हेलो हेलो हेलो दोस्तों क्या हाल है? तारीख आज 10 मई 2025 दिन शनिवार हो गया हिंदी तिथि त्रयोदशी और आइए बात करते हैं आज के मुख्य समाचार में देश भर की तमाम बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। देखिए पहली बड़ी खबर भारत पाकिस्तान के बीच चल रही जंग को लेकर आ रही है। जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात, राजस्थान, पंजाब तक 20 से भी ज्यादा जगहों पर पाकिस्तान ने बीती रात भी ड्रोन अटैक किया। पंजाब के फिरोजपुर में तो कुछ परिवार के लोग भी जुलस गए। हालांकि जवाब में हमारी इंडियन आर्मी ने भी पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया और इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी बोले कि दोनों देश तनाव कम करें। बीती रात भी जम्मू कश्मीर पंजाब के कई शहरों में लगातार धमाके होते रहे। पाकिस्तान को भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। और देखिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी एक घटिया बयान देते हुए कहा कि अब तो जंग होना तय है। हमारे पास विकल्प नहीं बचा है। और खबर है कि आईएमएफ ने भी पाकिस्तान को इस कंट्रोवर्सी के टाइम पर ₹00 करोड़ का पैकेज दिया जो कि सरासर गलत है क्योंकि भारत ने पहले ही आईएमएफ को आगाह किया था कि अपने भीतर जांक कर सोच समझकर डिसीजन ले क्योंकि पाकिस्तान को लोन या राहत पैकेज देने से आतंकवाद फैलाता है पाकिस्तान। उन पैसों का गलत इस्तेमाल करता है। उसके बावजूद आईएमएफ ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर एक बहुत ही बड़ा गलत फैसला लिया है। और व देखिए इधर हमारे देश के इंडियन आर्मी की कर्नल सोफिया का कहना है कि पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा है। पाकिस्तान ने 400 से ज्यादा तुर्की के ड्रोन दागे और अपने एयर स्पेस में यात्री विमान उड़ने दिए हैं ताकि भारत जवाबी हमला ना करें। देखिए डरपोक पाकिस्तान अब वहां के नागरिकों की आड़ में उनको ढाल बना रहा है। और दोस्तों इस जंगी माहौल के बीच हमारे देश में अब सरकार की तरफ से भी कुछ और बड़े फैसले लिए गए। देखिए गृह मंत्रालय का बड़ा कदम देश के सभी राज्यों को एक स्पेशल चिट्ठी भेजी और कहा कि इमरजेंसी के हालात के लिए तैयार रहें। देश के सभी राज्यों ने आपातकालीन उपायों संसाधन और उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा के साथ अपनी तैयारियां भी तेज की। गृह मंत्रालय ने राज्यों को अपनी आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया। इधर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों के साथ बातचीत की और मौजूदा हालात और आगे की रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की। पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी के आवास पर यह बड़ी बैठक हुई जिसमें तीनों पूर्व सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री ने लंबी चर्चा भी की है। और पीएम आवास पर हुई इस हाई लेवल मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ अगली रणनीति तय हुई। और एक बड़ी खबर देखिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। आर्मी चीफ को मिली टेरिटोरियल सेना बुलाने की भी छूट। देश के रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना प्रमुख को भी अब यह विशेष अधिकार दे दिया है कि वे जरूरत पड़ने पर अब जवानों को तुरंत सेवा में बुला सकते हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार ने एक और आदेश दिया स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स के सभी डॉक्टर्स और अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है और भारतपाक तनातानी के बीच बिहार में भी डॉक्टरों की क्विक रिस्पांस टीम गठन करने के निर्देश दिए। ब्लैकआउट के लिए भी तैयारियां हुई। चलिए अगली बड़ी खबर देखिए। Amazon, Flipkart समेत देश के 13 ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी सीसीपीए ने एक्शन लिया। भारत-पाक तनाव के बीच वोकी टोकी की अवैध बिक्री के लिए नोटिस भेजा और इस मामले में अब गाइडलाइंस भी लाएगी अथॉरिटी क्योंकि अभी भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात चल रहे हैं और इसके मद्देनजर सीसीपीए यानी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने देश के Amazon, Flipkart जैसी 13 ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस दिया। कहा कि हर किसी को वोकी जैसे डिवाइस अवैध रूप से बिक्री के लिए ना बेचे। ऐसा और सोशल मीडिया पर भी सरकार ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए मेटा यानी Facebook, Instagram और Twitter पर फेक न्यूज़ रोकने के लिए अब दबाव बनाया सरकार ने। रोजाना 1000 से ज्यादा पोस्ट डिलीट करने के निर्देश दिए हैं और अभी 1 दिन पहले भी आपको पता होगा 8000 Twitter अकाउंट बंद करने का आदेश भी दिया था क्योंकि कई असामाजिक तत्व जो हैं गलत भ्रामक जानकारियां फैलाते हैं सोशल मीडिया की पोस्ट के माध्यम से तो इसीलिए सरकार अब यह एक्शन भी ले रही है। वहीं अभी देश के छह राज्यों के 19 जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में ऑनलाइन क्लास शुरू हुई। भारत पाकिस्तान तनाव के चलते यह फैसला लिया गया है। वो छह राज्य कौन-कौन से हैं आप देख सकते हैं। पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा और चंडीगढ़ में कब से कब तक स्कूल बंद रहेंगे, इसकी तारीखों की जानकारी भी आप देख सकते हैं। और इस बीच दोस्तों, आईसीएआई ने भी सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट की तीनों परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। जबकि आज से यह एग्जाम होने थे। बोर्ड ने कहा कि देश में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अभी फिलहाल यह परीक्षा नहीं होगी। 9, 11, 14 मई को यह एग्जाम थे लेकिन कैंसिल हो चुके हैं। और अभी सरकार ने सात राज्यों में 28 एयरपोर्ट्स को भी 15 मई तक बंद रखने के आदेश दे दिए हैं। और देखिए भारत-पाकिस्तान के तनावी माहौल के बीच हमारे देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। गेहूं का स्टॉक पर्याप्त है। दाल, चावल, फल, सब्जियां सभी पर्याप्त है। तो भले ही पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति आ जाए, ऐसा नहीं कि देश में कोई भूखे मरने लग जाएगा। कृषि मंत्री ने लोगों को सांत्वना देते हुए हर चीज के पर्याप्त भंडार की जानकारी भी दी है और देश में कुछ ऐसी बातें भी चल रही थी कि पेट्रोल डीजल का स्टॉक खत्म होने वाला है तो भारतपाक तनाव के बीच इंडियन ऑयल ने भी बड़ा बयान दिया कहा कि घबराएं नहीं देश में पर्याप्त है पेट्रोल डीजल का स्टॉक भी। वहीं अभी सोशल मीडिया पर कुछ फेक न्यूज़ ऐसी चल रही है। एटीएम बंद होने की खबरें वह भी फर्जी निकली। बैंकों का भी कहना है कि उनके पास कैश भरपूर है। पैसों की भी कोई कमी नहीं है। SBI, PNB समेत सभी बैंकों ने कहा कि एटीएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू है। अफवाहों पर ध्यान ना दें। और एक बड़ी खबर यह है दोस्तों कि देश के लाखों गाड़ी मालिकों को आज दिक्कत हो सकती है क्योंकि पेट्रोल पंप पर यूपीआई पेमेंट को लेकर कुछ साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। तो अब पेट्रोल पंप संचालक मालिक जो हैं वो कह रहे हैं कि कुछ दिनों तक जब तक यह भारत पाक का तनाव का माहौल चल रहा है तब तक वह पेट्रोल पंपों पर यूपीआई के जरिए या डेबिट क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे क्योंकि साइबर क्राइम के जरिए यह पेमेंट पाकिस्तानियों के पास जा रहा है। तो ऐसी भी मीडिया रिपोर्ट्स चल रही है कि आज से ही पेट्रोल पंप पर अधिकतर जगहों पर यूपीआई पेमेंट लेने से हो सकता है पेट्रोल पंप संचालक मना कर दें। तो यह दिक्कत आ सकती है। आप कैश भी साथ में लेकर जाएं। ठीक है ना? और दोस्तों इस यूपीआई और बैंकिंग खबरों के बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी एक अहम बैठक बुलाई जिसमें देश भर के बैंकों और बीमा कंपनियों को भी कुछ अहम निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सभी कंपनियों की सेवाएं बिना किसी रुकावट और गड़बड़ियों के काम करनी चाहिए। वित्त मंत्री सीतारमण ने ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे डिजिटल लेनदेन टूलों समेत बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा भी की। बैंकों को कहा कि आप किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। ऐसा और अब भारत-पाकि तनाव के बीच एलओसी के बाद अब नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी हुआ। वहां भी अतिरिक्त फ़ोर्स भेजी गई। येलो अलर्ट का रिहर्सल भी हुआ। वहीं खबर देखिए दोस्तों भारतीय उद्योग जगत ने भी ऑपरेशन सिंदूर में सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्यवाही को सराहा और खबर है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सीमा से लगे शहरों के कर्मचारियों के लिए भी कंपनियों ने कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं। भारत की कुछ बड़ी प्रमुख कंपनियों ने तो अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए घर से ही काम करने के निर्देश दिए हैं। देखिए देश की पांच बड़ी आईटी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तान से युद्ध जैसे हालातों के बीच यह निर्देश जारी हुए हैं। HCL, Tech, Mahindra, Infosys ने WFH यानी वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। और एक फैसला लिया गया भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल को भी एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। अब हालातों को देखते हुए नया शेड्यूल जारी होगा। जो विदेशी खिलाड़ी हैं उनको भी अपने देश लौटने के लिए कहा गया है और फिलहाल तो यह भी खबर आ रही है कि अनिश्चितकाल के लिए आईपीएल खेलों को स्थगित किया गया। आगे का फिर माहौल देखने के बाद वापस शुरू किए जाएंगे ऐसा। वहीं भारत सरकार ने सेना के जवानों के लिए भी एक बड़ा फैसला लिया। सेना में ज्यादा से ज्यादा अग्निवीर पहुंचे। इसलिए दौड़ का समय भी 30 सेकंड बढ़ा दिया है। देखिए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया। जिसमें 1600 मीटर दौड़ का समय 30 सेकंड बढ़ाकर 6 मिनट 15 सेकंड कर दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा अभ्यर्थी इसमें चयन हो पाएंगे और चयन प्रतिशत बढ़ेगा। है ना?
बड़ी खबर देखिए पूरा कश्मीर भारत का है। अमेरिका में एक भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने भी सीएनएन होस्ट को एक लाइव टीवी पर इंटरव्यू देते हुए अंतरराष्ट्रीय लेवल पर सीधा-सीधा पाकिस्तान को यह चेतावनी दी और कहा कि कश्मीर पर पूरा हक भारत का है। पाकिस्तान के लिए तो यह भी मांग की जा रही है कि पाकिस्तान को आतंकी प्रायोजित देश घोषित किया जाए। अब तो अमेरिका के एक पूर्व अधिकारी ने भी डोनाल्ड ट्रंप सरकार से यह मांग की और कहा कि भारत है आतंकवाद का शिकार इसलिए पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करो। ऐसा अमेरिका के पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने बातचीत करते हुए भारत के समर्थन में यह मांग की है। वहीं खबर देखिए अटारी वाघा बॉर्डर पर भी बीटिंग रीट्रीट सेरेमनी को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। बीएसएफ ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया। तो यह तो रही भारत पाकिस्तान के बीच जंगी हालातों की कुछ बड़ी खबरें और चलिए आगे बढ़ते हैं अब अपन देश से जुड़ी कुछ और महत्वपूर्ण काम की खबरों की तरफ। इंडिया पाक से जुड़े कुछ और अपडेट्स भी हैं। आगे बताऊंगा आपको। फिलहाल देखिए अगली खबर। फर्जी आधार कार्ड पर भी देश में बड़ी संख्या में घुसे विदेशी लोग गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में भी अलर्ट जारी किया और देश भर की सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं खबर है आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को भी मिलेगा अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ। बिहार मुजफ्फरपुर से ही सरकार यह नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। चलिए खबर देखिए दोस्तों। बिल बकाया होने पर भी अब अस्पताल नहीं रोक सकेंगे डेड बॉडी को। झारखंड राज्य में भी लागू होगा। केंद्र सरकार का यह बड़ा फैसला। झारखंड सरकार ने भी यह सुनिश्चित कर दिया है और सभी अस्पतालों के लिए नया आदेश जारी किया। कहा कि अगर कोई परिजन अपने अस्पताल के बिल का भुगतान नहीं भी करते हैं तो भी अस्पताल उस मरीज के शव को नहीं रोक पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी अस्पतालों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। चलिए खबर आ रही है दिल्ली एनसीआर में 1 जुलाई से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल। सीए क्यूएम के आंकड़ों ने भी चौंका दिया। केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में उम्र पूरी कर चुके वाहनों में बेहद कम कार्यवाही हुई है ऐसे वाहनों पर मतलब। तो अब आयोग ने इस तरह के सभी वाहनों को ईंधन देने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए हैं। ठीक है? तो 1 जुलाई से दिल्ली और 1 नवंबर से एनसीआर के सभी क्षेत्रों में इस तरह के वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। जिन वाहनों का आरटीओ एक्सपायर हो चुका है। मतलब जैसे वो नियम होता है ना 10-15 साल के पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के लिए तो ये नियम अब कंपलसरी रूप से लागू होने जा रहा है। वहीं खबर है दिल्ली के बसों में किराया देने के लिए भी अब स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे आप। दिल्ली परिवहन निगम डीटीसी भी जल्द ही बसों में स्मार्ट कार्ड आधारित टिकटिंग प्रणाली शुरू करने जा रहा है। ताकि यात्रियों को डिजिटल किराया देने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा है ना? और वैसे दिल्ली विधानसभा में भी 13 मई से विशेष बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें भी स्कूल फीस बिल समेत कई अहम बिल ला सकती है दिल्ली सरकार। चलिए दोस्तों, अगली बड़ी अच्छी खुशखबरी देखिए। हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बलिदानी जवानों के आश्रितों को मिलेंगे अब ₹1 एक करोड़। पाकिस्तान के साथ चल रहे तनावी माहौल के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने शहीद जवानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि को दुगना कर दिया। सीधा ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ करने की घोषणा कर दी है। चलिए खबर देखिए। सुप्रीम कोर्ट ने 237 करोड़ के विज्ञापन घोटाले में जारी किया नोटिस। पूर्व मंत्री धारीवाल और आईएस संधू की बढ़ेगी परेशानी। वहीं खबर है अमेरिका के टेरिफ से बेअसर है ड्रैगन चाइना। अप्रैल में पिछले साल की तुलना में चीन का निर्यात 8% तक बढ़ा। बड़ी खबर देखिए राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला। जमीन फ्लैट खरीदने के केस ट्रांजैक्शन पर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा सरकार इनकम टैक्स, ईडी और पुलिस से जवाब मांगा। कहा कि काले धन को बढ़ावा मिल रहा है। जमीन प्लॉट, मकान, प्रॉपर्टी इनकी खरीद फरोख्त के एग्रीमेंट, लेनदेन और अन्य सिविल मामलों में लाखों करोड़ों के केस ट्रांजैक्शन को लेकर अब राजस्थान हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह का केस ट्रांजैक्शन प्रदेश में काले धन को बढ़ावा दे रहा है। तो इसलिए ऐसे मामलों की अब जांच की जाएगी। चलिए खबर देखिए। रेस्टोरेंट पर सर्विस चार्ज मामले में भी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी। क्योंकि रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने सर्विस चार्ज जारी रखने की मांग की थी। जबकि हाई कोर्ट पहले ही कह चुका है कि कोई भी रेस्टोरेंट सर्विस चार्ज अपने ग्राहकों पर नहीं लगा सकता है। तो देखते हैं इस मामले पर अगली सुनवाई 23 मई को होनी है। फिलहाल देखिए अगली खबर यूपी सरकार का बड़ा फैसला। महिलाओं को 1 करोड़ की रजिस्ट्री पर अब 1% तक की छूट मिलेगी। योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा कि संपत्ति बंटवारे पर ₹5000 से ज्यादा स्टाप फीस भी ना ली जाए। यूपी की माताओं बहनों, महिलाओं को योगी सरकार ने यह बड़ा तोहफा दिया है और अब ₹1 करोड़ तक की जमीन, मकान, प्लॉट, प्रॉपर्टी वगैरह की रजिस्ट्री पर स्ट्प फीस में 1% तक की छूट दी जाएगी। जबकि अभी तक यह छूट ₹10 लाख तक की रजिस्ट्री पर ही मिलती है। वहीं खबर है सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक और आदेश को खारिज किया। कहा कि मीडिया के खिलाफ कार्यवाही का आदेश देना कोर्ट का कर्तव्य नहीं है। कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका और मीडिया दोनों ही लोकतंत्र के स्तंभ है जो कि संविधान की बुनियादी विशेषता है। तो लोकतंत्र के फलने फूलने के लिए दोनों को एक दूसरे का पूरक होना चाहिए। वहीं खबर है आतंकी तवुर राणा 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सुरक्षा कारणों के चलते एक दिन पहले ही पेशी हुई। बड़ी खबर देखिए पाकिस्तानी अटैक के बीच हरियाणा झज्जर पुलिस भी अलर्ट हुई। कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई। डार्क कलर के पर्दे घरों पर लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने भी कहा कि घरों में पानी और दवाइयां रखें पर्याप्त मात्रा में। चलिए स्टूडेंट्स के लिए खबर आ रही है। यूजीसी नेट के आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी। अब 12 जून तक कर सकते हैं अप्लाई। 21 से 30 जून के बीच होनी है परीक्षा। खबर देखिए यूके की कंपनियों को सरकारी खरीद में मिली मंजूरी। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने एसबीआई और स्मॉल फाइनेंस बैंक पर जुर्माना भी लगाया। और वहीं खबर देखिए भारतपाकिस्तान तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति वालदमीर पुतिन से भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देने के लिए रूस का आभार भी जताया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल भी बोले कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है हमारी सुरक्षा बल। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नया भारत है घर में घुसकर मारता है। और डेविड लेमिस से बातचीत करने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बोले कि हमारी चर्चा आतंकवाद का मुकाबला करने पर केंद्रित थी। और देखिए अब तो पाकिस्तान में उसी की सरकार के सांसद उनके प्रधानमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं। भरे संसद भवन में देखिए पाकिस्तानी सांसद ने नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बुजदिल बताया। बोले कि इतने बुजदिल हो कि पीएम मोदी का नाम तक ना ले सके आप। इससे बड़ी बेइज्जती और क्या होगी कि पाकिस्तान की संसद में उन्हीं के सांसद उन्हीं के प्रधानमंत्री को बुजदिल कह रहे हैं। यह है पाकिस्तान की असली औकात। बहरहाल अभी तो अपन कुछ और महत्वपूर्ण और काम की खबरें देखेंगे दोस्तों। लेकिन फिलहाल वक्त तो चला है आज के ताजा मौसम समाचार जानने का। और हां एक छोटी सी गुजारिश आपसे यह है अगर आप डीएलएस न्यूज़ चैनल से अभी तक भी जुड़े नहीं हो तो जुड़ जाइए चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकॉन जरूर दबा दीजिएगा और इस वीडियो पर एक लाइक और शेयर भी कर देना ताकि आपको रोजाना की ताजा खबरें महत्वपूर्ण मुख्य समाचार काम के न्यूज़ अपडेट सबसे पहले आपके मोबाइल पर मिलते रहेंगे ओके और चलिए बिना टाइम वेस्ट किए सीधा आगे बढ़ते हैं मौसम अपडेट में तो देखिए दोस्तों उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत देश के 16 राज्यों में आंधी बारिश की चेतावनी राजस्थान के टोंक में तो बीते दिन ऑयले भी गिरे जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई आज भी राजस्थान के 18 शहरों में बरसात का अलर्ट है अगले तीन-चार दिन तक बारिश, आंधी तूफान की गतिविधियों का माहौल बना रहेगा। इधर मध्य प्रदेश में देखिए भोपाल, इंदौर समेत 24 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है। 12 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम। हरियाणा के भी चार जिलों में बारिश हुई। हिसार, रोहतक, जींद व दादरी में बरसात हुई। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भी तीन संभाग में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में 60 कि.
मी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। पंजाब में भी अगले तीन दिन आंधी बारिश की चेतावनी। 10 मई से बदलेगा मौसम। तब तक ओले भी गिरेंगे और झारखंड में देखिए 10 मई से ही लू चलने का अलर्ट है। आज तो मौसम साफ रहेगा। कल से फिर गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। हीट वे भी चलेगी और भी अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधियां क्या रह सकती हैं? जिसकी जानकारी आप देख सकते हैं स्क्रीन पर 10 और 11 मई को किन-किन राज्यों में बारिश की गतिविधियां रहेगी। ठीक है ना?
चलिए मौसम के बाद अब अपन आज के सराफा बाजार पर नजर डाल लेते हैं। तो देखिए दोस्तों सोना ₹614 गिरकर अभी ₹96,416 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। जबकि चांदी में ₹501 की बढ़ोतरी दर्ज हुई और अभी चांदी का भाव ₹95,726 प्रति किलो चल रहा है। और भी अलग-अलग कैरेट के हिसाब से गोल्ड का प्राइस आप देख सकते हैं। और चलिए साथ के साथ कुछ मार्केट अपडेट्स भी देख लेते हैं दोस्तों। देखिए भारतपाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में खुला। ससेक्स 880 अंक गिरकर 79454 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 266 अंक लूट का। Yes बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीद रही जापानी कंपनी SMBC SWGI का घाटा दो गुना बढ़कर ₹182 करोड़ हुआ और भारतपाकिस्तान टेंशन के बीच राफेल विमान बनाने वाली कंपनी के शेयर भी चढ़े डसोल्ट एिएशन के शेयर 2 सप्ताह में 8% तेजी में आए। ओके और चलिए मार्केट के बाद आगे बढ़ते हैं अब अपन खबरों में। तो देखिए खबर उत्तर प्रदेश एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम ल्च हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले कि यूपी में कोई बैरियर नहीं है। भारत ग्रोथ का इंजन है। वहीं डिफेंस कॉरिडोर में भी ₹00 करोड़ के 170 एमओयू साइन हुए। जिससे उत्तर प्रदेश में 500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यूपी से गरजेगी ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में नई डिफेंस यूनिट लगाने का भी आगाज हुआ। 11 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल लखनऊ में इसका उद्घाटन करेंगे और इस ब्रह्मोस प्रोजेक्ट से भी 500 इंजीनियरों को नौकरी मिलेगी। वहीं खबर देखिए हरियाणा सरकार ने भी चेतावनी जारी की। जरूरी सामानों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जैसे खाद्य पदार्थ हो गए, पेट्रोल, डीजल, चारा, दैनिक जरूरत की सामानों की जमाखोरी अगर कोई करता है इस भारत, पाकिस्तान तनावी माहौल के बीच तो उन पर सख्त कार्यवाही होगी। अब है ना? और देखिए युद्ध के माहौल के बीच आरबीआई ने बताया विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा भी है। अभी हमारे देश में फॉरेन रिजर्व जो है वह 2. 06 अरब डॉलर घटा और भारत के पास 686.
06 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। चलिए खबर देखिए। एचपीएससी यानी हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने भी 11 मई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया। भारतपाकिस्तान तनाव के चलते। टेक न्यूज़ से खबर आ रही है। WhatsApp यूज़र्स के लिए अब मैसेज समरी वाला एआई फीचर भी मिलेगा जल्दी। वहीं देश भर के सभी दुकानदारों को भी सरकार ने सख्त चेतावनी दी। कहा कि जरूरी सामान की जमाखोरी ना करें वरना सख्त कार्यवाही होगी। हरियाणा सरकार की ही तरह केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए देश भर के दुकानदारों को अलर्ट किया और कहा कि खाने पीने की जरूरी सामानों की चीजों की जमाखोरी कालाबाजारी ना करें। चलिए अगली खबर देखिए। भारत ने आईएमएफ बोर्ड की बैठक में मतदान करने से भी परहेज कर दिया है। क्योंकि आईएमएफ अभी पाकिस्तान को उल्टे-सीधे कर्ज भी दे रहा है। और एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि भारत के रिटेल सेक्टर में 2025 की पहली तिमाही में 129 सॉरी 169% तक की शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई। मतलब कहीं ना कहीं देखा जाए तो रिटेल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री बढ़ रही है। वहीं भारतपा तनाव के बीच डिफेंस शेयरों में भी मजबूती दर्ज हुई। Idea 4J का शेयर 14% तक बढ़ा और खबर है पाकिस्तान भारत तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 1. 5% गिरा। महीने में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। अभी 86. 06 पर बंद हुआ। और खबर देखिए भारत ने विदेश यात्राओं की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए चिप आधारित ई पासपोर्ट भी ल्च किया। यह नए पासपोर्ट में आरएफआईडी चिप लगी होगी जो कि बायोमेट्रिक डाटा से लेस है। इस ई पासपोर्ट की और प्रमुख विशेषताएं क्या होगी और इसको लांच करने का उद्देश्य क्या है?
इस बाबत जानकारी भी आप देख सकते हैं स्क्रीन पर। चलिए भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े कुछ और अपडेट देखिए दोस्तों। बीती रात भी बारामुला से लेकर भुज तक देश के 26 से ज्यादा शहरों पर पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किए। लेकिन भारत ने सभी के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। वहीं ड्रोन हमले के बीच जम्मू कश्मीर के सांबा में घुसपैठ कर रहे थे 10-12 आतंकी। बीएसएफ ने उनको भी ढेर किया। जम्मू कश्मीर के नगररोटा में भी पाकिस्तान ने 15 से ज्यादा मिसाइलें दागी तो भारतीय सेना ने उनको भी हवा में ही नष्ट कर दिया अपने S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए। और वहीं देखिए कायर पाकिस्तान ने निर्दोषों को बनाया निशाना। पंजाब के कई जिलों में मिसाइलें और ड्रोन नष्ट हुए। हालांकि फिरोजपुर में एक परिवार झुलस गया। जम्मू, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में बीती रात भी धमाकों की आवाें सुनाई दी गई। पूर्ण ब्लैकआउट लागू रहा। सायरन भी बजाया गया। खबर है कि पाकिस्तान के टारगेट पर थे भारत के 36 ठिकाने। अभी इससे 1 दिन पहले 8 मई की रात को भी 300 से 400 ड्रोन हमलों को नाकाम किया था भारत ने। तो अब दोस्तों पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत भी पीछे नहीं हट रहा है। देखिए पाकिस्तान के नौ शहरों में भयंकर तबाही मचा दी। भारत ने भी मिसाइल और ड्रोन दाग कर पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया। मानो देर रात भारत ने पाकिस्तान में मिसाइलों से दिवाली मनाई। दिवाली के जैसे पटाखे छोड़ते हैं ना वैसे मिसाइलें छोड़ी पाकिस्तान में भी। क्योंकि उनके पास तो अभी एंटी डिफेंस सिस्टम भी नहीं है। वह चाइनीस सिस्टम था जो कब का खराब हो चुका है। इस बीच सरकार के कुछ बड़े फैसले भी देखिए दोस्तों। जम्मू कश्मीर जाने वाले चार रूट भी बंद किए गए। दिल्ली के लिए भी दो विशेष बसें चलाई गई। पंजाब रोडवेज ने फैसला लिया है। वहीं पंजाब ने भी रद्द की आईएएस, पीसीएस की सभी छुट्टियां, सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद हुए। अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। भारतपाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया। घायलों का भी इलाज मुक्त होगा। पंजाब के सीएम बोले कि हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है। तो वहीं इधर चंडीगढ़ में भी आतिशबाजी करने पर रोक लगी। 2 महीने तक कोई भी पटाखे नहीं जला पाएंगे। चाहे शादी ब्याह वगैरह या किसी भी तरह का फंक्शन, उत्सव, कार्यक्रम हो, पटाखे जलाने पर रोक रहेगी। इधर झारखंड के भी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द की गई। बॉर्डर पर जाएंगे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी। कुछ और राज्यों के लाइव अपडेट देखिए दोस्तों। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भी राजस्थान में ड्रोन अटैक किया। जैसलमेर, बाड़मेर में हमला नाकाम किया। बॉर्डर वाले जिलों में उपचुनाव स्थगित हुए हैं। पंजाब के भी सात जिलों पर पाकिस्तान का हमला देखने को मिला। फिरोजपुर में एक घर पर ड्रोन गिरा जिसमें तीन लोग झुलस गए। हरियाणा के भी तीन जिलों में 10 घंटे तक ब्लैकआउट रहा। सुबह अंबाला से 70 किमी दूर ड्रोन दिखे। एमएलए हॉस्टल में बम की कॉल भी फेंक निकली। वहीं बीएसएफ ने सात पाकिस्तानी आतंकियों को भी और मार गिराया। S400 आकाश ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को भी तबाह किया। जम्मू कश्मीर में अब तक 17 आम लोगों की जान जाने की भी खबर है और वह भी पाकिस्तान की नापाक हरकतों की वजह से जा रही है। यह जाने देखिए जरा। इधर गुजरात में भी 18 जिले हाई अलर्ट पर हैं। सोमनाथ द्वारका मंदिर समेत सभी पोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई और गुजरात में भी 15 मई तक ड्रोन और पटाखे जलाने पर बैन लग चुका है। बीती रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 से ज्यादा जगहों पर पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया। भारत-पाकिस्तान के जंग के हालातों की ये तस्वीरें देखिए। यह फोटोज कहानी बयां कर रहे हैं कि बॉर्डर पर आम लोगों को निशाना बना रहा पाकिस्तान जो कि घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन मिसाइल मार गिराए। और कुछ और राज्य सरकारों के भी फैसले देखिए दोस्तों। भारतपाक के बीच युद्ध जैसे माहौल के बीच उड़ीसा राज्य में भी हाई अलर्ट जारी हुआ। बंदरगाह एयरपोर्ट और मिसाइल बेस पर सुरक्षा बढ़ाई गई और खबरें इस तनावी माहौल के मद्देनजर 54 साल बाद दिल्ली के भी हर जिले में 10 सायरन लगेंगे। मेट्रो स्टेशन समेत कुछ खास जगहों को तय किया गया। 1971 के युद्ध के बाद अब पहली बार देश की राजधानी में इस तरह का अलर्ट सिस्टम शुरू किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के भी सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया। सरकारी भवनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार ने भी बड़ी घोषणा की। कहा कि राजस्थान के हर सीमावर्ती जिले को ₹5 करोड़ का अतिरिक्त बजट जारी किया जाएगा। वैसे राजस्थान सरकार ने भी 10 नए निर्देश जारी किए हैं। अगर आप राजस्थान राज्य में रहते दोस्तों तो इसको लेकर कल रात में मैंने डीएलएस न्यूज़ पर एक अलग से सेपरेट वीडियो डाला है। राजस्थान वालों के लिए पांच नए नियम 10 बड़े निर्देश। जंगी हालातों के बीच घर में ही रहे और भी किन-किन नियमों का आपको पालन करना है तो यह वीडियो आप देख लीजिएगा। कंप्लीट जानकारी मिल जाएगी। ठीक है ना? इधर देखिए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी पुलिस और डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल की गई। इंडियन एयरपोर्ट भी 15 मई तक बंद किया गया। वहीं भारतपाक तनाव पर मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी हुआ। बैतूल में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द हुई। इंदौर में भी सभी आयोजनों पर रोक लगी। ग्वालियर वगैरह में भी सायरन लगाए जाएंगे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को उनके भाई नवाज ने नसीहत दी कि अब भी सुधर जाओ मौका मान जाओ वरना पाकिस्तान तबाह हो जाएगा। इधर चंडीगढ़ में भी देखिए अब शाम 7:00 बजे बंद हो जाएंगे बाजार। पटाखे आतिशबाजी पर तो रोक लग ही चुकी है। कोचिंग इंस्टिट्यूट वगैरह भी बंद किए गए। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल छोड़कर घरों को लौटने लगे छात्र। आरएसएस प्रमुख ने भी कहा कि राष्ट्रीय संकट की घड़ी में संपूर्ण देश सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा है। भारतपाक तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर भी हवाई यात्रा में अव्यवस्था जारी है। 228 उड़ाने रद्द हुई। हरियाणा गुरुग्राम प्रशासन ने भी 7 जुलाई तक ड्रोन, गुब्बारे और अन्य वस्तुओं के उड़ान पर रोक लगाई। भारतपाक तनाव के बीच उत्तराखंड में भी रद्द की गई पुलिसकर्मियों की छुट्टियां वापस काम पर लौटने के निर्देश जारी हुए। और देखिए दोस्तों देश के इस संकट की घड़ी में देश भर के 45 लाख से भी ज्यादा ट्रांसपोर्टरों ने देश हित में बड़ा निर्णय लिया और अपने सहयोग को लेकर रक्षा मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा और कहा कि हम अपनी ट्रक और ट्रांसपोर्ट व्हीकल को सेना को मुफ्त में परिवहन सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। इधर गुजरात में भी सेना को मिलेगी हर जरूरी मदद। अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कहा कि लोगों के लिए सेफ प्लेस खाना पीना दवाइयां कम नहीं पड़नी चाहिए। यूपी रामपुर के एक कांस्टेबल की भी हिम्मत देखिए जरा। उसने एक पत्र लिखा बोला कि युद्ध लड़ने जाऊंगा। AK-47 और एसएलआर चला लेता हूं। पाकिस्तान बॉर्डर पर भेज दीजिए मुझे। देखिए ऐसे हेड कॉन्स्टेबल को दिल से सैल्यूट याद रखिएगा। और पाकिस्तान के एक अंदर की खबर भी सामने आ रही है दोस्तों। तीनों बंदरगाहों पर जहाजों के आने जाने पर पाकिस्तान ने पाबंदी लगा दी है क्योंकि पाकिस्तान को सूचनाएं लीक होने का डर है। अब वहां पर उसने कंट्रोल रूम भी बनाए। खौफ जो होता है ना बहुत बुरी चीज होती है। और इस बीच देखिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी कहा कि जंग रोकना हमारा काम नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि यह यूएस और चीन के हथियारों की भी लड़ाई है। भारत-पाकिस्तान पर वर्ल्ड लीडर्स और मीडिया ने भी कई तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। पाकिस्तान को एक और बड़ा सबक सिखाया। भारत ने पाकिस्तानी एयरफोर्स की आंख ही फोड़ दी। क्योंकि उनका एक मुख्य विमान आसमान में ही खाक कर दिया एडब्ल्यूएसीएस एयरक्राफ्ट। एक ही निशाने पर पाकिस्तान को 3300 करोड़ का नुकसान हुआ। देखिए पहले ही पाकिस्तान इतना गरीब है और जीडीपी गिरी हुई है। उसके बावजूद ऐसी हरकतें कर रहा है कि थोड़े बहुत उसके पास जो हथियार है वो भी खत्म हो जाएंगे। अभी तो बिल्कुल कंगाल हो जाएगा। भिखारी स्थान तो पहले ही बोलते हैं उसको। पता नहीं कौन समझाए यार ऐसे लोगों को विनाश काले विपरीत बुद्धि। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत की और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए। वहीं सूचना प्रसारण और रक्षा मंत्रालय ने भी एडवाइज़री जारी की। कहा कि रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज ना की जाए और भारतपाक तनाव के बीच जम्मू कश्मीर उरी के सीमावर्ती गांव को भी खाली कराया गया। लोगों को श्रीनगर भेजा जाना और कुछ लोगों को सुरक्षित जगहों पर बंकरों में भी भेजा गया। भारत का जो एंटी डिफेंस सिस्टम है सुदर्शन चक्र उसके सामने पाकिस्तान का पूरा गुरूर चूरचूर हो चुका है। अमृतसर से लेकर जम्मू पठानकोट से भुज तक सभी हमलों को नाकाम कर दिया और पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई। लाल किला कुतुब मीनार के बाहर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी हाई लेवल मीटिंग की। सभी राजकीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए। डॉक्टर, पुलिस सब तरह के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। और इस बीच भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ने वाली है। देखिए इंडियन नेवी को मिली पहली स्वदेशी एंटी सबमरीन युद्धपोत अरनाला भी है। जंगी माहौल के बीच देश की समुद्री ताकत को बढ़ावा देते हुए इंडियन आर्मी को यह नई सबमरीन भी सौंपी गई। इसे तमिलनाडु के शिपयार्ड में तैयार किया गया। यह कंप्लीटली स्वदेशी है। देखिए भारत की ताकत डिफेंस के सेक्टर में सरकार ने आम लोगों के लिए एक जरूरी सूचना भी जारी की। कहा कि फर्जी खबरों को फैलाने के लिए डिजिटल स्पेस का सहारा ले रहा पाकिस्तान। तो आप सोशल मीडिया पर पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही उल्टी सीधी खबरों पर ध्यान ना दें। पाकिस्तान यूं ही झूठ-मूठ गढ़ रहा क्योंकि असल में तो उससे कुछ हो जा रहा नहीं। तो इसलिए उल्टी-सीधी बातें लिख रहा है कि हमने इंडियन आर्मी का यह नुकसान कर दिया फलाना ढीम का ताकि पाकिस्तानी आवाम को भी लगे कि हां हमारी बेइज्जती तो नहीं हो रही है। इसीलिए सरकार ने कहा कि जानकारियों को जिम्मेदारी से साझा करें। राष्ट्रीय सुरक्षा का समर्थन करें। क्या करें और क्या ना करें?
इन दिशा निर्देशों का अवश्य पालन करें। किसी भी अपुष्ट जानकारी को आगे फॉरवर्ड ना करें। शेयर ना करें। ठीक है ना? और ऐसी सामग्री ऐसी जानकारियां जिनमें भारत के लिए अहित की बात लिखी हो या भारतीय सेना या भारतीय सुरक्षा बलों का मनोबल कमजोर हो। ऐसी बातों को शेयर ना किया करें। समझ रहे हो? इधर भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल पर अब विदेश मंत्री डॉ.
एस जयशंकर ने अमेरिका, ईयूएन, यूरोपियन यूनियन और इटली से भी बातचीत की देर रात। वहीं देखिए भारत और चीली ने भी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए आधिकारिक प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय रेलवे ने जम्मू कश्मीर और उधमपुर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना भी बनाई और खबरें दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिचालन सामान्य रहेगा। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि अफवाहों से बचें। वहीं खबर देखिए यूपी आगरा में शुरू हो गया चेकिंग अभियान। किराएदारों का भी वेरिफिकेशन होगा। ताजमहल की भी सुरक्षा बढ़ाएगी और देखिए यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और मजबूत होगा। आईआईटी और बीएचयू बनेंगे तकनीकी गुरु। वहीं खबर है एलन मस्क की सेटेलाइट से इंटरनेट वाली कंपनी स्टार लिंक को मिली मंजूरी। डॉट की तरफ से एक लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गया। हालांकि इस मंजूरी के साथ ही खबर आ रही है कि अब सेटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर्स पर 4% एक्स्ट्रा टैक्स भी लग सकता है। ट्राई ने सरकार से इस बात को लेकर सिफारिश भी की है क्योंकि इसमें इंटरनेट के लिए अब शहरी उपभोक्ताओं को ₹500 सालाना अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ सकता है। चलिए खबर देखिए। उत्तर प्रदेश के इस शहर में गैलेट ग्रुप ने बड़ा निवेश किया। पांच की जगह अब 10 एकड़ में बनेगा ताज होटल। यूपी गोरखपुर में रामगढ़ताल क्षेत्र में यह बड़े ताज होटल का निर्माण होने जाना। वहीं खबरें है बिहार के इस जिले में बिछेगी 53 कि. मी. लंबी रेलवे लाइन भी। जमलापुर से लेकर भागलपुर के बीच यह नई रेलवे लाइन को मंजूरी मिल चुकी है। और वहीं देखिए दोस्तों बिहार मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे 27 पर सफर अब महंगा होगा क्योंकि यहां टोल टैक्स की कीमतें बढ़ने वाली है। डीएम ने जारी किया आदेश देख सकते हैं आप। चलिए कुछ और स्टेट न्यूज़ अपडेट देख लेते हैं फटाफट से। देखिए राजस्थान में सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। वहीं राजस्थान में बॉर्डर जिलों के लिए अतिरिक्त बजट जारी किया। मैंने आपको बताया था और खबर है राजस्थान में 18 मई को मिस राजस्थान का आखिरी ऑडिशन होगा। प्रदेश भर के मॉडर्ल्स लेंगी हिस्सा। वहीं राजस्थान में बिजली विभाग ने भी बॉर्डर के जिलों में ट्रांसफर में छूट दी। बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए। तुरंत ड्यूटी जाइन करने के आदेश भी दिए। इधर मध्य प्रदेश में भी सरकार ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर्स और दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। खाने पीने की वस्तुएं भी उपलब्ध रहे प्रॉपर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले कि कलेक्टर भी अलर्ट मोड में रह। कोई भी संकट नहीं आना चाहिए। सायरन लगाने और मॉक ड्रिल के निर्देश भी दिए। और मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता देने का आदेश भी जारी हुआ। इसी महीने से कर्मचारियों पेंशनर्स को यह लाभ मिलेगा। वहीं राशन कार्ड धारकों के लिए भी निर्देश आ रहा है 31 मई तक ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। वरना राशन मिलने में दिक्कत आ सकती है। और एक अच्छी अनोखी खबर देखिए। भारत-पाकिस्तान के तनावी माहौल के बीच 500 पूर्व सैनिक यानी रिटायर्ड सैनिक भी फिर से देश सेवा करने के लिए तैयार हुए। मध्य प्रदेश इंदौर से इन पूर्व सैनिकों ने पीएम मोदी के नाम एक पत्र भी लिखा। कहा कि जरूरत पड़ी तो हम फिर से सीमा पर लौटेंगे। वाकई में इन रिटायर्ड सैनिकों की देशभक्ति को दिल से सैल्यूट यार और खबर देखिए भारतपाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ राज्य में भी अलर्ट जारी हुआ। यहां भी पुलिसकर्मियों को अति आवश्यक हालत में ही छुट्टी मिलेगी। अब हाईकोर्ट ने समर वेकेशन भी पोस्टपोंड किया। मतलब हाई कोर्ट में भी छुट्टियां कैंसिल की गई। झारखंड रेल सॉरी छत्तीसगढ़ रेलवे से भी खबर आ रही है। झारखंड और महाराष्ट्र जाने वाली तीन ट्रेनें कैंसिल रहेगी। दो का रूट भी बदला गया। और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का दौरा करेंगे और छत्तीसगढ़ में एक बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया। देखिए फर्जी एनजीओ बनाकर छत्तीसगढ़ समेत देश भर में ₹150 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया। ठेका दिलवाने का झांसा देते थे। एक मास्टरमाइंड दंपति के पास 26 फ्लट ढाई करोड़ की रेंज रोवरover भी पकड़ी गई। यूपी से कुछ अपडेट देखिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले कि भारत विजय है और रहेगा। कोई शक नहीं है। पाकिस्तान अब करा रहा है। लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे का नाम भी बदला और इस चौराहे को अब महाराणा प्रताप चौराहे के नाम से जाना जाएगा। कल महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर लखनऊ में सीएम योगी ने यह बातें कही। चलिए अगली खबर देखिए। झारखंड कैबिनेट बैठक में भी 34 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बालू गांठ की नीलामी। अब जिला प्रशासन करेगा। 2% डीए भी बढ़ाया गया सरकारी कर्मचारियों का। यानी महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई और कैबिनेट बैठक में एक और अहम निर्णय लिया गया। केंद्रीय नक्सली नेताओं की गिरफ्तारी पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे ₹1 करोड़। और हरियाणा पंजाब के बीच चल रहे जल विवाद केस की सुनवाई भी हाई कोर्ट में हुई। पंजाब का आर्डर मानने से इंकार किया तो सीजे नाराज होकर बोले कि अब हमारे आदेश का इंतजार कीजिए। व देखिए हरियाणा में इमरजेंसी के लिए भी 1 करोड़ 10 लाख का बजट मंजूर हुआ। डीसी जरूरत पड़ने पर खर्च कर सकेंगे। इस बजट को ₹5 लाख तक का बजट हर 10 तारीख को देना होगा हिसाब और पंजाब में देखिए किसान आंदोलन भी 15 दिन तक के लिए स्थगित हुआ। किसान नेता डलेवाल बोले कि पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के चलते हमने फैसला लिया। हम भी सरकार के साथ हैं। वहीं खबरें हिमाचल प्रदेश ने पंजाब और जम्मू की बस सेवाएं रोकी। वैष्णो देवी के लिए निकले वैसे ही कटरा जा पाएंगे। भारतपा में तनाव को लेकर यह फैसला लिया गया। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकू ने भी उच्च स्तरीय इमरजेंसी मीटिंग की। सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी हुआ। अब 24 घंटे खुला रहेगा सीएम और चीफ सेक्रेटरी का ऑफिस भी और एजुकेशन पर अपडेट आ रहा है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। आप ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर लीजिएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ पर खबर है। पहली बार अमेरिकी नागरिक को मिला पोप का पद। दो दिन में चुने गए 69 वर्षीय पोप लियो। अब रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप बनाए गए क्योंकि पुराने पोप का हाल ही में देहांत हो गया था आपको पता होगा कुछ दिनों पहले। ओके। और चलिए दोस्तों अंत में आज के राशिफल पर नजर डालते हैं। देखिए मिथुन और कुंभ राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे। कर्क राशि के लोगों को एक्स्ट्रा इनकम के तरीके भी मिल सकते हैं। और भी कुछ अलग-अलग राशियों का राशिफल आप देख सकते हैं स्क्रीन पर। और हां दोस्तों, आप मुझे कमेंट करके बताइए कि भारत के कुल कितने राज्यों की सीमाएं पाकिस्तान के साथ लगती हैं। कमेंट में लिखिए सही जवाब देने वाले लोगों को रैंडमली सेलेक्ट होने पर डीएलएस न्यूज़ टीम की तरफ से एक शानदार सरप्राइज़ गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा। और इसी के साथ ही अगर आपको वीडियो अच्छा लगा तो इसे लाइक करना, शेयर भी करना। डीएलएस न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकॉन जरूर दबा देना। रोजाना ऐसी इनफेटिव जानकारियां, महत्वपूर्ण समाचार देखते रहने के लिए। ओके?