क्या ऑपरेशन सिंदूर 2.0 अभी बाकी है इन अटकलों के बीच। लाहौर से बड़ी खबर आ रही है जिसका एक बार फिर से हम रुख करेंगे। लाहौर में धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। धमाके की आवाज के बाद से ही यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वाल्टन एयरपोर्ट के पास एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्रोन विस्फोट की ये खबर है। शिवानी मेरी सहयोगी जुड़ गई है तमाम जानकारी के साथ। शिवानी बता रही थी कि कैसे एक फेक नैरेटिव पाकिस्तान की मीडिया सेट कर रही है। लेकिन
उससे इधर अगर इन तस्वीरों पर ध्यान दें तो नुकसान भी काफी ज्यादा दिखाई दे रहा है इन हमलों से। देखिए मैं आपको बता दूं नेहा की जो भी तस्वीरें आ रही हैं, जो भी वीडियोस आ रहे हैं, वो सभी वीडियोस पाकिस्तान मीडिया में चल रहे हैं। लेकिन उन वीडियोस की क्या ऑथेंटिसिटी है? वो कितने सही हैं, पुराने हैं, कितनी देर पहले के हैं, किस तरह के हैं? यह सब कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि इससे पहले भी हमने देखा कि पाकिस्तान में किस तरह से पुराने वीडियोस चलाए जा रहे थे और ये कहा जा
रहा था कि पाकिस्तान के ऊपर भारत ने हमला किया है और अब भी कल देर रात से इस तरह के तमाम वीडियोस सर्कुलेट कर रहे हैं पाकिस्तान की मीडिया में लेकिन भारत की तरफ से फिलहाल कोई भी पुश जानकारी किसी और अटैक या स्ट्राइक की नहीं है आपको बता दें और यह भी कहा जा रहा है कि लाहौर के अंदर जो धमाके हो रहे हैं उसको लेकर अब कुछ खबरें इस तरह से आ रही है सूत्रों के हवाले से कि पाकिस्तान की फौज, पाकिस्तान के वायुसेना खुद कुछ एयर ड्रिल्स कर रहे थे और हो सकता
है उसमें यह कुछ मिसहपनिंग हुई हो, कुछ ब्लास्ट हुए हो। लेकिन भारत की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी फिलहाल इस पर नहीं है। और जहां तक 2.0 की बात है तो कल की जो प्रेस ब्रीफिंग थी नेहा उसमें बिल्कुल साफ ये कह दिया गया था कि अगर इस रिस्पांस के बाद अगर पाकिस्तान कोई दुस्साहस करता है कोई मिस एडवेंचर करता है तो उसके लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। चाहे वो आसमान की बात हो, चाहे वो जमीन की बात हो, चाहे वो बॉर्डर्स की बात हो। तो भारत ने जो किया सीना ठोक कर
किया, उसका एविडेंस दिया। ठीक है आप बने रहिए हमारे साथ हिमांशु इस पर और ज्यादा जानकारी देंगे| हिमांशु कल की प्रेस ब्रीफिंग में दो बातें साफ थी एक तो विंग कमांडर जो कह रही थी उनका ये कहना था कि अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई कार्रवाई होती है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे| यानी कि इस पूरी सिचुएशन का एस्केलेशन हो सकता है। दूसरी बड़ी बात जो नौ ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं कुल मिलाकर 21 ठिकानों की बात हुई यानी कि अभी मिशन बाकी है। इसके कई संकेत उस प्रेस ब्रीफिंग में दिए गए। देखिए बिल्कुल
जो सेना की तरफ से ब्रीफ हुआ जिसमें विंग कमांडर भी बोल रही थी सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई रिटेलिएशन होता है कोई भी जवाबी कारवाई होती है तो भारत इससे बड़ी जवाबी कारवाई करेगी क्योंकि भारत के पास पुख्ता जानकारियां है पुख्ता सटीक जगहों की लोकेशनेशंस उनके पास है जहां पर टेररिस्ट कैंप चलते हैं या टेररिस्ट कैंप चलाने वाले लोगों के ठिकाने वहां पर हैं। तो यह साफ है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से छोटी सी भी कोई इस तरीके की जवाबी कारवाई होगी तो भारत
उसका मुंहत जवाब देगा और पहले से यानी इस बार जो नौ ठिकानों पर हमले किए गए हैं उससे ज्यादा होंगे। यानी कि उनके पास 21 की जानकारी है। नौ पे है। अभी 12 ठिकाने और हैं। अगर पाकिस्तान की तरफ से इस चीज को रोका नहीं गया तो भारत और बड़ी कार्यवाही कर सकता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार अगर हम देखें तो सरकार का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो है किसी भी तरीके की सेना की कोई इंजरी या हताहत होने की कोई उनके पास ऐसा नहीं हुआ है। और यह एक बड़ा सफल ऑपरेशन
जो है वह अह सेना ने अह मिलकर किया। जॉइंट ऑपरेशन के तौर पर देखा जाए तो यह एक जॉइंट ऑपरेशन था जिसमें तीनों ही सेनाओं के कोऑर्डिनेशन उनके साथ-साथ जो खुफिया एजेंसीज है भारत की उन्होंने सटीक जानकारी दी। उसी सटीक जानकारी और लोकेशन के आधार पर जो है वो हमले किए गए और वो भी भारत की सीमा में रहते हुए हमले किए गए हैं ना कि पाकिस्तान की सीमा में जाकर हमले किए गए हैं। जैसे कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक भारत ने की थी। ठीक है? और इस बीच तस्वीरें आपको लाहौर से दिखा
देते हैं। जहां पर एक के बाद एक धमाके से दहशत में लोग आ गए हैं। सड़क पर उतर आए हैं। अपने रिहाइशी जगहों को छोड़कर सड़क पर काफी ज्यादा भीड़ इस वक्त लाहौर में दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के जरिए समझा जा सकता है कि एक के बाद एक धमाकों से लोगों में किस कदर दहशत है। शिवानी मेरी सहयोगी जुड़ी हुई हैं तमाम जानकारी के साथ। शिवानी अगर उन इमेज को छोड़ दें। ने अब यह नई तस्वीरें देखें तो इसमें लोगों में खौफ साफ दिखाई दे रहा है। धमाके सुने और देखे गए हैं और
यही वजह है कि रिहाइशी इलाके जो हैं वहां पर इस वक्त अफरातफरी का माहौल है। बिल्कुल नेहा जो अफरातफरी दिखाई दे रही है वो कुछ ब्लास्ट की वजह से दिखाई दे रही है। और ये जो विजुअल्स और पिक्चर्स दिखाई दे रहे हैं ये जाहिर तौर पर लाहौर के इलाकों के हैं। लेकिन जो बताया गया है कि ये जो धमाके हुए हैं ये पाकिस्तान के इंटरनल डिफेंस डेमोंस्ट्रेशनंस के दौरान हुए हैं। क्या ये इंटेंडेड धमाके थे या फिर कुछ गलत हुआ? कोई गलती हुई और ये एक्सीडेंटल धमाके हैं? इस बात की पुष्टि की जानी बाकी है।
लेकिन जो सोर्सेस है वो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। नेहा के जो एक्सरसाइज या जो रिस्पांस पाकिस्तान दिखाना चाहता था, पाकिस्तान की फोर्सेस दिखाना चाहती थी। उसके तहत कई ड्रिल्स वहां पर प्लंड थी अलग-अलग इलाकों में और खासतौर पर लाहौर का इलाका है या फिर कुछ जो बॉर्डर के इलाके हैं वहां पर भी इस तरह की ड्रिल्स प्लान थी और उसी के तहत ये ड्रिल की जा रही थी जिसके बाद ये धमाके रिपोर्ट हुए हैं। अब ये किस तरह से ये धमाका हुआ? क्या इसकी वजह रही? क्या कैजुअल्टीज हुई या फिर क्या वहां पर
सिचुएशन है? इसकी कोई पुश खबर फिलहाल नहीं मिल पा रही है। जो पाकिस्तान की मीडिया है वो ये रिपोर्ट जरूर कर रही है कि इस तरह के धमाके हुए हैं। लेकिन भारत की तरफ से फिलहाल किसी ऑपरेशन की कोई कन्फर्मेशन नहीं है। ठीक है। बने रहिए हमारे साथ