[संगीत] इंसान हमेशा एक इल्लुजन में जीता है कि अगर सब कुछ कंट्रोल में हो, प्रेडिक्टेबल हो तो जिंदगी सेफ होगी। लेकिन असली सच यह है कि जो चीजें कभी नहीं बदलती वो अंदर से सड़ जाती हैं। तुम्हारा कंफर्ट जोन एक इनविज़िबल पिंजरा है और इस पिंजरे में रहते-रहते तुम्हारे अंदर जो असली पोटेंशियल है वह मरने लगता है। पर कभी-कभी जिंदगी एक ऐसा हादसा बन जाती है जो सब कुछ हिला कर रख देता है। तुम्हारा सिस्टम, तुम्हारा सेल्फ बिलीफ, तुम्हारा सेंस ऑफ कंट्रोल सब कुछ टूटने लगता है। और तब शुरू होता है केओस। वो फेस जहां
तुम कंफ्यूज होते हो, टूट जाते हो, अकेला महसूस करते हो। लेकिन इसी तूफान में छुपी होती है तुम्हारी नई कहानी। केओस तुम्हें डिस्ट्रॉय नहीं करता। वो तुम्हें एक्सपोज करता है। तुम्हारी वीकनेस, तुम्हारा ईगो, तुम्हारा फेक कॉन्फिडेंस सब कुछ निकाल कर तुम्हारे सामने रख देता है। और वहीं से शुरू होती है तुम्हारी ग्रोथ की शुरुआत। क्योंकि जब तक तुम अपने पुराने वर्जन से चिपके रहोगे नए वर्जन तक कभी नहीं पहुंच पाओगे। तो अगर तुम केओस से गुजर रहे हो तो डरो मत। शायद जिंदगी तुम्हें तोड़ नहीं रही बल्कि अपग्रेड कर रही है। केओस केओस जिंदगी का
सबसे बड़ा सबक ना स्कूल सिखाता है ना कोई किताब सबसे असली टीचर होता है केओस यानी जब सब कुछ बिगड़ने लगता है। जब तुम्हारे प्लांस फेल होने लगते हैं। जब तुम्हें छोड़ दिया जाता है। जब सब कुछ उल्टा पड़ता है तब जिंदगी का असली चेहरा तुम्हारे सामने आता है बिना किसी नकाब के। केओस तुम्हारा एग्जाम नहीं लेता और तुम्हें तुम्हारी असलियत दिखाता है। तुम्हारी मुस्कुराहट के पीछे छुपा दर्द, तुम्हारी ताकत के पीछे छुपा ईगो सब कुछ साफ नजर आने लगता है और उस वक्त तुम्हें फैसला लेना पड़ता है कि मुझे यहीं पर टूट जाना है
या दोबारा खुद को बनाना है। साइकोलॉजी कहती है कि जब जिंदगी का पुराना सिस्टम टूट जाता है तब दिमाग नए तरीके से सोचना शुरू करता है। तुम्हारा ब्रेन लिटरली नया बनने लगता है। मतलब यह कि दर्द सिर्फ तकलीफ नहीं देता। वह तुम्हें नया सोचने का तरीका सिखाता है। लेकिन ज्यादातर लोग क्या करते हैं? वो केओस से भागना चाहते हैं। वो अंधेरे से डरते हैं। बिना समझे कि उसी अंधेरे में उनका अगला वर्जन छुपा है। केओस तुमसे बस एक ही चीज चाहता है कि तुम अपना पुराना रूप जला दो। तो अगर तुम्हें लगता है जिंदगी टूट
रही है तो हो सकता है जिंदगी तुम्हें नया बना रही हो। एक ऐसा इंसान जो खत्म नहीं होता बस इवॉल्व करता जाता है। हर दर्द के बाद थोड़ा और पावरफुल। हर इंसान के अंदर एक रूप होता है जो सबसे ज्यादा ताकतवर होता है। लेकिन सबसे छुपा हुआ वो है उसका खुद का शैडो सेल्फ। यह शैडो तुम्हारे अंदर की डार्कनेस वाला हिस्सा है जो कभी-कभी गुस्सा करता है, दर्द महसूस करता है, टूट जाता है लेकिन सब कुछ छुपा के रखता है। हम अक्सर इस रूप को दबा देते हैं क्योंकि बचपन से हमें सिखाया गया है शांत
रहो, अच्छे बनो, सब कुछ कंट्रोल में रखो। लेकिन जब जिंदगी में सब कुछ हिलने लगता है, जब तुम थक जाते हो, जब हर तरफ अंधेरा होता है, तब तुम्हारा असली रूप सामने आता है। साइकोलॉजी कहती है, अगर तुम अपने अंधेरों से भागोगे, तो वह तुम्हें अंदर से तोड़ देंगे। लेकिन अगर तुम अपने अंदर की डार्कनेस को समझने की कोशिश करो, उसे अपना लो तो वही तुम्हारी ताकत बन सकता है। केओस तुमसे एक ही सवाल पूछता है। क्या तुम अपना असली रूप देखना चाहते हो? जो लोग हां कहते हैं वही बदलते हैं। वही स्ट्रांग बनते हैं।
क्योंकि उन्होंने अपने शैडो को अपना दुश्मन नहीं बनाया। उसे अपना टीचर बना लिया। इसलिए जब सब कुछ टूट रहा हो जब लगता हो सब खत्म होने वाला है। तब समझ लो यह अंत नहीं एक नई शुरुआत है। केओस तुम्हें गिराता नहीं। वह तुम्हें नए रूप में जन्म देता है। कभी जंगल की आग देखी है? जहां सब कुछ जल के राख हो जाता है। ऐसा लगता है सब खत्म हो गया। लेकिन कुछ वक्त बाद वही राख जमीन बन जाती है नए पेड़ों के लिए। वही आग नए जीवन की शुरुआत बन जाती है। इंसान भी कुछ ऐसे
ही होते हैं। जब तक हम पुरानी सोच, पुरानी आदतें और पुराने दर्द के साथ चिपके रहते हैं, तब तक हम नए नहीं बन सकते। लेकिन दिक्कत यह है कि पुराना जलाना आसान नहीं होता। उसमें दर्द होता है, तन्हाई होती है और कभी-कभी खुद पर भी शक होता है। लेकिन वही सबसे जरूरी पार्ट है ग्रोथ का केस तुम्हें यह मौका देता है कि तुम अपने अंदर छुपी हर बेकार चीजों को पहचानो और उसे जला दो। जब सब कुछ जलेगा तभी कुछ नया बनेगा। तुम्हारे अंदर एक नया वर्जन छुपा है। ज्यादा स्ट्रांग, ज्यादा फियरलेस और ज्यादा रियल।
लेकिन वह वर्जन तब तक बाहर नहीं आएगा जब तक तुम पुराने रूप से चिपके रहोगे। तो डरो मत जब जिंदगी सब कुछ तोड़ रही हो। समझ लो वो तुम्हें दोबारा बना रही है क्योंकि हर बर्बादी के बाद एक नई शुरुआत होती है। हर नया वर्जन पहले पुराने को तोड़ता है। हर नई स्टोरी शुरू होने से पहले एक कहानी खत्म होती है। केओस तुम्हारा दुश्मन नहीं है। वो सिर्फ एक दरवाजा है। जिस दरवाजे के पास तुम्हारा असली रूप छुपा है। वो वर्जन जो डरेगा नहीं, टूटेगा नहीं और झुकेगा नहीं। लेकिन उस दरवाजे को पार करने के
लिए तुम्हें अपना पुराना रूप छोड़ना पड़ता है। हर आदत जो तुम्हें पीछे खींचती है, हर सोच जो तुम्हें कमजोर बनाती है, उसे जलाना पड़ता है। शायद दर्द होगा, तन्हाई भी होगी। पर उसी के अंदर तुम्हारा रिब्थ छुपा है। तुम सोच रहे हो क्या मैं कर सकता हूं ऐसा। मैं कह रहा हूं तुम बने ही इसके लिए हो। जो जन्म लेगा उसकी मृत्यु तो निश्चित है। तो निश्चित का शोक क्यों? जन्म लेने वाले को एक न एक दिन तो मरना ही है। और यह मृत्यु भी अंत नहीं है। क्योंकि मरने वाला फिर जन्म भी लेगा। यह
तो एक अटल सत्य है पार्थ। और इस अटल सत्य को कोई टाल भी नहीं सकता। ना तुम ना मैं ना कोई और