साल 1953 जहां पर हमें तीन बच्चों को दिखाया जाता है जो नमक के गोले के अंदर कोई डेमोनिक रिचुअल कर रहे होते हैं इसमें ऐना उसका भाई और इनकी एक दोस्त होती है तभी इनके पीछे कुछ गिरने की आवाज आती है जिससे ऐना का भाई डर जाता है वह कहता है कि खेल खत्म हुआ अब पीछे से आवाज आती है कि अभी खेल खत्म नहीं हुआ इनके साथ जो इनकी दोस्त होती है वह उस नमक के गोले से बाहर चली जाती है ऐना उससे कहती है कि तुम अंदर आ जाओ लेकिन इससे पहले कि वह
अंदर आती कोई शैतान उसे अपने साथ खींच कर ले जाता है अब यहां पर मैरी का जो भाई होता है वह कहता है कि 333 हो चुके हैं इस गेम का समय समाप्त हो चुका है अब तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते ऐना और उसका भाई वहां से नीचे आ जाते हैं पर जब ये नीचे आते हैं तो घड़ी में ये टाइम देखते हैं जहां पर 3:30 हो रहे होते हैं यानी कि गेम खत्म होने में अब भी 3 मिनट बाकी है ऐना का भाई घर से बाहर जा रहा होता ऐना कहती है कि हमें
रूल्स को नहीं तोड़ना चाहिए वह कहता है कि पहले हम बहुत सारे रूल्स को तोड़ चुके हैं इसीलिए वो घर के अंदर नहीं आता और तभी पीछे से एक शैतान आकर उसे मार देता है इसके बाद ऐना घर के अंदर चली जाती है और दरवाजे अपने आप ही बंद हो जाते हैं कहानी अ प्रेजेंट वक्त में आती है जहां पर ऐना बूढ़ी हो चुकी है वह अपनी ग्रैंड डॉटर के साथ इस घर में रहती है और जब उसकी ग्रैंड डॉटर एलेक्स उसके कमरे में आती है तो ना उसे डरा देती है एलेक्स अपनी ग्रैंडमदर एना
से कहती है कि डॉक्टर ने आपको रेस्ट करने के लिए कहा है आपको सो जाना चाहिए दरअसल वह अपने ग्रैंडमदर की देखभाल करने के लिए ही उनके साथ रहती है इसके बाद वह नीचे आ जाती है और अपने बॉयफ्रेंड को कॉल करती है जो कहता है कि आज रात को मैं तुम्हारे साथ तुम्हारे घर पर आना चाहता हूं एलेक्स कहती है कि तुम आ सकते हो और तभी एलेक्स को ऊपर अपने ग्रैंडमदर के कमरे से अजीब सी आवाजें आती हैं और जब वो ऊपर जाती है तो उसकी ग्रैंडमदर बेड पर चुपचाप बैठी होती है एलेक्स
उनसे अजीब सी आवाजों के बारे में पूछती है पर ऐना कहती है कि यहां से कोई आवाज नहीं आई क्या तुम मुझे मेरा मिरर लाकर दे सकती हो जो बचपन से मेरे साथ है दरअसल बचपन के उस हादसे के बाद से ना अब तक एक डर में जीती है वो कहती है कि मैंने अपने मिरर को एटिक में रखा है एलेक्स मिरर लेने के लिए एटिक में जाती है और तभी वह देखती है कि सामने सफेद कपड़े के नीचे एक साया है पर जब वो उस कपड़े को हटाती है तो वहां पर एक स्टैचू होता
है इसके बाद वह मिरर को ढूंढना शुरू करती है वहां पर उसे गन और कुछ बुलेट्स भी मिलती है साथ ही एक बॉक्स होता है जिसे धागे के साथ बांधा गया है एलेक्स उस बॉक्स को साइड में रख देती है उसे अपने ग्रैंडमदर का मिरर मिल जाता है पर तभी पीछे से उसका बॉयफ्रेंड आ जाता है जिससे वो डर जाती है और अब ये दोनों सामान को देखना शुरू कर देते हैं साथ ही उसका बॉयफ्रेंड उस बॉक्स को खोल देता है जिसे धागे से बांधा गया था उसके अंदर कुछ पुरानी कैंडल्स कुछ बच्चों की फोटोज
और एक पेपर होता है जिस पेपर पर बच्चों के नाम लिखे हैं और हर एक नाम के आगे उनके खून का एक निशान है साथ ही जो फोटोज हैं उन फोटोस के पीछे भी बच्चों के नाम है और उन फोटोस के पीछे यह भी लिखा है कि उन्हें किस चीज से डर लगता है अब जब ये उन सब चीजों को देख रहे होते हैं तभी वहां पर ऐना आ जाती है जो ये देखकर बहुत गुस्से में आ जाती है कि इन दोनों ने बॉक्स को खोल दिया है व इन पर चिल्लाते चिल्लाते वहीं पर बेहोश
हो जाती है जिसके बाद यह ऐना के डॉक्टर को बुलाते हैं जो अपने असिस्टेंट के साथ ऐना को देखने के लिए आता है वह कहता है कि ऐना को आराम की जरूरत है दरअसल वह डॉक्टर होने के साथ-साथ उसका बचपन का दोस्त भी है और हमेशा उसी ने ऐना का इलाज किया है वह अपने असिस्टेंट से कहता है कि ऐना को नींद का इंजेक्शन लगा दो खुद वो एलेक्स और उसके बॉयफ्रेंड के साथ कमरे से बाहर आ जाता है वो एलेक्स से कहता है कि में किसी भी कीमत पर एनो को एटिक में जाने से
रोकना होगा बचपन में जो भी गेम के दौरान हुआ उन सब यादों को उसे भूलना होगा जो आज तक उसके दिमाग में है उसका असिस्टेंट भी अब बाहर आ जाता है डॉक्टर उसके साथ घर से निकल जाता है और जब डॉक्टर घर से जाता है तो ऐना अपनी आंखें खोलती है और अपने आप को अलमीरा में बंद कर लेती है वहीं एलेक्स और उसका बॉयफ्रेंड जानना चाहते हैं कि आखिर उस गेम में ऐसा क्या है व उस गेम को खेलना चाहते हैं लेकिन इन्हें रूल्स नहीं पता होते तभी इन्हें एक पेपर मिलता है जिसमें गेम
के सभी रूल्स हैं उसमें लिखा होता है कि सबसे पहले एक सुई से तुम्हें अपनी उंगली से खून निकालकर एक पेपर पर लगाना होगा जिस पर इन दोनों के नाम भी लिखे होने चाहिए यह ऐसा ही करते हैं और अब यह इंस्ट्रक्शंस को पढ़ते हुए घर की सारी लाइट्स को बंद कर देते हैं और उस पेपर को जिस पर इनका खून और नाम है घर के मेन लकड़ी के दरवाजे पर लगा देते हैं और अब इन्हें इस दरवाजे को 22 बार इस तरह से खटखटाना होगा कि जो इसकी 22 वं खटखटा हट है वो ठीक
12:00 बजे हो अब ये दरवाजे को खटखटाना शुरू करते हैं और जैसे-जैसे दरवाजे को खटखटा रहे होते हैं एना जो कि अलमीरा के अंदर है जिसने अपने आप को वहां पर छुपा लिया है वो डर रही होती है और जैसे ही 12 बजते हैं और ये 22 में खटखटा हट करते हैं ऐना जोर-जोर से हंसने लगती है इसके बाद एलेक्स का बॉयफ्रेंड बाहर जाकर कैंडल को बुझाकर घर के अंदर आ जाता है जहां पर यह एक बार फिर से कैंडल को जलाते हैं क्योंकि पेपर पर इसी तरह की इंस्ट्रक्शंस लिखी थी उसमें आगे लिखा होता
है कि मिडनाइट मैन घर के अंदर आ चुका है और अब किसी भी कीमत पर 3:3 मिनट तक तुम्हें मिडनाइट मैन से बचना होगा इनके पास आगे का पेपर नहीं होता जिसमें आगे की इंस्ट्रक्शंस होनी चाहिए यह उसे लेने के लिए एटिक में जाते हैं और जब ये उस पेपर को ढूंढ रहे होते हैं तभी एलेक्स को ना के कमरे से आवाज आती है वह ऐना को देखने के लिए उसके कमरे में जाती है लेकिन वहां पर ऐना नहीं है उसे लगता है कि ऐना वॉशरूम के अंदर है वह अपनी कैंडल को भारी रखकर वॉशरूम
के अंदर जाती है वहीं एटिक में हमें उसके बॉयफ्रेंड को दिखाया जाता है जिसे आगे का पेपर मिल जाता है जिसमें लिखा होता है कि तुम्हें अपनी कैंडल को किसी भी कीमत पर बुझने से बचाना होगा अगर तुम्हारी कैंडल बुझ जाती है और 10 सेकंड के अंदर तुमने उसे दोबारा नहीं जला आया तो मिडनाइट मैन तुम्हें ऐसे विजंस दिखाएगा जिन्हें तुम बर्दाश्त नहीं कर पाओगे वहीं एलेक्स को दिखाया जाता है जो वश रूम के अंदर होती है तभी बाहर ऐना आती है जो उसकी कैंडल को बुझा देती है और जैसे ही वह कैंडल को बुझाती
है वॉशरूम का दरवाजा अपने आप ही बंद हो जाता है ना अपने बेड पर आकर बैठकर कुछ अजीब से मंत्रों को पढ़ना शुरू कर देती है जिससे समझ में आ जाता है कि या तो वह मिडनाइट मैन के साथ मिली हुई है या उसके वश में है वहीं एलेक्स को वॉशरूम के अंदर अजीब अजीब से विजंस आते हैं जिसमें वह अपने आप को बार टप से निकलते हुए देखती है उसके मुंह से खून निकल रहा होता है पर इससे पहले कि वह अपने आपे को पूरी तरह से खो देती उसका बॉयफ्रेंड वहां पर आ जाता
है और उसे समझाता है कि जो कुछ तुमने देखा वह तुम्हारे मन का भ्रम था सब कुछ ठीक है एलेक्स अपने होश में वापस आ जाती है और अब वो एलेक्स की कैंडल को एक बार फिर से जला देता है साथ ही व अपने और और एलेक्स के चारों तरफ नमक का एक गोला बना देता है और अब वो एलेक्स को बताता है कि मैंने आगे की इंस्ट्रक्शंस को पढ़ लिया है हम एक जगह नहीं रुक सकते हमें लगातार आगे बढ़ना होगा और जैसे हमारी कैंडल बुझ जाए या खत्म हो जाए हमें नमक के गोले
के अंदर आना होगा वो कहता है कि मेरे पास एक प्लान है अगर हम मिडनाइट मैन से नहीं डरे तो व यहां से चला जाएगा और अब वोह अपनी कैंडल लेकर आगे बढ़ता है वो मैनिक्विन के सामने पहुंच जाता है जहां पर व अपनी ल को बुझा देता है 10 सेकंड बीत जाते हैं पर कुछ नहीं होता पर अगले पल मैनिक्विन अपना हाथ आगे बढ़ाता है और ठीक उसी वक्त उसके पीछे मिडनाइट मैन आ जाता है जो उससे कहता है कि मुझे पता है कि तुम्हें दर्द से डर लगता है वो उसका मुंह जोर से
दबाना शुरू कर देता है जिससे एलेक्स का बॉयफ्रेंड बहुत ज्यादा डर जाता है और अगले पल वो उसे छोड़ देता है और कहता है कि कोई और भी इस गेम को खेलने के लिए आ रहा है मिडनाइट मैन वहां से चला जाता है एलेक्स का बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के पास जाता है और तभी इनकी एक दोस्त घर पर आती है तो इन दोनों को डरा हुआ देखकर इनसे कारण पूछती है यह उसे अपनी पूरी गेम के बारे में बताते हैं वह कहती है कि मैंने इस गेम के बारे में सुना है जब भी मिडनाइट मैन
तुम्हारे आसपास होगा तो ठंड बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी वह इनकी मदद करने के लिए इनके साथ गेम खेलने का तय करती है वह पेपर पर अपना नाम और खून लगा देती है जिसका मतलब यह है कि वह भी इस गेम में शामिल हो चुकी है उसकी भी कैंडल को जलाते हैं और अभी तीनों के तीनों अपनी कैंडल्स लेकर एक कमरे में जाते हैं जहां पर एलेक्स बताती है कि मेरी मॉम ने इसी घर में अपनी जिंदगी का खात्मा कर लिया था पर मेरी ग्रैंडमदर को उनकी मौत से कोई दुख नहीं हुआ और तभी इन तीनों
की कैंडल्स बुझ जाती है पर 10 सेकंड्स खत्म होने से पहले यह अपनी कैंडल को जला लेते हैं पर तभी एलेक्स की जो फ्रेंड होती है ऊपर से उसकी कैंडल के ऊपर पानी गिर जाता है जिस वजह से उसकी कैंडल नहीं जलती यह उसे नमक के गोले के अंदर ले जाते हैं और कहते हैं कि तुम यहीं पर हमारा वेट करो हमारी कैंडल भी खत्म होने वाली है हम दूसरी कैंडल्स लेकर आते हैं और वह उसे नमक के गोले के अंदर छोड़कर वहां से निकल जाते हैं उनके जाने के बाद एलेक्स की फ्रेंड जो गोले
के अंदर है वह कहती है कि मुझे मिडनाइट मैन से डर नहीं लगता और तभी उसके सामने मिडनाइट मैन आ जाता है पर वह गोले के अंदर उसे कुछ नहीं कर सकता ना ही उसे डरा ने के लिए वो विजंस दिखा सकता है इसीलिए वह उसके नमक के गोले को मिटाने के लिए उसकी तरफ पानी को छोड़ता है यह देखकर एलेक्स की फ्रेंड बहुत ज्यादा डर जाती है पर इससे पहले कि नमक के गोले तक पानी पहुंचता वह एक पॉट की मिट्टी को आगे रख देती है जिससे पानी रुक जाता है और अब मिडनाइट मैन
को बहुत गुस्सा आता है इसीलिए बाल्टी में जितना पानी होता है वो सारा पानी उसकी तरफ फेंक देता है जिससे उसका नमक का गोला मिट जाता है और अब वो खुद एक खरगोश का रूप ले लेता है क्योंकि बचपन में उसने खरगोश को मारा था और उसका डर आज तक उसके दिल में है वह बहुत ज्यादा डर जाती है अब डॉक्टर भी घर पर आ जाता है जो एलेक्स से कहता है कि तुमने उस गेम को खेलकर गलती की बचपन में जब तुम्हारी ग्रैंडमदर ने इस गेम को खेला था तब मैं भी उस कमरे में
था लेकिन मैं बहुत छोटा था इसीलिए मुझे तुम्हारी ग्रैंडमदर ने कहा था कि तुम इस गेम में शामिल मत हो मैं कमरे में छुपा हुआ था मैंने सब कुछ अपने कानों से सुना था सब कुछ अपनी आंखों से देखा था गेम खत्म होने के बाद सिर्फ एना बची थी और तब से वह मिडनाइट मैन के वश में है मिडनाइट मैन के लिए यह एक गेम है और तुम सब उसके लिए प्लेयर्स हो और तुम्हारी ग्रैंडमदर एना उसे प्लेयर्स सप्लाई करती है मिडनाइट मैन को गेम में हारना बिल्कुल पसंद नहीं है इसीलिए हमेशा वह चीटिंग करता
है वहीं एलेक्स की फ्रेंड को दिखाया जाता है जो अपने विजंस में अपने बचपन के घर पर पहुंच जाती है जहां उसके कमरे में मरा हुआ गोश होता है वहां पर मिडनाइट मैन भी आ जाता है जो कहता है कि तुम्हारा गेम खत्म हुआ अब डॉक्टर एलेक्स और उसका बॉयफ्रेंड उस जगह पर आ जाते हैं जहां पर वह देखते हैं कि नमक का गोला नहीं है उनकी दोस्त की मृत्यु हो चुकी है डॉक्टर कहता है कि किसी भी कीमत पर हमें इस गेम को खत्म करना होगा ये तीनों के तीनों एटिक में आ जाते हैं
जहां पर ये नमक का गोला बनाते हैं एलेक्स और उसका बॉयफ्रेंड नमक के गोले के अंदर खड़े हो जाते हैं और तभी वहां पर ऐना आती है एलेक्स अपनी ग्रैंडमदर एना से पूछती है कि तुमने मेरी मॉम को क्यों मारा वो कहती है कि मैंने तुम्हारी मॉम को नहीं मारा बस वो गेम हार गई थी इसीलिए उसकी जिंदगी का खात्मा हो गया डॉक्टर नमक के गोले के बाहर होता है एलेक्स कहती है कि आप भी नमक के गोले के अंदर आ जाओ डॉक्टर कहता है कि मिडनाइट मैन मुझे नहीं मार सकता क्योंकि मैं गेम का
हिस्सा नहीं हूं ना कहती है कि तुमने ठीक कहा मिडनाइट मैन तुम्हें नहीं मार सकता लेकिन मैं तुम्हें मार सकती हूं और वह डॉक्टर के ऊपर हमला करके उसे मार देती है एलेक्स को समझ में आ चुका है कि उसकी ग्रैंडमदर एना की वजह से कई मासूम लोगों की जान गई है इसीलिए वो अपनी गन निकालकर उन्हें गोली मार देती है जिससे उसकी ग्रैंडमदर की मृत्यु हो जाती है और अब यहां पर मिडनाइट मैन आ जाता है जो इस वक्त इन दोनों का कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि ये दोनों के दोनों नमक के गोले के
अंदर है साथ ही इनके पास जो कैंडल्स हैं वो भी जल रही है एलेक्स कहती है कि 3:30 बज चुके हैं 3 मिनट बाकी हैं और आज तुम पहली बार इस गेम को हार जाओगे मिडनाइट मैन वहां से चला जाता है यह दोनों गोले के अंदर ही रुकते हैं 4:00 बज जाते हैं और अब इन्हें पूरी तरह से यकीन हो चुका है कि मिडनाइट मैन इस गेम को हार गया है ये गोले से बाहर आ जाते जहां पर एक डॉक्टर को देखते हैं जिसकी मृत्यु हो चुकी है पर जब इनकी नजर उसकी रिस्ट वच पर
जाती है तो यह देखते हैं कि अभी 3:2 हुए हैं यानी कि गेम खत्म नहीं हुआ मिडनाइट मैन ने इन दोनों को धोखा दिया है उसने घर की सभी घड़ियों के टाइम को बढ़ा दिया था और अब मिडनाइट मैन एलेक्स के बॉयफ्रेंड के सामने आकर उसे मार देता है जिसके बाद वो डरी हुई एलेक्स के पास जाता है और कहता है द गेम इज ओवर कुछ समय पीच जाता है हमें डॉक्टर के उसी असिस्टेंट को दिखाया जाता है जिसने एना को इंजेक्शन लगाया था वह अपने बेटे के साथ इसी घर के गैराज में आता है
और उसे बताता है कि जो लोग इस घर में रहा करते थे मैं उन्हें जानता था वहां गैराज में उसके बेटे को वही बॉक्स मिलता है जिसके अंदर गेम है उसका बेटा उसे हिलाता है और कहता है कि शायद इसके अंदर कोई गेम है क्या मैं इसे रख सकता हूं वो कहता है कि हां तुम इसे रख सकते हो जिसके बाद ये दोनों उस बॉक्स को लेकर वहां से निकल जाते हैं इस कहानी में हमें यह नहीं बताया गया कि मिडनाइट मैन ने एलेक्स को मारा या नहीं या फिर ठीक उसी की ग्रैंडमदर की तरह
वो एलेक्स को अपना एक मोहरा बना लेगा जो उसके लिए ठीक उसी तरह से प्लेयर्स को अरेंज करेगी जिस तरह से उसकी ग्रैंडमदर एना किया करती थी आपको इस बारे में क्या लगता है कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें उम्मीद करते हैं कि यह कहानी आपको पसंद आई होगी