आज हम देखने वाले हैं बरिंग द एक्स यह कहानी है एक लड़का और उसकी गर्लफ्रेंड की जो एक साथ जीने मरने का वादा कर लेते हैं लेकिन एक एक्सीडेंट की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड की डेथ हो जाती है इसके बाद उसे एक दूसरी लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन कुछ दिनों के बाद उसकी गर्लफ्रेंड फिर से लौट आती है अपना वादा पूरा करने के लिए सो हेलो दोस्तों मैं हूं इशिता और कहानी शुरू होती है मैक्स और उसकी गर्लफ्रेंड एवलिन को दिखाते हुए वो एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और दोनों लीविंग रिलेशन
में है मैक्स अपनी गर्लफ्रेंड को किस करता है और फिर रूम से बाहर आके देखता है कि ट्रेविस जो उसका का कजिन ब्रदर है वो दो लड़की को लेकर हॉल में सो रहा है ट्रेविस खुद के घर ना जाकर हर एक दो दिन बाद मैक्स के घर में ही लड़कियां लेकर आ जाता है अब मैक्स ट्रेविस को उठाकर कहता है कुछ बात करनी है तो ट्रेविस के उठने के बाद मैक्स उसे साइड में ले जाकर उसे उसके घर जाने के लिए कहता है और कहता है कि तुम बिन बुलाए अचानक लड़कियां लेकर घर में आ
जाते हो एवलिन देखेगी तो मुझ पर चिल्लाने लग जाएगी तभी एवलिन आ जाती है और बाहर आके दोनों लड़कियों को चिल्लाकर जगाती है और फिर ट्रेविस को भी डांट करर घर से निकाल देती है अब ट्रेविस को डांटने पर मैक्स को थोड़ा बुरा लगता है तो एवलिन कहती है कि मैं उसके भले के लिए ही यह सब करती हूं यह कहकर उसे समझा लेती है इसके बाद मैक्स काम पे चला जाता है जहां वह एक हॉरर कॉस्ट्यूम शॉप पर काम करता है शॉप पे आते ही मैक्स को शॉप ओनर मेरी की कॉल आता है जिसके
बाद शॉप पर कुरियर देने एक आदमी आता है और मैक्स को दो बॉक्स डिलीवर करके चला जाता है इसके बाद मैक्स जब बॉक्स ओपन करके चेक करने लगता है तो उसे एक जीनी का पुतला मिलता है और उस पर लगे एक नोट में लिखा था कि शैतान जीनी से अपनी कोई भी इच्छा या पसंद मांगो वो पूरा होगा लेकिन मैक्स ने तो यह ऑर्डर नहीं किया था इसलिए वो उसे रख देता है फिर उसे दूसरे बॉक्स से कुछ और सामान भी मिलते हैं जैसे कि नर्स और स्कूल गर्ल्स की कुछ कॉस्ट्यूम सैंपल तो मैक्स वो
कॉस्ट्यूम एवलिन को ट्राई करवाने के लिए कॉल करके उसे शॉप प बुलाता है और एवलिन के आते ही दोनों तूफान और भूकंप के मजे लेने लगते हैं फिर तूफान खत्म होने के बाद दोनों में थोड़ी प्यार मोहब्बत की बातें होती हैं और दोनों वादा करते हैं कि एक दूसरे को कभी नहीं छोड़ेंगे और विश मांगते हैं कि दोनों हमेशा ऐसे ही साथ रहेंगे तभी पास में रखा उस जिनी के आंखें लाल होकर उस पर से धुआं निकलने लगता है यानी कि ने दोनों की विश एक्सेप्ट कर ली है अब सीन चेंज होता है और हम
देखते हैं कि मैक्स ने एक नया घर खरीदा है और एवलिन को लेकर उस घर में शिफ्ट होता है फिर दोनों एक साथ आइसक्रीम खाने एक शॉप पर जाते हैं जहां वो ओलिविया नाम की एक लड़की से मिलते हैं लेकिन जब मैक्स ओलिविया के साथ अपनी फेवरेट आइसक्रीम के बारे में बातें करने लगता है तो एवलिन को यह देखकर जेलस होने लगती है जिससे बातों-बातों में एवलिन और ओलिविया के बीच थोड़ा झगड़ा हो जाता है और एवलिन गुस्सा होकर बाहर चली जाती है अब मैक्स बेचारा क्या कर पाता वो भी ओलिविया को सॉरी बोलकर बाहर
आ जाता है फिर मैक्स घर आके एवलिन से पूछता है कि तुमने ऐसा क्यों किया तो वह कहती है मुझे उस लड़की को तुम्हारे साथ बात करते हुए देखकर गुस्सा आ गया जिससे मैं भड़क गई मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और तुम्हें खोना नहीं चाहती दरअसल एवलिन की मॉम कुछ ही महीने पहले चल बसी और एवलिन बहुत ही अकेली थी और मैक्स के सिवा उसके साथ और कोई नहीं था जिससे एवलिन मैक्स को लेकर ज्यादा सीरियस थी इसलिए मैक्स एवलिन को कुछ नहीं बोलता फिर सीन चेंज होता है जहां मैक्स अपने शॉप में काम
कर रहा होता है तो वहां मैक्स कस्टमर से बात कर रहा था त तभी एवलिन उसे कॉल करती है और कहती है क्या तुम घर पर आ सकते हो तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है इसके बाद मैक्स घर पहुंच के देखता है कि एवलिन ने पूरे घर को डेकोरेट करवा के सजा दिया है और दीवार से पुरानी चीजें हटाकर सारे नई चीजें लगा दी हैं जिसमें मैक्स का एक इंपॉर्टेंट पोस्टर भी था जो एवलिन ने ड्रॉर में रखकर खराब कर दी थी और यह सब देख के मैक्स गुस्सा होने लगता है क्योंकि वो पोस्टर बहुत ही
कीमती था जिसे बेचकर मैक्स अपना एक नया शॉप खरीद सकता था अब मैक्स के भड़कने पर एवलिन भी अपसेट होकर रूम में जाकर दरवाजा बंद कर कर देती है जिस पर मैक्स भी इन सभी हरकतों से परेशान होकर ट्रेविस के पास चला जाता है और ट्रेविस को बताता है कि वह एवलिन को छोड़ना चाहता है क्योंकि वो उसकी हरकतों से तंग आ चुका था तो मैक्स ट्रेविस से मदद करने के लिए बोलता है कि किस तरह एवलिन उसका पीछा छोड़ेगी जिस पर ट्रेविस एक सजेशन देता है कि तुम एवलिन को किसी पब्लिक प्लेस में बुलाकर
उससे ब्रेकअप कर लो जिससे वह थोड़ा भड़क जाएगी और तुम भी उसी समय भड़क जाना जिससे तुम्हारा काम हो जाएगा अब ट्रेविस की सजेशन सुनकर वो एवलिन को कॉल करता है और सरप्राइज कहकर जल्दी से एक जगह पे बुलाता है इसके बाद एवलिन भी वहां पहुंच जाती है लेकिन जैसे ही वो रोड क्रॉस करने लगती है तभी उसकी एक्सीडेंट हो जाती है मैक्स भागता हुआ उसके पास जाकर देखता है उसकी जान अभी भी थोड़ी बाकी है तो व मैक्स से कहती है कि मैं मरना नहीं चाहती और हमेशा तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं लेकिन इसी
दौरान ही उसकी मौत हो जाती है अब मैक्स बहुत ही दुखी हो जाता है और एवलिन को दफनाने के बाद वो खुद को उसकी मौत का जिम्मेदार मानने लगता है और घर से निकलना बिल्कुल बंद कर देता है और इसी तरह कई हफ्ते गुजर जाते हैं फिर कुछ दिनों बाद ट्रेविस मैक्स से मिलने आता है और उसको मूव ऑन करने के लिए बोलता है लेकिन मैक्स एवलिन की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है जिस पर ट्रेविस उसे समझाता है और जिंदगी में नई शुरुआत करने के लिए बोलता है और उसका मूड फ्रेश करने
के लिए शाम को मूवी देखने के लिए कहता है फिर शाम को मूवी देखते समय वह बहुत अकेला फील करता है और अंदर ही अंदर अभी भी दुखी होता है अब मूवी देखकर जब वापस आ रहा था तभी उसे वहीं आइसक्रीम वाली लड़की ओलिविया पीछे से बुलाती है दोनों बातें करते हैं तो ओलिविया उसे पूछती है कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड नहीं आई तो मैक्स उसे एवलिन की मौत के बारे में नाना बताकर कहता है कि हम दोनों का ब्रेकअप हो गया फिर ओलिविया कहती है कि मेरी भी ब्रेकअप हो गई है जिसके बाद वो मैक्स से
पूछती है कि अगर तुम फ्री हो तो क्या मेरे साथ चल सकते हो क्योंकि उस दिन तुम अपना फेवरेट आइसक्रीम नहीं खा पाए थे तो मैक्स भी जाने के लिए मान जाता है इसके बाद ओलिविया मैक्स को अपने आइसक्रीम शॉप पे ले जाती है जहां दोनों आइसक्रीम खाते हुए बहुत सारी बातें करने लगते हैं फिर दोनों वॉक करते हुए कब्रिस्तान के पास से गुजर रहे थे ओलिविया मजाक मजाक में मैक्स को दौड़ाने लगती है और एवलिन के कब्र के पास से गुजरते हुए दोनों वापस आ जाते हैं और तभी हम देखते हैं कि अचानक एवलिन
अपने कब्र से जॉम्बी बनकर निकल आती है फिर सीन चेंज होता है और हम मैक्स और ओलिविया को किस करते हुए देखते हैं पर कुछ देर में ओलिविया मैक्स को कहती है हमें इससे आगे नहीं बढ़नी चाहिए मुझे शायद चले जाना चाहिए मैक्स कहता है अगर तुम चाहो तो हम तूफान और भूकंप के मजे ले सकते हैं लेकिन ओलिविया मैक्स को बाय कहकर चली जाती है इसके बाद मैक्स भी अपने घर में आ जाता है पर कुछ देर में मैक्स के घर की डोर बेल बजती है तो मैक्स सोचता है शायद ओलिविया आई होगी पर
जैसे ही डोर ओपन करता है तो तो देखता है एवलिन खड़ी है तो डर के मारे तुरंत दरवाजा बंद कर देता है फिर अपने आप को कहता है यह शायद मेरे दिमाग का वहम है लेकिन फिर से दरवाजा खोल के देखता है कि एवलिन तो सच में आ गई है अब मैक्स बहुत ज्यादा डर जाता है क्योंकि एवलिन मर के सच में वापस आ गई है और वो जॉम्बी के जैसी बन गई है वो आते ही मैक्स को प्यार करने की कोशिश करने लगती है और कहती हैं हमारा प्यार सच्चा था इसलिए मैं वापस लौट
आई हूं लेकिन मैक्स किसी तरह एवलिन को समझा के नहाने भेज देता है और वो भी नहाने चली जाती है लेकिन तभी फिर से डोरबेल बजती है तो मैक्स डोर ओपन करके देखता है कि ओलिविया आई है असल में उसके मन में नौटी खयालात आ गए थे और वह मैक्स से कहती है कि तुमने जो तूफान और भूकंप के बारे में बोला था मुझे लगता है कि हमें वो ट्राई करनी चाहिए लेकिन मैक्स उसे समझाते हुए कहता है कि नहीं मुझे लगता है हम शायद जल्दबाजी कर रहे हैं हमें कुछ टाइम और सोचना चाहिए ताकि
हम एक दूसरे को अच्छे से जान पाएं और एक सही डिसीजन ले सके तभी ओलिविया को अंदर से आवाज सुनाई देती है जिससे वोह मैक्स से पूछती है कि अंदर कौन है तो वो ओलिविया को झूठ बोलता है और कहता है यह आप आवाज दरअसल मेरे घर से नहीं बल्कि पड़ोस की है क्योंकि हमारे घर के दीवारें इतनी पतली हैं कि कुछ समझ नहीं आता आवाज कहां से आ रही है और इसी तरह वो ओलिविया को समझाकर यहां से भेज देता है फिर हम अगली सुबह का सीन देखते हैं कि जब मैक्स नींद से जागता
है तो पास में एवलिन को देखते ही डर जाता है और वह उसके साथ भूकंप लाने के लिए बेचैन हो रही होती है और बार-बार इंटीमेट होने के लिए बोलने लगती है लेकिन मैक्स बहाना करके किसी तरह वहां से बाहर निकल जाता है और ट्रेविस को कॉल करके उसे सब कुछ बताने लगता है और कहता है कि दुनिया में कहीं भी जाना लेकिन मेरे घर मत आना क्योंकि एवलिन वापस जॉम्बी बनकर आ चुकी है और उसे लगता है कि हम अभी भी डेट कर रहे हैं पर ट्रेविस उसकी बात पर यकीन नहीं करता और कहता
है तुमने शायद दारू पी ली है जिसकी असर से तुम यह सब कह रहे हो और उसकी बातों को मजाक समझकर फोन रख देता है इसके बाद मैक्स उस जीनी के पुतले को लेने की कोशिश करता है लेकिन इसी दौरान वह अचानक गिर जाता है जिससे वह पुतला टूट जाता है इसके बाद वह एक किताब निकालता है जिसमें आत्माओं से छुटकारा पाने का तरीका लिखा हुआ था फिर उस किताब से कुछ चीज नोट करके के उन्हें इकट्ठा करने के लिए घर जाता है लेकिन तभी एवलिन अचानक उसके पास आकर कहती है कि तुम्हें भी मरना
होगा जिससे हम दोनों एक जैसे हो जाएंगे और हमेशा साथ रहेंगे लेकिन मैक्स किसी तरह बहाना करके उसके बातों को टाल देता है और सेलिब्रेट के बहाने उसे एक क्लब में लेकर जाता है इसके बाद क्लब जाकर एवलिन डांस करने लगती है और फिर ड्रिंक करती है लेकिन वो ड्रिंक बहुत ही स्पेशल था इसलिए वह काफी ज्यादा पी लेती है और उसे बहुत ही नशा चढ़ जाता है लेकिन मैक्स उसे किसी तरह घर ले आता है पर अंदर आते ही मैक्स का पैर फिसल जाता है और दोनों गिर जाते हैं तभी उसके घर में ट्रेविस
की एंट्री होती है जो एवलिन को देखकर घबरा जाता है और समझ जाता है कि मैक्स ने तो सच ही बोला था फिर दोनों मिलकर एवलिन को उठाकर बेडरूम में ले जा रहे होते हैं तभी एवलिन की होश आ जाती है जिससे ट्रेविस डरने लगता है और डर के मारे पैंट गीली कर देता है और फिर वहां से भाग जाता है अब अगले दिन जब मैक्स अपने शॉप पर होता है तभी वहां ओलिविया आती है जो मैक्स के लिए खाना लेकर आई थी जिसके बाद दोनों खाना खाते हुए बातें करने लगते हैं और बातें करते-करते
दोनों एक दूसरे को किस करने वाले होते हैं तभी कॉल आ जाने पर मैक्स कॉल रिसीव करने जाता है कॉल रिसीव करते ही एवलिन बात करती है और मैक्स से कहती है मैं तुमसे बात करना चाहती थी पर मैक्स उसे कहता है कि मैं तुमसे बाद में बात करूंगा क्योंकि अभी मैं बिजी हूं तो एवलिन उसे लव यू बोलती है और जवाब में लव यू टू सुनना चाहती है लेकिन ओलिविया पास में खड़ी थी जिससे मैक्स उसे कुछ भी नहीं बोल पा रहा था मगर उसके काफी जिद करने के बाद आखिर उसे लव यू टू
बोल देता है और यह ओलिविया भी सुन लेती है इसके बाद ओलिविया मैक्स से कहती है कि मुझे झूठ बोलने की जरूरत नहीं है मुझे साफ-साफ दिख रहा है कि क्या चल रहा है तुम अभी भी अपने एक्स को भूल नहीं पाए हो मैक्स उसे बहुत समझाता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है मैं उसे छोड़ चुका हूं पर वह मेरा पीछा नहीं छोड़ रही है मगर ओलिविया एक भी बात नहीं सुनती और कहती हैं अगर तुम मेरे साथ रहना चाहते हो तो सिर्फ मेरे हो जाओ यह कहकर वो चली जाती है फिर अगले सीन
में मैक्स और ट्रेविस मिलकर एवलिन को मारने का प्लान बनाने लगते हैं जहां ट्रेविस मैक्स को बहुत सारे आइडियाज दे रहा होता है लेकिन मैक्स को कुछ समझ नहीं आ रहा था क्योंकि उसके मुताबिक एवलिन पहले से ही मर चुकी है लेकिन ट्रेविस कहता है असल में तुम्हारे घर में जो है वो एवलिन नहीं बल्कि एक जॉम्बी एवलिन है फिर ट्रेविस एवलिन को मारने के लिए मैक्स को तरह-तरह की आइडियाज देता है पर मैक्स राजी नहीं हो रहा था तो ट्रेविस उसको एक तलवार देता है और कहता है मौका देखते ही उसकी गर्दन उड़ा देना
इसके बाद मैक्स घर जाकर एक पॉलीथीन पेपर बिछाने लगता है ताकि चांस मिलते ही किसी तरह काम खत्म करके एवलिन को इसमें लपेट सके तभी एवलिन वहां आती है और कहती है यह तुम क्या कर रहे हो क्या तुम फिर से घर को कलर करवाने वाले हो तो मैक्स भी कह देता है कि हां तुम सही सोच रही हो पर एवलिन कहती है तुम्हारे काम शुरू करने से पहले मैं योगा कर लेती हूं जिसके बाद वह योगा करने लग जाती है और उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी हड्डियां बिल्कुल टूट चुकी है और
यह सब देखकर मैक्स को भी बहुत अजीब लग रहा होता है फिर जब वो योगा करने बैठती है तो इसी मौके का फायदा उठाकर मैक्स वो तलवार निकालता है और एवलिन को मारने की कोशिश करता है मगर वो ऐसा नहीं कर पाता फिर अगले सीन में मैक्स ट्रेविस के पास पहुंचता है जहां ट्रेविस को लग रहा था कि मैक्स ने शायद एवलिन को खत्म कर दिया है लेकिन मैक्स कहता है मुझसे यह नहीं हो पाएगा क्योंकि किसी को मारना बहुत मुश्किल काम है और यह मेरे से नहीं हो पाएगा इसके बाद ट्रेविस कहता है तुम
यह नहीं कर सकते हो तो ठीक है लेकिन मैं ऐसा करूंगा और आज रात ही मैं उसको फिर से कब्रिस्तान में पहुंचा दूंगा उसके बाद मैक्स घर चला जाता है और एवलिन को कहता है कि मैं आज रात घर नहीं आ पाऊंगा क्योंकि सीजन टाइम है और इस समय कस्टमर बहुत ही ज्यादा होते हैं तो एवलिन भी मान जाती है और मैक्स उसे बाय कहकर शॉप जाने के लिए निकल जाता है लेकिन बाहर आकर वो ट्रेविस से मिलता है और उसे कहता है क्या तुम यह काम कर लोगे तो ट्रेविस कहता है हां तुम जाओ
मैं तुम्हारा यह काम कर दूंगा बस तुम बहाना करके ओली को लेकर कब्रिस्तान पहुंचो फिर मैक्स के जाने के बाद ट्रेविस वहां पहुंच जाता है और एवलिन से बोलता है कि मैं अपनी डीवीडी लेने आया हूं जो मैक्स के पास रखी हुई है तो एवलिन उसे दो मिनट का टाइम देकर अंदर आने देती है पर ट्रेविस यहां कुछ टाइम बिताकर मौका देखते ही एवलिन को मारना चाहता था इसलिए टाइम पास करते हुए वो डीवीडी उधर ही देखने लग जाता है वहीं मैक्स ओलिविया के साथ कब्रिस्तान के पास होता है जहां दोनों धीरे-धीरे करीब होकर एक
दूसरे को किस करने लगते हैं और फिर कार के अंदर आकर दोनों तूफान और भूकंप के मजे लेने लगते हैं वहीं ट्रेविस की हरकतों से तंग आकर एवलिन को बहुत गुस्सा आ जाता है और वो ट्रेविस पर हमला कर देती है और बहुत देर तक उन दोनों में लड़ाई चलती है लेकिन इस लड़ाई में आखिरकार एवलिन ट्रेविस को मार देती है और इस तरह ट्रेविस की मौत हो जाती है वही सुबह जब मैक्स की नींद खुलती है तो ओलिविया से कहता है कि मुझे जल्द ही घर जाना पड़ेगा ओलिविया कहती है मैं भी बहुत थक
गई हूं घर जाकर कुछ देर आराम करना चाहती हूं मैक्स उसे कहता है तो मैं तुम्हें बाद में कॉल करता हूं और उसे बाएं बोल के जल्दी से घर पहुंचता है जहां पे उसे एवलिन मिलती है उसकी चेहरे और भी भया बन चुकी थी जो देखकर मैक्स घबरा जाता है क्योंकि ट्रेविस और उसके प्लान मुताबिक अब तक तो एवलिन को मर जाना चाहिए था लेकिन वोह उसे कुछ समझने नहीं देता है जिसके बाद एवलिन कहती है तुमने कपड़ा चेंज क्यों किया तो मैक्स उसे किसी तरह बहाना बनाकर समझा लेता है और पूछता है कल रात
क्या हुआ था तो एवलिन कहती है कल रात मैंने डिनर किया जिससे मैक्स समझ जाता है और घर पे ट्रेविस को ढूंढने लगता है तभी उसे पॉलिथीन पेपर में लिपटा हुआ ट्रेविस की लाश दिखाई देती है यह देखकर मैक्स बहुत ही ज्यादा डर जाता है और कहता है कि तुमने मेरे भाई को मार दिया तो एवलिन भी कहती है कि हां मैं उसको खा गई क्योंकि वह मुझे बहुत परेशान कर रहा था और अब कोई बहाना नहीं चलेगा क्योंकि तुमने प्रॉमिस किया था कि हम दोनों साथ में रहेंगे और अब समय आ गया है तुम्हारे
मरने का क्योंकि तुम्हारे मरने के बाद ही हम दोनों हमेशा के लिए साथ रह पाएंगे तो मैक्स भी कहता है कि हां ठीक है तुम मुझे मार देना मैं मरने के लिए तैयार हूं लेकिन उससे पहले तुम मेरे लिए गर्म पानी तैयार करो फिर हम बाथरूम में मिलते हैं फिर एवलिन बाथरूम के अंदर जाते ही मैक्स घर से भागकर जल्दी से पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है लेकिन पुलिस उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रहे थे वहीं एवलिन इंतजार करते-करते मैक्स को घर में ढूंढने लगती है तो उसी दौरान वह मैक्स के मोबाइल में ओलिविया की
मैसेज देखती है जो देखते ही उसे बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है और वह ओलिविया को मारने के लिए उसके आइसक्रीम शॉप पर चली जाती है ओलिविया शॉप बंद कर चुकी थी लेकिन तभी एक भयानक सूरत में अचानक एवलिन को अंदर आते हुए देखती है जिससे वह बहुत डर जाती है इसके बाद एवलिन उसकी गर्दन पकड़कर मारना शुरू कर देती है इधर मैक्स के बहुत समझाने के बाद भी पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता तभी पुलिस को इंफॉर्मेशन मिलती है कि आइसक्रीम शॉप पर किसी ने हमला कर दिया है तो मैक्स तुरंत समझ
जाता है और ओलिविया को बचाने के लिए जल्दी से उसके शॉप पर पहुंच जाता है लेकिन वहां उसे कोई भी नहीं मिलता तो वह जल्दी से घर की तरफ भागता है जहां एवलिन ने ओलिविया को घर ले आकर कुर्सी से बांध दिया था लेकिन अब मैक्स पहुंच जाता है जिसे देखकर एवलिन कहती है कि तुमने इस लड़की के लिए मुझे धोखा दिया है मैं उसे नहीं छोडूंगी मैक्स उसे बहुत समझाता है कि देखो तुम तो मर चुकी हो पर उसे छोड़ दो उसने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है लेकिन एवलिन नहीं समझती और ओलिविया को मारने लगती
है जिससे मैक्स भी एवलिन को मारने लगता है इसके बाद दोनों मिलकर एवलिन को मारने की कोशिश करने लगते हैं लेकिन वह उल्टा ही उन दोनों को मारने लग जाती है और ओलिविया को धक्का देकर दूर हटा देती है जिससे वह जख्मी हो जाती है फिर मैक्स को पकड़कर उसे मारने की कोशिश करने लगती है तभी ओलिविया एक पॉट से एवलिन के सर पर मार देती है पर उसे कुछ भी नहीं होता लेकिन इसी बीच मैक्स एक कांच के टुकड़े से एवलिन के सर पर वार कर देता है जिससे वोह मैक्स के ऊपर ही गिर
जाती है इसके बाद वह समझ रहे थे कि वह मर गई है लेकिन अचानक वो फिर फिर से उठ जाती है और फिर से उन्हें मारना शुरू कर देती है और कहती है कि मैं अब तुम दोनों को एक साथ मार डालूंगी लेकिन तभी ट्रेविस पीछे से उसी तलवार से एवलिन को पूरी तरह से मार देता है मैक्स ये देखकर बिल्कुल शॉक हो जाता है क्योंकि ट्रेविस तो मर चुका था जिस पर ट्रेविस कहता है कि हां मेरे भाई मैं मर गया तो था लेकिन अब जॉम्बी बनकर वापस आ गया हूं इसके बाद वो एवलिन
की बॉडी ले जाकर कब्र में दफना देते हैं फिर मैक्स ओलिविया से सॉरी कहता है क्योंकि एवलिन मर चुकी थी जो मैक्स ने पहले नहीं बताया था तो ओलिविया कुछ ना कहकर उसे कि करने लगती है अब कहानी के आखिर में हम देखते हैं कि अब ओलिविया के शॉप के अंदर ही मैक्स ने अपना शॉप खोल दिया है जिसकी रेंट जब वह मैक्स से मांगने आती है तभी मैक्स उसे एक रिंग गिफ्ट करता है जो देखकर ओलिविया बहुत ही ज्यादा खुश हो जाती है और प्रपोजल एक्सेप्ट करके मैक्स को किस करने लगती है वहीं शॉप
के बाहर हम ट्रेविस को देखते हैं जो जॉम्बी बनने के बाद भी मैक्स के लिए कॉस्ट्यूम का एडवर्टाइज कर रहा है और उसके ओरिजिनल फेस देखकर भी लोग समझ रहे हैं कि असल में यह तो एक कॉस्ट्यूम बेचने वाला है और इसी के साथ यह कहानी यहीं पर खत्म हो जाती है तो दोस्तों मैं उम्मीद करती हूं कि यह कहानी आपको बेहद पसंद आई होगी और अगर आप हमारे चैनल में पहली बार आए हैं तो वीडियो को लाइक करके चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए