हरा देती है तभी अचानक ब्रायन में से एक ऊर्जा निकलकर केविन में चली गई जिसका मतलब यह था कि उनका प्लान कामयाब रहा फिर जल्द ही गेम दोबारा से शुरू हुई और केविन एक
बार फिर से बेहतरीन तरीके से खेलने लगा उसने एक के बाद एक शॉट मारे जिससे सभी दर्शक भौच के रह गए आखिर फिर का उसकी वजह से टीम की जीत हुई जिससे ब्रायन बेहद खुश था फिर अगले दिन ब्रायन का भी फाइनल मैच था पर वह जानता था कि इस बार वह अच्छा नहीं खेल पाएगा जब मैच शुरू हुआ तो वो पहले की ही तरह गिरने पड़ने लगा जिससे उसका कोच परेशान हो गया तभी केविन और एलन वहां आ गए जिससे ब्रायन और घबरा गया और तभी उसे केविन की बात याद आई कि कड़ी मेहनत
हुनर को भी मात दे देती है तब ब्रायन ने अपने साथियों को इकट्ठा करके कहा कि वो आज अच्छा नहीं खेल रहा इसीलिए अब उन सबको एकजुट होकर खेलना होगा उन्होंने एक दू दूसरे की काबिलियत को देखते हुए अपना पूरा प्लान बनाया और जोश के साथ गेम में उतर गए जल्द ही ब्रायन की टीम ने एक अच्छा स्कोर बना लिया पर आखिर के 10 सेकंड्स में उन्हें दो पॉइंट्स की जरूरत थी और बॉल अब ब्रायन के पास आ गई तब उसने वहीं से बॉल फेंक कर तीन पॉइंट्स लेने की कोशिश की और खुशकिस्मती से बॉल
सीधा बास्केट के अंदर घुस गई आखिरकार ब्रायन के पॉइंट्स की वजह से वो मैच जीत गए थे फिर सबने ब्रायन को कंधों पर उठा लिया और केविन ब्रायन को अलविदा कहकर वहां से चला गया अगर आपको मौका मिले तो आप कौन से खेल के मशहूर खिलाड़ी बनना चाहेंगे कमेंट्स में जरूर बताना