आज मैं जिस फिल्म को एक्सप्लेन करने जा रही हूं, वह 2025 की अभी तक की सबसे बेस्ट मूवी मानी जा रही है। आप इस बात का अंदाजा खुद लगा सकते हैं कि रोटन टोमेटोज़ ने इस मूवी को 100% फ्रेश माना है। इस फिल्म के डायरेक्टर ने इससे पहले ब्लैक पैंथर और क्रीड जैसी मास्टर पीस फिल्में बनाई है। तो अब आप खुद इस फिल्म का लेवल समझ सकते हैं। तो चलिए अब बिना देरी के एक्सप्लेनेशन स्टार्ट करती हूं। फिल्म की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है जिसमें बताया जाता है कि कुछ संगीत इतना शक्तिशाली होता
है कि वह अतीत और भविष्य की आत्माओं को बुला सकता है लेकिन उसी शक्ति से बुराई को भी आकर्षित किया जा सकता है जो आपको अपने साथ बुराई के दलदल में ले जाने के लिए उत्सुक होती है। कहानी अब शिफ्ट होती है क्लार्क स्टेल मिसिपी में वक्त है 16 अक्टूबर 1932 सैमी मूर एक चर्च की ओर गाड़ी चला रहा होता है। उसका चेहरा घायल है जैसे किसी पंजे से नोचा गया हो और उसके हाथ में एक टूटी हुई गिटार की गर्दन होती है। वो चर्च में घुसता है जहां उसके पिता जो एक पादरी है उसे
देखकर घबरा जाते हैं। वो अपने बेटे को समझाते हैं कि वह संगीत छोड़ दे और अपने पापों से तौबा कर ले। लेकिन सैमी बस उस टूटी हुई गिटार की गर्दन को कसकर पकड़े रहता है। कहानी अब एक दिन पहले फ्लैशबैक में जाती है। सैमी के जुड़वा चरे भाई एलिया और एलियास मूर जिन्हें लोग स्मोक और स्टक के नाम से जानते हैं। यह दोनों शिकागो से 7 साल बाद लाडेल लौट रहे हैं। उन्होंने कुछ गैंगस्टर से पैसे चुराए हैं और एक पुरानी लकड़ी की फैक्ट्री खरीद लिया है जो उन्होंने एक पूर्व प्लांट्स मैन हॉगवर्ड से लिया
है। उनका प्लान है उस जगह को एक जग जॉइंट में बदलने का जहां सिर्फ अश्वेत समुदाय के लोग आकर मस्ती कर सकें। पर अब यह दोनों भाई अलग-अलग दिशा में निकल जाते हैं क्योंकि उन्हें अपने प्लान के लिए टीम की जरूरत थी। यहां से स्मोक शहर जाता है अपने पुराने दोस्तों ग्रेस और बोचाऊ की मदद लेने ताकि उद्घाटन के लिए बोर्ड बन सके और बाकी चीजें जुटाई जा सके। तभी वह देखता है कि दो नौजवान उसके ट्रक से शराब चुराने की कोशिश कर रहे हैं। वह एक को उसके पिछवाड़े में गोली मारता है और दूसरे
की टांग में यह जताने के लिए कि वह मजाक नहीं कर रहा क्योंकि शहर के लोग इन जुड़वा भाइयों की बदनाम पहचान से वाकिफ हैं। इधर स्टक सैमी के साथ ट्रेन स्टेशन जाता है। जहां वो एक बुजुर्ग लूज सिंगर डेल्टा स्लिम को बुलाने पहुंचता है। वहां स्लिम को गाते देखकर लोगों की भीड़ लग जाती है। स्टैक उसे साथ आने के लिए लालच देता है कि वे वहां आयरिश बियर बेचेंगे। यहां सैमी की मुलाकात एयरलाइन से होती है जो वैसे तो एक शादीशुदा महिला है लेकिन सैमी उसे दिल ही दिल में पसंद करता है और जक
जॉइंट के उद्घाटन पर आने का न्योता देता है। थोड़ी ही देर में मैरी जो स्मोक और स्टक की बचपन की दोस्त है और स्टक की पूर्व प्रेमिका भी है उनके पास आती है। वो नाराज है कि दोनों भाइयों ने उसकी मां के निधन पर एक उलिया संदेश तक नहीं भेजा। जबकि उसकी मां ने ही उन्हें बचपन में पाला था। पर स्टैक यहां मजबूरियों का हवाला देता है जिससे कि मैरी नाराज होकर चली जाती है। इसके बाद स्टक सैमी और डेल्टा के साथ अपने एक और पुराने दोस्त कॉर्न ब्रेड से मिलने जाता है और उसे एक
कॉटन प्लांटेशन से निकालकर अपनी सिक्योरिटी टीम में रख लेता है। इधर दूसरी ओर स्मोक अपनी अलग रह रही पत्नी एनी के घर जाता है जो वुडू प्रैक्टिस करती है। दोनों ने सालों पहले एक बच्चा खो दिया था और यही उनके अलगाव का एक बड़ा कारण था। एनी दावा करती है कि उसके वुडू मंत्रों ने ही दोनों भाइयों की अब तक रक्षा की है। थोड़ी बहस के बाद स्मोक और एनी एक बार फिर एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। शाम ढलते ही एक आरिश आदमी रेमिक जो कि बहुत बुरी तरह से घायल था। एक नस्ल
भेदी जोड़े बट और जोन के घर की ओर दौड़ता है। वह उन्हें गोल्ड का लालच देता है और कहता है कि गोल्ड के बदले में उसे चोक जनजाति से सुरक्षा चाहिए जो उसकी तलाश में यहां आ सकते हैं। थोड़ी ही देर में चोकटो जनजाति के कुछ लोग बर्ड और जोन के घर पर आते हैं और जोन को चेतावनी देते हैं कि रेमिक बेहद खतरनाक है। लेकिन जोन उनकी बात को नजरअंदाज कर देती है और उन्हें जाने को कहती है। जब वह बर्ड को पुकारते हुए अंदर आती है तब उसे पता चलता है कि रेमिक एक
वैंपायर है और उसने बर्ड को भी वैंपायर बना दिया है। इसके बाद वे दोनों जोन को भी वैंपायर बना देते हैं। इधर दूसरी तरफ यह जुड़वाम भाई अपने जक जॉइंट का उद्घाटन करते हैं और कुछ ही देर में वहां बड़ी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इधर सैमी की रिक्वेस्ट पर पीियर लाइन भी वहां आती है और मैरी को भी अंदर आने दिया जाता है क्योंकि उसे परिवार जैसा माना जाता था। स्टक सैमी से संगीत बजवाता है। सैमी एक दिल छू लेने वाला परफॉर्मेंस देता है जिससे पूरी भीड़ मंत्रमुग्ध हो जाती है। सैमी का संगीत इतना
शक्तिशाली होता है कि वह आत्माओं को बुला लेता है। जक जॉइंट में अलग-अलग संस्कृतियों के अश्वेत संगीतकारों की आत्माएं दिखाई देती हैं जो इस जश्न में शामिल हो जाती हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे पूरा जूक जॉइंट आग की लपटों में जल रहा हो। लेकिन लोग फिर भी नाच रहे थे। यह नजारा रेमेक बर्ड और जोन का ध्यान खींच लेता है। यह तीनों वैंपायर खुद को संगीतकार बताकर जू जॉइंट के पास आते हैं और कहते हैं कि वे संगीत सुनकर आए हैं और शामिल होना चाहते हैं। वे थोड़ा संगीत भी बजाते हैं। रेमिक अंदर आने
के बदले उन्हें पैसे देने की पेशकश भी करता है। लेकिन स्मोक को उनके इरादे ठीक नहीं लगते और वह उन्हें अंदर आने से मना कर देता है। पर मैरी खुद उनसे बात करने जाती है क्योंकि उसे लगता है कि भाइयों को पैसे की जरूरत है। शुरू में वह उनके संगीत से प्रभावित होती है और रेमिक उसे सोने के सिक्के देने की बात भी करता है। लेकिन अचानक रेमिक की आंखें लाल हो जाती हैं और उसके मुंह से लार टपकने लगती है। मैरी पीछे हटने लगती है। लेकिन रेमिक अचानक उड़कर उसकी ओर बढ़ता है और सीन
वही कट हो जाता है। मैरी वापस आ जाती है और कॉर्न ब्रेड उसे फिर से जू जॉइंट के अंदर आने देता है। इसके बाद कॉनब्रेड बाहर हल्का होने जाता है और स्लिम उसकी जगह सुरक्षा संभालता है। पर बट और जोन कॉनब्रेड को चिढ़ाकर अपने साथ ले जाते हैं। मैरी फिर से स्टक की ओर मुड़ती है और उसे सोने के सिक्के देती है। उसके बाद दोनों एक कमरे में जाते हैं और एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। इसी बीच स्मोक एक ग्राहक से निपट रहा होता है जिसने जुए में धोखा पकड़ाए जाने पर एक आदमी
के चेहरे पर उस तरह मार दिया था। वह सैमी को कहता है कि स्टैक को बुलाए। लेकिन सैमी स्टक और मैरी को देखकर शर्म के कारण अंदर नहीं जाता। इसलिए स्मोक जब खुद स्टक को बुलाने जाता है तो वह देखता है कि मैरी स्टक की गर्दन चबा रही है। गुस्से में आकर स्मोक अपनी दोनों बंदूकें खाली कर देता है। लेकिन मैरी बच जाती है और सबको मारने की धमकी देकर भाग जाती है। स्मोक स्टक को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन वह मर जाता है। स्मोक और स्लिम सभी ग्राहकों को जक जॉइंट से बाहर निकाल
देते हैं जो शायद उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होने वाली थी। अब अंदर केवल स्मोक, सैमी, एनी, स्लैंपियर लाइन और ग्रेस बचते हैं। तभी कॉर्न ब्रेड वापस लौटता है और अंदर आने की जिद करता है। एनी को कुछ गड़बड़ लगती है और वह उसे अंदर आने से मना करती है। यह सुनकर कॉर्नब्रेड गुस्से में अपने काम किए पैसे की मांग करता है। स्मोक उसे पैसे देने आगे बढ़ता है। पर तभी कॉर्नब्रेड जो अब वैंपायर बन चुका है, स्मोक को काटने की कोशिश करता है। लेकिन स्मोक फुर्ती से उसके चेहरे पर गोली चला देता है और
अंदर आकर जक जॉइंट के दरवाजे बंद कर देता है। एनी के साथ सभी लोग समझ चुके थे कि अब वे वैंपायर्स से लड़ रहे हैं। इधर मैरी के काटे जाने के बाद स्टैग भी अब एक वैंपायर बन चुका होता है और अपने कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर आ जाता है। पर तभी एनी उसके चेहरे पर अचार में डुबोया लहसुन का रस डाल देती है। जिससे उसका चेहरा जलने लगता है और वह बाहर की ओर भाग जाता है। बाकी बचे ग्राहक जिन्हें जूक जॉइंट से बाहर निकाल दिया गया था। वह सभी धीरे-धीरे वैंपायर में बदल जाते
हैं और अब जूक जॉइंट के बाहर वैंपायर्स की भीड़ जमा हो चुकी थी। रेमिक अपनी टीम यानी मैरी स्टक बर्डबो और जोन के साथ सामने आता है। वह स्मोक को यह बताता है कि हॉगवर्ड जिसने उन्हें यह जगह बेची थी वह ट्रिपल के का ग्रैंड ड्रैगन है और उसने जुड़वा भाइयों और उनके ग्राहकों को मारने की योजना बनाई थी। उसकी योजना थी कि उसका भतीजा बर् बाकी क्लांसमैन को लाकर जॉइंट में मौजूद सभी अश्वेतों को मार डाले। स्टक भी इसकी पुष्टि करता है क्योंकि उसने रेमे की यादों को देख लिया है। रेमिक कहता है कि
वह ट्रिपल के की नस्लवादी सोच से सहमत नहीं है बल्कि वह तो बस सैमी को चाहता है क्योंकि उसके संगीत की शक्ति इतनी है कि वह अपने ही लोगों की आत्माओं को बुला सकता है जिन्हें उसने खो दिया है। रेमिक एक प्रस्ताव देता है कि वे सब वैंपायर बन जाए जिससे वे हमेशा जीवित रहेंगे और नस्ली अत्याचार से बच सकेंगे। पर स्मोक और उसकी बाकी बची टीम मना कर देते हैं। इसलिए रेमिक और उसकी वैंपायर की टुकड़ी धीरे-धीरे जॉइंट में बंद इन लोगों की ओर बढ़ते हैं। पर बचे हुए लोग भी अब फैसला करते हैं
कि वह इनका मुकाबला करके मरना पसंद करेंगे। इसलिए यह सभी अपने हथियार तैयार करते हैं। इनके हथियार थे लकड़ी की नुकीली सिल्लियां, बंदूके और लहसन। ग्रेस वैंपायर्स को चुनौती देती है कि वे अंदर आए जिससे आखिरी टक्कर की शुरुआत होती है। ग्रेस अपने पति बोचाऊ पर हमला कर देती है और दोनों आग की लपटों में जल उठते हैं। स्लिम अपने हाथ को काटकर वैंपायर्स की भीड़ को अपनी ओर खींचता है जबकि पियर लाइन सैमी के सामने बुरी तरह घायल हो जाती है। ज्यादातर वैंपायर्स को जलाकर या लकड़ी से भेद कर मार दिया जाता है। पर
एनी को एक वैंपायर काट लेता है। इसलिए वह स्मोक से कहती है कि वह उसके दिल में सिल्ला ठोक दे। इससे पहले कि वह भी एक वैंपायर बन जाए। स्मोक ऐसा ही करता है। स्टक और मैरी यह देख रहे होते हैं और कुछ पल के लिए उनमें इंसानियत लौट आती है। वे एनी की मौत देखकर दुखी हो जाते हैं। इसके बाद स्मोक और स्टक एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। पर स्मोक स्टक को मार नहीं पाता और उसे सैमी से दूर रहने की शर्त पर छोड़ देता है। जबकि सैमी इधर बाहर भागने की कोशिश करता
है। लेकिन रेमिक उसे पकड़ लेता है। रेमिक उसके चेहरे को अपने पंजों से नोचता है जो कि कहानी के शुरुआत में हमें सैमी के चेहरे को दिखाया गया था। लेकिन सैमी जुड़वा भाइयों के पिता की गिटार का चांदी वाला हिस्सा रेमिक की खोपड़ी में घुसेड़ देता है। उसी वक्त स्मोक पीछे से आकर रेमिक के सीने में लकड़ी का सिल्ला ठोक देता है और तभी सूरज उगता है और रेमिक चलने लगता है और उसके साथ-साथ बाकी वैंपायर्स भी राख में तब्दील हो जाते हैं। स्मोक जानता है कि अब ट्रिपल के आने वाले हैं। वह सैमी को
तुरंत वहां से भागने को कहता है। फिर स्मोक अपने हथियार लेता है और छिप जाता है। जैसे ही क्लासमैन वहां पहुंचते हैं, स्मोक गन और ग्रेनेड से उन्हें भून डालता है। एक क्लांस मैन स्मोक के पेट में गोली मारता है लेकिन स्मोक उसे भी उड़ा देता है। अंत में पता है सिर्फ हॉग जो अपनी जान बचाने के लिए पैसे की पेशकश करता है। लेकिन स्मोक उसे भी गोलियों से छलनी कर देता है। पर मरने से पहले स्मोक को एनी और उनके मरे हुए बच्चे की आत्मा दिखाई देती है। इधर सैमी वापस चर्च लौटता है। लेकिन
वह अभी संगीत नहीं छोड़ना चाहता था। चाहे उसके पिता कितनी भी मिन्नतें करें। वह गिटार हाथ में लिए उत्तरी दिशा में गाड़ी लेकर निकल जाता है। अब वक्त है 16 अक्टूबर 1990 का। सैमी अब बूढ़ा हो चुका है और संगीतकार है। तभी स्टक और मैरी उसे ढूंढते हुए वहां आते हैं। वह दोनों उसे गर्मजशी से गले लगाते हैं। स्टक बताता है कि स्मोक ने उसे इसलिए नहीं मारा था क्योंकि उसने स्टक से वादा लिया था कि वह सैमी से दूर रहे। स्टक को एहसास हो जाता है कि सैमी अब बूढ़ा हो चुका है और अब
उसके पास ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इसलिए वह उसे वैंपायर बनने का प्रस्ताव देता है ताकि वह अमर हो सके और संगीत बजाता रहे। लेकिन सैमी जवाब देता है कि मैंने अपनी दुनिया देख ली है। अब जब समय आ गया है तो जाने को तैयार हूं। बूढ़ा सैमी स्टक और मैरी के लिए एक आखिरी गीत बजाता है। जाते समय वह कहता है कि उसे आज भी उस रात के डरावने सपने आते हैं। लेकिन सूरज डूबने से पहले का वह वक्त उसकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन था। स्टैक सहमति में कहता है मेरा भी वो आखिरी
दिन था जब मैंने अपने भाई को सूरज को और खुद को अपने से जुदा महसूस किया था और यह फिल्म यहीं खत्म हो जाती है। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो लाइक जरूर करें ताकि हमें पता चले आपको ऐसे ही मूवी रिव्यू चाहिए। सब्सक्राइब बटन दबाएं क्योंकि अगली स्टोरी आपको मिस नहीं करना चाहता।