बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन प्रेजेंटिंग सिग्निफिकेंट अदर इस कहानी की शुरुआत में हमें आसमान से लाल रंग के ऑब्जेक्ट को धरती की तरफ आते हुए दिखाया जाता है जो कि एक जंगल में गिरता है उसी जंगल में हमें हिरण को दिखाया जाता है जिसके पीछे से कोई आकर उसके सिंग से उसे पकड़ लेता है वहीं दूसरी तरफ हमें रूथ और हैरी को दिखाया जाता है जो गाड़ी से इसी जंगल की तरफ कैंपिंग के लिए जा रहे होते हैं दरअसल हैरी को कैंपिंग का बहुत शौक है इसीलिए रूथ भी उसके साथ आई होती है पिछले छ सालों से
दोनों के दोनों रिलेशनशिप में हैं एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं अब उस जंगल तक पहुंचने से पहले एक जगह लंच करने के लिए रुकते हैं जहां पर एक बच्चा इनके पास आता है और कहता है कि तुमने आसमान से उस रेड स्टार को गिरते हुए देखा ये दोनों उसकी बात पर ध्यान नहीं देते उन्हें लगता है कि ये छोटा बच्चा है ये ऐसे कुछ मन घड़न बात कर रहा है अब इस जगह से निकलने के बाद ये दोनों के दोनों अपनी हाइकिंग शुरू करते हैं इस जगह का नाम होता है रेड रिज ट्रेल
यहां पर हैरी पहले भी कई बार आ चुका है और जब ये दोनों के दोनों हाइकिंग करते हुए आगे बढ़ रहे होते हैं तभी रूथ को ऐसा लगता है कि जैसे कोई उनका पीछा कर रहा है पर हैरी को उसकी बात पर विश्वास नहीं होता अब पूरा दिन हाइकिंग करने के बाद रात को एक जगह ये कैंप लगाते हैं और जब यह अपने टेंट के अंदर सो रहे होते हैं तभी रूथ को ऐसा एहसास होता है कि बाहर कोई है वो लाइट लेकर बाहर आती है और देखती है कि उसके सामने एक हिरन है वो
उस हिरन को देख ही रही होती है कि तभी पीछे से हैरी आ जाता है रू डर जाती है और अब हिरण इस जगह से जा चुका है वह हैरी को पूरी बात बताती है लेकिन हैरी उसकी किसी बात पर विश्वास नहीं करता उसे लगता है कि उसका यह सिर्फ वहम है वैसे भी हैरी पहले कई बार कैंपिंग के लिए आ चुका है अब अगली सुबह एक बार फिर से यह अपनी हाइकिंग शुरू करते हैं और हैरी रूथ को एक बहुत ही खूबसूरत जगह ले जाता है जहां से समंदर बहुत सुंदर दिख रहा होता है
दरअसल यह इस जगह का सबसे सुंदर नजारा है और इस जगह पहुंचने के बाद हैरी रूथ को शादी के लिए प्रपोज करता है वह उसे रिंग देना चाता है लेकिन रूथ को तभी एंजाइटी अटैक आ जाता है वो बहुत ज्यादा पैनिक हो जाती है जिसके बाद हैरी उसे उसकी टैबलेट देता है और रूथ अब थोड़ा सा नॉर्मल होना शुरू हो जाती है दरअसल रूथ अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं है इसीलिए उसने हैरी के इस प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया अब इनके पास वापस जाने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं है इसीलिए वापस जाने
के लिए निकल पड़ते हैं रात होने पर एक बार फिर से एक जगह अपना टेंट लगाते हैं और जब सुबह रूथ उठती है तो देखती है कि वहां पर हैरी नहीं है दरअसल उसने उसके लिए एक नोट छोड़ा होता है कि वो वॉक के लिए जा रहा है ताकि उसका मूड नॉर्मल हो सके और जल्दी वो वापस आ जाएगा अब यहां पर रूथ अकेली है इसीलिए वो अपने डॉक्टर को कॉल करती है लेकिन इस जगह पर कवरेज नहीं होता वो कवरेज लाने के लिए इधर-उधर घूमना शुरू कर देती है डॉक्टर को कॉल भी लग जाता
है लेकिन वो उससे बात किए बिना ही फोन को डिस्कनेक्ट कर देती है और तभी वह देखती है कि पेड़ के नीचे एक हिरण मरा हुआ है उसके ऊपर ब्लैक कलर का अजीब सा सब्सटेंस होता है यह सब देखकर रूथ को बहुत अजीब लग रहा होता है क्योंकि रात को उसने इसी हिरण को देखा था हैरी भी अब यहां पर आ जाता है जिससे रूथ को शक्ति मिलती है हिम्मत मिलती है व हैरी को बताती है कि रात को मैंने इसी हिरण को देखा था हैरी उस हिरन के पास जाता है और रू से कहता
है कि इस जंगल में इस तरह के पता नहीं कितने हिरण होंगे इसीलिए हम इस बात पर श्यर नहीं हो सकते कि रात को तुमने इसी हिरण को देखा था दरअसल इस हिरण की मौत बहुत ही अजीब तरीके से हुई होती है इसकी बॉडी को ब्लैक कलर के सब्सटेंस ने पूरी तरह से कवर कर लिया होता है री का कहना होता है कि यह किसी बीमारी की वजह से मरा है इसीलिए इसके साथ ऐसा हुआ हालांकि रूथ को यहां पर बहुत डर लग रहा होता है लेकिन हैरी उसे कहता है कि तुम चिंता मत करो
मैं तुमसे वादा करता हूं कि मैं तुम्हें कुछ भी नहीं होने दूंगा ये एक रात और यहीं पर गुजारते हैं और अगली सुबह जब हैरी ब्रेकफास्ट बना रहा होता है तो रूत जंगल में टहलने के लिए जाती है तभी उसे अपने सामने गुफा दिखती है और जब वो उस गुफा के अंदर जाती है तो देखती है कि वहां पर एक नीले रंग का सब्सटेंस यानी कि पदार्थ पड़ा हुआ है और तभी पीछे से कोई आता है जिससे वो जोर से चीखती है इसके बाद क्या हुआ में कुछ पता नहीं चलता वहीं हैरी को दिखाया जाता
है जो बहुत देर तक रूथ का इंतजार करता रहता है और जब वह वापस नहीं आती तो उसे ढूंढने के लिए जाता है जल्दी उसे रूथ मिल जाती है रूथ उसे बहुत अजीब तरीके से देख रही होती है उसका पूरा बिहेवियर चेंज हो चुका है लेकिन हैरी इस बात को ऑब्जर्व नहीं करता और अब यह इस जंगल से इस जगह से निकलने के लिए अपना सफर तय करते हैं पूरा दिन हाइकिंग करने के बाद एक जगह यह अपना कैंप लगाते हैं लेकिन रूथ पूरी रात नहीं सोती वो जैसे लेट थी वैसे ही रहती है अगली
सुबह भी वह खोई खोई रहती है और इसके बाद जब हैरी रूथ से बात करने की कोशिश करता है तो रूथ कहती है कि तुमने मुझे प्रपोज किया था मैंने मना कर दिया मुझे अपनी गलती का एहसास है एक बार फिर से हमें उसी जगह जाना चाहिए जहां पर तुमने मुझे प्रपोज किया था मैं चाहती हूं कि तुम मुझे उसी जगह प्रपोज करो और अभी दोनों के दोनों उसी जगह जाते हैं जहां पर हैरी रूथ को प्रपोज करता है वो उसके प्रपोजल को इस बार एक्सेप्ट कर लेती है लेकिन तभी वह ऊपर पहाड़ी से उसे
नीचे धक्का दे देती जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है इसके बाद रूत जंगल में भागना शुरू करती है वह इतना थक जाती है कि एक जगह जाकर गिर जाती है तभी वहां पर एक कपल आता है जो उसे संभालता है दरअसल यहां जंगल में नेटवर्क नहीं होते इसीलिए यहां पर ये पुलिस को कॉल नहीं कर सकते इसीलिए तय करते हैं कि अगले दिन यह रूथ को लेकर वापस जाएंगे यानी कि इस जंगल से बाहर निकल जाएंगे रात को रूथ उनके पास आती है और तभी व उनकी तरफ चाकू तान देती है लेकिन ये चाकू उनके
लिए नहीं होता बल्कि उनके पीछे खड़े हैरी के लिए होता है जो अचानक से वापस आ गया होता है हैरी को देखकर वो डर जाती है और उस जगह से भागना शुरू कर देती है हैरी उस कपल को मार देता है जिसके बाद वो रूथ की तरफ बढ़ता है और अब रूथ के सामने आकर वो कहता है कि तुम्हें सब कुछ कैसे पता चला रूथ बताती है कि जब मैं उस गुफा में गई थी जहां पर वो नीले रंग का पदार्थ था तो मैंने वहां पर हैरी की डेड बॉडी को देख लिया था जिसके बाद
मैं समझ गई थी कि जो हैरी मेरे साथ है व असली हैरी नहीं है दरअसल रूथ के सामने जो इस वक्त हैरी होता है यह कोई हैरी नहीं बल्कि एक बहरूपिया है इस कहानी की शुरुआत में आसमान से जो लाल रंग के ऑब्जेक्ट को धरती की तरफ गिरते हुए दिखाया था उसमें यह एलियन आया था जो कि बहुत ही अजीब स्पीशीज है जो किसी के भी रूप को धारण कर सकती है साथ ही वह किसी की भी फीलिंग्लेस शांत हो गई थी क्योंकि उस गुफा में जाने के बाद उसे पता चल चुका था कि जिस
हैरी के साथ वह है वो हैरी वो हैरी नहीं है जिसे वह प्यार करती है इसीलिए रूथ ने उसे ऊपर से धक्का देकर मारने की कोशिश की थी लेकिन अब भी यह जिंदा है दरअसल यह एलियन सबसे पहले किसी भी प्लेनेट पर जाता है और अगर इसे वो प्लेनेट पसंद आ जाए तो यह अपने साथियों को भी बुला लेता है और अब हैरी के अंदर जो ये एलियन है वो रूत को मारना चाहता है लेकिन वो चाहकर भी उसे मार नहीं पाता क्योंकि इसने हैरी की सारी यादों को उसकी फीलिंग्लेस है जो कि रूथ से
बहुत प्यार करता है इसीलिए रूथ को मार नहीं पा रहा होता दरअसल हैरी के रूप में इस एलियन के लिए सब कुछ नया एक्स रियंस होता है क्योंकि आज से पहले कभी भी ऐसे प्लेनेट पर नहीं गया था जहां इंसान या कोई भी जीव किसी से प्यार करते हो यह फीलिंग इसके लिए नहीं है जिसे एंजॉय भी कर रहा होता है और अब रूथ को ये बीच के पास ले जाता है जहां पर इसका स्पेस शेप भी होता है जो कि एक बलून की तरह होता है ये एलियन रूथ से कहता है कि जल्दी यहां
पर मेरे जैसे और भी मेरे साथी आने वाले हैं जिसके बाद वो इस पूरे प्लेनेट को खत्म कर देंगे मैं चाहता हूं कि तुम मेरे साथ चलो क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं लेकिन रूथ इससे छुटकारा चाहती है तभी वो समंदर में एक को देखती है जिसके बाद वो इस एलियन को जख्मी करके पानी में समंदर में भाग जाती है यह एलियन भी उसका पीछा करता है अब क्योंकि इसके शरीर से खून निकल रहा होता है इसलिए शार्क उसके ऊपर हमला कर देती है मौके का फायदा उठाकर रूथ वहां से भाग जाती है वो उस
जगह आ जाती है जहां पर इनका टेंट होता है उसे एक बार फिर से एंजाइटी अटैक आता है लेकिन उसके पास अब एक आखिरी पिल बची हुई है वो उसे खा लेती है और वो एलियन हैरी के रूप में एक बार फिर से उसके पास आ जाता है वो समझ चुका है कि वो उसे ऐसे एक्सेप्ट नहीं करेगी इसीलिए वो उ से उस नीले रंग के सब्सटेंस से अपने अंदर अब्जॉर्ब करना शुरू कर देता है जो कि उसका एक तरीका है जिससे वो किसी भी इंसान को किसी भी जीव को पूरी तरह से एब्जॉर्ब करके
उसी का रूप ले लेता है सारी फीलिंग सारे दर्द सारी खुशियां उसके अंदर उसी इंसान की आ जाती है और अब जब कि ये रूथ को एब्जॉर्ब कर लेता है तो यह उसी के रूप में बदल जाता है लेकिन रूथ के साथ उसका गम उसके दुख उसकी एंजाइटी जिस वजह से उसे पिल्स खानी पड़ती थी वो सब भी इस एलियन के अंदर आ जाती हैं जिसे एलियन बर्दाश्त नहीं कर पाता से एंजाइटी अटैक आना शुरू हो जाते हैं और इसी मौके का फायदा उठाकर रूथ उसके ऊपर हमला करती है जिसके बाद वोह वहां से भाग
जाती है लेकिन रूथ को पता नहीं होता कि इसे मारना इतना आसान नहीं है वह अपने आप ही हील हो रहा होता है और अब रूथ अपनी गाड़ी तक पहुंचकर इस जगह से निकल जाती है और तभी उसकी गाड़ी का रेडियो अपने आप ही ऑन हो जाता है जो सुनकर वह पूरी तरह से हैरान हो जाती है क्योंकि इस रेडियो के जरिए वो एलियन उससे बात कर रहा होता है और अब जब रूथ आसमान की तरफ देखती है तो वहां पर पर बहुत सारे उसी तरह के एलियन शिप धरती की तरफ आ रहे होते हैं
जिस तरह का एलियन शिप उसने बीच के किनारे पर देखा था इसका मतलब उस एलियन के बहुत सारे साथी अब धरती पर आ चुके हैं जो पूरी धरती पर कब्जा करना चाहते हैं आपको क्या लगता है क्या एलियंस धरती पर कब्जा कर पाएंगे या रूथ के पास जो एलियंस की अब इंफॉर्मेशन है उससे वो एलियंस का खात्मा करने में सरकार की मदद करेगी कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें तो ये थी पूरी कहानी फिल्म सिग्निफिकेंट अदर की उम्मीद करते हैं कि आपको एक कहानी पसंद आई होगी