से ही पहले एक बिल्कुल सामान्य लड़की थी। लेकिन अपने माता-पिता की मौत के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उसे उसके चाचा के परिवार ने नौकरानी बना दिया और एक भयानक शादी के लिए मजबूर कर दिया गया। उसके चाचा और उनका परिवार उसे बीस्टमैन कबीले में शादी करवाने की योजना बनाते हैं जो इंसानों को खाने के लिए बदनाम है। सेई हमेशा की तरह अपने रोज के काम कर रही होती है। इस बार उसे पूरा महल अकेले साफ करना पड़ता है। कमजोर होने की वजह से वह बेहोश हो जाती है। लेकिन किसी को उस पर
दया नहीं आती। उसकी चाची उसे जगाने के लिए उस पर ठंडा पानी डाल देती है और उसे आलसी कहकर डांटती है। वह अपनी इस भतीजी से नफरत करती है जो असफल शादी के बाद वापस आई थी और अब उसे इस्तेमाल करना चाहती है। तभी उसकी कजिन चियो आती है जो दिखावा करती है कि उसे सई की चिंता है। लेकिन असल में वह उसका मजाक उड़ाने आई होती है। वह सई से कहती है कि परिवार का नाम खराब करने की यही सजा है और उसे अपने से दूर रहने की चेतावनी देती है। दो नौकरानियां फुजीगामिने परिवार
की बेटियों के बारे में बातें कर रही होती हैं। पहली नौकरानी समझ नहीं पाती कि मालकिन छोटी बेटी से इतना प्यार क्यों करती है। जबकि बड़ी से ऐसे काम करवाती है जो नौकर भी नहीं करते। दूसरी नौकरानी बताती है कि सेई उनकी असली बेटी नहीं बल्कि भतीजी है। इसलिए पूरा परिवार उसे नीचा समझता है। वे आराम से उसकी बुराई कर रही होती हैं। तभी सई खुद वहां आ जाती है। लेकिन वह बुरा नहीं मानती और दोनों नौकरानियां डर कर भाग जाती हैं। उसकी जिंदगी सच में बहुत दुख भरी है। जब वह सिर्फ 15 साल की
थी तब उसके माता-पिता आग में मर गए और वह अकेली बची। उसे उम्मीद थी कि चाचा का परिवार उसे अपनाएगा। लेकिन वहां उसे सिर्फ नफरत और क्रूरता मिली। उसके चाचा ने साफ कह दिया कि उसने उसे सिर्फ परिवार के नाम की वजह से रखा है। घर में उससे नौकरों जैसा काम करवाया जाता था। रोज उसका अपमान होता था और उसे एहसास दिलाया जाता था कि वह अनचाही है। 16 साल की उम्र में ही उसे अपने फायदे के लिए शादी में बेच दिया गया। लेकिन वह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और उसे घर से निकाल दिया
गया। उसने नौकरी ढूंढने की कोशिश की लेकिन इतनी छोटी उम्र की नौकरानी को कोई काम नहीं देना चाहता था। मजबूर होकर वह फिर चाचा के घर लौट आई और अत्याचार फिर शुरू हो गया। वह सब सहती रही क्योंकि कम से कम उसके पास रहने की जगह तो थी लेकिन लगातार काम करने से उसका शरीर टूटने लगा और उसके हाथों की त्वचा तक छिलने लगी। इस दुनिया में उसका एकमात्र सहारा था मारू। उसका बूढ़ा वफादार कुत्ता जो उसके माता-पिता की आखिरी निशानी था। मारू को देखकर उसका दुख थोड़ा कम हो जाता था। जब तक मारू उसके
साथ था, उसे लगता था कि वह अकेली नहीं है। लेकिन उसकी किस्मत अभी और दर्द लिख चुकी थी। उसका चाचा और परिवार एक बैठक कर रहे होते हैं। जहां चियो को उनकी योजना पता चलती है। उसके माता-पिता शक्तिशाली कामाशिरो परिवार से रिश्ता जोड़ना चाहते हैं और उसे भयानक बीस्ट मैन से शादी करवाने वाले होते हैं जो इंसानों को खाने के लिए मशहूर हैं। डर के मारे चियो यह शादी से पर थोप देती है और उसका पिता तुरंत मान जाता है। यह सुनकर से का दिल टूट जाता है। सब जानते हैं कि कामाशी परिवार सफेद भेड़ियों
का खतरनाक कबीला है। जो जिसे पसंद नहीं करते उसे खत्म कर देते हैं। उनका मुखिया तो एक कुख्यात अपराधी माना जाता है और उसी आदमी से सेई की शादी तय कर दी जाती है। उसके चाचा को फर्क नहीं पड़ता कि कौन शादी करेगा। लेकिन क्योंकि वह सेई से नफरत करता है इसलिए उसे ही भेजने का फैसला करता है। वह उसके बाल पकड़ कर धमकी देता है कि अपनी पहली शादी की सच्चाई किसी को ना बताएं। इस बार उसे परिवार के काम आना ही होगा। डरी सहमी सेमाशी कबीले की ओर भेज दी जाती है। उसे अपना
प्यारा मारू पीछे छोड़ना पड़ता है। [नाक से की जाने वाली आवाज़] उसकी चाची कुत्ते का ख्याल रखने का वादा करती है। लेकिन से को उन पर भरोसा नहीं होता। रास्ते भर वह रोती रहती है। डर उसके दिल को जकड़ लेता है। लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं होता। वह मन ही मन ठान लेती है कि वह सबसे अच्छी दुल्हन बनेगी और अपने पति की पूरी सेवा करेगी। उधर कामाशिरो परिवार भी उसका इंतजार कर रहा होता है। एक कमरे में एक आधा इंसान आधा जानवर खड़ा है। सुनहरी आंखों वाला भेड़िया मानव जो उसका होने वाला पति
है और वह बिल्कुल खुश नहीं दिखता। कांपती हुई सही विशाल कामाशीरो हवेली में पहुंचती है। जहां उसकी नई और अनजान किस्मत उसका इंतजार कर रही होती है। कामाशी परिवार का यह घर साम्राज्य के प्रसिद्ध औषधि बनाने वालों का भी माना जाता है। और अब यही जगह से का नया घर बनने वाली है। क्योंकि उसका होने वाला पति है कामाशिरो परिवार का छठा स्वामी लॉर्ड सुहाकू कामाशिरो। लेकिन हमारी बेचारी नायिका को इसमें जरा भी खुशी महसूस नहीं होती। उसके मन में बस एक ही डर घूम रहा है कि क्या उसका पति सच में उतना ही डरावना
है जितना लोग बताते हैं। हर किसी ने उसे चेतावनी दी थी कि वह बेहद खतरनाक है। जियो ने तो यहां तक कहा था कि कामाशरो लोगों ने पिछले हफ्ते ही किसी इंसान को खा लिया। हालांकि ऊपर से वह सई के लिए खुशहाल जीवन की कामना करने का नाटक करती है। लेकिन असल में वह उसे मौत की बद्दुआ ही दे रही होती है। डर से भरा दिल लेकर सई उस आदमी को देखने जाती है जिससे उसकी शादी होने वाली है। और उसे देखकर वह चौंक जाती है। क्या सच में सफेद बाल और सुनहरी आंखों वाला इतना
सुंदर आदमी वही मशहूर राक्षस और इंसान खाने वाला हो सकता है? जवाब है हां। जब उस आदमी को पता चलता है कि वह सेई फजगामिने है। उसकी नई दुल्हन तो उसका चेहरा तुरंत गुस्से से भर जाता है। वह साफ दिखाता है कि उसे एक इंसान से शादी करना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह इंसानों से इतनी नफरत करता है कि इंसान से शादी करने से अच्छा वह अपने परिवार को बर्बाद होते देखना पसंद करेगा। लेकिन उसकी जिद्दी मां ने उसे मजबूर कर दिया और यह इंसानी दुल्हन उस पर थोप दी। अब वह ठान लेता है कि
किसी तरह उसे यहां से भगा देगा। अचानक वह अपने असली जानवर वाले रूप में बदलने लगता है। उसका इरादा है कि उसे इतना डरा दे कि वह यहां आने का पछतावा करे और सच में से डर जाती है। आखिर सामने अचानक एक विशाल सफेद भेड़िया खड़ा हो जाए तो कौन नहीं डरेगा? बस एक ही काट और उसकी जिंदगी खत्म हो सकती है। लेकिन सई जानती है कि वह अपना डर दिखा नहीं सकती। इसलिए जब लॉर्ड सुहाकू उससे पूछता है कि क्या वह डर रही है? तो वह झूठ बोल देती है कि नहीं वह नहीं डरती।
हालांकि उसके कांपते हुए शरीर को देखकर कोई भी समझ सकता है कि वह कितनी डरी हुई है। सुहाकू उसकी बात पर बिल्कुल भरोसा नहीं करता। वो उसे चेतावनी देता है कि अगर वह अभी नहीं गई तो शायद उसे खा भी सकता है। उसने उसे भागने का मौका दिया है। सई चाहती तो तुरंत भाग जाती। लेकिन वह जानती है कि अगर वह यहां से गई तो उससे भी बुरी जिंदगी उसका इंतजार कर रही है। अपने चाचा के घर वापस जाना उसके लिए मौत से भी ज्यादा दर्दनाक होगा। इसलिए वह यहीं रहने का फैसला करती है। वह
तय कर लेती है कि चाहे कुछ भी हो वो सुहाकू की पत्नी बनेगी। सुहाकू उसे एक लगभग नामुमकिन चुनौती देता है। वह कहता है कि अगर वह सच में उसकी पत्नी बनना चाहती है तो उसे यहां के बाकी बीस्टमैन लोगों से खुद को स्वीकार करवाना होगा। लेकिन उसे पूरा यकीन है कि सेई इसमें असफल हो जाएगी और जल्द ही हार कर भाग जाएगी। जैसे ही वह वहां से जाता है, सेई जमीन पर गिर पड़ती है। उसका दिल जोर-जोर से धड़क रहा होता है। लोग सच कह रहे थे। लॉर्ड सुहाकू सच में बेहद डरावना है। फिर
भी वह अपनी नई जिम्मेदारी शुरू करने का फैसला करती है। लेकिन जल्दी ही उसे समझ आ जाता है कि यह काम कितना मुश्किल है। यहां के लगभग सभी लोग उसे नापसंद करते हैं। हर दिन उससे दूर रहते हैं। नौकर उसका मजाक उड़ाते हैं। बीस्टमैन उसके बारे में फुसफुसाकर बातें करते हैं। किसी को भी उसका यहां रहना पसंद नहीं है। सबको लगता है कि वह जल्दी ही डर कर भाग जाएगी। क्योंकि लॉर्ड सुहाकू खुद इंसानों से नफरत करता है। तो यह शादी कैसे चल सकती है? यह सब देखकर सेई का दिल टूट जाता है। अपने माता-पिता
की मौत के बाद से वह हमेशा एक ऐसी जगह ढूंढ रही थी जहां उसे अपनाया जाए। लेकिन कहीं भी उसे वह जगह नहीं मिली। ना उसके चाचा का घर ना उसका पहला पति। और अब तो पूरा कामा शिरो महल भी उसे अपनाने को तैयार नहीं है। लेकिन हमारी यह बहादुर लड़की हार मानने वाली नहीं है। वह ठान लेती है कि चाहे कितनी भी मुश्किल आए वो यहां अपने लिए जगह बनाएगी। वो वही तरीका अपनाती है जो उसे आता है। खुद को काम में झोंक देना। वह दिन रात मेहनत करके नौकरों की मदद करने लगती है
ताकि सबको साबित कर सके कि वह बेकार नहीं है। लेकिन उसे पता नहीं होता कि कोई उसे चुपचाप देख रहा है। लॉर्ड सुहाकू अपनी इस नई दुल्हन को बड़ी उत्सुकता से देख रहा है। उसे यह लड़की रहस्यमई लगती है। खासकर उसके शरीर से आने वाली वह मीठी खुशबू जैसे वह उसे कहीं पहले से जानता हो। इस बीच से कोमा शिरो हवेली में आए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई बदलाव नहीं आया। महल के लोग अब भी उसे पसंद नहीं करते। रोज उसके बारे में बुराई करते हैं। उन्हें लगता है कि वह सिर्फ
दिखावा कर रही है। मदद करने का नाटक कर रही है और असल में दिल से उन्हें नीचा समझते। वह नौकरानी घबरा गई थी क्योंकि उसने अभी-अभी धोए हुए कपड़े नीचे गिरा दिए थे और डर के मारे परेशान हो रही थी। हमारी दयालु सई तुरंत उसकी मदद करने का फैसला करती है और दोनों साथ में कपड़े धोने चली जाती हैं। नौकरानी को बुरा लगता है कि वह माले की होने वाली दुल्हन से मदद ले रही है। लेकिन सई को इसमें कोई गलत बात नहीं लगती। वह प्यार से उस लड़की की घायल कलाई पर पट्टी भी बांध
देती है और ध्यान से पूछती है कि उसे दर्द तो नहीं हो रहा। यह देखकर वह नौकरानी भावुक हो जाती है और मुस्कुराते हुए सई को धन्यवाद देती है। उसकी वह प्यारी मुस्कान देखकर सई खुद भी शर्मा जाती है और उसका दिल हल्का सा खुश हो जाता है। लगता है जैसे दोनों के बीच एक प्यारी सी दोस्ती शुरू होने वाली है। तभी अचानक सुहाकू वहां आ जाता है। उसका चेहरा बिल्कुल खुश नहीं दिखता। वो सई को देखकर नाराज हो जाता है और उसका हाथ पकड़ कर उसे वहां से खींच ले जाता है ताकि फिर से
उसे डांट सके। उसे बिल्कुल भरोसा नहीं कि सई सच में नौकरों की मदद करना चाहती है। उसे लगता है कि वह भी बाकी इंसानों की तरह सिर्फ दिखावा कर रही है। जब से उससे पूछती है कि क्या वह सच में इंसानों से इतनी नफरत करता है? तो सुहाकू साफ कह देता है हां [अचानक ज़ोर से सांस लेने की आवाज़] वह इंसानों से नफरत करता है। इंसानों ने हमेशा बीस्ट मैन को नापसंद किया है। उन्हें गंदे जानवर कहकर उनका अपमान किया है और खुद को उनसे ऊंचा समझा है। इसलिए उसे लगता है कि सेई भी बाकी
इंसानों जैसी ही होगी। अब सेई को समझ आता है कि क्यों यहां के सभी बीस्ट मैन उससे दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन सुहाकू गलत है क्योंकि सेई को बीस्ट कबीले से कोई नफरत नहीं है। फिर भी सुहाकू इस इंसानी मंगेतर से छुटकारा पाने के लिए हर तरीका अपनाना चाहता है। वो उसे डराने के लिए बताता है कि अगर उनकी शादी हो गई तो उसे बाकी बीस्ट मैन के बीच रहना पड़ेगा। उनके साथ सामाजिक समारोहों में जाना होगा और उसकी पत्नी होने के नाते उसे उसके शारीरिक जरूरतों का भी ख्याल रखना होगा। खासकर उसके रट पीरियड
में जो असल में उनका प्रजनन का समय होता है। यह सुनकर से का दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है। लेकिन यह धड़कन प्यार की नहीं बल्कि डर की होती है। वो जानती है कि सुहाकू अपने बच्चे चाहता होगा। लेकिन यह सोचते ही उसके मन में अपने पहले पति की दर्दनाक यादें लौट आती हैं। उसे लगता है जैसे वह फिर उसी पुराने डरावने रिश्ते में फंस गई हो और अचानक उसे घबराहट का दौरा पड़ने लगता है। उसकी सांसे तेज हो जाती हैं और वह कांपने लगती हैं। तभी अचानक वही कठोर दिखने वाला सुहाकू उसकी मदद के
लिए आगे आता है। वो उसे अपनी मजबूत बाहों में कसकर पकड़ लेता है और धीरे-धीरे उसे शांत करता है। जब तक कि उसकी हालत ठीक नहीं हो जाती। फिर वह तुरंत उसे दूर कर देता है। जैसे कुछ हुआ ही नहीं और फिर से अपना सख्त रूप दिखाने की कोशिश करता है। लेकिन अब हमें पता चल गया है कि उसके दिल के अंदर नरमी भी है। से भी यह महसूस करती है जब वह उसकी बाहों में थी और इतने सालों बाद किसी की आवाज में सच्ची चिंता सुन रही थी। उस पल उसे पहली बार सुरक्षित महसूस
हुआ था। सेई की पिछली शादी बिल्कुल भी खुशहाल नहीं थी। बल्कि एक डरावना सपना थी। वह आदमी वह नहीं था जिसे वह प्यार करती थी। बल्कि उसके चाचा के परिवार ने उसे मजबूरी में उससे शादी करवा दी थी। अपने फायदे के लिए उसके चाचा ने उसे एक किमोनो बेचने वाले के इकलौते बेटे से ब्याह दिया था। बाहर की दुनिया के सामने उसका पूर्व पति बहुत अच्छा और खुशमजाज बनने का नाटक करता था। जिससे लोगों को लगता था कि सेई की शादी कितनी अच्छी है और कई लोग तो उससे ईर्ष्या भी करते थे। लेकिन असलियत में
वह आदमी एक क्रूर इंसान था। वो सेई को मारता था। उसे गंदीगंदी बातें कहता था और कभी-कभी तो उसे घर से बाहर भगा देता था। फिर हर बार बाद में माफी मांग लेता था। लेकिन अगले ही दिन वही सब फिर से दोहराता था। अब वर्तमान में से चुपचाप अपने कपड़े धो रही होती है। तभी फिर से अफवाहें और ताने शुरू हो जाते हैं। आसपास खड़े बीस्ट मैन उसे देखते हुए उसका मजाक उड़ाते हैं। उन्हें लगता है कि वह बिल्कुल बेकार है। चाहे वह कितनी भी मदद कर ले वे कभी भी किसी इंसान पर भरोसा नहीं
करेंगे। जब से अपने मंगेतर के परिवार को उसे बेकार कहते हुए सुनती है तो उसके दिल में जिद जाग उठती है। वह खुद को गलत साबित करना चाहती है। इसलिए वह हर काम करने लगती है। सिलाई करना, झाड़ू लगाना, सफाई करना, कपड़े धोना। बस जो भी काम मिले वह करती रहती है। सई खुद से कहती है कि उसे और ज्यादा मेहनत करनी होगी। लेकिन अंदर ही अंदर उसे पता है कि शायद यह सब बेकार हो। अगर उसका अपना होने वाला पति ही उसे स्वीकार नहीं कर सकता तो उसके लोग कैसे करेंगे? फिर भी वह कोशिश
करना नहीं। सुहागो सच में इंसानों के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता क्योंकि उसकी पूरी जिंदगी इंसानों ने उसका मजाक उड़ाया है। उसे अपमानित किया है। चाहे उसका परिवार कितना भी सम्मानित क्यों ना हो। इंसान सिर्फ इसलिए उन्हें नीचा समझते हैं क्योंकि वे बीस्ट मैन हैं। यही बात सुहाकू को सबसे ज्यादा गुस्सा दिलाती है कि इंसान खुद को इतना महान समझते हैं जबकि असल में वे बहुत कमजोर हैं। वो हमेशा सोचता था कि इंसान बुरे होते हैं। लेकिन यह एक इंसानी लड़की उसके दिल में कुछ अजीब सी भावना जगा रही है जिसे वह समझ नहीं
पा रहा। उधर से ही बेहोश पड़ी है। लेकिन उसके मन में फिर से एक डरावना सपना चल रहा है। इस बार वह खुद को बंधा हुआ पाती है और जमीन के नीचे एक अंधेरे कमरे में बंद है। उसकी क्रूर चाची ने उसे वहां कैद कर दिया है। वो कितनी भी रोकर विनती करती है लेकिन वह औरत उसे छोड़ने से मना कर देती है और उसे पूरी रात वहीं सजा के तौर पर रहने को मजबूर करती है। तभी छियो भी वहां आती है और उसके दुख को देखकर मजाक उड़ाती है। उसके चेहरे पर दर्द देखकर उसे
खुशी मिलती है। फिर उसका चाचा भी वहां आता है और उसे ताने देता है कि तलाक लेकर घर वापस आने से उसने परिवार को शर्मिंदा कर दिया है और वह मन ही मन चाहता है कि काश वह लड़की कभी पैदा ही ना हुई होती। अपने डरावने सपने में सई रोते हुए दया की भीख मांग रही होती है और चाहती है कि काश वह अपने माता-पिता के साथ ही आग में जलकर मर गई होती। तभी उसे महसूस होता है कि उसके पास कोई बैठा है। वह अचानक जागती है और देखती है कि लॉर्ड सुहाकू उसके बिस्तर
के पास बैठा है। वह अपनी छोटी सी मंगेतर की देखभाल करने आया है। वो उसका तापमान जांचता है और फिर कामाशी परिवार की मशहूर दवाई उसे खुद अपने हाथों से खिलाता है। यह दवाई बेहद कीमती होती है जो आमतौर पर सिर्फ सबसे ऊंचे दर्जे के लोगों के लिए रखी जाती है। सई को यकीन ही नहीं होता कि वह इतनी अनमोल दवाई खा रही है। कहा जाता है कि यह दवा दुनिया की किसी भी बीमारी को ठीक कर सकती है। वो हैरान होती है कि आखिर वो इतनी कीमती चीज उसके जैसी बेकार समझी जाने वाली लड़की
को क्यों दे रहा है। सुहाकू चुपचाप उसे सोते हुए देखता रहता है और कुछ बातें नोटिस करता है। उसका शरीर बहुत दुबला है। उसकी पसलियां तक दिखाई देती हैं। वो नींद में रो रही थी और मरने की भीख मांग रही थी। यह कोई घमंडी अमीर लड़की नहीं बल्कि गहरे दर्द से गुजरी हुई इंसान है। अब सुहाकू को उसकी जिंदगी के बारे में जानने की जिज्ञासा होने लगती है। पहले उसे लगा था कि वह भी बाकी अमीर घरों की बिगड़ी हुई लड़कियों जैसी होगी। क्योंकि फजीगामी ने परिवार बहुत धनवान है। लेकिन अब उसे एहसास होता है
कि उसके साथ सच में कुछ बहुत बुरा हुआ है। उसे यह सोचकर भी बुरा लगता है कि उसके लोगों ने सेई के साथ कितना ठंडा व्यवहार किया। उसकी महिला नौकरानियां हमेशा उस पर शक करती रही। छोटी नौकरानी सब सच बता देती है कि सेई चाहे जितनी मेहनत करे लोग फिर भी उसकी पीठ पीछे उसका अपमान करते हैं। तब सुहाकू को सच्चाई समझ आती है कि यह सब उसी की वजह से हुआ। उसकी दुश्मनी और कठोर व्यवहार ने सबको उसके खिलाफ कर दिया। उसने जानबूझकर उसे डराया और जरूरत से ज्यादा परेशान किया। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह
यह शादी नहीं चाहता था। फिर भी से उससे मुस्कुराकर बात करती है। विनम्रता से धन्यवाद कहती है। चाहे वह कितना भी कठोर क्यों ना रहे वह फिर भी उसके साथ रहती है। यह देखकर पहली बार सुहाकू खुद नहीं समझ पाता कि उसके दिल में यह अजीब सी भावना क्या है। अगली सुबह सई जागती है और खुद को पहले से बेहतर महसूस करती है। उसे लगता है कि यह सब सुहाकू की दी हुई दवाई की वजह से हुआ है और वह दिल से उसकी आभारी होती है। लंबे समय बाद उसे कोई डरावना सपना भी नहीं आया।
वह फिर से काम शुरू करने के लिए तैयार हो जाती है क्योंकि बिना कुछ किए कामाशी महल में रहना उसे अच्छा नहीं लगता। उसे डर है कि लोग उसे फिर बेकार समझेंगे। लेकिन जैसे ही वह कमरे से बाहर निकलती है, वह एक ऐसा दृश्य देखती है जिससे वह घबरा जाती है। उसके दरवाजे के बाहर कोई बैठा होता है। दरवाजा खोलते ही वह देखती है कि लॉर्ड सुहाकू वहीं बैठा उसका इंतजार कर रहा है। वह बस यह देखने आया है कि वह ठीक है या नहीं। लेकिन शर्म के कारण खुलकर कह नहीं पाता। दोनों कुछ देर
चुपचाप बैठे रहते हैं। फिर सई माफी मांगने लगती है क्योंकि उसे लगता है कि सुहाकू उससे नाराज है। लेकिन वह उसे रोक देता है और मानता है कि गलती उसी की थी जिसने उसे परेशानी दी। जब वह उसकी तबीयत के बारे में पूछता है तो सई हैरान रह जाती है। उसे लगता है कि वह फिर से नौकरों का काम करने जा रही है। इसलिए वह उसे रोकता है और कहता है कि आज उसे उससे कुछ जरूरी बात करनी है। यह सुनकर सई सबसे बुरे के लिए खुद को तैयार कर लेती है। उसे पूरा यकीन होता
है कि अब वह उनकी सगाई तोड़ने वाला है। लेकिन जो वह सुनने वाली होती है, उसके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं होती। इस बार जब सुहाकू अपने भेड़िया रूप में बदलता है तो सेई बिल्कुल नहीं डरती क्योंकि अब वह जानती है कि यह भेड़िया कोई राक्षस नहीं बल्कि वही इंसान है जिसने उसकी सबसे कमजोर हालत में उसकी देखभाल की थी। उसे बचाया था जब वह बीमार थी। तब किसी ने कभी उसकी परवाह नहीं की थी। इसलिए सुहाकू का यह छोटा सा ख्याल ही उसका भरोसा जीतने के लिए काफी था। आखिरकार सुहाकू वह शब्द कहता है
जिसकी सेई ने कभी उम्मीद नहीं की थी। वह कहता है कि वह इंसानों पर भरोसा नहीं करता लेकिन वह उस पर भरोसा करने को तैयार है। सुहाकू खुद भी नहीं समझ पाता कि उसके साथ क्या हो रहा है। पहले तो उसे उसकी खुशबू ने आकर्षित किया जो अजीब तरह से जानी पहचानी लगती थी। जबकि वह उसे पहले कभी नहीं मिला था। जिज्ञासा में उसने उसे देखना शुरू किया। लेकिन धीरे-धीरे उसकी मासूम नजरों पर दिल हार बैठा। अब वह इंसानों को एक मौका देने के लिए तैयार है। इस पल से ज्यादा खुश और हैरान कोई नहीं
जितनी सही है। आखिरकार सुहाकू उसका नाम लेकर उसे पुकार रहा है और उस पर भरोसा करने को तैयार है। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती क्योंकि उसे अपना वह राज याद आ जाता है जिसे उसके चाचा ने छिपाने के लिए मजबूर किया था। उसकी पहली शादी की सच्चाई से सुहाकू को धोखा नहीं देना चाहती। अगर वह भरोसा चाहता है तो उसे सच बताना होगा। इसलिए कांपते हुए डर के साथ वह उसे बताने लगती है कि उसकी पहले एक बार शादी हो चुकी है। अपने अतीत को याद करते ही उसका शरीर
कांपने लगता है और वह ठीक से बोल भी नहीं पाती। तभी सुहाकू धीरे से उसे रोक देता है। वह कहता है कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि उसका तलाक क्यों हुआ। वह नहीं चाहता कि वह खुद को फिर उस दर्द में धकेले। उसे सिर्फ उसकी परवाह है। अब वह समझ जाता है कि पहले वह इतनी डरी हुई क्यों थी। शायद उसी असफल शादी की वजह से उसका अपने चाचा के परिवार से रिश्ता भी दूर हो गया। लेकिन उसे सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर आता है कि फुजीगामी ने घर में एक और अविवाहित बेटी होने
के बावजूद उन्होंने एक तलाकशुदा लड़की को बीस्ट मैन से शादी के लिए भेज दिया। यानी असली बेटी ने मना कर दिया और उसकी जगह बेचारी से को बली बना दिया गया। यह सच्चाई सोचकर उसके दिल में गुस्सा और दुख दोनों भर जाते हैं। सुहाग को साफ कह देता है कि उसे सई के अतीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। उसकी पिछली शादी से कुछ भी नहीं बदलता। वह अभी भी उसकी मंगेतर है और वह यही रिश्ता बनाए रखना चाहता है। यह इतनी प्यारी और सच्ची बात थी। लेकिन सेई के पास इसके जवाब में सिर्फ आंसू थे।
वह रोने लगती है। यह देखकर महान भेड़िया स्वामी सुहाकू घबरा जाता है। उसे समझ नहीं आता कि उसकी इंसानी दुल्हन क्यों रो रही है। अब उसे डर लगने लगता है कि कहीं वह उसके साथ रहना ही नहीं चाहती या शायद सगाई तोड़ना चाहती है। वह अंदर ही अंदर परेशान होने लगता है। तभी सई धीरे से बताती है कि वह बहुत खुश है। सच तो यह है कि वह अब तक बहुत डरी हुई थी। उसे हमेशा डर था कि कहीं उसे कामाशिरो हवेली से भी निकाल ना दिया जाए। जैसे बाकी हर जगह से उसे निकाल दिया
गया था। अपने माता-पिता की उस आग में मौत के बाद से ऐसा लगने लगा था कि इस दुनिया में उसके लिए कोई जगह ही नहीं बची। कोई उसे नहीं चाहता था। लेकिन अब लॉर्ड सुहाकू ने उसका हाथ थाम लिया है। इसलिए अब वह भी उस पर भरोसा करना चाहती है और उसके साथ रहना चाहती है। लेकिन शहर के दूसरे कोने में माहौल बिल्कुल अलग है। महासेई की क्रूर कजन चियो गुस्से में पागलों की तरह चिल्लाई है। उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि उसके लिए कितने बेकार शादी के प्रस्ताव आ रहे हैं। उसे सारे लड़के
परेशान करने वाले लगते हैं। वो तो एकदम परफेक्ट पति चाहती है। ऐसा पति जिसे वह सेई को दिखाकर उसे जलाए और उसे और ज्यादा दुखी करें। यह सोचकर ही जियो खुश हो जाती है कि सेई अभी बीस्टमैन के बीच कितनी डरी हुई होगी और जरूर बहुत दुखी होगी। उसे लगता है कि सेई जरूर पछता रही होगी कि उसने इतनी डरावनी जगह पर शादी क्यों की। लेकिन उसे बिल्कुल पता नहीं कि वह पूरी तरह गलत सोच रही है। किसी अजीब कारण से चियो हमेशा खुद की तुलना से करती रहती है। उसे लगता है कि वह जवान
है, बहुत सुंदर है और सेई से हर तरह से बेहतर है। इसलिए उसे सबसे अच्छा पति ढूंढना ही होगा। ताकि वह अपनी शादी का दिखावा करके से और दुखी कर सके। सच में कितना बीमार दिमाग है उसका। लेकिन जैसा कहते हैं बुरी सोच रखने वालों की इच्छाएं अक्सर पूरी नहीं होती। खासकर चियो जैसी निर्दई लड़की की। चियो घर लौटती है और उसे एक पत्र मिलता है। एक पल के लिए उसे लगता है कि यह किसी अमीर और सुंदर प्रशंसक का प्रेम पत्र होगा। लेकिन जब वह देखती है कि वह किसी ऐसे इंसान का पत्र है
जिसे वह अपने से नीचा समझती है तो वह और चिढ़ जाती है। सेई के बिना उसे अब बोरियत होने लगी है क्योंकि अब उसके पास तंग करने के लिए कोई नहीं है। उसे याद आने लगता है कि सेई का डरा हुआ चेहरा देखकर उसे कितनी खुशी मिलती थी। तभी अचानक सेई का कुत्ता मारू जोर से उस पर भौकने लगता है। यह देखकर चियो घृणा से भर जाती है क्योंकि उसे से जुड़ी हर चीज से नफरत है। वह सोचती है कि इस कुत्ते को ही खत्म कर दें। लेकिन उसकी मां मना कर देती है। वह कुत्ते
को जिंदा रखना चाहती है ताकि बहाने से कामा शिरो परिवार से और पैसे वसूल सके। गुस्से से भरी चियो अपने पिता के पास शिकायत करने जाती है। लेकिन उसका पिता उसे डांट देता है कि इतनी छोटी बात के लिए उसे परेशान ना करें। तभी एक सहायक आता है और कामा शिरो हवेली से आया हुआ एक पत्र देता है। चियो को पूरा यकीन होता है कि यह सगाई तोड़ने का पत्र होगा। वह उसे छीनने की कोशिश करती है, लेकिन उसका पिता गुस्से में मेज पर हाथ मारता है और उसे कमरे से बाहर जाने का आदेश दे
देता है। चीओ बहुत अपमानित महसूस करती है क्योंकि अब तक वह अपने माता-पिता की सबसे प्रिय थी। लेकिन अब सब कुछ सेई और उसकी शादी के बारे में हो रहा है। उसके दिल में जलन और नफरत भर जाती है। उसे लगता है कि सेई ने उसके माता-पिता भी उससे छीन लिए हैं। और इसी वजह से वह कसम खाती है कि वह सेई को कभी माफ नहीं करेगी। उधर से को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि कोई उसके खिलाफ साजिश सोच रहा है। वह तो अभी भी खुश है और उसे लगता है जैसे
वह कोई सपना देख रही हो। क्योंकि सुहाकू ने आखिरकार उसे अपनी मंगेतर के रूप में स्वीकार कर लिया है। अब वह ठान लेती है कि वह उसके लिए सबसे अच्छी पत्नी बनेगी। तभी वह छोटी नौकरानी उससे मिलने आती है जिसकी उसने पहले मदद की थी। वह बस यह देखने आई है कि सेई अब ठीक है या नहीं। तभी से को अचानक याद आता है कि वही नौकरानी थी जिसने उसे उसके कमरे में बेहोश हालत में पाया था। अगर वह वहां नहीं आती तो शायद पता नहीं क्या हो जाता। यह सोचकर से के दिल में उसके
लिए बहुत आभार और थोड़ा सा अपराध बोध भी भर जाता है। सई को लगता है कि उसने उस नौकरानी को परेशानी में डाल दिया। इसलिए वह उससे माफी मांगने लगती है। लेकिन वह लड़की यह माफी स्वीकार नहीं कर पाती क्योंकि उसके दिल में एक छोटा सा राज छिपा हुआ है। वह उतनी अच्छी नहीं है जितना से उसे समझती है। सेई ने उसके साथ इतनी दया दिखाई थी फिर भी वह उससे दूर रहती थी। क्योंकि उसे डर था कि अगर दूसरे बीस्टमैन उन्हें साथ देखेंगे तो क्या कहेंगे? इस बात का उसे बहुत पछतावा होता है और
वह सेई से माफी मांगते हुए उससे क्षमा करने की विनती करती है। लेकिन से तो बस इस बात से खुश है कि कोई उससे बात करना चाहता है। दोनों आखिरकार दोस्त बनने का फैसला करती हैं और वह नौकरानी अपना नाम बताती है रीरी जो एक गिलहरी बीस्ट वूमेन है। रीरी सेई को बताती है कि बीस्ट मैन इंसानों पर भरोसा क्यों नहीं करते? इंसानों ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करके उन्हें दबाया है। सिर्फ अफवाहों के आधार पर भी बीस्ट मैन को गिरफ्तार करवा दिया जाता था। उनकी शांत जिंदगी इंसानों की वजह से बर्बाद हो गई थी।
फिर भी रीरी को लगता है कि सेई अलग है। वो उसकी मदद करना चाहती हैं ताकि सबको पता चले कि सेई कितनी दयालु है। वह वादा करती है कि वह सबको सच्चाई बताएगी। यहां तक कि लॉर्ड सुहाकू को भी। उसी समय अचानक लॉर्ड सुहाकू वहां आ जाता है। वह कहता है कि उसे कोई जरूरी बात करनी है। लेकिन जैसे ही वह बोलने की कोशिश करता है, वह हकलाने लगता है। सई समझ ही नहीं पाती कि आखिर क्या हो रहा है। तभी अचानक एक आदमी पीछे से आकर सच्चाई खोल देता है। वो कहता है कि सुहाकू
के पास कोई जरूरी बात नहीं है। वह तो बस से को देखने आया था। यह सुनकर सुहाकू झुंझला जाता है। क्योंकि उसके दिल की बात इतनी आसानी से सामने आ गई। फिर भी वह दिखाने की कोशिश करता है कि वह शर्मिंदा नहीं है। वह आदमी उसका सहायक है। तद्मासा। वह अब भी हैरान है कि सुहाकू ने आखिरकार एक इंसान को अपनी दुल्हन मानने के लिए हां कैसे कह दी? तद्मासा। फिर से की ओर मुड़कर कहता है कि अब उसे नाटक करने की जरूरत नहीं है। उसे नौकरों की तरह काम करने या विनम्र बनने का दिखावा
करने की जरूरत नहीं है। अब वह सुहाकू की होने वाली पत्नी है। इसलिए वह उन महिला नौकरों के सामने अपने नए दर्जे का दिखावा कर सकती है जिन्होंने उसका अपमान किया था। यह सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। लेकिन सई तुरंत मना कर देती है। उसने कभी ऐसा करने के बारे में सोचा ही नहीं। वह कहती है कि वह यहां अकेली इंसान है। अगर वह ऐसा करेगी तो बीस्ट मैन कभी उस पर भरोसा नहीं करेंगे। इसलिए वह धीरे-धीरे और सम्मान के साथ उनका भरोसा जीतना चाहती है। और एक दिन चाहती है कि वे उसे सच
में सुहाकू की मंगेतर के रूप में स्वीकार करें। उसकी समझदारी और विनम्रता देखकर सब चौंक जाते हैं। लेकिन उन्हें खुशी भी होती है। खासकर तद्मासा को जो पहली बार थोड़ा घबरा जाता है। वो तुरंत माफी मांगता है कि उसने ऐसी बातें कही लेकिन सई नाराज नहीं होती क्योंकि उसे लगता है कि वो सच ही कह रहा था और शायद उसकी मदद करना चाहता था। तद्मासा यह देखकर हैरान रह जाता है कि वह मुस्कुरा रही है। उसे समझ नहीं आता कि वह उससे नाराज क्यों नहीं है। वह सच में बहुत ओलझन में दिखता है। इधर सुहाकू
खुद को रोक नहीं पाता और जोर से हंस पड़ता है। उसे गर्व होता है कि सेई ने उसके शांत और गंभीर सहायक को पहली बार घबरा दिया। वो सेई की तारीफ करता है कि उसने तद्मासा को असंतुलित कर दिया। लेकिन सई खुद शर्मा जाती है क्योंकि सुहाकू मुस्कुराते हुए बहुत अच्छे लग रहे हैं और वह मुस्कान जैसे सिर्फ उसके लिए हैं। यह देखकर उसका दिल खुश हो जाता है। दोनों आदमी फिर एक दूसरे का मजाक उड़ाने लगते हैं। तद्मासा कहता है कि सुहाकू सच में मुस्कुरा रहा है जो बहुत दुर्लभ है क्योंकि वह हमेशा ठंडा
चेहरा रखता है। शायद यह सब सई की वजह से हो रहा है। उन्हें देखकर सई को लगता है कि वे मालिक और नौकर से ज्यादा अच्छे दोस्त लगते हैं। फिर तीनों साथ तहलने निकलते हैं। इस बीच सुहाकू रीरी से कहता है कि वह बाकी नौकरों को बता दे कि सेई आधिकारिक रूप से उसकी मंगेतर है। इसके बाद वह थोड़ी शर्म के साथ असली वजह बताता है कि वह क्यों आया था। वो सेई को एक खास जगह ले जाना चाहता था। उनका पहला साथ बिताया समय किसी बगीचे या सुंदर जगह पर नहीं बल्कि दवाई वाले कमरे
में होता है जो सुनने में रोमांटिक नहीं लगता। लेकिन सुहाकू के लिए यह बहुत खास जगह है क्योंकि यहां किसी और को आने की अनुमति नहीं होती। यही उसका कार्यस्थल है जहां वह औषधीय पौधे उगाता है और दवाइयां मनाता है। वह सेई को बताता है कि उसके अलावा यहां कोई नहीं आता। उसने उसे यहां इसलिए लाया क्योंकि वह उसके साथ थोड़ी निजी शांति में समय बिताना चाहता था। कमरे के अंदर आते ही सुहाकू लगातार उसकी चिंता करने लगता है। उसे डर है कि कहीं दवाइयों की खुशबू से उसे परेशानी ना हो जाए या वह असहज
महसूस ना करें और यह देखकर सेई के दिल में एक गर्म सी खुशी फैल जाती है। सेई उसे भरोसा दिलाती है कि वह बिल्कुल ठीक है। लेकिन फिर भी सुहाकू कहता है कि अगर वह चाहे तो उसका हाथ पकड़ सकता है ताकि वह कहीं गिर ना जाए। इसके बाद सुहाकू उससे एक अजीब सवाल पूछता है। क्या उसने कभी अपनी आंखों से किसी बीस्ट मैन को इंसान खाते हुए देखा है? सेई सच बताती है कि उसने ऐसा कभी नहीं देखा। उसने सिर्फ अलग-अलग लोगों से अफवाहें ही सुनी हैं। तब सुहाकू उसे एक राज बताता है। वह
कहता है कि इंसान का खून बीस्ट मैन के लिए किसी नशे जैसा होता है। अगर एक बार उसका स्वाद मिल जाए तो उसे भूलना बहुत मुश्किल हो जाता है और फिर उसे बार-बार उसकी इच्छा होने लगती है। लेकिन वो यह भी बताता है कि सिर्फ वही बीस्ट मैन इंसान खाते हैं जिन्होंने पहले इंसानी खून का स्वाद चखा हो। इस बात ने इंसानों और बीस्ट मैन के बीच बहुत गलतफहमियां पैदा कर दी हैं। इंसानों को लगता है कि सभी बीस्ट मैन इंसान खाते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। कुछ कबीले जैसे कामाशी तो इंसान खाने वालों
से नफरत करते हैं। सुहाकू सई से वादा करता है कि वह उसके साथ सुरक्षित है। उसने कभी किसी इंसान को नहीं खाया और उसके परिवार में भी किसी ने ऐसा नहीं किया। वो उसे यह भी कहता है कि वह हमेशा उसकी रक्षा करेगा। यह सुनकर सई भावुक हो जाती है और कहती है कि अब उसे डर नहीं लगता क्योंकि अब उसके पास वह है। यह सुनकर सुहाकू इतना शर्मिंदा हो जाता है कि उसका चेहरा लाल पड़ जाता है और अपनी झिचक छुपाने के लिए वह लगभग उसे कमरे से बाहर भेजने वाला होता है। फिर वह
जल्दी से किसी काम में लगने का बहाना बनाकर खुद को संभालने लगता है। लेकिन से अभी जाना नहीं चाहती। वह उससे कहती है कि वह उसकी मदद कर सकती है। दोनों मिलकर जड़ी बूटियां लगाने और दवाइयां तैयार करने लगते हैं। सेई बहुत खुश होती है कि उसने उसे मना नहीं किया। वह चुपचाप सुहाकू को दवाई बनाते हुए देखती है और उसके लिए उसके दिल में और सम्मान बढ़ जाता है। बीस्टमैन की दवाइयां बहुत मशहूर होती हैं। कहा जाता है कि वे किसी भी बीमारी को ठीक कर सकती हैं। यहां तक कि पिछले कई सम्राट भी
इन्हीं दवाइयों का इस्तेमाल करते आए हैं। सई जानती है कि उसके परिवार की कंपनी इन दवाइयों को विदेशों में बेचने का सपना देख रही थी। कामा शिरो परिवार भी अपनी दवाइयों को दुनिया भर में फैलाना चाहता है। इसलिए दोनों परिवारों ने शादी के जरिए एक समझौता किया था। सई जानती है कि उसकी शादी असल में एक व्यापारिक सौदा है। लेकिन उसके दिल में इससे ज्यादा कुछ चाहने की इच्छा है। वह सच में इस आदमी के लिए उपयोगी बनना चाहती है। उसे मौका तब मिलता है जब सुहाकू उससे एक विदेशी मेडिकल किताब पढ़ने के लिए कहता
है और से बिना किसी परेशानी के उस भाषा को पढ़ लेती है। वह बताती है कि जब वह छोटी थी तब उसके पिता ने उसे यह भाषाएं सिखाई थी। जब वह 15 साल की थी तब उसका परिवार विदेश में रहता था। उसके पिता वहां फूजीगामिने ट्रेडिंग कंपनी शुरू करने गए थे और उसकी मां और वह भी उनके साथ चले गए थे। सेई को विदेशी कहानियां पढ़ना बहुत पसंद था। इसलिए उसके पिता उसके लिए किताबें लाते थे और साथ बैठकर उसे नई भाषाएं सिखाते थे। लेकिन जब वे वापस अपने देश लौटे तो उसे विदेशी भाषाएं सीखने
से मना कर दिया गया। सुहाकू उसकी बात सुनकर उलझन में पड़ जाता है। उसे समझ नहीं आता कि फूजीगामिने परिवार की बेटी को विदेशी भाषा बोलने से क्यों रोका जाएगा। उसके पिता ने इतनी मेहनत से उसे सिखाया था तो फिर उसे क्यों रोक दिया गया। सई धीरे से सच्चाई बताती है। उसके पिता की मौत के बाद उसके चाचा ने उसे किताबें पढ़ने से मना कर दिया। उसकी सारी किताबें जला दी और उसके पिता की दी हुई आखिरी निशानियां भी नष्ट कर दी। यह सुनकर इस बार सुहाकू अपना गुस्सा छिपा नहीं पाता। उसे पहले से पता
था कि सेई की जिंदगी में कुछ बहुत बुरा हुआ है। लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि उसके अपने परिवार ने उसके साथ इतना क्रूर व्यवहार किया होगा। सुहाकू को बुरा लगता है कि उसकी वजह से से इतनी दर्दनाक यादें याद आ गई। लेकिन से उसे दोष नहीं देती। यहां तक कि अपने चाचा को भी नहीं। वह कहती है कि भले ही उसके चाचा उसके पिता से नफरत करते थे और उससे भी नफरत करते हैं। फिर भी उसने उसे अपने घर में जगह दी। इसके लिए वह आभारी है। तभी सुहाकू उससे कहता है कि अब
वह सच में उसकी मदद कर सकती है। वह चाहता है कि सेई उसके लिए उस मेडिकल किताब का अनुवाद करें। यह सुनकर से अचानक खुद पर शक करने लगती है। उसे लगता है कि वह इसके लिए काफी अच्छी नहीं है। और वह सुहाकू से कहती है कि किसी असली विशेषज्ञ को ढूंढ लेना चाहिए। लेकिन सुहाकू मना कर देता है। वह चाहता है कि यह काम वही करें और उसे याद दिलाता है कि उसके पिता ने उसे कितनी मेहनत से सिखाया था। वह कहता है कि उसे अपने पिता की मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए
सेई को। एहसास होता है कि वह सही कह रहा है। उसे अपने पिता के वे पल याद आते हैं जब वह उसकी तारीफ करते थे और उसे गर्व महसूस कराते थे। अब वह भी चाहती है कि अपने पिता को गर्व महसूस कराए और साथ ही सुहाकू के भरोसे का भी जवाब दे क्योंकि वह किसी विशेषज्ञ को बुला सकता था लेकिन उसने उस पर भरोसा किया इसलिए उसे उसका विश्वास लौटाना ही होगा। लेकिन अब सई को अपनी ही मेहनत पर पछतावा होने लगता है। क्योंकि वह देर रात तक जागकर उस किताब का अनुवाद करने की कोशिश
कर रही है। वह सच में सुहाकू के लिए उपयोगी बनना चाहती है। लेकिन इतने सालों बाद उस विदेशी भाषा को पढ़ना उसके लिए बहुत कठिन हो गया है और वह मुश्किल से कुछ शब्द ही समझ पा रही है। उसके दिल में डर और चिंता दोनों भरने लगते हैं। यह विदेशी किताब बहुत मुश्किल मेडिकल शब्दों से भरी हुई है। फिर भी सई खुश है क्योंकि आखिरकार उसे वह विदेशी भाषा पढ़ने का मौका मिल रहा है जिसे वह हमेशा प्यार करती थी और साथ ही वह अपने नए पति के लिए उपयोगी भी बन पा रही है। दूसरी
तरफ सुहाकू बिल्कुल भी शांत नहीं है बल्कि वह अंदर से गुस्से में चल रहा है। उसने ताता मासा को सेई के अतीत की जांच करने को कहा था और जो सच्चाई उसे पता चलती है, वह उसे अंदर तक हिला देती है। नौकरानियों से उसे पता चलता है कि फुजीगामिन परिवार सेई के साथ बहुत बुरा व्यवहार करता था। उसे ठीक से खाना नहीं दिया जाता था। उसे सोने भी नहीं दिया जाता था और सजा के नाम पर उसे कमरे में बंद कर दिया जाता था। यह सब सुनकर सुहाकू का गुस्सा फट पड़ता है। उसे सब कुछ
तोड़ देने का मन करता है। वह अपने बीस्ट ट्रूप में बदल जाता है और उसका क्रोध पूरे कमरे को हिला देता है। यहां तक कि ताता मासा भी डर कर पीछे हट जाता है। सुहाकू तुरंत आदेश देता है कि फजीगामिन परिवार को संदेश भेजा जाए। वह अपनी सगाई की घोषणा के लिए एक भव्य पार्टी रखने वाला है। लेकिन असल में यह जश्न नहीं बल्कि एक चेतावनी होगी। उधर फुजीगामिन घर में जेरू फुजीगामिन को अपनी भतीजी की कामाशरो परिवार से सगाई की खबर वाला पत्र मिलता है। पूरा परिवार उसके साथ बैठा होता है। चियो यह सुनकर
गुस्से और जलन से भर जाती है। उसे बिल्कुल पसंद नहीं आता कि उसकी कजन के लिए पार्टी रखी जा रही है और वह तय करती है कि उस बॉल में से को सबके सामने अपमानित करेगी। चियो की मां खुश होती है क्योंकि उसे डर था कि कहीं सगाई टूट ना जाए और उसकी पैसों की उम्मीद खत्म ना हो जाए। उसका पति भी यही सोचता है। वह बीस्ट मैन से नफरत करता है। लेकिन सेई की शादी के बाद उनकी दवाइयों का फायदा उठाकर अमीर बनने का सपना देख रहा है। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं कि सुहाकू
का निमंत्रण खुशी का नहीं बल्कि एक सख्त चेतावनी है। आखिरकार सगाई की पार्टी का दिन आ जाता है। सेई वह खूबसूरत गाउन पहनती है जो खास उसके लिए सुहाकू ने तैयार करवाया था। वह बहुत नर्वस है क्योंकि पहली बार वह दोनों परिवारों के सामने भविष्य की लेडी कामाशिरो बनकर खड़ी होने वाली है। उसके दिल में डर है कि क्या वह इस पार्टी को सही तरीके से संभाल पाएगी? सिर्फ सुहाकू की मंगेतर के रूप में नहीं बल्कि फुजीगामिन परिवार की बेटी के रूप में भी। इस समय उसे अपने साथी मारू की बहुत याद आ रही है।
तभी रीरी उसके लिए सफेद दस्ताने लाती है। लेकिन जैसे ही वह पहनती है, उसके हाथों के जलने के निशान दिख जाते हैं। वही घाव जो उसके माता-पिता की मौत वाली आग में लगे थे। रीरी दुखी हो जाती है और दोनों तय करते हैं कि सेई अपने पुराने काले दस्ताने ही पहनेगी। रीरी प्यार से उसके बाल संवारती है और बताती है कि कामाशिरो महल की सारी नौकरानियां पार्टी में सेवक बनकर शामिल होंगी। वह दिल से चाहती है कि सेई और सुहाकू दोनों खुश रहें। सेई अपनी दोस्त के लिए आभारी महसूस करती है। शायद रीरी नहीं जानती
लेकिन उसकी मुस्कान ही सेई को हिम्मत दे देती है। पार्टी के लिए निकलते समय दोनों बाहर मिलते हैं और जैसे ही सुहाकू से को देखता है, वह वहीं रुक जाता है। उसका चेहरा लाल हो जाता है और वह हकलाने लगता है। उसे यकीन ही नहीं होता कि वह इतनी सुंदर लग रही है। दूसरी तरफ से भी वही महसूस करती है। उसे सुहाकू इतना सुंदर लगता है कि उसकी सांसे रुक सी जाती हैं। वह उसके पास खड़े होने से भी घबराती है क्योंकि वह खुद को उसके सामने छोटा महसूस करती है। तब सुहाकू धीरे से कहता
है कि डरने की जरूरत नहीं क्योंकि वह हमेशा उसके साथ रहेगा। दोनों साथ में भव्य बॉल रूम की ओर बढ़ते हैं। उधर चियो अपने मंगेतर कोशी काने के साथ पार्टी में पहुंचती है। वह उसे से को जलाने के लिए दिखाना चाहती है। लेकिन जैसे ही वह कामा शिरोम महल और शानदार हॉल को देखती है, वह हैरान रह जाती है। हालत तब और खराब हो जाती है जब उसका अपना मंगेतर भी से की तारीफ करने लगता है। जियो अंदर से जल उकती है। लेकिन अभी उसे से को जलाने के लिए उसका इस्तेमाल करना है। कोशिकाने एक
बड़ी ट्रेडिंग कंपनी का वारिस है और चियो सोचती है कि वह सेई के बीस्ट मंगेतर से बेहतर होगा। लेकिन सच्चाई जल्दी सामने आ जाती है। उसका मंगेतर खुद मान लेता है कि वह उसके लिए इतनी भव्य पार्टी कभी नहीं कर सकता। वह बताता है कि कामाशिरो सिर्फ अमीर नहीं बल्कि एक शाही और सम्मानित परिवार है। उनकी दवाइयों की वजह से पूरा देश उन पर निर्भर है। यहां तक कि सम्राट भी उनकी दवाइयों का इस्तेमाल करता है। चियो जिसे अब तक अफवाह समझती थी वह सच्चाई निकलती है। कामाशिरो एक शक्तिशाली और सम्मानित बीस्ट कबीला है जो
भले ही सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देता हो। लेकिन समाज और कुलीनों के बीच सबसे ज्यादा सम्मानित परिवारों में से एक है। यह सुनकर छियो के चेहरे का रंग उड़ने लगता है और उसके दिल में बेचैनी और जलन और भी बढ़ जाती है। चियो के दिल में अब पछतावा होने लगता है। खुद को संभालने के लिए वह खुद को यही समझाती है कि सेई का मंगेतर जरूर कोई बदसूरत और खराब स्वभाव वाला बीस्ट मैन होगा। उसकी दवाइयां ही शायद उसकी एकमात्र अच्छी बात होंगी। लेकिन अगले ही पल उसकी सोच चकनाचूर होने वाली होती है। तभी
हमारा कपल पार्टी में प्रवेश करता है और पूरा हॉल उनकी तरफ देखने लगता है। लोग आपस में बातें करने लगते हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ करने लगते हैं। जियो पीछे मुड़कर देखती है और हैंडसम सुहाकू को देखकर पूरी तरह स्तब्ध रह जाती है। उसे यकीन ही नहीं होता कि यही वो आदमी है जिससे उसकी शादी होने वाली थी और जिसे उसने खुद से को दे दिया। अब उसे समझ आता है कि उसने कितनी बड़ी मौका खो दिया है। यह आदमी सिर्फ अमीर ही नहीं बल्कि बेहद आकर्षक भी है। अचानक उसे अपना लाया हुआ
मंगेतर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। दौलत में भी उसका मंगेतर कामाशी परिवार या लॉर्ड सुहाकू के सामने कुछ भी नहीं है। उसे उसके साथ खड़े होने में शर्म और घिन महसूस होने लगती है और वह तुरंत उसे वहीं छोड़कर चली जाती है। सिर्फ चियो ही नहीं उसकी मां भी कामाशिरो परिवार की असली दौलत और रुतबा देखकर हैरान रह जाती है। उसके दिल में भी पछतावा आता है। उसे अपनी बेटी की शादी बीस्ट मैन से जबरदस्ती करवा देनी चाहिए थी। वह अपने पति को दोष देती है जिसने उसे पहले यह सब नहीं बताया क्योंकि उसे सिर्फ
अपने बिजनेस की चिंता रहती है। अब वह सोचने लगती है कि इस स्थिति को कैसे ठीक किया जाए। तभी जियो अपनी मां को ढूंढते हुए आती है और उसके पास एक नया प्लान होता है। उधर हमारा कपल मेहमानों से मिल रहा होता है और खुशी से सबका स्वागत कर रहा होता है। तभी ताता मासा अचानक आकर सुहाकू को बुरी खबर देता है। महल में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। लेकिन पकड़ने से पहले ही वो भाग गया। सुहाकू उसे सख्त निगरानी रखने का आदेश देता है। तभी एक और बुरी खबर या कहें बुरा इंसान वहां
पहुंचता है। वो है जीरू फुजगामिन सेई का चाचा। यह पहली बार है जब दोनों पुरुष आमने-सामने मिलते हैं। सुहाकू शिष्टता से उससे देर से मिलने के लिए माफी मांगता है। लेकिन चीरू बिल्कुल भी विनम्र नहीं होता। वह सेई को उसके मंगेतर के सामने ही बेकार लड़की कह देता है। इंसानों और बीस्ट मैन के बीच शादी बहुत दुर्लभ होती है। खासकर कुलीन परिवारों में और वह ताना मारते हुए कहता है कि उसने सुहाकू को इतनी निकम्मी लड़की दे दी है। अब शादी के बाद उसे खुद ही उसे ट्रेन करना होगा। यह सुनकर हमारा मेल लीड अंदर
से गुस्से से भर जाता है और वह झीरू से अकेले में बात करना चाहता है। दोनों स्टडी रूम में चले जाते हैं। जीरू पूछता है कि सगाई में सुहाकू की मां क्यों नहीं दिखी? तब सुहाकू बताता है कि वह बीमार है और दूर कहीं आराम कर रही है। पिता की मौत के बाद से उसकी मां हमेशा कामाशी परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थी। वह हमेशा मानती थी कि इंसानों और बीस्टमैन को साथ मिलकर रहना चाहिए। इसलिए उसने कामाशी और फुजीगामिन परिवार की शादी तय की ताकि दोनों का भविष्य उज्जवल बने। यह भावुक कहानी
सुनकर भी जीरू अंदर ही अंदर हंसता रहता है। उसने कभी भी सच में कामाशी परिवार के साथ साझेदारी करने का इरादा नहीं रखा। उसके लिए सुहाकू भले ही परिवार का मुखिया हो लेकिन अभी भी एक भोला और अनुभवहीन लड़का है। क्योंकि दवाइयों की बिक्री उसका परिवार करेगा। वो पहले से सोच चुका है कि हिसाब किताब में हेरफेर करके कितना पैसा चुरा सकता है। अब उसे बीस्ट मैन पसंद आने लगे हैं क्योंकि वे उसे भोले लगते हैं। जिन्हें पता भी नहीं कि वे खुद उसे अमीर बनाने वाले हैं। लेकिन उसकी सारी चालाक योजनाएं यहीं खत्म होने
वाली हैं। क्योंकि सुहाकू का इरादा इस एहसान फरामोश आदमी को फायदा देने का बिल्कुल नहीं है। उसे पहले ही खबर मिल चुकी है कि कुछ साल पहले कोई नकली दवाइयां बेच रहा था और उन्हें बीस्ट मैन की दवा बताकर लोगों को धोखा दे रहा था और उसे शक है कि इसके पीछे फजीगामिन परिवार ही था। झीरू के घबराए चेहरे को देखकर सुहाकू को अपने शक पर यकीन हो जाता है। उसने ताता मासा से जांच करवाई थी और पता चला कि उसी परिवार पर सबसे ज्यादा शक है। हालांकि पुख्ता सबूत ना मिलने के कारण वह उसे
सजा नहीं दिला पाया। क्योंकि सारे सौदे गुप्त रूप से कुलीन परिवारों के बीच हुए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह सतर्क है। अगर जीरू पहले ऐसा कर चुका है तो वह आगे भी उनकी दवाइयों का गलत इस्तेमाल कर सकता है और सुहाकू किसी भी कीमत पर ऐसा होने नहीं देगा। माहौल में तनाव और खतरे की गहरी छाया फैल जाती है। शुरू के मन में डर पैदा हो जाता है कि कहीं किसी ने उसकी सच्चाई पहले ही तो उजागर नहीं कर दी। लेकिन वह कुछ भी स्वीकार करने से इंकार कर देता है और अनजान बनने का
नाटक करता है। वह सुहाकू से कहता है कि उसने पहली बार ऐसी बात सुनी है। सुहाकू उससे बहस नहीं करता। वह बस साफ शब्दों में कहता है कि अब सेमाशरो परिवार फुजीगामिन परिवार की दवाइयों की बिक्री पर कड़ी नजर रखेगा। सुहाकू ठान चुका है कि अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होने देगा। दोनों हाथ मिलाकर समझौता पक्का करते हैं। लेकिन दोनों के मन में अलग-अलग विचार चल रहे होते हैं। जीरू अंदर ही अंदर छिड़ा हुआ है। लेकिन फिलहाल साथ निभाने का नाटक करने का फैसला करता है। वहीं सुहाकू इस मौके का इस्तेमाल अपनी दवाइयों को सुरक्षित
रखने और अपनी मंगेतर को उसके पुराने परिवार से बचाने के लिए करने वाला है। सेई को इस बातचीत के बारे में कुछ भी पता नहीं होता। वह बस अपने चाचा की ठंडी और अमानवीय नजर याद करके कांप उठती है। जैसे वह इंसान ही ना हो। यह सोचकर ही उसका दिल डर से भर जाता है। लेकिन असली मुसीबत अभी आने वाली होती है। तभी चियो और उसकी मां वहां पहुंच जाती हैं। दोनों चुड़ैलें फिर से सेई को सताने के लिए आ गई हैं। जैसे ही से उन्हें देखती है, उसे समझ आ जाता है कि कुछ बुरा
होने वाला है। फिर भी वह शिष्टाचार से उनका स्वागत करती है। जब वह अपने कुत्ते के बारे में पूछती है, तो उसकी मौसी अनजान बनने का नाटक करती है। सेई को परेशान देखकर वह कहती है कि एक तरीका है अगर वह खुद घर वापस आकर कुत्ते की देखभाल करें। सेई कुछ समझ नहीं पाती। तब उसकी मौसी कहती है कि उसे घर लौट आना चाहिए क्योंकि वह अब लॉर्ड सुहाकू की मंगेतर नहीं रहने वाली। चियो जलन से भरी हुई मुस्कुराती है और सेई के हैरान चेहरे को देखकर कहती है कि वही थी जिसने उसे यह मौका
दिया था। उसने ही अपनी जगह से को दी थी। लेकिन अब वह अपनी जगह वापस चाहती है। सेई विश्वास नहीं कर पाती और याद दिलाती है कि उसकी सगाई हो चुकी है। लेकिन चियो बता देती है कि उसने अपनी सगाई तोड़ दी है क्योंकि अब वह सुहाकू को वापस चाहती है। हमारी बेचारी लड़की घबरा जाती है और कहती है कि यह संभव नहीं है। लेकिन मां-ब अपनी ही कल्पनाओं में खोई रहती हैं। उन्हें विश्वास है कि वे बाद में कामाशिरो परिवार से बात करके दुल्हन बदल सकती हैं। अभी वे सिर्फ सेई को अपने साथ घर
ले जाना चाहती हैं। मौसी मीठे शब्दों में कहती है कि वह फिर से उसकी अच्छी देखभाल करेगी। लेकिन से जानती है इसका मतलब फिर से मारपीट और सजा झेलना है। वो उस नरक में वापस नहीं जाना चाहती। भले ही कामाशिरो बीस्टमैन हो लेकिन वहां उसने पहली बार सुरक्षित महसूस किया है। खासकर सुहाकू के साथ। उसने अपने भविष्य के सपने देख लिए थे। शादी के बाद मारू को वापस लाना और शांति से जीना। लेकिन अब वह सपना टूटता हुआ लग रहा है। दोनों औरतें उसे घेर कर सगाई तोड़ने के लिए मजबूर करने लगती हैं। सेई का
दम घुटने लगता है और वह लगभग हार मानने ही वाली होती है। तभी अचानक कोई उसकी आवाज रोक देता है। लॉर्ड सुहाकू वहां आ चुका होता है। दोनों औरतें उसे देखकर चौंक जाती हैं। जियो तुरंत शर्मीली बनने का नाटक शुरू कर देती है। अब जब उसने उसकी दौलत और खूबसूरती देख ली है तो उसे उसका बीस्ट मैन होना भी बुरा नहीं लगता। वह तय कर चुकी है कि वह अपनी बहन का मंगेतर छीन कर रहेगी। जब सुहाकू पूछता है कि वे क्या बात कर रही थी तो चियो झूठ बोलना शुरू कर देती है। वह बनावटी
शर्म के साथ कहती है कि वह सेई की तरफ से माफी मांगने आई है और दावा करती है कि सेई ने उसे धोखा दिया है। असली मंगेतर वही है और सेई ने उसकी जगह छीन ली। इतना ही नहीं वह यह भी बता देती है कि सेई की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था। चियो कहती है कि सेई उसकी पत्नी बनने के लायक नहीं है और वह सुहाकू की चिंता में यहां आई है क्योंकि सेई उसे दुख दे रही है। वह झूठ बोलती है कि सेई खुद सगाई तोड़कर
घर लौटने को तैयार हो गई है। जबकि सेई ने ऐसा कुछ नहीं कहा होता। लेकिन जैसे ही वह विरोध करने की कोशिश करती है, उसकी मौसी उसका हाथ पकड़ कर उसके कुत्ते को नुकसान पहुंचाने की धमकी देती है। चियो बेहयाई से सुहाकू को छूते हुए खुद की तारीफ करने लगती है और वादा करती है कि वह सेई से बेहतर पत्नी साबित होगी। उसे पूरा विश्वास है कि वह ज्यादा जवान, सुंदर और योग्य है। लेकिन उसे पता नहीं कि उसकी असली घिनौनी सोच सबके सामने आ चुकी है। मां बेटी मुस्कुरा रही होती हैं। सोचती हैं कि
उन्होंने आदमी जीत लिया। लेकिन अगले ही पल उनका भ्रम टूट जाता है। लॉर्ड सुहाकू उसे जोर से दूर धकेल देता है और ठंडे गुस्से में कहता है कि वह घिनौनी है उसका अभिनय बेहद खराब है और उसे तुरंत बंद करना चाहिए। वह साफ कहता है कि क्या वे उसे इतना मूर्ख समझती हैं जो उनकी बकवास पर विश्वास कर लेगा। वह दोनों को सबके सामने अपमानित कर देता है और कहता है कि उसे पहले से पता है कि सेई की शादी हो चुकी थी और यह बात खुद से ने उसे बताई थी। वो चियो को चेतावनी
देता है कि इसे कोई पाप की तरह पेश करना बंद करें क्योंकि उसके लिए यह मायने नहीं रखता लेकिन चियो रुकने वाली नहीं होती। वो सेई की सगाई तोड़ने के लिए सबसे बड़ा राज खोलने का फैसला करती है। परिवार का छिपा हुआ सच कि उसके पति ने उसे तलाक क्यों दिया था। चियो जहरीली मुस्कान के साथ सच बताती है कि सेई बच्चे पैदा नहीं कर सकती। वह उसे बेकार और बांझ कहकर अपमानित करती है। 5 साल शादी में रहने के बाद भी वह कभी मां नहीं बन सकी। यह शब्द सुनते ही सेई के पुराने जख्म
फिर से खुल जाते हैं। उसे मारपीट, गालियां और अपमान याद आने लगते हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह बच्चा नहीं दे पाई। उसका पति उसे दोष देता था। उसके माता-पिता भी उसे बोझ समझते थे। कोई भी उसके दर्द को नहीं समझता था। हर बार जब उसे जबरदस्ती सहना पड़ता था, उसका दिल टूट जाता था और अब उन यादों से उसका सांस लेना मुश्किल हो जाता है। चियो उसे टूटता देखकर खुश होती है और गर्व से मुस्कुराते हुए सुहाकू की तरफ देखती है जैसे उसने सबसे बड़ा वार कर दिया हो। भाकू सबके सामने सच बता देता है
कि सेई के पूर्व पति ने उसे धोखा दिया था और दूसरी औरत को गर्भवती कर दिया था और उसके बाद ही उसने सई को तलाक दिया। हमारी बेचारी लड़की अब और सहन नहीं कर पाती और अपनी कजिन से रुकने की विनती करती है। उसे याद आता है कैसे उसका पति गर्व से उस औरत की गर्भावस्था दिखाता फिरता था। सिर्फ यह साबित करने के लिए कि गलती उसमें नहीं थी। लेकिन फिर भी उसने आखिरी बार उसे जबरदस्ती सहने पर मजबूर किया था। शियो को लगता है उसने बहुत बड़ा काम कर दिया है और वह फिर से
खुद की तारीफ सामान की तरह करने लगती है। अपनी कजिन की जगह छीनने के लिए बेताब होकर वह सुहाकू से कहती है कि उसे उसके जैसी जवान लड़की से शादी करनी चाहिए ना कि सई जैसी बांझ औरत से जो आगे चलकर उसके लिए परेशानी बनेगी। लेकिन चियो को बिल्कुल उम्मीद नहीं होती कि सुहाकू उसे चुप रहने का आदेश देगा। वह गुस्से में कहता है कि वह चाहे जितनी भी बेकार बातें करे वो सेई के अलावा किसी और को अपनी मंगेतर कभी स्वीकार नहीं करेगा। वह सेई को अपने पास खींचकर सबके सामने खड़ा कर देता है
और साफ कहता है कि यही एकमात्र स्त्री है जिसे वह चाहता है। वो चियो से कहता है कि उसे ऐसी औरतों में कोई दिलचस्पी नहीं जो खुद को किसी सामान की तरह बेचने की कोशिश करती हैं। सच में क्या पलटवार था? हमारी तलाकशुदा और तथाकथित बांझ नायिका को छोड़कर उसने उसी को चुना। और यह देखकर सब दंग रह जाते हैं। मां और बेटी अब तक मासूम बनने का नाटक कर रही थी। लेकिन सुहाकू पहले से जानता था कि उन्होंने से के साथ क्या किया है। वो कहता है कि अब तक उसने कुछ नहीं किया क्योंकि
वे उसकी होने वाली पत्नी की मां और बहन है। लेकिन अगर उन्होंने फिर से उसके बारे में बकवास की तो वह उन्हें बर्बाद करने में एक पल भी नहीं लगाएगा। सेई की मौसी पहली बार सच में डर जाती है। उसे अचानक याद आता है कि सुहाकू एक शक्तिशाली बीस्ट मैन है। वो उसे छू भी नहीं रहा। फिर भी उसे ऐसा लगता है जैसे कोई डरावना जानवर उसका गला दबा रहा हो। डर से कांपते हुए वह माफी मांगने लगती है। लेकिन चियो अभी भी हकीकत से दूर रहती है और पूछती है कि उन्हें माफी क्यों मांगनी
चाहिए। वह लगातार बोलती रहती है कि लॉर्ड उसके साथ खुश नहीं रहेगा। इस बार उसकी मां ही उसे डांट कर चुप रहने और माफी मांगने को कहती है। चाहे मन से ना सही लेकिन चियो को झुककर माफी मांगनी पड़ती है। सेई उन दोनों को देखती है और पुराने दिनों को याद करती है। जब उसके माता-पिता जिंदा थे तब उसका चाचा परिवार सहित घर आता था। छोटी चियो उसे गले लगाकर बड़ी बहन कहती थी दोनों बहनें बहुत करीब थी। सेई सच में सोचती थी कि उनका रिश्ता अच्छा है। लेकिन माता-पिता की मौत के बाद ही उसे
पता चला कि चाचा का परिवार उनसे नफरत करता था। अब उन्हें देखकर से सोचती है आखिर सब गलत कब हो गया? वे लोग इतने बदल कैसे गए? मौसी डरती है कि कहीं सुहाकू यह बात उसके पति को ना बताते। क्योंकि जरूर को उनकी मूर्ख योजना के बारे में कुछ पता नहीं था। सुहाकू कहता है कि वह सेई के लिए तैयार की गई सगाई की पार्टी खराब नहीं करना चाहता। इसलिए वह कुछ नहीं बताएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसने उन्हें माफ कर दिया है। दोनों औरतें वहीं रह जाती हैं और हमारा जोड़ा वहां से
चला जाता है। उनके जाते ही सेई तुरंत झुककर सुहाकू से माफी मांगने लगती है। वह कहती है कि उसने अपनी पिछली शादी और बच्चों के बारे में सच छुपाने का इरादा नहीं किया था। वह उसके गुस्से की उम्मीद कर रही होती है। लेकिन बदले में उसे एक लंबा और गर्म आलिंगन मिलता है। सेई अपराध बोध से भरी होती है। लेकिन सुहाकू उसे माफी मांगने से रोक देता है। वह कहता है कि उसे पहले से पता था कि वह अपनी पिछली शादी में बच्चे नहीं कर सकी थी। दोनों धीरे-धीरे अपने दिल की बातें कहने ही वाले
होते हैं कि तभी एक अनचाहा मेहमान आ जाता है। ताता मासा उनके चेहरे देखकर समझ जाता है कि शायद उसने गलत समय पर बाधा डाल दी है। वह घबराकर बताता है कि अब नृत्य शुरू होने का समय हो गया है और दिन के मुख्य जोड़े होने के कारण उन्हें ही पहला नृत्य शुरू करना होगा। संदेश देकर वह तुरंत वहां से भाग जाता है। सेई अभी भी सुहाकू से सब कुछ खुद बताना चाहती है। दोनों तय करते हैं कि बाद में बात करेंगे और पहले नीचे जाकर नृत्य शुरू करते हैं। नाचते समय से के मन में
सिर्फ यही चल रहा होता है कि सब कुछ जानने के बाद भी सुहाकू उसे चाहता है। वह नहीं चाहती कि उसके डर इस नए रिश्ते को तोड़ दें। इसलिए वह सब सच बताने का निश्चय कर लेती है। उधर जलन से भरी जियो आज हुई हर बात पर यकीन नहीं कर पा रही होती। लोग जब भी उस जोड़े की तारीफ करते हैं, उसका दिल जल उठता है। वह अपने मंगेतर पर भी चिल्ला देती है और कहती है कि अब उसे वह पसंद नहीं है। वो सगाई तोड़ना चाहती है। हर बार जब कोई सेई और उसके मंगेतर
की प्रशंसा करता है, उसे लगता है जैसे उसका अपमान हो रहा हो। गुस्से से भरी वह बिना पीछे देखे हॉल छोड़कर चली जाती है। लेकिन उसे पता नहीं होता कि कोई उसे दूर से एक खतरनाक मुस्कान के साथ देख रहा है। जैसे कुछ बुरा होने वाला हो। पार्टी के दौरान सई और उसका होने वाला पति थोड़ी देर के लिए अलग हो जाते हैं। हाकू मेहमानों से मिलने चला जाता है और सई शांत होकर पार्टी को देख रही होती है। तभी अचानक एक जोरदार चीख सुनाई देती है। ऐसा लगता है जैसे किसी पर हमला हो रहा
हो। आवाज सुनकर सब घबरा जाते हैं। वह आदमी कोई विदेशी होता है और उसकी बात कोई समझ नहीं पाता सिवाय से के। सई तुरंत वहां दौड़कर पहुंचती है और देखती है कि एक आदमी जमीन पर बैठकर रो रहा है और उसके सामने एक बीस्ट वुमन खड़ी है। जिसे देखकर लगता है जैसे वह उसे खाने वाली हो। लेकिन सच में ऐसा कुछ नहीं होता। बेचारी बीस्ट वुमन तो सिर्फ ड्रिंक देने आई थी। पर विदेशी आदमी गलत समझ बैठता है क्योंकि दोनों एक दूसरे की भाषा नहीं समझते और बड़ी गलतफहमी पैदा हो जाती है। इतने बड़े आदमी
को अपनी जान की भीख मांगते देखना थोड़ा मजेदार भी लगता है। लेकिन वह डर के मारे उस प्यारी डॉग वुमन को भी डरा देता है। तभी सई बीच में आकर दोनों को अलग करती है। वो बीस्ट वूमन को शांत करती है और विदेशी आदमी को समझाती है कि वह सिर्फ उसे ड्रिंक देने आई थी। वह आदमी फजी गामिन ट्रेडिंग कंपनी का पार्टनर निकलता है और सेई को विदेशी भाषा बोलते सुनकर हैरान रह जाता है। सच समझ आने पर वह शर्मिंदा होकर माफी मांगता है और बताता है कि वह हमेशा बीस्ट मैन से डरता था इसलिए
घबरा गया था। सई मुस्कुराकर कहती है कि वह भी पहले ऐसी ही थी। अज्ञानता की वजह से डरती थी। लेकिन जब उसने उन्हें जाना खासकर अपने पति को तब समझ आया कि वे बहुत दयालु होते हैं। सेई दोनों के बीच अनुवाद करती है जिससे वह आदमी और बीस्ट वूमन बात कर पाते हैं। माफी मांगने के बाद वह अचानक नोटिस करता है कि बीस्ट वूमन कितनी सुंदर है और उसका नाम पूछने लगता है। लगता है यहां नई प्रेम कहानी शुरू होने वाली है। आसपास खड़े लोग खासकर बीस्ट मैन सेई की बहुत तारीफ करते हैं क्योंकि वह
ना सिर्फ विदेशी भाषा जानती है बल्कि उनके लोगों के साथ बेहद प्यार से पेश आती है। यह देखकर सबको उस पर गर्व होता है और हाकू भी दूर से यह सब देखकर खुश हो जाता है। उसे अपनी पत्नी पर गर्व महसूस होता है। हाकू से को बाहर चलने के लिए कहता है क्योंकि वह उससे जरूरी बात करना चाहता है। आखिर सई अपने अतीत की सच्चाई बताने लगती है। वह बताती है कि शुरुआत में वह अपनी पहली शादी से खुश थी क्योंकि वह शादी उसे अपने क्रूर घर से निकलने का रास्ता लगी थी। लेकिन उसके चाचा
ने जिस आदमी को चुना वो अच्छा कैसे होता। उसका पति जानवरों को मारता था और उसे भी पीटता था। मारने के बाद वो जबरदस्ती उसके साथ सोता और बच्चे पैदा करने का बहाना बनाता। उसकी शादीशुदा जिंदगी बेहद दर्दनाक थी। फिर भी वह सहती रही। क्योंकि उसे उम्मीद थी कि अगर बच्चा हो गया तो सब ठीक हो जाएगा और वह अपने कुत्ते और बच्चे के साथ खुश रह पाएगी। लेकिन वह सपना कभी सच नहीं हुआ। आखिरकार उसके पति ने दूसरी औरत को गर्भवती कर दिया। सेई को उस बात का दुख नहीं हुआ क्योंकि उसे पहले से
पता था कि उसके कई अफेयर थे। असली दर्द तब हुआ जब उसे लगा कि शायद बच्चे ना होने की गलती उसी की थी। वह सुहाकू से कहती है कि शायद वह उसे भी कभी बच्चे ना दे पाए और इतना बड़ा सच छिपाने के लिए माफी मांगती है। लेकिन सुहाकू को इसकी बिल्कुल चिंता नहीं होती। वो कहता है कि उसे तो शादी में कभी दिलचस्पी ही नहीं थी। अगर उसकी मां मजबूर ना करती तो वह शादी के बारे में सोचता भी नहीं। खासकर इंसानों से तो बिल्कुल नहीं। लेकिन उससे मिलने के बाद सब बदल गया। वह
मानता है कि उसे बच्चे चाहिए। लेकिन उससे ज्यादा वह सेई को चाहता है। चाहे उनके बच्चे हो या ना हो वह उसी से शादी करेगा और किसी से नहीं। यह सुनकर से का दिल पिघल जाता है। जिस आदमी ने बार-बार उसे चुना उसी के सामने वह खुद को पूरी तरह सौंपने को तैयार हो जाती है। जब वह हां कहती है तो उसकी मुस्कान इतनी चमकदार होती है कि सुहाकू खुद को रोक नहीं पाता। उसकी हर मुस्कान उसके दिल की धड़कन तेज कर देती है और इस बार वह खुद को रोक नहीं पाता और उसके गले
पर हल्का सा चुंबन दे देता है। से शर्म से लाल हो जाती है लेकिन उसे बुरा नहीं लगता। सुहाकू सोचता है शायद यही वजह है कि उसकी खुशबू इतनी मीठी लगती है। पहली मुलाकात से ही उसकी सुगंध उसके दिल में बस गई थी। जैसे उसका बीस्ट पहले से उसे पहचानता हो। सेई का दिल जोर-जोर से धड़क रहा होता है। उसकी आवाज, उसकी नरमी सब कुछ उसे पिघला देता है। वह जानती है यह शादी सिर्फ समझौता थी। लेकिन जिस तरह सुहाकू उसे देख रहा है, उसे लगता है कि उसके दिल में सच में गहरी भावनाएं हैं।
तभी सुहाकू पूछता है, क्या वे कहीं मिल चुके हैं? लेकिन जवाब देने से पहले ही अचानक सारी लाइट बंद हो जाती है और पूरे हॉल में अंधेरा छा जाता है। पता चलता है कि किसी ने जानबूझकर बिजली काट दी है। ताता मासा जांच करने जाता है और बगीचे में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उसका पीछा करता है। इधर से ही डरी हुई बीस्ट वूमन और बाकी लोगों को शांत करती है। वह सबको साथ रहने और घबराने से मना करती है और भरोसा दिलाती है कि सुहाकू सब संभाल लेगा। थोड़ी देर बाद सुहाकू खुद आता है
और उससे कहता है कि विदेशी मेहमानों को स्थिति समझाने में उसकी मदद करें। उधर जलन से भरी चियो भी डर जाती है। भीड़ में कोई उससे टकराता है और वह गिरने वाली होती है। तभी कोई उसे पकड़ कर बचा लेता है और जब वह देखती है तो पता चलता है कि उसे बचाने वाला वही मंगेतर कयोशी को है जिसे वह छोड़ आई थी और वह सच में उसकी चिंता कर रहा होता है। छियो को डर लगता है कि वह फिर गिर सकती है। इसलिए कयोशी उसे गार्डन में चलने को कहता है और दोनों बाहर चले
जाते हैं। छियो जो सुहाकू को रिझाने के लिए अपने मंगेतर को बेकार समझ चुकी थी। अब जब उसकी सारी प्लानिंग फेल हो जाती है तो वह उसी से समझौता करने का फैसला करती है। वह खुद को समझाने लगती है कि उसे लॉर्ड सुहाकू नहीं चाहिए क्योंकि वह एक बीस्ट मैन है और बार-बार खुद से कहती है कि सेई जल्द ही अपने फैसले पर पछताएगी। लेकिन सच तो यह है कि उसे खुद की चिंता करनी चाहिए थी क्योंकि कशिकाने अब वह प्यारा इंसान नहीं रहा जैसा वह बनने का नाटक करता था। वह अचानक चियो को पकड़
लेता है और गुस्से में कहता है कि उसे हमेशा से उसका घमंडी और अहंकारी स्वभाव नफरत भरा लगता था। वह उसे सड़े हुए व्यापारी की बेवकूफ बेटी कहकर अपमानित करता है और बताता है कि उसने भी मजबूरी में ही उससे रिश्ता स्वीकार किया था क्योंकि वह कभी भी उसकी पसंद नहीं थी। उधर से और सुहाकू चारों तरफ हालात जांच रहे होते हैं। तभी गार्डन की तरफ से एक तेज चीख सुनाई देती है। दोनों दौड़ कर बाहर आते हैं और देखते हैं कि एक बीस्ट मैन ने एक इंसान को पकड़ रखा है। वह ताता मासा होता
है जिसने बिजली काटने वाले अपराधी को पकड़ लिया है। सुहाकू उसकी तारीफ करता है और सेई राहत की सांस लेती है कि अब सब परेशानी खत्म हो गई है। तभी अचानक मदद के लिए चीखती हुई आवाज सुनाई देती है। और जब से मुड़कर देखती है तो उसकी कजिन चियो दिखाई देती है जिसके पैर घायल लग रहे होते हैं। सेई तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ती है। लेकिन हैरानी की बात यह होती है कि जिसकी वह मदद कर रही है वही उसके लिए जरा भी आभारी नहीं होती बल्कि अपनी बदकिस्मती पर रो रही होती है। जैसे
दुनिया उसके खिलाफ हो। सभी लोग उस आदमी से पूछते हैं कि क्या उसने चियो को चोट पहुंचाई? लेकिन वह मना कर देता है और बताता है कि उसे सिर्फ किसी आदमी ने पैसे देकर बिजली काटने और हंगामा करने के लिए रखा था। सब सोचने लगते हैं कि वह आदमी कौन है। तभी वही असली अपराधी चुपके से चियो और सेई के पीछे आ जाता है और वह होता है क्योंशी काने। सेई को खतरे का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता। पीछे से आहट सुनकर जैसे ही वह मुड़ती है, कानने उसके पीछे खड़ा होता है और अगले ही पल
सुहाकू देखता है कि सेई को बंधक बना लिया गया है और उसके गले पर खंजर रखा हुआ है। कानने उसे इस्तेमाल करके सुहाकू को धमकाने लगता है। सुहाकू हैरान हो जाता है क्योंकि उसे समझ नहीं आता कि काने ऐसा क्यों कर रहा है। लेकिन कानने लगभग पागल हो चुका होता है। वह बताता है कि उसके दिल में सुहाकू के खिलाफ गहरी नफरत है। क्योंकि सालों पहले उसकी फैमिली ने फजी गामिन परिवार से महंगी दवाइयां खरीदी थी। जिन्हें बीस्ट मैन की असली दवा बताया गया था। ताकि उसकी बीमार मां ठीक हो सके। उसने अपनी मां को
बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था। लेकिन दवा नकली निकली और उसकी मां की मौत हो गई। तब से वह मानता है कि कामा शिरो परिवार ही इस धोखे के पीछे था। और बदला लेने के लिए उसने यह सब प्लान किया। उसने चियो के करीब भी सिर्फ इसलिए आया ताकि इस दावत में घुस सके और दोनों परिवारों को सजा दे सके। उसके लिए अब सबसे कीमती निशाना से थी। क्योंकि वह दोनों परिवारों से जुड़ी हुई थी। सब लोग डर जाते हैं जब सेई के गले से खून की हल्की रेखा दिखाई देती है।
लेकिन से समझ जाती है कि काने अंदर से टूटा हुआ लड़का है जिसने अपनी मां खो दी है। वह धीरे से उसका हाथ पकड़ती है और नरमी से कहती है कि वह उसकी मां से पहले मिल चुकी है और वह बहुत दयालु महिला थी। सेई सच्चाई बताती है कि नकली दवाइयों के पीछे उसका अपना परिवार था और कामाशिरो परिवार का उससे कोई संबंध नहीं था। क्योंकि दोनों परिवारों का संपर्क तो हाल ही में शुरू हुआ था। वह उससे भरोसा करने की विनती करती है। लेकिन गुस्से और दर्द में डूबा कानने सच्चाई मानने से इंकार कर
देता है। और सारा दोष बीस्ट मैन जाति पर डालना चाहता है। उसी पल जब उसका ध्यान भटकता है, सुहाकू तुरंत अपने बीस्ट रूप में बदल जाता है और बिजली की तरह हमला करके खंजर को दूर धकेल देता है। इससे पहले कि वह सेई को चोट पहुंचा पाता। सेई डर से कांपने लगती है और खड़ी भी नहीं रह पाती। सुहाकू तुरंत उसे गिरने से पहले पकड़ लेता है। उसकी आंखों में चिंता साफ दिखाई देती है। वह उसे खतरे में डालने के लिए खुद को दोष देता है और उसे कसकर गले लगा लेता है। फिर वह उसके
गले की चोट देखने की जिद करता है। लेकिन उसे नहीं पता कि यही उसकी सबसे बड़ी गलती बनने वाली है। बस से के घाव को एक बार देखने की देर थी और लॉर्ड सुहाकू अचानक आग की तरह बदल जाते हैं। उनका शरीर उनके काबू में नहीं रहता। चेहरा लाल हो जाता है। जैसे कोई अजीब ताकत उन्हें मजबूर कर रही हो कि वह सेई को काट लें। उनकी आंखें लाल हो जाती हैं और वह खुद को रोक नहीं पाते। वह सई को दीवार से लगा देते हैं और जैसे ही उसे काटने वाले होते हैं, अचानक होश
वापस आ जाता है और वह डर से कांप उठते हैं। यह सोचकर कि वह अपनी ही मंगेतर को लगभग मार ही देते हैं। सेई समझ ही नहीं पाती कि उसके खून का उन पर ऐसा असर क्यों हो रहा है। वो उनके पास आने की कोशिश करती है। लेकिन सुहाकू जोर से चिल्लाकर उसे छूने से मना कर देते हैं। सई का दिल टूट जाता है। पर सुहाकू के पास कोई और रास्ता नहीं होता। वह उसे वहीं छोड़कर चले जाते हैं और रीरी को उसके साथ रहने देते हैं। रीरी उसकी चिंता करती है लेकिन से बस सुहाकू
को दूर जाते हुए ठंडे दिल से देखती रह जाती है। सगाई की पार्टी तो शांति से खत्म हो जाती है। लेकिन उसके बाद तूफान शुरू हो जाता है। कानने को हत्या की कोशिश के लिए गिरफ्तार कर लिया जाता है और नकली दवाइयों के आरोप के कारण फौजी परिवार की भी जांच शुरू होने वाली होती है। सेई की आंटी डर से पागल हो रही होती है क्योंकि अगर सेना को उनके सारे काले कामों का पता चल गया तो जिन रईसों को उन्होंने नकली दवाइयां बेची थी वे सब मुआवजा मांगने आ जाएंगे और सबसे बड़ा डर यह
कि कामाशीरो परिवार सगाई तोड़ सकता है लेकिन उसका पति बिल्कुल परेशान नहीं होता क्योंकि उसके पास झूठ से भरी योजना तैयार होती है। वह कहता है कि वे भी धोखा खा गए थे और सारा दोष उस विदेशी देश पर डाल देंगे जहां से दवा खरीदी गई थी। उसे पूरा भरोसा होता है कि सुहाकू सगाई नहीं तोड़ेंगे क्योंकि वह सेई को बहुत पसंद करते हैं और सच में ऐसा ही होता है। माता-पिता गिरफ्तारी के डर में डूबे रहते हैं। जबकि चियो सिर्फ इस बात से जल रही होती है कि दो आदमियों ने उसे ठुकरा दिया। वह
बार-बार याद करती है कैसे सुहाकू और काने दोनों ने उसका अपमान किया था। वह समझ नहीं पाती कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है और एक आम इंसान की तरह खुद को दोष देने की जगह वो सारी नफरत से पर डाल देती है। वो कसम खाती है कि सेई को कभी चैन से जीने नहीं देगी और उसकी शादी कभी खुशी से नहीं होने देगी। कुछ दिन बीत जाते हैं लेकिन रीडी अभी भी उस खतरनाक रात को भूल नहीं पाती और सेई के घाव की चिंता करती रहती है। जबकि सेई उसे भरोसा दिलाती है कि
वह ठीक है। सेई को भी उस रात की याद आती है लेकिन उसे कानों के लिए ज्यादा दुख महसूस होता है क्योंकि जब उसने अपनी मां की बात की थी तब उसके दर्द साफ दिख रहे थे। सेई जानती है कि उसने अपनी मां से बहुत प्यार किया होगा क्योंकि वह खुद भी अपनी मां को खो चुकी है और उस दर्द को समझती है। लेकिन उसके दिल में सबसे ज्यादा ख्याल अपने पति का आता है क्योंकि उस रात के बाद से उसने सुहाकू को देखा ही नहीं। वो उसे याद करके उदास हो जाती है। तभी अचानक
एक जानी पहचानी भौक सुनाई देती है और मारू आखिरकार वापस आ जाता है। सेई खुशी से भर जाती है उसे देखकर और सोचती है कि वह यहां कैसे आया? तभी ताता मासा आता है और बताता है कि लॉर्ड सुहाकू ने खुद आदेश दिया था कि मारू को यहां लाया जाए क्योंकि वह जानता था कि मारू सेई के लिए कितना कीमती है। वह उसका सबसे प्यारा परिवार है। यह सुनकर से का दिल पिघल जाता है और वह सुहाकू से मिलने की इच्छा करने लगती है क्योंकि पार्टी वाली रात के बाद से उसने उन्हें देखा नहीं। अब
उसके पास उनसे मिलने का अच्छा बहाना भी है। वह सिर्फ धन्यवाद कहना चाहती है। लेकिन ताता मासा उसे दिल तोड़ देने वाली खबर देता है कि सुहाकू उससे मिलना ही नहीं चाहते। सेई खुद को व्यस्त रखने के लिए वह विदेशी किताब अनुवाद करने की कोशिश करती है जो सुहाकू ने उसे दी थी। लेकिन कुछ भी सही नहीं हो रहा होता। एक हफ्ता बीत चुका होता है और उसने सुहाकू की एक झलक भी नहीं देखी। वह बार-बार सोचती है कि आखिर उन्होंने उससे मिलना क्यों बंद कर दिया? क्या उसने उन्हें नाराज कर दिया? उसका दिल भारी
रहता है। यहां तक कि उसका कुत्ता भी उसकी उदासी महसूस करके हर समय उसके पास रहता है। उसकी चिंता करता है। यह देखकर सेई को और दुख होता है। इसलिए खुद को और मारू को खुश करने के लिए वह टहलने निकलती है। और वहीं उसकी मुलाकात दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला से होती है। सेई हैरान रह जाती है जब मिलिट्री यूनिफार्म पहनी एक बेहद खूबसूरत महिला अचानक उसे रोक कर बात करना चाहती है। वह अपना परिचय सेंधरी बाबा के रूप में देती है जो सुहाकू की करीबी दोस्त है और मिलिट्री तथा कामाशीरो परिवार के बीच
संपर्क संभालती है। वह बताती है कि वह पहले ही सुहाकू से मिल चुकी है और जब उसने सुना कि वह सगाई कर चुका है तो वह खुद देखने आई कि आखिर कैसी लड़की है जिसने इंसानों से नफरत करने वाले सुहाकू को अपना मंगेतर बनाने पर मजबूर कर दिया। से उस सुंदर और आत्मविश्वासी महिला के सामने घबरा जाती है और अपना परिचय देती है। फिर पूछती है क्या वह भी बीस्ट वुमन है? सेनरी मुस्कुराकर बताती है कि वह घोड़े वाली जाति से है और भले ही सुहाकू अच्छा सैनिक था लेकिन वह कभी उसकी रफ्तार को नहीं
हरा पाया। यह सुनकर से चौंक जाती है क्योंकि उसे तो यह भी नहीं पता था कि सुहाकू कभी सैनिक था। सेनरी बताती है कि सुहाकू पहले मिलिट्री डॉक्टर था और बाद में कामाशीरो परिवार का मुखिया बनने के लिए वापस आया। उसे अजीब लगता है कि सेई अपने ही मंगेतर के बारे में कुछ नहीं जानती। वह कहती है शायद इसलिए क्योंकि इंसान और बीस्ट मैन दो अलग दुनियाओं से आते हैं। पता नहीं वह जानबूझकर उनके रिश्ते में दूरी डाल रही थी या नहीं। लेकिन ताता मासा उसे रोक देता है और कहता है कि सेई की भावनाओं
का ख्याल रखें। पर तब तक देर हो चुकी होती है। सेई का दिल फिर से भारी हो जाता है। उसे महसूस होता है कि वह सच में सुहाकू के अतीत के बारे में कुछ नहीं जानती और शायद उसकी मंगेतर होने की पहचान सिर्फ नाम की ही है। तभी वे ऊपर देखते हैं और खुद सुहाकू को उन्हें देखते हुए पाते हैं। लेकिन जैसे ही उसकी नजर से मिलती है, वह तुरंत मुड़कर चला जाता है। सेनरी वहां से चली जाती है पर उसके शब्द से के दिल में गहरी चोट छोड़ जाते हैं। अब से सच में मानने
लगती है कि इंसान और बीस्ट मैन अलग दुनियाओं के लोग हैं। और शायद इसी वजह से सुहाकू उससे दूर रह रहा है। जबकि सच्चाई यह होती है कि सुहाकू उससे इसलिए दूर है क्योंकि हर बार उसके पास आते ही वह खुद पर काबू खो देता है और उसे पाने की तीव्र इच्छा महसूस करता है। सुहाकू खुद भी समझ नहीं पा रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है। वो एक मिलिट्री डॉक्टर रहा है और अनगिनत बार इंसानों का खून देख चुका है। लेकिन सेई का खून उस पर अलग असर डालता है। तभी उसे एक पुरानी याद
आती है जब वह मिलिट्री डॉक्टर था और उसने आग से घिरी जगह में घुटनों के बल बैठी रोती हुई सेई को देखा था। क्या हुआ था यह साफ नहीं है। लेकिन एक बात तय है कि इस दुनिया में वह कभी भी सेई को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। ताता मासा उसे दर्द में देखकर चिंतित होता है। पर सुहाकू कहता है कि वह ठीक है। ताता मासा बताता है कि सनरी चली गई और वह पुराने दिनों को याद करता है जब तीनों साथ समय बिताते थे। लेकिन अब कुछ बदल चुका है। फिर वह मिलिट्री की जांच की
खबर देता है जिसमें फजीगामिन परिवार की जांच हो रही है और शक है कि 10 साल पहले से के माता-पिता की मौत वाले हादसे से सुहाकू का भी कोई संबंध हो सकता है। वह अपने स्वामी से कहता है कि देर होने से पहले सच बता देना चाहिए। उधर से एक भयानक सपना देख रही होती है। सपने में सुहाकू उसी सुंदर सैनिक सन्री के साथ उसे धोखा दे रहा होता है और उसका पुराना पति आकर कहता है कि सुहाकू किसी भी औरत को उससे ज्यादा पसंद करेगा। लेकिन सपने में भी सई जानती है कि यह सच
नहीं हो सकता क्योंकि सुहाकू ऐसा इंसान नहीं है। जब वह जागती है तो फैसला करती है कि अब और नहीं। वो खुद जाकर उससे बात करेगी चाहे वह मिले या नहीं। आज सच जानकर ही रहेगी। वह उसके दवाई वाले कमरे में पहुंचती है और उसे शांति से सोते हुए देखती है। उसे इतना थका हुआ देखकर उसका सारा साहस खत्म हो जाता है। वो उसे जगाना नहीं चाहती। बस उसके कंधे पर पड़ी पत्ती हटाने जाती है। तभी सुहाकू जाग जाता है। उसे वहां देखकर चौंक जाता है और उसे बाहर ले जाने की कोशिश करता है। लेकिन
बहुत देर हो चुकी होती है। उसकी आंखें लाल हो जाती हैं और उसका बीस्ट रूप जागने लगता है। सेई अभी भी उससे बात कर रही होती है। तभी अचानक वह उसे पकड़ लेता है। माहौल अचानक गर्म हो जाता है। दिल जोर से धड़कने लगता है और अगले ही पल वो उसे काटने नहीं बल्कि उसे चूम लेता है। हमारा मेल लीड खुद को कंट्रोल नहीं कर पाता। वो सी की खुशबू इतनी मीठी है कि उसका दिमाग बिल्कुल सीधा नहीं चल रहा और वो उसके गले के घाव को चाटने लगता है। लेकिन यह उसकी बहुत बड़ी गलती
हो जाती है। यह उसके बीस्ट साइड को ट्रिगर कर देता है जो उसके खून की जरूरत महसूस करता है। और अचानक वह अपने बीस्ट फॉर्म में बदल जाता है। वो उसे खाना चाहता है। सीर डर से कांप रही है और अपनी आंखें बंद कर लेती है। ठीक उसी वक्त जब वह उसके गले को काटने के लिए झुकता है। हमारी गर्ल पेन का इंतजार कर रही है लेकिन कुछ भी नहीं होता। वो अभी भी जिंदा है। जब वह अपनी आंखें खोलती है तो देखती है कि सुहाकू ने खुद का हाथ काट लिया है। उसे नुकसान पहुंचाने
की बजाय वह तुरंत उससे दूर हो जाता है और अपना वुल्फ कॉल करता है ताता मासा को बुलाने के लिए। वो अपने एट को ऑर्डर करता है कि सी को ले जाए। जबकि वह खुद दर्द से घुटनों के बल बैठ जाता है। बाहर सी अभी भी कंफ्यूज्ड है। ताता मासा आखिरकार उसे बताता है कि क्या हो रहा है। लॉर्ड सुहाकू अपनी रट सीजन में है। नॉर्मली वुल्फ्स की रटिंग सीजन अभी बहुत दूर है और जब भी आती है सुहाकू हमेशा उसे मैनेज कर लेता है। लेकिन पार्टी में सी का खून देखने के बाद उसकी रटिंग
सीजन पहले शुरू हो गई और अब वह बहुत गहरे दर्द में है। सी को गिल्ट महसूस होता है क्योंकि वह सोचती है यह सब उसकी गलती है। वह उसके लिए इतना दर्द सह रहा है। उसे पता था कि वह उसे देखना नहीं चाहता था। फिर भी अपनी सेल्फिशनेस की वजह से वो जबरदस्ती उससे मिलने चली गई और उसे इतना पेन दे दिया। उसको रोते देखकर ताता मासा उसे सच बताता है। सुहाकू ने अपना बीस्टली इंस्टिंक्ट फॉलो करके उसे अटैक कर सकता था। लेकिन फिर भी उसने ताता मासा को बुलाया। वजह बहुत सिंपल है। वो सी
को हरगिज़ नहीं चोट पहुंचाना चाहता। वह अपना हाथ काटने को तैयार हो गया क्योंकि सी उसके लिए इतनी प्रिशियस है। वो वो इंसान है जिसके साथ सुहाकू अपना बाकी का पूरा जीवन बिताना चाहता है। इन शब्दों से सी स्तब्ध रह जाती है। क्योंकि उसे कभी पता नहीं था कि लॉर्ड सुहाकू उसके बारे में ऐसा फील करता है। लेकिन अब जब उसे पता चल गया है तो उसे कुछ करना ही होगा। लॉर्ड सुहाकू अभी भी पिछले दर्द से रिकवर कर रहा है। उसे सी को डराने के लिए बहुत बुरा लग रहा है। और पहली बार उसे
अपनी बीस्ट होने पर खुशी नहीं है। यह हीट और बॉडी में दर्द हमेशा उसे याद दिलाता है कि वह इंसान नहीं है। यह उसे सी को बहुत ज्यादा चाहने पर मजबूर करते हैं। तभी किसी ने उसके दरवाजे पर दस्तक दी जो उसे चौंका देता है। वो औरत जिसे वह इतना चाहता है। हमारी फीमेल लीड ठीक उसके दरवाजे के बाहर खड़ी है। लॉर्ड सुहाकू को किसी के आने की उम्मीद नहीं थी और वह सोच रहा है इतनी रात को कौन आया होगा। वो सोचता है कि शायद उसका असिस्टेंट है। लेकिन सामने उसकी फिनसी खड़ी है। उन्होंने
अभी एक अनप्लीज़ेंट आफ्टरनून स्पेंड किया था। इसलिए वह हैरान है कि वह फिर भी उसे देखना चाहती है। लेकिन वह उसे अंदर आने नहीं देता। उसे पता है कि उसके असिस्टेंट ने उसे अपनी कंडीशन के बारे में बता दिया होगा। वह रट में है, लेकिन वह नहीं चाहता कि वह सिर्फ ऑब्लिगेशन की वजह से उसके साथ सोए। अगर वह अभी उसे देख लेगा, तो वह बीस्ट की तरह उसे रूइन कर देगा। इसलिए वह उसे जाने को कहता है। वो सोचता है कि इतना कहने से वह डर जाएगी। वो उसे इसलिए नहीं देखना चाहता क्योंकि उसे
पता है कि वह इंटिमेसी से डरती है। उसका ट्रेश एक्स हस्बैंड सिर्फ उसे प्रेग्नेंट करने के बारे में सोचता था और बहुत रफ था। सुहाकू नहीं चाहता कि वह उसकी ट्रॉमा बढ़ाए। यह सही फैसला है। लेकिन सई ऐसा नहीं सोचती। लॉर्ड सुहाकू वो एकमात्र इंसान है जिसने कभी सच में उसके लिए अपने फीलिंग्स कनफेस किए हैं। उसने एक बार उससे ट्रस्ट करने को कहा था और अब वह उसे बताती है कि वह दिल से ट्रस्ट करती है। वह उससे माफी मांगती है और दरवाजा धक्का देकर खोल देती है। वह यहीं नहीं रुकती। वह इनिशिएटिव लेती
है और उसे किस करती है। लॉर्ड सुहाकू का दिल बहुत तेज धड़क रहा है। वह ब्लश कर जाता है और उसे टाइटली होल्ड कर लेता है। उसकी बाहों में वह लड़की उसे बताती है कि वह खुद को होल्ड बैक ना करे। सिर्फ यह जानकर कि वह उसे चाहता है। वह बहुत खुश है। कपल बेड पर आ चुका है। लेकिन उनकी इंटिमेट टाइम तब रूईन हो जाती है जब सुहाकू उसका हाथ छूता है। सी को अचानक याद आता है कि उसने ग्लव्स पहनना भूल गई है। वो अपने बर्न्स स्कार्स की वजह से बहुत सेल्फ कॉन्शियस फील
करती है। उसे बहुत बुरा लग रहा है। जब [नाक से की जाने वाली आवाज़] तक कि वह आदमी उस जगह को किस नहीं कर देता। वह नहीं चाहता कि वह कुछ भी छिपाए और कहता है कि वह उसे पूरी तरह चाहता है सी को मानना पड़ता है कि लॉर्ड सुहाकू उसके एक्स हस्बैंड से बिल्कुल अलग है। वो उसे इतने पैशन से चाहता है जो याद दिलाता है कि वो बीस्ट मैन है। लेकिन उसे उससे रूइन होने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। कपल नेक्स्ट मॉर्निंग एक इंटरेस्टिंग नाइट के बाद आंखें खोली। लॉर्ड सुहाकू को चिंता है
कि शायद उसने उसे चोट पहुंचा दी हो। लेकिन सई उसे यकीन दिलाती है कि वह ठीक है। वो ज्यादा चिंतित उसके रट को लेकर है। वह बताता है कि जब उसने उसे एक्सेप्ट कर लिया तो वह रट गायब हो गई। लड़की फिर से शर्मा जाती है और अपना चेहरा छिपा लेती है ब्लशिंग करते हुए जो उस आदमी को मुस्कुरा देता है। वो माफी मांगता है कि उसने उसे वरी कराई और बताता है कि वह उससे दूर क्यों रह रहा था। उसका नजारा उसे बीस्ट फॉर्म में बदल सकता था और वह डरता था कि वह उसे
डिसलाइक करेगी। वह वादा करता है कि अब से वह उसे हर बात बताएगा। आखिरकार वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। सई यह सुनकर बहुत खुश हो जाती है और मुस्कुराती है। सुहाकू उसके हाथ के बर्न्स कार्स के बारे में ज्यादा जानना चाहता है। तो वह उसे अपनी स्टोरी बताती है। 10 साल पहले होटल में आग लग गई थी जहां वो अपने पेरेंट्स के साथ ठहरी हुई थी। वो बाहर निकल आई लेकिन पेरेंट्स को बचाने के लिए वापस अंदर जाने की कोशिश की। जल्दबाजी में उसने जलती हुई बिल्डिंग को अपने नंगे हाथों से छू लिया।
हमें हैरानी होती है जब वह आदमी कहता है कि वह सच में वह लड़की है। वह उसके हाथों को बहुत जेंटली होल्ड करता है और उसके लिए बहुत दुखी महसूस करता है। उसके उदास चेहरे को देखकर सी को पुरानी यादें आ जाती हैं। उस रात किसी ने उसके घायल हाथों की देखभाल की थी। मिलिट्री का एक डॉक्टर आग में फंसे लोगों को बचाने आया था। वो उस वक्त शौक में थी, लेकिन हमेशा याद रखती थी कि उस आदमी ने कितनी मेहनत से उसकी मदद की थी। वह हमेशा सोचती थी कि क्यों सही बस उस दुख
भरे दिन को भूल जाना चाहती है। लेकिन जब लॉर्ड सुहा उसके हाथ को इतनी जेंटली पकड़ता है और सीधे उसकी आंखों में देखता है तो सारी भूली हुई यादें वापस आ जाती हैं। सी रोने लगती हैं। असल में लॉर्ड सुहाकू ही वो डॉक्टर था। वो ही था जिसने उसे बचाया था। इसलिए जब वह पहली बार मिले थे तो सुहाकू को उसकी खुशबू जानी पहचानी लगी थी। कपल एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। अब हमारी फीमेल लीड की जिंदगी धीरे-धीरे बदल रही है। वह सिर्फ अपने मंगेतर लॉर्ड सुहाकू के और करीब ही नहीं आई बल्कि
उसके लोग भी अब उसे स्वीकार करने लगे हैं। यह बदलाव छूटा जरूर है लेकिन से इन पलों को दिल से संजो कर रखती है। जैसे आज वह आखिरकार सुहाकू की विदेशी किताब का अनुवाद पूरा कर लेती है और खुशी-खुशी उसे पढ़ने के लिए देती है। सुहाकू मुस्कुराकर उसे स्वीकार करता है और दोनों साथ में प्यारा सा समय बिताते हैं। वहीं दूसरी तरफ से का चालाक चाचा गुस्से से पागल हो रहा है। उसने एक और ग्रह खो दिया है और इसका दोष वो काननेको पर डालता है जिसने से को मारने की कोशिश की थी। लेकिन वह
खुद को समझाता है कि जब तक सेई की शादी लॉर्ड सुहाकू से हो जाएगी तब तक सब ठीक हो जाएगा। लेकिन उसकी बेटी चियो यह सब सुन लेती है और उसके मन में जलन भर जाती है। उसे लगता है कि उसके पिता ने उसे छोड़कर से को चुन लिया है और अब वह ठान लेती है कि सेई की शादी कभी सफल नहीं होने देगी। उधर से का पूर्व पति शईची अपनी नई पत्नी पर चिल्ला रहा है। वह गर्भवती होने के बावजूद उससे काम करने को कहता है। जबकि डॉक्टर ने उसे आराम करने को कहा था।
पर वह उसकी बात को चुनौती समझकर और गुस्सा करता है जिससे उनकी छोटी बेटी डर जाती है। वह बड़बड़ाता हुआ चला जाता है कि गर्भवती औरतें कितनी आलसी होती हैं। तभी एक नौकर आकर बताता है कि उससे मिलने एक महिला आई है। शईची यह नहीं पूछता कि कौन है। वह बस पूछता है क्या वह सुंदर है और जब सुनता है कि वह बहुत खूबसूरत है तो उसकी गंदी मुस्कान लौट आती है। वो उत्साह से मिलने जाता है। लेकिन जैसे ही वह महिला का चेहरा देखता है, उसकी मुस्कान गायब हो जाती है क्योंकि सामने चीओ खड़ी
होती है। वह नम्रता से उससे मिलती है और कहती है कि वह सेई की तरफ से आई है। शईची तुरंत उत्सुक हो जाता है क्योंकि उसने से की नई शादी के बारे में अफवाहें सुनी है। उसके दिमाग में से की डरी हुई शक्ल याद आती है और वह घिनौनी मुस्कान के साथ उसे याद करके खुश होने लगता है। वह चियो को अंदर बुलाता है और चियो सांप जैसी मुस्कान देती है। दोनों मिलकर से के खिलाफ साजिश रचने लगते हैं। जबकि हमारी हीरोइन को इस खतरे की कोई खबर नहीं है। वह तो इस समय लॉर्ड सुहाकू
के साथ शांत दिन बिता रही है। सुहाकू उसकी अनुवाद की तारीफ करता है जिससे से बेहद खुश हो जाती है और किताब के बारे में पूछती है। तब सुहाकू बताता है कि वह ऐसी दवा बना रहा है जो बीस्टमैन की खून पीने और रट की इच्छा को दबा सके। से यह सुनकर हैरान हो जाती है। लेकिन वह समझाता है कि दूसरे देशों में ऐसी दवाएं पहले से बन रही हैं जिन्हें सप्रेसेंट कहा जाता है। अगर बीस्टमैन इंसानों के साथ शांति से रहना चाहते हैं तो यह दवाएं जरूरी हैं। अब सई को समझ आता है कि
उसने वह विदेशी किताब क्यों खरीदी थी। उसके दिल में अपने मंगेतर के लिए सम्मान और बढ़ जाता है। क्योंकि वह ऐसा समाज बनाना चाहता है जहां बीस्ट मैन के साथ भेदभाव ना हो। दोनों जड़ी बूटियां चुन रहे होते हैं। तभी अचानक उनके हाथ छू जाते हैं। सई का दिल तेजी से धड़कने लगता है और वह नजरें चुरा लेती है। सुहाग को माफी मांगना चाहता है। लेकिन जब वह उसे देखता है तो सई पूरी तरह लाल हो चुकी होती है। वो हकलाते हुए कुछ कहने की कोशिश करती है और उसकी शर्मीली हरकत देखकर सुहाकू का दिल
भी तेजी से धड़कने लगता है। अब दोनों टमाटर जैसे लाल हो जाते हैं। सुहाकू सोचता है आखिर उसे क्या हो रहा है? उसका रट सीजन तो खत्म हो चुका है। फिर भी उसके हाथ का स्पर्श उसे उस गर्म और भावुक रात की याद दिला देता है। इधर सिर्फ मुख्य जोड़ी ही प्यार में नहीं डूब रही। रीरी को एक विदेशी भाषा में लिखा हुआ पत्र मिलता है जिसे देखकर वह उलझन में पड़ जाती है। तभी प्यारी डॉग वूमन कहती है, शायद यह पत्र उसी के लिए हो। अब रीरी की उत्सुकता बढ़ जाती है और वह जानना
चाहती है यह किसने भेजा। तभी लॉर्ड तामासा सुहाकू की डाक लेने पहुंच जाता है और दोनों महिलाएं घबराकर जल्दी-जल्दी चिट्ठियां समेटने लगती हैं। माहौल में हल्की सी घबराहट और छुपी हुई उत्सुकता फैल जाती। ताता मासा इंतजार कर रहा होता है। तभी उसकी नजर एक अजीब सी चिट्ठी पर पड़ती है। वह उसे उठाकर देखता है और पता चलता है कि वह चियो फुजीजगाम की तरफ से है। अब यह लड़की फिर क्या साजिश कर रही है? सेई सुहाकू और ताता मासा के साथ बैठी होती है। वह चिट्ठी पढ़ चुकी है और बताती है कि उसकी कजिन उससे
मिलना चाहती है। छियो लिखती है कि वह अपने किए सब गलत कामों के लिए माफी मांगना चाहती है। यह सुनकर लॉर्ड सुहाकू चुप रह जाता है। जबकि ताता मासा को इस पर बिल्कुल भरोसा नहीं होता। वो सेई से उनके रिश्ते के बारे में पूछता है और सेई बताती है कि उसकी कजिन उसे हमेशा परेशान करने वाली समझती थी। उसे चियो के कहे हुए सारे बुरे शब्द याद आते हैं। लेकिन दिल का एक हिस्सा अभी भी उनके बचपन की अच्छी यादों को पकड़े हुए है। लॉर्ड सुहाकू अब भी चियो को माफ नहीं कर पाया है। उसे
सगाई वाली रात याद है जब उसने से पर आरोप लगाए थे। लेकिन वह जानता है कि सेई अब भी अपनी कजिन से लगाव रखती है। इसलिए जब से उससे मिलने की अनुमति मांगती है तो वह मान जाता है। पर साफ कहता है कि वह अकेली नहीं जाएगी। ताता मासा अपनी नई मालकिन को समझ नहीं पाता। उसे लगता है वह बहुत नरम दिल है। अगर वह उसकी जगह होता तो ऐसे रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर देता। फिर वह सोचता है कि सेई बिल्कुल लॉर्ड सुहाकू जैसी है। भले ही सुहाकू इंसानों को पसंद नहीं करता
लेकिन किसी बीमार या घायल इंसान को कभी नजरअंदाज नहीं करेगा। दोनों सच में एक परफेक्ट जोड़ी लगते हैं। सई शर्माकर याद दिलाती है कि अभी उनकी शादी नहीं हुई। पर ताता मासा मुस्कुरा कर कहता है यह तो बस समय की बात है क्योंकि दोनों पहले ही एक दूसरे से सब कुछ साझा करते हैं जो कई शादीशुदा लोग भी नहीं करते वो उसे शुभकामनाएं देता है और उम्मीद करता है कि वह अपनी कजिन से सब ठीक कर लेगी सही खुश होकर उसे धन्यवाद देती है उसका हौसला बढ़ाने वाला कोई है यह सोचकर उसका दिल भर आता
है लेकिन यह मिठास ज्यादा देर नहीं टिकती जब वे मिलने की जगह पहुंचते हैं ताता मासा बाहर बाहर इंतजार करने का प्रस्ताव देता है और सेई अंदर जाती है। वहां चियो नकली मुस्कान के साथ उसका स्वागत करती है। उसे देखकर ही चिढ़ होने लगती है। चियो रोने और कांपने का नाटक करते हुए सगाई पार्टी में बोले गए शब्दों के लिए माफी मांगती है। वह कहती है कि उसने कभी दिल से ऐसा नहीं कहा और दावा करती है कि उसके माता-पिता ने उसे मजबूर किया था। वह कहती है कि जब भी वह सेई के साथ अच्छा
बनने की कोशिश करती उसके पिता उसे मारते थे। इसलिए वह डर गई थी। वो उनके बचपन की नजदीकी याद दिलाती है और हमारी भोली हीरोइन सच में उसकी बातों पर विश्वास कर लेती है। सेई को याद आता है जब चियो ने उसे बांझ और बेकार कहा था। फिर भी वह मान लेती है कि उसे मजबूर किया गया होगा। चियो बार-बार उनके पुराने रिश्ते की बात करती है और कहती है कि वह नई शुरुआत करना चाहती है। माहौल अजीब लगता है। सेई खुश होना चाहती है लेकिन दिल में बेचैनी है। जियो उसकी झिझक देखकर और जोर
से रोने लगती है जैसे से ही उसे छोड़ रही हो। सेई तुरंत उसे सांत्वना देने लगती है और कहती है उसे सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए। जियो उसका हाथ पकड़ लेती है और फिर अचानक उसे गले लगाकर कहती है कि उसे अकेला मत छोड़ो क्योंकि वे बहने हैं और एक दूसरे के अलावा कोई नहीं है। आखिरकार सई पिघल जाती है और फिर मिलने के लिए मान जाती है। लेकिन उसे चियो के चेहरे पर छुपी हुई शैतानी मुस्कान दिखाई नहीं देती। बाहर खड़े लॉर्ड ताता मासा ने उनकी बातों का कुछ हिस्सा सुन लिया था। उसे
नहीं लगता चियो तुरंत नुकसान पहुंचाएगी। फिर भी उसका दिल बेचैन है। घर पर लॉर्ड सुहाकू भी चिंता में डूबा हुआ है। रीरी उसे चाय देती है और पूछती है कि आज से और उसकी बहन के बीच सब ठीक हो जाएगा। सुहाकू भी यही सोचकर परेशान है। तभी वह देखता है सेई घर लौट आई है। लेकिन उसके चेहरे पर उदासी है। वह तुरंत पूछता है क्या चियो ने कुछ किया। सेई कहती है कुछ नहीं हुआ। बल्कि उसने सही से माफी मांगी लेकिन उनके बीच बहुत बुरी बातें हो चुकी हैं। इसलिए वह समझ नहीं पा रही कि
उसे माफ करना चाहिए या नहीं। वह बताती है कि चियो फिर मिलना चाहती है और अनुमति मांगती है। सुहाकू उसे रोकता नहीं लेकिन कहता है कि वह किसी के साथ ही जाएगी क्योंकि उसे अब भी चियो पर भरोसा नहीं है। अब बात बदलती है क्योंकि सेई ने हाल में एक चीज नोटिस की है। लॉर्ड सुहाकू अब उसके साथ ज्यादा समय बिताने लगा है। कभी-कभी तो वह अपने बीस्ट रूप में भी उसके सामने रहता है। उसने सुना है कि बीस्ट मैन इंसानों को अपना असली रूप नहीं दिखाते। इसका मतलब सिर्फ एक है। सुहाकू अब उस पर
भरोसा करता है। हवा चलती है और से ठंड से कांप जाती है। वह सच में ठंडी महसूस कर रही कर रही है। लेकिन अपने प्रिय इंसान के साथ रहने के लिए वह सब सहने को तैयार है। उसका दिल चुपचाप खुशी से भर जाता