जून के महीने में निवेश करना है आपको और आपको नहीं पता कि स्ट्रांग सेक्टर कौन सा है। इतने सारे सेक्टर हैं। कौन से सेक्टर के स्टॉक में पैसे लगाने चाहिए। तो अगर आपको वो तरीका जानना है कि स्ट्रांग सेक्टर कैसे पहचानते हैं रिलेटिव स्ट्रेंथ का मॉडल यूज़ करके तो आज का वीडियो आपको हेल्प करेगा। बहुत ही सिंपल तरीके से समझाने की कोशिश करूंगा मैं कि जिसको नहीं भी समझ में आता रिलेटिव स्ट्रेंथ वो भी एक सिंपल इंडिकेटर को यूज करके कैसे पता लगाएं कि अभी कौन से स्टॉक और कौन से सेक्टर मार्केट में स्ट्रांग है
क्योंकि आप देखो हमेशा एक ही सेक्टर नहीं चलता है। पहले आईटी सेक्टर चलता था कोविड के टाइम में फिर आईटी सेक्टर नहीं चला। उसके बाद कोई और सेक्टर चला। अभी आप पिछले 36 महीने से देख रहे हो बैंकिंग सेक्टर, फाइनेंस सेक्टर बहुत अच्छा चले हैं। इवन गिरते हुए मार्केट में भी अच्छा रिटर्न दिया है उन्होंने। तो हमेशा जो सेक्टर्स हैं ना वो चेंज होते रहते हैं। एक सेक्टर से पैसा दूसरे सेक्टर में जाता रहता है। इसी को बोलते हैं सेक्टर रोटेशन। रोटेट हो रहा है पैसा। यहां से वहांवहां से कहीं और। अगर आपको यह पहचानना
आ जाए कि अभी कौन सा सेक्टर स्ट्रांग है तो आप उस सेक्टर के स्टॉक में जब काम करेंगे तो आपके चांसेस ज्यादा हैं सफल होने के। बजाय कि एक वीक सेक्टर में, कमजोर सेक्टर में। तो स्ट्रांग सेक्टर पहचानना है तो बहुत इजी काम। बहुत बार मैंने बताया फिर से आपको बता रहा हूं। आप ट्रेडिंग.com पे आ जाओ और यहां पे अपने Gmail से लॉगिन कर लो। बिल्कुल फ्री में आपको इंडिकेटर मिलता है। बहुत लोगों को कंप्लेन रहती है कि नहीं मिलता। पर मैं यह जो आपके सामने अभी कर रहा हूं, यह ट्रेडिंग व्यू का फ्री
वर्जन है। यह मेरा पेड वर्जन नहीं है। मैं आपको बता दूं। अब आपको कैसे यकीन आएगा? यह जो आपकी जो स्क्रीनंस है जो आपकी जो स्क्रीनंस होती है मैं आपको फिर से ओपन करके दिखाता हूं। इसको लीव करते हैं। सी ऑन सुपर चैट करते हैं। यहां पे जो आप देख रहे हो यह जो स्क्रीन है अगर मैं यहां पे अगर यह चार सेटअप वाला करना चाहूं या दो सेटअप करना चाहूं तो आप देखिए यहां पे आ गया कि यह सिर्फ पेड वालों के लिए है। तो मतलब यह फ्री है। यह फ्री वर्जन है। अब यहां
पे मैं इंडिकेटर में गया। इंडिकेटर में मुझे जो नाम चाहिए वो है फिक्स्ड रेफरेंस। आपको लिखना है। यह आप स्पेलिंग आप देख लीजिए। आप इतना ही लिख देंगे फिक्स्ड आरईएफ तो आपको यह तीन चीजें मिलेंगी। इसमें जो यह तीसरा वाला है फिक्स्ड रेफरेंस रिलेटिव स्ट्रेंथ बाय भारत ट्रेडर इसको आप ऐड कर लो नीचे की तरफ। अब यहां इसकी यहां पे जो सेटिंग दी हुई है ना इसकी इसकी सेटिंग में जाओ और यह जो डेट है इसको आप चेंज कर लो 27 सितंबर। अब 27 सितंबर क्यों रेलेवेंट है अभी बताता हूं। पहले आप इसको चेंज कर
लो। 27 सितंबर कर लो आप। 27 सितंबर हो गई आपकी। अब आपका जो स्टाइल है यहां स्टाइल में आप एसआरएस को बंद कर दो। मतलब एसआरएस क्या है? स्टैटिक रिलेटिव स्ट्रेंथ। आर एस 123 को बोलते हैं एसआरएस। वो हमें नहीं चाहिए। तो हम उसको ऑफ कर लेते हैं। हमें सिर्फ एआरएस चाहिए। इसके बाद हम ओके कर देते हैं। अब हमारा इंडिकेटर तैयार है। 27 सितंबर इसलिए लिया मैंने क्योंकि 27 सितंबर से ही निफ़ी में डाउनफॉल चालू हुआ था। बेयर मार्केट चालू हुआ था। तो अगर आपको पता लगाना है कि स्ट्रांग सेक्टर कौन सा है तो
आप क्या करोगे कि जहां से निफ्टी गिरना चालू हुआ है वहां से निफ्टी कितना गिरा है और मेरा स्टॉक अभी कितना गिरा है और क्या उसमें एक ट्रेंड दिखाई दे रहा है बढ़ते हुए निफ्टी की तुलना में ज्यादा अच्छा परफॉर्म करता हुआ क्या दिखाई दे रहा है क्रिकेट के मैच में आपने देखा होगा जब दूसरी टीम चस कर रही होती है पीछा कर रही होती है रनों का तो एक ग्राफ दिखाता है मतलब वह किस स्पीड से अपने पहले वाली टीम ने कितने ओवर में कितने रन बनाए थे और इस टीम ने कितने ओवर में
कितने रन बनाए हैं। कितने विकेट गवाए हैं। क्या यह चस कर पाएगी? उस हिसाब से आप अनुमान लगाते हो। वैसा ही कुछ यहां पे भी है कि यहां नीचे जो लाइन आएगी वो आपको यह दिखाएगी कि जो आपका जो सेक्टर है वो निफ़ी के मुकाबले क्या आउट परफॉर्म कर रहा है या अंडर परफॉर्म। अगर वो लाइन अप ट्रेंड में है मतलब हायर हाई हायर लो है मतलब कि जो आपका सेक्टर है वो निफ्टी की तुलना में अभी अच्छा परफॉर्म कर रहा है और अगर वो जीरो लाइन के ऊपर हो गई तो तो बहुत ही अच्छी
बात है। अब मैं आपको वन बाय वन सारे सेक्टर का ओपन करूंगा चार्ट और हम देखेंगे कि कौन सा सेक्टर अभी स्ट्रांग है। 27 सितंबर से निफ्टी गिरा है तो हमें देखना है कि निफ्टी की गिरावट की तुलना में अभी कौन से सेक्टर हैं जो स्ट्रांग लग रहे हैं। तो सबसे पहले आप मेटल सेक्टर का ग्राफ खोलिए। अब मेटल सेक्टर में आपको क्या दिख रहा है कि ये बिल्कुल जीरो के नीचे है। मैं इसको थोड़ा और ज़ूम कर देता हूं आपके लिए। अब आप देखिए यहां पे कि ये मैं कहना क्या चाह रहा हूं। यहां
पे आप इसका ट्रेंड देखिए। अगर यह ट्रेंड इस तरीके से होता ना ज़ीरो के ऊपर और बढ़ते हुए मतलब कि ये सेक्टर निफ्टी को आउट परफॉर्म कर रहा है। निफ्टी से अच्छा परफॉर्म कर रहा है तो वहां पे हम पैसे लगाते। लेकिन अभी क्या हो रहा है? यह साइडवेज है और ज़ीरो के नीचे है। मतलब यह निफ़ी की तुलना में ज्यादा अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा। तो, मैं मेटल सेक्टर के स्टॉक्स नहीं लूंगा। अभी रियलिटी सेक्टर में आते हैं। रियलिटी सेक्टर भी देखो ज़ीरो लाइन ये जो बीच की लाइन है ज़ीरो है। कोई चीज अगर
ज़ीरो के ऊपर है मतलब वो निफ़ी से बेटर परफॉर्म कर रही है। ज़ीरो के नीचे है मतलब खराब परफॉर्म कर रही है। निफ़ी से भी। अब आप बोलेंगे सर निफ्टी से हम बैंक निफ्टी के स्टॉक्स को या मिड कैप के स्टॉक को स्माल कैप के स्टॉक को क्यों कंपेयर कर रहे हैं? तो देखो भाई निफ्टी में इंडिया की 50 सबसे अच्छी बड़ी कंपनियां हैं। अगर उन कंपनियों के परफॉर्मेंस से ज्यादा अच्छा आपका स्टॉक या आपका सेक्टर कर रहा है मतलब कि वहां पे जरूर जो आपकी स्मार्ट मनी है वो है क्योंकि बड़े जो म्यूच्यूल फंड
हाउस होते हैं जो बड़ा जो पैसा होता है ना वो बाध्य होते हैं अपने कुछ हिस्सा 5% हिस्सा 10% हिस्से से कम वो खरीद नहीं सकते और इतना लिक्विडिटी उनको सिर्फ बड़े शेयरों में मिलता है निफ्टी के शेयरों में तो अगर निफ्टी का शेयर छोड़ के या निफ्टी के शेयर में भी लगा के बाकी और जो दूसरे सेक्टर या स्टॉक है वहां उन्होंने पैसा ज्यादा लगा रहे हैं। मतलब कि वह जरूर स्ट्रांग होगा। इसीलिए हम निफ़ी से कंपेयर करते हैं कि निफ़ी अपने आप में मार्केट है। निफ़ी की 50 कंपनियां मिला के जो परफॉर्म कर
रही है ना अगर उससे बेटर आपका सेक्टर या स्टॉक कर रहा है तो आप समझ लो कुछ तो मैजिक हो रहा है। झिंगा लाला हो रहा है लाइफ में। ठीक है? तो लाइफ में झिंगा लाला हो रहा है तो आप भी क्यों बेकार में उस सेक्टर में पड़े रहोगे जो वीक है। आप उसके साथ कोई इमोशनली अटैच मत हो। शेयर मार्केट है जो वीक है उसको छोड़ो और जो सेक्टर स्ट्रांग है वहां पैसे लगाओ जो स्टॉक स्ट्रांग हो रहा है हो रहा है का मतलब क्या है जीरो लाइन को नीचे से ऐसा अप ट्रेंड करते
हुए काट रहा हो ऊपर की तरफ अब मिल जाएगा आप थोड़ा सा मेहनत करोगे मिल जाएगा एक इंडिकेटर लगाना है और कोई भी शेयर का नाम सर्च करना है मिल जाएगा अब इंफ्रास्ट्रक्चर देखो अब इंफ्रास्ट्रक्चर का ग्राफ आप देखोगे तो आपको थोड़ी उम्मीद जगेगी क्यों क्योंकि यह देखो यह ऊपर की तरफ जा रहा है। अब ये जीरो लाइन को अगर क्रॉस कर दे यहां जीरो लाइन को क्रॉस कर दे तो मैं इंटरेस्टेड हूं। पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेस देखो ये भी जी ऊपर तो जा रहा है पर अभी जीरो लाइन को क्रॉस करने का वेट करना चाहिए।
अब देखो यहां ऐड आ गया स्टॉक मार्केट वाला मतलब यह फ्री नहीं फ्री ही है ट्रेडिंग व्यू। यह कोई पेड वर्जन नहीं है भाई। मैं नहीं यूज़ करता ट्रेडिंग व्यू का पेड वर्जन। यह फ्री में आपको मिल जाता है। यह देखो यह फ्लैट चल रहा है और ज़ीरो के बहुत नीचे चल रहा है एनर्जी सेक्टर। मतलब निफ़ी से बहुत वीक है एनर्जी सेक्टर। कब लेना है एनर्जी सेक्टर? जब ये जीरो लाइन को क्रॉस करे और ऐसा अप ट्रेंड में इस तरीके से अगर यह आके अपटेंड में ज़ीरो को क्रॉस करें तो मैं एनर्जी सेक्टर में
एंट्री करूंगा। ठीक है? फाइनेंस सेक्टर फाइनेंस सेक्टर देखो कितना स्ट्रांग है और यहां से स्ट्रांग है। अब देखो इसकी महिमा देखो आप इस इंडिकेटर की आपका यहां से ही यह स्ट्रांग हो गया था इस पॉइंट से यहां पे। अब ये यहां से ही एक फाइनेंस सेक्टर स्ट्रांग है और यही मैं बात कर रहा था आपसे कि हायर हाई हायर लो बनाते हुए जब तक ये ऊपर जा रहा है मैं रहूंगा और यह एक ट्रेंड लाइन खींच लो आप इसमें जिस दिन ये इस ट्रेंड लाइन को जो भी एक ट्रेंड लाइन आ रही है अगर यह
नीचे की तरफ ब्रेक कर दे तो मैं फाइनेंस सेक्टर से भी निकल जाऊंगा इंटरेस्टेड नहीं रहूंगा ठीक है समझ में आई बात अब बैंक निफ्टी बैंक निफ्टी देखो बैंक निफ्टी भी स्ट्रांग है आपको दिख ही रहा है पिछले 3 महीने से बैंक निफ्टी कितना अच्छा परफॉर्म कर रहा यहां पे भी आप ट्रेंड लाइन खींच सकते हो। यहां पे अगर आप इस लोस को मिला के एक ट्रेंड लाइन खींचो तो देखो कितनी सुंदर एक ट्रेंड लाइन बन गई। अब जब यह इस ट्रेंड लाइन को ब्रेक कर दे तो बैंक निफ्टी से भी निकलने का वक्त आ
जाएगा। जब तक यह इसके ऊपर चल रहा है। मैं बैंक निफ्टी में पोजीशन बनाता रहूंगा। प्राइवेट बैंक स्ट्रांग है कि पीएसयू बैंक। अब प्राइवेट बैंक का देखो यह ग्राफ ज़ीरो के ऊपर और बढ़ते हुए यहां से यह अपटेंड लाइन देख रहे हो। यहां से अगर आपको मैं यहां से अप ट्रेंड लाइन दिखाऊं। इस लाइन को यहां ले आते हैं। यहां देखो यह एक लाइन चल रही है अप ट्रेंड लाइन। इसी को बोलते हैं ना अप ट्रेंड हायर हाई हायर लो। अब पीएसयू बैंक में देखो। देखो पीएसयू बैंक फ्लैट चल रहा है। तो पीएसयू बैंक से
ज्यादा अच्छे प्राइवेट बैंक है। कंजमशन सेक्टर देखो वीक है। ज़ीरो के नीचे है और फ्लैट है। एफएमसीजी वीक है। ज़ीरो के नीचे है। मीडिया सेक्टर भी वीक है। आईटी सेक्टर देखो ज़ीरो के नीचे आ गया है। मतलब यह वीक हो गया है। अगर आप इसमें भी ये ट्रेंड लाइन वाला काम करते यहां पे जो मैं आपको बता रहा हूं। इस तरीके से तो आप यहां पे ही एग्जिट कर लेते इस पॉइंट पे टॉप पे ही। तो इस तरीके से काम करता है रिलेटिव स्ट्रेंथ। फार्मा सेक्टर ज़ीरो के नीचे है। ऑटो सेक्टर भी ज़ीरो के नीचे
है। तो हमें कौन से सेक्टर मिले अभी निवेश के लिए? सिर्फ फाइनेंस और बैंक निफ्टी ही स्ट्रांग है। अभी भी उसके अलावा कोई भी सेक्टर स्ट्रांग नहीं हुआ है। अब अगर मिड कैप और स्माल कैप की बात करें कि लार्ज कैप में लगाएं कि मिड कैप में स्माल कैप में? तो मिड कैप को देख लेते हैं। तो मिड कैप देखो अभी जस्ट जीरो लाइन को क्रॉस किया है और ये जो ट्रेंड लाइन है इसमें अभी ये चल रही है। मतलब ये इस तरीके से चल रहा है। तो अभी एक जो ट्रेंड लाइन है काफी ऊपर
नहीं गई है। एक फ्लैट टाइप की ट्रेंड लाइन है। अभी पता नहीं यह यहां से यह कंटिन्यू करेगा कि नहीं। पर यह एक छोटी ट्रेंड लाइन यहां पे भी है। तो अगर यह यहां से ऊपर जाना चालू होता है तो फिर मिड कैप में तेजी बन सकती है। यहां पे भी यह ट्राई कर रहा है स्माल कैप ज़ीरो लाइन को क्रॉस करने का। तो अभी भी देख के लगता है लार्ज कैप स्टॉक्स ही मार्केट के फेवरेट हैं और लार्ज कैप स्टॉक्स में ही पैसे लगाने चाहिए। कहां? बैंक निफ्टी और फाइनेंस सेक्टर में ही अगर अभी
कोई लगा रहा है तो तो इस तरीके से आप सेक्टर एनालिसिस कर सकते हो। फिर आपको जो सेक्टर पसंद आया उस सेक्टर के किसी भी स्टॉक में जाके आप यह सेम एनालिसिस करो। आप यहां पे उस सेक्टर का कोई भी आपका नाम लिख दो। जैसे आपका अभी मान लो कोई एक बड़ा Bajaj Finance आपका Finance सेक्टर का जैसे स्टॉक है Bajaj Finance तो अगर आप Bajaj Finance का स्टॉक का चार्ट खोलें ये है Bajaj Finance का स्टॉक का चार्ट तो आप देखो यहां पे ये ज़ीरो लाइन को क्रॉस किया था पहले वीक था और यहां
ज़ीरो लाइन को जैसे ही क्रॉस किया अगर यहां पे आप एंट्री लें ये सोच के कि मैं सिर्फ यह फॉलो करूंगा आपका रिलेटिव स्ट्रेंथ तो यहां ये ज़ीरो लाइन को जब क्रॉस किया तो यह लगभग-लगभग आपका 7300 के पास था 7300 100 उसके बाद से रैली आई और अभी तक यह ऊपर ही चल रहा है। अच्छा खासा एक अप ट्रेंड फॉलो भी कर रहा है। अगर आप यहां से नीचे की तरफ से एक लाइन बनाएं तो आपको एक बड़ी रैली भी मिली और अभी तक यह ट्रेंड लाइन को भी फॉलो कर रहा है। तो इस
तरीके से आप इसको यूज़ कर सकते हैं। वीडियो अच्छा लगा तो लाइक कीजिए, सब्सक्राइब कीजिए और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजिए ताकि वह भी एक सिस्टमेटिक तरीका सीख सकें काम करने का। ऑल द बेस्ट। मिलेंगे नेक्स्ट वीडियो में।