एक लड़की देर रात एक मेट्रो ट्रेन में बैठी हुई थी जब उसने देखा कि सामने बैठी महिला उसे ध्यान से घूर रही थी वह महिला दो बूढ़े आदमियों के बीच बैठी थी लड़की बार-बार नजरें हटा रही थी लेकिन महिला उससे नजरें नहीं हटा रही थी महिला की घूरने से लड़की डरने लगी थी अगले स्टेशन पर एक नया यात्री चढ़ा जो लंबा आदमी था वह आदमी लड़की के बगल में बैठ गया और महिला ने उस आदमी पर कोई ध्यान नहीं दिया वह महिला लगातार लड़की को ही घूरे जा रही थी जिससे लड़की और अधिक डरने लगी
दोनों बूढ़े आदमियों ने उसकी तरफ एक बार भी नहीं देखा लड़की ने अनदेखा करने का नाटक किया लेकिन जब भी वह उस अजीब महिला की तरफ देखती उसकी घूरने की आदत जारी रहती जब ट्रेन अगले स्टेशन पर पहुंचने लगी तो ट्रेंच कोर्ट वाला आदमी उठकर जाने लगा लेकिन अचानक उसने लड़की का हाथ जोर से पकड़ लिया और जैसे ही दरवाजे खुले उसने लड़की को ट्रेन से खींच लिया दरवाजे बंद हो गए और ट्रेन चली गई जिससे लड़की और ट्रेंच कोर्ट वाला आदमी अकेले रह गए लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी लेकिन ट्रेंच कोर्ट वाले आदमी ने
कहा मैंने तुम्हारी जान बचाई है मेरा इरादा तुम्हें डराने का नहीं था जो महिला तुम्हारे सामने बैठी थी वह मर चुकी थी और उसके दोनों ओर बैठे आदमी उसका शरीर संभाले हुए थे