इस वीडियो में हम अकादमिक वर्ष 2024 और 25 के भाषा एवं गणित के 25 सप्ताह की शिक्षण योजना में आकलन के प्रकार एवं रेमेडियल शिक्षण की रणनीति समझेंगे आकलन का उद्देश्य अधिगम स्तर के अनुसार बच्चों की प्रगति को जानना एवं उन्हें सीखने में आ रही चुनौतियों को चिन्हित कर शैक्षणिक रणनीति तैयार करना है जैसे हमने भाषा शिक्षक संदर्शिका की समझ की वीडियो में देखा साप्ताहिक शिक्षण के पांचवें दिन दक्षता उं की पुनरावृत्ति और छठवें दिन सप्ताह भर में सिखाई गई दक्षता का आकलन कार्य किया जाना है साप्ताहिक आकलन सप्ताह के छठे दिन दूसरे और तीसरे
कालांश में किया जाना चाहिए इस दौरान सप्ताह में सिखाई गई दक्षता का आकलन किया जाएगा जिसके लिए कार्य पुस्तक में दिए गए मैंने सीख लिया कार्यपत्रक का उपयोग किया जाएगा कक्षा एक के बच्चों का सप्ताह 14 से 25 तक साप्ताहिक आकलन किया जाएगा जहां बच्चों को सिखाए गए वर्ण अक्षर या शब्द को पढ़ने और लिखने का कार्य उस सप्ताह के मैंने सीख लिया कार्यपत्रक से दिया जाएगा कक्षा दो और तीन के बच्चों का सप्ताह एक से सात डिकोडिंग पर और सप्ताह 8 से 25 पढ़कर समझने का आकलन किया जाएगा सप्ताह 14 से 25 बच्चों के
साथ प्रवाह पूर्ण पठन का आकलन किया जाएगा जिसके स् तरित पाठ कार्य पुस्तिका में दिए गए हैं प्रवाह पूर्ण पठन के आकलन का तरीका शिक्षक संदर्शिका में उपस्थित है आकलन के बाद बच्चों द्वारा प्राप्त अंकों को साप्ताहिक आकलन ट्रैकर में दर्ज किया जाएगा आकलन के परिणामों के आधार पर बच्चों को दो समूह में बांटा जाता है समूह ए जिनको 50 प्र से कम अं मिले हैं उनके साथ रेमेडियल कार्य कराएं समूह बी जिनको 50 प्र या उससे अधिक अंक मिले हैं उनके साथ उनकी दक्षता के अनुसार स्वतंत्र पठन लेखन कार्य पुस्तिका और पाठ्य पुस्तक से
कार्य कराएं ध्यान रहे आकलन के आधार पर समूह विभाजन केवल शिक्षक की सुविधा के लिए है इस वर्ष रेमेडियल कार्य सप्ताह के दिवस एक से पाच में तीसरे कालांश के अंतिम 20 मिनट में किया जाएगा दोनों समूह के साथ रेमेडियल कार्य की योजना शिक्षक संदर्शिका में विस्तारित रूप में दी गई है जैसे हमने गणित की शिक्षक संदर्शिका की समझ की वीडियो में देखा गणित के साप्ताहिक शिक्षण चक्र के अनुसार दिवस पाच में शिक्षक उस सप्ताह में सिखाई गई अवधारणाओं का समेकन करेंगे साप्ताहिक आकलन के आधार पर शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ दिवस छ में रेमेडियल
शिक्षण और पुनरावृत्ति पर कार्य किया जाएगा पहले चार दिवस में पढ़ाए गए शिक्षण उद्देश्यों का समेकन पांचवें दिवस के पहले कालांश में किया जाएगा शिक्षक संदर्शिका में समेकन शिक्षण योजना का प्रतिदर्श दिया गया है दूसरा कालांश रिक्त रखा गया है जिसे जरूरत के अनुसार समकन शिक्षण योजना या आकलन के लिए उपयोग करना जरूरी है समेकन शिक्षण योजना करवाने के बाद तीसरे कालांश में आकलन प्रपत्र मैंने सीख लिया को कक्षा में छात्रों द्वारा हल किया जाएगा मैंने सीख लिया कार्यपत्रक सप्ताह में पढ़ाई गई तीन दक्षता पर ही आधारित है बच्चों को अभ्यास के अधिक मौके देने
के लिए शिक्षक संदर्शिका में प्रक्रियात्मक प्रवाह जोड़ा गया है दिए गए निर्देश अनुसार शिक्षक चिन्हित अवधारणाओं पर आठ से 10 प्रश्नों का स्वयं निर्माण कर बच्चों को नोटबुक पर स्वतंत्र रूप से कार्य करने के निर्देश दें आकलन के बाद शिक्षक कार्यपत्रक की जांच करें और साप्ताहिक आकलन ट्रैकर में दर्ज करें आकलन के आधार पर बच्चों को समूह ए और समूह बी में बांटा जाएगा समूह ए जिन बच्चों को 50 प्र से कम अंक मिले हैं और समूह बी जिन बच्चों को 50 प्र से बराबर या ज्यादा अंक मिले हैं ध्यान रहे आकलन के आधार पर
समूह विभाजन केवल शिक्षक की सुविधा के लिए है दिवस छ में सभी बच्चों को रेमेडियल शिक्षण योजना पर कार्य कराएं और समूह ए के बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान दें इस शिक्षण योजना का शिक्षक स्वयं निर्माण करेंगे उदाहरण के लिए एक प्रतिदर्श संदर्शिका में उपलब्ध है दिवस छ के तीसरे कालांश में कक्षा के सभी बच्चों के साथ साप्ताहिक पुनरावृत्ति करवाई जानी चाहिए साप्ताहिक पुनरावृति के लिए कार्य पुस्तक में कार्य पत्रक दिए गए हैं आकलन और पुनरावृत्ति पत्रक पर कार्य पूरा होने के बाद शिक्षक बच्चों को अभ्यास के अधिक मौके देने के लिए प्रक्रियात्मक प्रवाह के
अभ्यास के लिए निर्देश अनुसार आठ से 10 प्रश्न चिन्हित अवधारणाओं पर करवाएं ध्यान रखें कि बच्चों के अधिगम स्तर की प्राप्ति को नियमित रूप से निपुण तालिका में दर्ज करें आइए इस वीडियो के मुख्य बिंदु एक बार दोहरा लेते हैं भाषा के शिक्षण में प्रत्येक सप्ताह के दिवस पाच में साप्ताहिक पुनरावृत्ति और दिवस छ में साप्ताहिक आकलन किया जाएगा गणित के शिक्षण प्रक्रिया में दिवस पाच में समेकन एवं आकलन किया जाएगा और दिवस छ में रेमेडियल और साप्ताहिक पुनरावृति किया जाएगा आइए इस वीडियो में प्रदर्शित आक एवं रेमेडियल प्रक्रिया के मुख्य बिंदुओं का कक्षा कक्ष
में पालन करते हुए कक्षा एक से तीन के सभी बच्चों को निपुण बनाए