दोस्तों यह पूरी दुनिया एक सपनों की दुनिया है जिसमें से आप अपने लिए जैसा भी सपना चुनना चाहे चुन सकते हैं सपनों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है अपने जीवन को उद्देश्य पूर्ण और सार्थक बनाने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि आप सपना देखें सपना देखना हर इंसान का एक नैसर्गिक भाव होता है सपना छोटा हो या बड़ा हो लेकिन हर इंसान किसी ना किसी रूप में सपने देखता है कोई जीवन भर खुश रहने का सपना देखता है कोई अमीर बनने का और ढेर सारे पैसे कमाने के सपने देखता है कोई
दुनिया घूमने के सपने देखता है तो कोई अच्छा लाइफ पार्टनर पाने का सपना देखता है और अपने इन सपनों को पूरा करना ही उनकी जिंदगी का मकसद बन जाता है लेकिन सपने हमेशा आपसे कुछ चीजों की उम्मीद रखते हैं जैसे पहला है समर्पण की भावना आप अपने सपनों के लिए कितने समर्पित हो सकते हैं यह आपके सपने को असाधारण बनाता है और यह असाधारण शक्ति हर किसी में नहीं होती लोग सपने देखते तो हैं लेकिन अपने सपनों के प्रति उनका इरादा इतना कमजोर होता है कि सफलता ना मिलने पर वह बीच में ही अपने सपने
को त्याग देते हैं जबकि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए एक मजबूत इरादे की भूमिका सबसे अधिक होती है जब आप कोई असाधारण सपना देखते हैं तो उसे पाने के लिए आपको एक कठिन और लंबी यात्रा करनी पड़ती है बिना रुके बिना थके और बिना हारे आपको अपनी सभी सीमाओं से बाहर जाकर उस सपने के लिए लड़ना होता है रास्ते में भले ही कितनी ही बाधाएं आए कितनी ही असफलताएं मिले भले ही आप वहीं आकर खड़े हो जाएं जहां से आपने शुरुआत की थी लेकिन आपको हार नहीं माननी है बल्कि पूरे इरादे के साथ
फिर से शुरुआत करनी है और अपने सपने की दिशा में आगे बढ़ते रहना लेकिन फिर भी अगर आपको लगता है कि सपने और हकीकत दो अलग-अलग दुनिया है तो आज हम आपको सपनों की सफल यात्रा की एक ऐसी कहानी सुनाएंगे जिसे सुनने के बाद आपका अपने सपनों के प्रति विश्वास बढ़ जाएगा यह कहानी आपको सपनों की एक ऐसी आध्यात्मिक और प्रेरणादायक सफर में ले जाएगी जहां आप अपने सपनों से मिल पाएंगे कहानी के माध्यम से आप सीखेंगे कि आपके जीवन में भले ही इतनी बुरी परिस्थितियां क्यों ना आ जाए चाहे कितनी ही रुकावट आकर क्यों
ना खड़ी हो जाए लेकिन अगर आप निरंतर अपने सपने की दिशा में आगे बढ़ते रहते हैं तो भगवान आपके लिए खुद रास्ते बनाता है आपने सुना भी होगा कि जब आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं तो पूरा ब्रह्मांड उसे पाने में आपकी मदद करता है कहानी में आपको इसके ऐसे ही कई जीवंत उदाहरण देखने को मिलेंगे तो दोस्तों कहानी एक सन टियागो नाम के एक चरवाहे लड़के की है जो अपने खजाना खोजने के सपने की लंबी यात्रा पर निकल जाता है अपने इस यात्रा में उसे कई लोग मिलते हैं जो उसकी खोज में
रुकावटें पैदा करते हैं लेकिन सन टियागो इन्हे रुकावट को सीढ़ी बनाकर अपनी खोज जारी रखता है हालांकि वह यह नहीं जानता कि उसे यह खजाना कैसे और कहां मिलेगा लेकिन वह फिर भी अपने सपने की दिशा में आगे बढ़ता रहता है उसे अपने सपने पर विश्वास होता है वो यह महसूस करता है उसका सपना उसका इंतजार कर रहा है व रुकावट और बाधाओं की चिंता ना कर सिर्फ अपने अंतर्मन अपने हृदय की सुनता है और आगे बढ़ता रहता है कहानी मूल रूप से सांसारिक वस्तुओं की खोज से शुरू होकर स्वयं की खोज पर आकर खत्म
होती है जो हमें आध्यात्मिक तौर पर बहुत कुछ सिखा जाती है इसलिए सैंटियागो की यह कहानी ना केवल उत्प्रेरक और मानवीय मर्म से युक्त है बल्कि यह हमारे सपनों की रूपा कारी शक्ति और अपने हृदय की आवाज सुनने के महत्व को भी अच्छे से दिखाती है तो आइए चलते हैं सपने की इस अद्भुत यात्रा में और जानते हैं क्या है सैंटियागो की कहानी और वह कैसे अपने सपने तक पहुंचता है दोस्तों कहानी शुरू होती है स्पेन के एंटा लूसिया गांव में स्थित एक पुराने और खंडित चर्च से जहां सैंटियागो अपनी भेड़ों की झुट के साथ
पहुंचता है और वही रात गुजारने का फैसला करता है वह सबसे पहले अपनी जैकेट से फर्श पर झाड़ू मारता है और फिर अपनी किताब का दकिया बनाकर उसी फर्श पर लेट जाता है जो उसने अभी पढ़कर खत्म की थी उसने अपने आप से कहा कि उसे अब मोटी किताबें पढ़ना शुरू करना होगा क्योंकि व ज्यादा लंबे समय तक चलेंगी और ज्यादा आरामदायक दगिया बनेगी दोस्तों सेंटियागो जहां लेटा हुआ था उस फर्श के आधार पर एक गोलर का पेड़ था चर्च की छत आधी टूटी हुई थी जहां से वह तारों को देख सकता था वह उन्हें
वैसे ही देखता हुआ सो जाता है उसने देखा कि आज उसे फिर वही सपना आया जो उसे एक हफ्ते पहले आया था लेकिन पिछले हफ्ते की तरह ही वह इस बार भी सपना पूरा होने से पहले ही जाग जाता है दोस्तों सैंटियागो के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह एक चरवाहा बने वे अपने बेटे को हमेशा से एक पुजारी बनाना चाहते थे लेकिन सेंटियागो का सपना कुछ और था व बन से ही पूरी दुनिया घूमना चाहता था वह लोगों को जानना चाहता था एक दिन साहस जुटाकर उसने अपनी एक ख्वाहिश अपने पिता से भी
जाहिर कर दी पिता ने समझाया बेटे यात्रा करना हमारा काम नहीं है यह तो उन अमीरों के लिए है जिनके पास खर्च करने के लिए ढेर सारे पैसे हैं हमारे बीच यात्रा करने वाले तो सिर्फ चरवाहे ही हैं पिता की बात सुनकर सैंटियागो ने तभी फैसला किया कि वो एक चरवाहा बनेगा पिता ने उसे समझाने की की बहुत कोशिश की लेकिन दुनिया को जानने की उसके ललक और इच्छा शक्ति के आगे पिता झुक गए और उसे आगे बढ़ने के लिए बहुत ही प्राचीन सोने के तीन सिक्के थमा दिए जिन्हें उन्होंने अपने बेटे को विरासत में
देने के लिए संभाल रखा था सैंटियागो ने उन सिक्कों से अपने लिए कुछ भेड़े खरीदी और दुनिया जानने की लंबी यात्रा पर निकल गया अब भेड़ों के साथ उसका हर दिन एक नई जगह पर गुजरता वह ऐसे ही गांव-गांव घूमकर अपनी यात्रा का आनंद उठा रहा था जब उसे पैसों की जरूरत होती तो वह अपनी भेड़ों की ऊन बेचकर उससे पैसे कमाता जिससे वह अपने खाने पीने का ध्यान रखता इसके अलावा वह उन्हीं पैसों में से अपने लिए अपनी मनपसंद किताबें भी खरीदता सेंटियागो को किताबें पढ़ना बहुत पसंद था वह अपनी भेड़ों को भी बहुत
पसंद करता था वह उनकी अच्छे से देखभाल करता था चलते वक्त वह अक्सर अपनी भेड़ों से बात किया करता था वह अब अपने इस यात्रा में जितने लोगों से मिलता जो भी देखता सब बातें वो अपनी भेड़ों से करता था यहां तक कि जो वो किताबों में पढ़ता था वह सब भी अपनी भेड़ों को बताता लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसने सिर्फ एक ही बात की थी और वह थी एक लड़की जो एक व्यापारी की बेटी थी जो गांव में रहती थी जहां व लगभग चार दिनों में पहुंचने वाला था ये तारीफा नाम का एक
गांव था जहां वो साल भर पहले भी आ चुका था उसने सूरज को देखकर अनुमान लगाया कि वह दोपहर से पहले तारीफा पहुंच जाएगा लेकिन तभी उसे याद आया कि तारीफा में एक बूढ़ी औरत रहती है जो भविष्य बताती है लड़की से मिलने से पहले वह उस बूढ़ी औरत से मिल लेना चाहता था क्योंकि वह यह जानना चाहता था कि उसे जो सपने आ रहे थे उसका क्या मकसद था इसलिए वह बूढ़ी औरत के पास जाता है और उसे अपने सपने की सारी कहानी बता देता है वह बताता है जब मैं अपनी भेड़ों के साथ
होता हूं तो मुझे सपनों में एक बच्चा दिखाई देता है जो मेरी भेड़ों के साथ खेलता है इसके बाद वो अचानक मेरे पास आ जाता है और मेरा हाथ पकड़कर मुझे कहीं मिश्र के पिरामिड के बीच ले जाता है बच्चा कहता है अगर आप यहां आते हैं तो आपको एक छिपा हुआ खजाना मिलेगा लेकिन जैसे ही वो मुझे खजाने की सटीक जगह दिखाने वाला होता है मैं उठ जाता हूं और मेरा सपना टूट जाता है बूढी औरत कुछ देर चुप रही और अपने हाथों को लेकर लगातार कुछ अध्ययन करती रही सटिया को फिर पूछता है
कि उसके इस सपने का क्या मतलब है तब बूढ़ी औरत कहती है कि मैं तुम्हें तुम्हारे सपने का मतलब जरूर बताऊंगी लेकिन उससे पहले तुम्हें मुझे यह वादा करना होगा कि तुम मुझे खजाने का दवा हिस्सा दोगे सन टियागो मान जाता है बूढ़ी औरत कहती है तुम्हें मिश्र जरूर जाना चाहिए वहां पिरामिड्स के नीचे तुम्हें खजाना जरूर मिलेगा सेंटियागो ने पूछा कि मैं मिश्र कैसे पहुंच सकता हूं और मुझे खजाना कहां मिलेगा औरत ने कहा मैं तुम्हें सिर्फ सपनों के बारे में बता सकती हूं उन्हें वास्तविकता में कैसे बदलना है यह तुम्हारा काम है बूढ़ी
औरत की बात सुनकर सेंटिया को निराश हो जाता है क्योंकि उसने यह सुनने के लिए बूढ़ी औरत की तलाश नहीं की थी उसे लगा उसने अपना समय बर्बाद कर दिया है उसने फैसला किया कि वह फिर कभी सपनों पर विश्वास नहीं करेगा उसे ज्ञात आया कि उसके पास करने के लिए बहुत सी चीजें हैं जिनका उसे ध्यान रखना है यही सोचते हुए वह बाजार चला गया जहां उसने सबसे पहले खाना खाया और फिर अपनी किताब के बदले एक मोटी किताब खरीदी इसके बाद वह एक प्लाजा में शराब की बोतल लेकर बेंच पर बैठ जाता है
वह जैसे ही पढ़ने के लिए अपनी किताब को खोलता है एक बूढ़ा आदमी उसके सामने आकर बैठ जाता है बूढ़े ने वहां बैठे व्यक्तियों की ओर इशारा किया और सन टियागो से पूछा कि यह लोग क्या कर रहे हैं को अपना ध्यान पढ़ने में केंद्रित रखना चाहता था इसलिए उसने उस बूढ़े आदमी को नजरअंदाज किया लेकिन बूढ़ा आदमी फिर भी उससे बातचीत करना जारी रखता है दरअसल वह बूढ़ा आदमी थका हुआ और प्यासा था वह सेंटियागो से कहता है कि क्या वह उसके शराब से कुछ घूंट ले सकता है सेंटियागो यह सोचकर उसे अपनी शराब
की बोतल दे देता है कि वह बूढ़ा आदमी उसे अकेला छोड़ देगा लेकिन वह बात करना चाहता था वो सेंटियागो से पूछता है कि वो कौन सी किताब पढ़ रहा है सटिया को कुछ नहीं कहता बल्कि उठकर दूसरी बेंच पर चला जाता है फिर उसे ख्याल आता है कि उसे उस बूढ़े आदमी का इस तरह से अपमान नहीं करना चाहिए था उसके पिता ने हमेशा उसे बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया है इसलिए वह वापस अपनी बेंच पर आ जाता है बूढ़ा आदमी किताब देखता है और इस तरह से भाव देता है जैसे यह कोई अजीब
वस्तु है हालांकि सेंटियागो को आश्चर्य तब होता है जब उसे पता चलता है कि बूढ़ा आदमी पढ़ना जानता है बूढ़ा आदमी उसे बताता है कि यह किताब बहुत महत्त्वपूर्ण है लेकिन दूसरी तरफ यह काफी परेशान करने वाली भी है बूढ़े आदमी ने उसे किताब के संबंध में कई बातें बताई जो वह इस किताब के बारे में जानता था सेंटियागो ने उस बूढ़े आदमी से पूछा कि आप कहां के रहने वाले हैं और क्या करते हैं बूढ़े आदमी ने उसे बताया कि वह सलेम का राजा है सैंटियागो ने कहा लोग भीना बड़ी अजीब अजीब बातें करते
हैं उसने बूढ़े आदमी की बात को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि बूढ़े आदमी की हालत ऐसी थी कि उसे देखकर कोई भी नहीं कह सकता था कि वह कहीं का राजा हो सकता है उसने पूरी तरह फटे और पुराने कपड़े पहन रखे थे बाल यहां वहां बिखरे हुए थे जैसे कोई पागल हो सैंटियागो ने कहा मुझे मेरी किताब वापस दो मुझे जाना है मेरी भेड़े इकट्ठा करनी है बूढ़े आदमी ने कहा मेरा नाम मलकी सिद्दीक है क्या तुम मुझे बता सकते हो कि तुम्हारे पास कितनी भेड़े हैं सेंटियागो बस कहकर वहां से उठ
गया अब वो बूढ़े आदमी से और बातचीत नहीं करना चाहता था तभी बूढ़े आदमी ने सैंटियागो को रोका और कहा अगर तुम मुझे अपनी भेड़ों का दसवां हिस्सा देते हो तो मैं बता सकता हूं कि तुम अपने खजाने तक कैसे पहुंच सकते हो खजाने की बात सुनते ही सेंटियागो को सब स्पष्ट हो गया व समझ गया कि यह जरूर भविष्य देखने वाली बूढ़ी औरत का पति है जो मुझसे धन वसूलने आया है लेकिन तभी बूढ़े आदमी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सटिया को हैरान रह गया उसने देखा कि उस बूढ़े आदमी ने अपनी छड़ी
से समीन की रेत पर उसके माता-पिता का नाम लिखा हुआ है उस मदरसे का नाम लिखा हुआ है जहां बचपन में उसने पढ़ाई की थी इसके अलावा वहां व्यापारी की बेटी का नाम भी था जिससे वह साल भर पहले मिला था उसे समझ में नहीं आ रहा था कि बूढ़े आदमी को यह सब कैसे पता उसने आज तक य बातें किसी को नहीं बताई यह उसके यह एक रहस्य था बूढ़े आदमी ने उसे अपने सपने का महत्व समझाया उसने कहा इस दुनिया में जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है वह यह है कि आपका अपने
जीवन में स्वयं का अधिकार हो एक युवा के तौर पर यह बहुत जरूरी है कि आपकी अपनी निजी किन वदंती हो आप सपने देखना चाहते हैं बहुत अच्छी बात है इसे पूरा करें लेकिन तब जब आप इसे पूरी तरह महसूस कर सकते हो यह आपका पर्सनल लेजेंट है हमेशा अपने दिल की सुने ये आपको एक शक्ति प्रदान करता है इस ब्रह्मांड का एक बहुत बड़ा सत्य है कि जब भी आप किसी चीज को दिल से चाहते हैं उसे पाने में पूरा ब्रह्मांड आपकी मदद करता है बोड़ा की बात सुनकर सेंटिया को सारा दिन इसी उधेड़
भुन में रहा कि उसे क्या करना चाहिए क्या उसे अपने चरवाहे का जीवन अपनी भेड़ों को चुनना चाहिए या उस सपने को जिसके बारे में व निश्चिंत ही नहीं है कि उसका यह सपना पूरा होगा भी या नहीं लेकिन अंततः उसने अपने सपने को ही चुना क्योंकि वह जानता था कि भेड़े तो वह फिर से खरीद लेगा लेकिन अगर यह सपना पूरा करने का मौका उसके हाथ से निकल गया तो वह दोबारा इसे कभी हासिल नहीं कर पाएगा अगले दिन होते ही सेंटियागो अपनी छह भेड़े लेकर बूढ़े आदमी के पास पहुंच गया और उसकी जो
बाकी भेड़े थी उन्हें बेचकर उसने अपने लिए पैसे इकट्ठे कर लिए सेंटियागो ने बूढ़े आदमी से पूछा बताइए मैं अपने सपने को कैसे पूरा कर सकता हूं मुझे मेरा खजाना कहां मिलेगा बूढ़े आदमी ने कहा यह मिश्र में है किसी पिरामिड के पास सटिया को चौका यही बात तो उस बूढ़ी औरत ने भी कही थी लेकिन उसने मुझसे कुछ भी चार्ज नहीं किया था लेकिन उसी बात के लिए वह बूढ़े आदमी को अपनी छह भेड़े देने जा रहा था बूढ़े आदमी ने कहा मैंने तुम्हें भुगतान करने पर इसलिए जोर दिया ताकि मैं तुम्हारी निर्णय लेने
में मदद कर सकूं और मुझे उम्मीद है कि तुम निर्णय ले चुके हो बूढ़े आदमी ने जाते-जाते सेंटियागो को दो पत्थर भी दिए जिनमें एक काला था और दूसरा सफेद बूढ़े आदमी ने कहा अपने सपने को पाने के लिए तुम्हें कुछ संकेतों का पालन करना होगा भगवान ने सभी के लिए एक रास्ता तैयार किया है तुम्हें बस उन संकेतों को पढ़ना सीखना होगा जो भगवान तुम्हारे सामने लाकर रखेगा अगर फिर भी तुम्हें संकेत पढ़ने या उसके संबंध में निर्णय लेने में कोई दुविधा हो तो यह काला और सफेद पत्थर इसमें तुम्हारी मदद करेंगे काला पत्थर
नहीं के लिए और सफेद पत्थर हां के लिए इनसे तुम्हें अपने लिए सही रास्ता चुनने में आसानी होगी इसके बाद बूढ़ा आदमी वहां से चला जाता है और सिंटिया को खजाना खोजने के अपने रास्ते पर आगे बढ़ जाता है अब वह मरोक्को के एक शहर नज आर पहुंचता है जहां उसकी मुलाकात एक हम उम्र लड़के से होती है जो उसका दोस्त बन जाता है वो लड़का एक अच्छा खासा जानकार था जो इजिप्ट के पिरा का पता अच्छे से जानता था वो लड़का स्पेनिश भी बोलता था जिस पर सैंटियागो को थोड़ी हैरानी हुई लेकिन उसकी हैरानी
तब कम होती है जब उसे पता चलता है कि यहां लगभग हर कोई स्पेनिश बोलता है क्योंकि यहां से स्पेन दो घंटे की दूरी पर ही है सैंटियागो और वह लड़का इस समय एक बार में बैठे थे उसने लड़के से अपनी पिरामिड जाने की बात कही उसने पूछा क्या तुम मुझे पिरामिड पहुंचा सकते हो अगर तुम मुझे वहां तक ले जा सकते हो तो मैं मैं तुम्हें मार्गदर्शक के रूप में सेवा करने के लिए भुगतान भी कर सकता हूं लड़के ने जवाब दिया पिरामिड तक पहुंचने के लिए आपको सहारा का बहुत बड़ा रेगिस्तान पार करना
पड़ेगा इसके लिए आपको बहुत से पैसों की जरूरत होगी क्या आपके पास पैसे हैं सैंटियागो को उस बूढ़े आदमी की बात अब भी याद थी कि जब आप किसी चीज को वास्तव में चाहते हैं तो ब्रह्मांड हमेशा आपके पक्ष में साजिश करता है इसलिए उसने बगैर कुछ सोचे अपनी थैली से पैसे निकाले और उस लड़के को दिखा दिए लड़के ने पैसे गिने और कहा हम कल तक पिरामिड पहुंच सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें दो ऊंट खरीदने होंगे सेंटियागो ने अपने इस दोस्त पर भरोसा किया और ऊंट खरीदने के लिए दोनों बाजार चले गए उसे
बाजार में सैंटियागो को एक बहुत ही सुंदर तलवार नजर आई उसने सोचा कि पिरामिड से लौटते ही वह यह तलवार जरूर खरीदेगा उसने अपने दोस्त से कहा कि वो स्टॉल के मालिक से पूछे कि तलवार कितने की है लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो सैंटियागो का दिल अचानक से बसीज गया क्योंकि जवाब देने के लिए वहां वह लड़का था ही नहीं उस लड़के ने अपने इस नए दोस्त को धोखा दे दिया था वह सेंटियागो के सारे पैसे लेकर फरार हो चुका था अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा था सिवाय उसकी भारी भरकम किताब
जैकेट और पुराने पत्थरों के दो टुकड़ों के वह परेशान था उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी जिंदगी अचानक और इतनी तेजी से बदल जाएगी वह अपनी स्थिति पर दुखी था उसे रोना आ रहा था उसे लगा अब वह कभी भी किसी पर भरोसा नहीं कर पाएगा उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था अब वह क्या करेगा फिर उसे अचानक बूढ़े आदमी द्वारा दिए गए उन दो पत्थरों की याद आई बूढ़े आदमी ने कहा कि अगर तुम्हें अपने सपनों के संबंध में फैसला लेने में कोई दुविधा हो तो यह तुम्हारी मदद करेंगे उसने स्वयं
से सवाल किया क्या उसे खजाना खोजने कि अपनी ये यात्रा जारी रखनी चाहिए और तुरंत थैली से एक पत्थर निकाल लिया यह सफेद पत्थर था जो हां का साइन था लेकिन अचानक सैंटियागो को बूढ़े आदमी की एक और बात याद आ गई जिसके बाद उसने अपना फैसला पत्थरों पर ना छोड़कर स्वयं लिया उसे एहसास हुआ कि जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में हमें किसी और से नहीं पूछना चाहिए हमारी अपनी निजी किन वदंती है और हमें उसी पर कायम रहना चाहिए इसीलिए मैं क्या करना चाहता हूं यह फैसला भी मैं खुद
करूंगा सेंटिया को अब आत्मविश्वास से भर उठा था जीवन भर घूमना दुनिया को जानना हमेशा से उसका सपना रहा है और उसने पिरामिड कभी नहीं देखा था अगर खजाना नहीं मिला तो वह कम से कम एक नई जगह के बारे में तो जान ही जाएगा अपनी इसी सोच के साथ वह अपने खजाना खोजने की यात्रा पर पुनः आगे बढ़ जाता है हालांकि अपने सफर में आगे बढ़ने के लिए उसे कुछ प पैसों की जरूरत थी इसलिए वह उसी शहर में एक क्रिस्टल व्यापारी के पास काम करने लगा जिसकी दुकान एक पहाड़ी के ऊपर थी सैंटियागो
ने कहा मैं आपके सारे शीशे साफ कर दूंगा बदले में आप मुझे बस कुछ खाने के लिए दे दीजिएगा क्रिस्टल व्यापारी ने कोई जवाब नहीं दिया क्योंकि उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि वह किसी भी दूसरे को काम पर रख सके तभी सैंटियागो ने अपनी जैकेट ली और उसने सभी खिड़कियों के शीशे साफ करने शुरू कर दिए इसी बीच दो ग्राहकों ने दुकान में प्रवेश किया और कुछ क्रिस्टल्स खरीदकर चले गए क्रिस्टल व्यापारी ने सेंटियागो के आगमन को एक अच्छा शगुन माना और उसे काम पर रख लिया क्रिस्टल व्यापारी वहां 30 सालों से काम कर
रहा था लेकिन अब हालात वैसे नहीं थे जैसे पहले थे इन 30 सालों में काफी कुछ बदल गया था एक समय था जब उसके दुकान के बारे में बहुत से लोग जानते थे और उसका क्रिस्टल खरीदने और बेचने का कारोबार अच्छा चल रहा था लेकिन अब यहां कुछ ही ग्राहक आते हैं वह चाहता तो कुछ और भी कर सकता था लेकिन 30 साल तक एक ही काम करने के बाद किसी भी नई चीज में हाथ आजमाने के लिए अब बहुत देर हो चुकी थी लेकिन जब से सैन टियागो आया था व्यापारी के धंधे में बरकत
होने लगी थी उसने व्यापारी के क्रिस्टल्स की बिक्री को बढ़ाने के लिए कई उपाय सोचे जो कार्यकर साबित हुए व चाहे क्रिस्टल के टुकड़ों को दुकान के बाहर एक शेल्फ डिस्प्ले में सजाकर रखना हो या क्रिस्टल के ग्लास में चाय पिलाने की शुरुआत करना हो चाय बेचने का आईडिया सेंटियागो को तब आया जब उसने एक आदमी को यह कहते सुना कि यहां पहाड़ी में चाय पाने के लिए कोई अच्छी जगह नहीं है सैंटियागो ने व्यापारी के सामने यह प्रस्ताव रखा कि हम चाय बेचना शुरू करते हैं व्यापारी ने कहा लेकिन चाय के पहले से कई
दुकाने हैं सन टियागो ने कहा हम क्रिस्टल ग्लास में लोगों को चाय भेजेंगे इससे लोग चाय का आनंद भी लेंगे और क्रिस्टल ग्लास भी खरीदना चाहेंगे व्यापारी ने हामी भर दी और सन टियागो का यह आईडिया काम कर गया धीरे-धीरे कई लोग पहाड़ी चढ़कर यहां चाय पीने आने लगे इससे उस व्यापारी के क्रिस्टल्स की बिक्री में खूब इजाफा हुआ व्यापारी खुश था और इसीलिए उसे जो भी मुनाफा होता उसके कमीशन के रूप में कुछ हिस्सा वह सैंटियागो को भी देता था इसी तरह दिन बीतते गए और सेंटिया को दिन रात मेहनत करता रहा व सुबह
सबसे पहले उठकर दुकान आ जाता था और क्रिस्टल्स की सफाई करना शुरू कर देता था व्यापारी ने अब तक दो और कर्मचारी नियुक्त कर लिए थे इसके अलावा उसने बड़ी मात्रा में चाय का आयात करना भी शुरू कर दिया था इसी तरह महीने बीत गए अब तक सेंटियागो को अफ्रीका में आए हुए 11 महीने और 9 दिन बीत चुके थे इन महीनों में उसने अपने लिए अच्छे खासे पैसे इकट्ठे कर लिए थे उन पैसों से अब वह अपने लिए 120 भेड़े वापसी के टिकट और अफ्रीका के उत्पादों को आयात करने के लिए लाइसेंस भी खरीद
सकता था यह एक ऐसा पल था जब वह अपने सपने से वापस भटक गया था उसका मन टकम का गया था उसे लगा कि उसे अपने भेड़ों की झुंड की ओर वापस लौट जाना चाहिए और फिर से एक चरवाहे का जीवन शुरू कर देना चाहिए लेकिन फिर एहसास हुआ कि उसने इस क्रिस्टल के दुकान में अपने एक साल इसलिए नहीं दिए कि वह वापस जाकर फिर से भेड़े खरीदी बल्कि उसने यह सब केवल अपने सपने के लिए किया वह अपने सपने को ऐसे ही नहीं छोड़ सकता उसने सोचा मुझे भेड़ों की देखभाल करनी आती है
मैं यह भी नहीं भूलूंगा मैं जब चाहे भेड़े खरीदकर अपना यह जीवन जी सकता हूं लेकिन यह सपना शायद इसे हासिल करने के लिए मुझे फिर कभी मौका ना मिले इस तरह अंततः सेंटियागो ने अपने मन की दुविधा दूर की और क्रिस्टल व्यापारी से आशीर्वाद लेकर अपने सब अपनी की ओर आगे बढ़ गया सेंटियागो को पता चला कि एक बहुत बड़ा कारवा है जो सहारा रेगिस्तान को पार कर इजिप्ट की ओर जा रहा है इजिप्ट तक पहुंचने के लिए उसे इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था इसलिए वह भी इस कारवा में शामिल हो गया
जहां उसकी मुलाकात एक अंग्रेज से होती है अंग्रेज वहां किसी अल्केमिस्ट की तलाश में आया था वह सालों से अलकमी पर एक अध्ययन कर रहा था इसके लिए उसने दुनिया के सभी बड़े पुस्तकालय में समय बिताया था और लगभग हर व दुर्लभ किताब पढ़ी थी जो अलकमी पर आधारित थी वो इस कारवा में भी ऐसे कुछ किताबें साथ लेकर चला था दोस्तों अलकमी रसायन शास्त्र की एक ऐसी कला है जिसमें दंबी और जस्ते जैसी धातुओं को सोने में तब्दील किया जाता है और जो इस कला को जानते हैं उन्हें अल्केमिस्ट कहा जाता है सेंटियागो ने
अब तक उस अंग्रेज से कोई खास बातचीत नहीं की थी क्योंकि वह अपना ज्यादातर में किताब पढ़ने में व्यतीत करता है उसके पास अपनी एक किताब थी और उसने यात्रा के पहले कुछ दिनों के दौरान इसे पढ़ने की कोशिश की थी लेकिन उसे गारवा के लोगों को देखना और हवा को सुनना किताब पढ़ने से अधिक दिलचस्प लगा इस दौरान उसकी इस कारवा में शामिल एक ऊंट चलाने वाले आदमी से अच्छी दोस्ती हो गई थी उस आदमी ने सेंटियागो को बताया कि मैं एल कैरम के पास रहता था मेरे पास अच्छा घर और अच्छे बाग पीछे
थे मैं अपनी बीवी बच्चों के साथ खुश था लेकिन एक दिन धरती ऐसी कांपी कि नील नदी की उफान में मेरी जमीन मेरे बगीचे मेरा घर सब कुछ लुट गया मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा मुझे अपने परिवार को पालने के लिए कुछ और रास्ता चुनना पड़ा इसलिए अब मैं ऊंट चलाता हूं सेंटियागो अक्सर उस ऊंट वाले आदमी से ऊंट और रेगिस्तान की जानकारी लेता रहता था एक दिन दोनों एक आग के लौ के आगे बैठे थे और तभी वह अंग्रेज भी वहां आ गया और उनके साथ बैठकर बातचीत करने की कोशिश करने लगा बातचीत
के दौरान सेंटियागो और अंग्रेज दोनों ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें साझा की सेंटियागो ने उसे अपने चरवाहे जीवन अपने पिरामिड्स तक पहुंचने के सपने और क्रिस्टल व्यापारी के यहां काम करने तक की सारी बातें बताई वहीं दूसरी तरफ अंग्रेज ने भी उसे अल्केमी के संबंध में कई गंभीर जानकारियां दी अंग्रेज ने बताया कि अगर किसी धातु को कई वर्षों तक गर्म किया जाता है तो वह अपने सभी व्यक्तिगत गुणों से मुक्त हो जाता है और एक शुद्ध धातु में तब्दील हो जाती है जैसे कोई शुद्ध आत्मा होती है उन्होंने इसे मास्टर वर्क कहा
सैंटियागो ने एक तरल पदार्थ के बारे में भी जाना जो उनके मास्टर वर्क का हिस्सा था माना जाता है यह तरल पदार्थ अल्केमिस्ट के लिए अमृत के समान होती है यह उनकी सभी बीमारियों को दूर कर देता है यही कारण है कि अल्केमिस्ट लंबे समय तक अपने आप को बूढ़ा होने से बचाए रखते हैं इसके अलावा अंग्रेज ने उसे उस तरल पदार्थ के ठोस हिस्से के बारे में भी जानकारी दी जिसे उनकी भाषा में फिलोसोफर स्टोन कहा जाता है यह एक ऐसा पत्थर है जिसका एक छोटा टुकड़ा भी किसी धातु को सोने में तब्दील कर
सकता है धीरे-धीरे उस अंग्रेज और सैंटियागो के बीच भी अच्छी दोस्ती हो गई लेकिन एक दिन अचानक से अफवाह उड़ी की उस रेगिस्तान में एक जंक छेड़ने वाली है जंक की बात सुनकर सभी लोग डर गए सभी ने इससे बचने के उपाय सोचे अंत में कारवा के सरदार ने निश्चय किया कि जब तक जंग खत्म नहीं हो जाती तब तक वह सब रेगिस्तान में मौजूद ओएसिस में आश्रय लेंगे दोस्तों ओएसिस रेगिस्तान के एक ऐसे इलाके को कहते हैं जहां पानी और पेड़ पौधे पाए जाते हैं जंग की बात सुनकर सटिया को काफी परेशान हो जाता
है क्योंकि अक्सर ऐसे जंगो का कोई निश्चित परिणाम नहीं होता व सालों साल चलते रहते हैं उसे लगा अगर जंग जल्द खत्म नहीं हुई तो वह यहां से कैसे निकलेगा और कब अपने खजाने तक पहुंचेगा खैर अब इस पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था वही दूसरी तरफ वो अंग्रेज ओएसएसएम की तलाश फिर से शुरू कर देता है सैंटियागो भी इसमें उस अंग्रेज की पूरी मदद करता है हालांकि अंग्रेज अपनी तरफ से पहले ही उस अल्केमिस्ट की तलाश कर चुका था लेकिन दिन भर का समय बर्बाद करने के बाद उसने सैंटियागो की मदद लेना उचित समझा
अब सेंटियागो और अंग्रेज दोनों मिलकर उस आर्केमिस्ट की तलाश करते हैं आर्केमिस्ट को ढूंढते ढूंढते दोनों एक कुएं के पास पहुंचे जहां कई महिलाएं काले रंग की पोशाक में थी और पानी भर रही थी सैंटियागो उनमें से एक महिला के पास गया और पूछा क्या यहां वह किसी एल्केमिस्ट को जानती है महिला ने कहा उसने कभी ऐसे इंसान के बारे में नहीं सुना और वहां से चली गई सैंटियागो ने कहा कि मैंने भी पहले कभी अल्केमिस्ट के बारे में नहीं सुना था शायद यहां के लोगों ने भी एल्केमिस्ट के बारे में पहले कभी ना सुना
हो तब अंग्रेज को समझ आया कि लोगों को अल्केमिस्ट के बारे में जानकारी शायद इसलिए नहीं क्योंकि वे नहीं जानते कि अल्केमिस्ट कौन होते हैं उसने सैंटियागो से कहा कि वह लोगों से किसी ऐसे इंसान के बारे में पूछे जो लोगों की बीमा ठीक करता हो अंत में सेंटियागो एक लड़की के पास पहुंचा इस लड़की ने बाकी महिलाओं की तरह काले रंग की पोशाक नहीं पहनी थी उसके कंधे पर एक बर्तन था सर घूंघट से ढका हुआ था सटिया को जब उस लड़की के पास गया तो लड़की के चेहरे पर एक स्माइल थी जिसे देखते
ही सेंटियागो को उससे प्यार हो गया सेंटियागो उसकी खूबसूरती में खो गया वो भूल गया कि वह उसके पास यहां एक अल्केमिस्ट के बारे में पूछने आया था उसने सबसे पहले लड़की से उसका नाम पूछा लड़की ने बताया कि उसका नाम फातिमा है इसी बीच अंग्रेज ने उकसाया कि उसे लड़की से उस आदमी के बारे में पूछना है जो लोगों की बीमारियां ठीक करता हो सटिया को ने ऐसा ही किया उसने पूछा क्या वह किसी ऐसे आदमी को जानती है जिसने लोगों की बीमारियां ठीक की हो जो दुनिया के सभी रहस्यों को जानता हो लड़की
ने दक्षिण की ओर इशारा किया और कहा कि वहां ऐसा ही एक आदमी रहता था वह अजीब था यह कहकर लड़की अपने बर्तन में पानी भरकर वहां से चली गई अंग्रेज भी लड़की के बताए हुए पति की ओर आगे बढ़ जाता है लेकिन सन टियागो बहुत देर तक उस कुएं की मुंडेर पर बैठा रहा और फातिमा के बारे में सोचता रहा वहां अंग्रेज ने फातिमा के बताए अनुसार एल्केमिस्ट को खोजने की कोशिश की और अंततः उसने अपनी तलाश पूरी कर ली थी उसे फाइनली वह अल्केमिस्ट मिल गया था जिसकी वो सालों से तलाश कर रहा
था अंग्रेज ने अल्केमिस्ट को बताया कि वह 10 सालों से उन्हें ढूंढ रहा है ताकि वह उनसे धातुओं को सोना बनाने की कला सीख सके आर्केमिस्ट ने कहा क्या तुमने इन 10 सालों में कभी खुद से सोना बनाने की कोशिश नहीं की अंग्रेज ने कहा नहीं आर्केमिस्ट ने कहा चलो मैं तुम्हें यह मौका देता हूं जाओ और खुद से सोना बनाने की कोशिश करो यदि तुमने सोना बनाने की कोशिश की होती तो तुम्हें मेरे पास आने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि किसी चीज के आविष्कार के लिए निरंतर कोशिश करना ही इसका सबसे सरल उपाय है
अंग्रेज अल्केमिस्ट की बात समझ गया और वापस अपने खेमे की ओर लौट जाता है अगले दिन सटिया को वापस कुएं पर आ जाता है जहां वह फिर फातिमा से मिलता है और उसे अपने दिल की बात कहता है वह कहता है मैं यहां तुम्हें सिर्फ यह कहने आया हूं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और मैं चाहता हूं कि तुम मेरी पत्नी बनो सैंटियागो की बात सुनकर फातिमा हत ब्रत हो जाती है और उसके हाथ में पानी से भरा हुआ जो बर्तन था वो नीचे छूट जाता है और सारा पानी गिर जाता है सैंटियागो ने
आगे कहा मैं यहां रेगिस्तान को पार कर पिरामिड्स में छिपे किसी खजाने को ढूंढने आया था और मेरे लिए ये एक लड़ाई किसी श्राप की तरह थी लेकिन अब यह मेरे लिए एक आशीर्वाद है क्योंकि यह मुझे तुम्हारे पास ले आया है मैं यहां तुम्हारा रोज इंतजार कर सकता हूं इस तरह सेंटियागो अब फातिमा से रोज मिलने लगा फातिमा से 15 मिनट की मुलाकात भी सेंटियागो को दिन भर की खुशी देती थी उसने फातिमा को अपने चरवाहे जीवन के बारे में राजा के बारे में क्रिस्टल्स के बारे में और अपने सपने के बारे में सब
कुछ बताया फातिमा ने कहा जब से मैं छोटी थी मुझे हमेशा से एक सपना आता था कि यह रेगिस्तान मुझे अद्भुत दोफा देगा अब मुझे वह अद्भुत दोफा मिल गया है व तोपा आप है और अब मैं चाहती हूं कि आप भी अपने सपने को पूरा करें आपने कहा कि मैं आपका प्यार हूं और एक सच्चा प्यार कभी तुम्हें अपने सपनों से दूर नहीं करता फातिमा आगे कहती है कि मैं सिर्फ आपके सपने का एक हिस्सा हूं क्योंकि आपका सपना ही आपको यहां तक लेकर आया है इसलिए मैं चाहती हूं कि पहले आप अपने सपने
को पूरा करें मैं यहां आपका जिंदगी भर इंतजार कर सकती हूं इस तरह फातिमा ने सेंटियागो को उसके सपने को पूरा करने के लिए फिर से हौसला दिया लेकिन समस्या यह थी कि जंग के आजार के बीच वह रेगिस्तान पार करके इजिप्ट कैसे पहुंचेगा एक दिन सेंटियागो रेगिस्तान से गुजर रहा था कि अचानक उसे आसमान में कुछ पाच दिखे जो एक दूसरे पर हमला कर रहे थे यह उसके लिए एक अजीब भावना थी अचानक एक हवा का झोंका आया और उसने कुछ ऐसा देखा जो तबाही लाने वाली थी उसने देखा कि एक बहुत बड़ी सेना
की टुकड़ी तलवारें ओसस की ओर बढ़ रही है यह एक भविष्या थी जिसके लिए ब्रह्मांड ने सैंटियागो को चुना था वह तुरंत ओएस गया और वहां के सरदार को सारी बात बता दी लेकिन सरदार ने उसकी यह बात मानने से इंकार कर दिया सेंटियागो ने उन्हें खूब समझाया अंततः सरदार ने फैसला किया कि ठीक है हम तुम्हारी बात मानकर जंग की तैयारी तो कर लेंगे लेकिन अगर तुम्हारी कहीं बात झूट निकली तो हम तुम्हारी गर्दन कटवा देंगे लेकिन दोस्तों राने की बात तो यह थी कि सटिया को ने जो भविष्या आभास की थी वह सच
निकली सेना की एक बहुत बड़ी टुकड़ी ने ओसस पर हमला कर दिया था लेकिन चकि ओसस के लोगों ने इस हमले से बचने की पूर्व तैयारी कर ली थी इसलिए वह अपने आप को बचाने में कामयाब हो गए इस बात से खुश होकर ओएस के सरदार ने उसे ढेर सारा सोना दिया सेंटिया को खुश हो गया उसके मन में आया कि अब वह फातिमा से शादी करके यहीं बस जाएगा लेकिन उसके मन में फातिमा की कहीं बातें गूंजने लगी और उसने निर्णय लिया कि अब व अपने सपने को पूरा करने के बाद ही फातिमा से
मिलेगा सेंटियागो रेगिस्तान में आगे बढ़ गया इसी बीच वहां उसे वही अल्केमिस्ट मिला जिससे अंग्रेज ने मुलाकात की थी वह अपने खोड़े पर था अल्केमिस्ट ने कहा कि वह उसके साथ जाएगा अल्केमिस्ट ने कहा तुम्हें सबसे पहले अपना ऊंट बेचकर एक घोड़ा खरीदना होगा क्योंकि ऊंट होते हैं व कभी भी घुटने टेककर आपको बीच रास्ते में छोड़ सकते हैं सेंटियागो ने अल्केमिस्ट की बात मानी और ऊंट बेचकर एक घोड़ा खरीद लिया हालांकि सटिया को अब भी कुछ उदास था उसका दिल भारी था क्योंकि उसे यही लग रहा था कि खजाने की अपनी खोज को जारी
रखने का मतलब फातिमा को छोड़ देना था अल्केमिस्ट ने उसे समझाया कि वह एक रेगिस्तान की लड़की है वह जानती है कि लौटने के लिए पुरुषों को दूर जाना पड़ता है तुम उसकी चिंता मत करो वैसे भी उसे अपना खजाना मिल चुका है वह तुम हो और अब वह उम्मीद कर रही है कि तुम्हें भी वह चीज जल्द मिल जाए जिसकी खोज करते हुए तुम यहां तक आ गए हो तुम्हें यह समझना चाहिए कि प्यार कभी भी एक व्यक्ति को अपनी निजी किन वदंती का पालन करने से नहीं रोकता अगर तुम प्यार के नाम पर
फिर भी पीछे हटते हो तो यह सच्चा प्यार नहीं हो सकता इस बार सेंटिया को कुछ आश्वस्त महसूस करता है उसे महसूस हुआ कि उसके इस सफर में अब उसके प्यार की ताकत भी साथ है और अपनी इसी ताकत को महसूस करते हुए सेंटियागो अल्केमिस्ट के साथ अपने सफर में आगे बढ़ गया लेकिन सफर के बीच में सेंटियागो और अल्केमिस्ट को कुछ हथियारबंद आदिवासियों ने घेर लिया और दोनों को पकड़कर अपने सैन्य शिविर में ले गए और सेंटियागो से उसका सारा सोना लूट लिया सेंटियागो बहुत डरा हुआ था क्योंकि वह जानता था कि वह दोनों
यहां मरने वाले हैं ऐसी परिस्थिति में आर्कम ने सूझबूझ से काम दिया और दोनों की जान बचाने का उपाय सोचा आदिवासी जैसे ही उन्हें मारने जा रहे थे अल्केमिस्ट ने कहा तुम्हें पता नहीं तुम क्या करने जा रहे हो यह एक बहुत बड़ा जादूगर है यह खुद को हवा में बदलना जानता है यह चाहे तो तुम सबको हवा में उड़ा सकता है अल्केमिस्ट की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे उन्होंने कहा ठीक है ऐसी बात है तो हम तुम्हें तीन दिन का समय देते हैं देख तुम कैसे हमें हवा में उड़ाते हो सटिया
को अल्केमिस्ट से नाराज था तुमने यह क्या कह दिया भला मैं हवा कैसे बन सकता हूं अल्केमिस्ट ने कहा एक व्यक्ति जो अपने निचे कीन वदंती को जी रहा है जो अपने दिल की सुनता है तो वह सब कुछ जान सकता है जो वह जानना चाहता है केवल एक चीज है जो एक सपने को हासिल करना असंभव बनाती है और वह है असफलता का डर इसलिए यह मत सोचो कि तुम ये नहीं कर पाओगे तुम यह सीख सकते हो तुम्हारे पास इसके लिए पर्याप्त शक्ति है टॉन देन सेंटियागो ने खूब कोशिश की लेकिन उसे समझ
नहीं आया कि वह कैसे हवा हो सकता है तीसरे दिन जब सब इकट्ठे हुए तो सन टियागो ने अपने आप को पूरी तरह झूक दिया उसने रेगिस्तान से मदद मांगी कि वह उसकी मदद करें उसने आंख बंद करके रेगिस्तान को महसूस किया उसके बाद उसने हवा को महसूस किया उसने हवा से भी मदद मांगी कि वो उसे हवा बनने में उसकी मदद करें इसके बाद अचानक पूरा आकाश रेत से भर गया हवा तूफानी हो गई सारे टेंट उड़ गए वहां मौजूद जितने कमांडर थे सब डर गए और अपनी जान बचाने के लिए भाग गए सेंटियागो
यह करिश्मा करने में कामयाब हो गया एल्केमिस्ट सेंटियागो के इस करिश्मे से बहुत गर्व महसूस कर रहा था इसके बाद सैंटियागो और अल्केमिस्ट एक मॉनेस्ट्री तक पहुंचे एल्केमिस्ट ने सैंटियागो से कहा अब यहां से पिरामिड की दूरी सिर्फ 3 घंटे की है मेरी यात्रा अब यहीं खत्म होती है अब आपको यहां से अकेले ही अपने सपने की ओर आगे बढ़ना होगा सैंटियागो ने कहा धन्यवाद आपने इस सफर में मुझे बहुत कुछ सिखाया अल्केमिस्ट ने कहा मैं केवल वही जानता हूं जो तुम्हारे अंदर पहले से है इसके बाद एल्केमिस्ट ने साधू से उसका रसोई घर इस्तेमाल
करने को कहा साधु ने उसे रसोई घर दिखाया अल्केमिस्ट ने आग जलाई और उसके ऊपर एक पैन रख दिया साथों ने उसे एक शीसा दिया जिसे अल्केमिस्ट ने पैन पर रख दिया और उसे गर्म होने के लिए छोड़ दिया जब शीशा गर्म होकर एक तरल पदार्थ में तब्दील हो गया तब अल्केमिस्ट ने अपनी थैली से एक अजीब पीले अंडे जैसी चीज निकाली और उसे पैन में जोड़ दिया इसके बाद उसने उस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दिया ठंडा होने के बाद जब सैंटियागो और उस साधु ने पैन को देखा तो व तो दोन
आश्चर्य चकित रह गए क्योंकि पैन में जो शीश का तरल पदार्थ था वह अब शीसा नहीं था बल्कि सोने में बदल चुका था अल्केमिस्ट ने अपने बनाए उस सोने को अपने सैंटियागो और साधु के लिए तीन हिस्सों में बांट दिया इसके बाद व सेंटियागो को अलविदा कहकर वहां से चला गया आर्केमिस्ट जानता था कि रास्ते में सेंटियागो को पैसे की जरूरत पड़ सकती है इसलिए वह जाते-जाते सेंटियागो को कुछ सोना देकर गया ताकि जरूरत पड़ने पर वह इसका इस्तेमाल कर सके अब सियाग के सफर का यह आखिरी पड़ाव था वह आखिरकार इजिप्ट पहुंच चुका था
वह चारों ओर पिरामिड से घिरा हुआ था वह वही घुटने टेककर रोने लगा उसने यहां तक पहुंचने के लिए ईश्वर का धन्यवाद दिया और उस पिरामिड की खोज में लग गया जिसके नीचे उसका खजाना था वह एक पूर्णिमा की रात थी चारों तरफ चांदनी बिखड़ हुई थी सेंटियागो अपने सपने ने के पूरा होने से खुश था लेकिन वह अभी भी खजाने से दूर था उसने बहुत कोशिश की बहुत जगह खुदाई की पर उसे कुछ नहीं मिला वो निराश हो गया कि तभी उसे एक अच्छा शगुन देखने को मिला उसने देखा कि जहां बैठकर उसने ईश्वर
का धन्यवाद किया था और जहां उसने अपने आंसू गिराए थे वहां एक स्क्रा पीटर खेल रहा था जिसे मिश्र में भगवान का प्रतीक माना जाता है उसने तुरंत जाकर वहां खोदना शुरू कर दिया काफी देर खोदने के बाद भी वहां उसे कुछ नहीं मिला उसके हाथ पैर कांप रहे थे लेकिन फिर भी उसने हौसला रखा और अपने दिल की बात सुनी उसने खोदना जारी रखा तभी वहां कुछ कुंडे आ गए उन्होंने सेंटिया को से पूछा यहां क्या कर रहे हो सिंटिया को उन्हें देखकर घबरा गया था उन्हीं में से दूसरे आदमी ने कहा हमें पैसों
की जरूरत है क्या तुम वहां कुछ छुपा रहे हो तभी उनमें से एक शख्स को टियागो की थैली से सोने के कुछ टुकड़े मिले उन्हें लगा कि यह जरूर यहां सोना छिपा रहा है उन्होंने सेंटियागो से खोदना जारी रखने के लिए कहा सेंटियागो ने बहुत खुदाई की लेकिन वहां कुछ नहीं था जैसे जैसे सूरज चढ़ता गया उन गुंडों का भी धैर्य टूटता गया और उन्होंने सेंटियागो को पीटना शुरू कर दिया जिससे वह काफी चोटिल हो गया और उसके मुंह से भी खून बह रहा था साथ ही मुंह में कुछ सूजन भी आ गई थी अंत
में को उन आदमियों पर चिल्लाया और उन्हें सारी सच्चाई बता दी कि वह यहां अपने सपने के खजाने को ढूंढने आया है उसने कहा कि उसे इजिप्ट के इस खजाने के बारे में दो बार सपना आया और मैं उसी खजाने को खोजने के लिए यहां आया हूं सेंटिया को की बात सुनकर तीनों आदमी जोर-जोर से हंसने लगे उनमें से एक जो समूह का प्रमुख था उसने कहा तुम एक पागल लड़के हो तुम्हें यह सीखना होगा कि एक इंसान को इतना मूर्ख नहीं होना चाहिए कि वह अपने सपने को हकीकत मानकर उसके पीछे अपना सब कुछ
कवा दे मुझे भी 2 साल पहले ठीक इसी जगह ऐसा सपना आया था जहां मुझे बताया गया कि मुझे स्पेन के एक गांव में एक टूटे चर्च को ढूंढना चाहिए जहां एक चरवाहा और भेड़े हैं वहां मुझे खजाना मिलेगा लेकिन मैं तेरी तरह पागल नहीं हूं जो अपने सपने में दिखे खजाने को ढूंढने के लिए इतना भयंकर रेगिस्तान पार करके जाऊंगा इतना कहने के बाद लोग सेंटियागो को वही छोड़कर चले गए सेंटियागो उठा इस बार उसकी आंखों में एक अलग चमक थी क्योंकि उसे भगवान का संकेत समझ आ गया था वह जान गया था कि
असल में खजाना कहां है सेंटियागो वापस स्पेन लौट गया और वहां उसी चर्च में खुदाई की जहां उसने खजाने का यह सपना देखा था करीब दो घंटे की खुदाई के बाद अंततः उसे अपना पूरा खजाना मिल गया था जो पुराने स्पेनिश सोने के सिक्कों कीमती पत्थर सोने के मुखौटे और सोने के कलश से लश था उसका सपना पूरा हो गया था उसे अपना खजाना मिल गया था जिसके लिए उसने इतना लंबा सफर तय किया था वादे के मुताबिक सेंटियागो अपने खजाने का दसवा हिस्सा उस बूढ़ी औरत को देता है जिसने उसे उसके सपने का अर्थ
समझाया था और इसके बाद वह अपना सारा सोना लेकर अपने प्यार अपनी फातिमा के पास चला जाता है दोस्तों कहानी यही खत्म होती है दोस्तों सेंटियागो की यह कहानी जीवन की खोज और अपने जीवन के उद्देश्य के प्रति हमें कई चीजें सिखा जाती है जैसे पहली सीख यह है कि ईश्वर ने हर किसी के लिए एक खजाना छिपा रखा है अब यह आपके ऊपर है कि आप उस खजाने को खोज पाते हैं या नहीं दूसरा यह समझना सबसे महत्त्वपूर्ण है कि खजाना कहीं बाहर नहीं बल्कि यह आपके अंदर ही है लेकिन इसकी तलाश करने के
लिए आपको बाहर निकलना होगा संघर्ष करना होगा मेहनत करनी होगी जैसे कि सैंटियागो ने किया यदि सैंटियागो ने अपने खजाने के लिए रेगिस्तान पार कर इजिप्ट तक सफर ना तय किया होता तो उसे कभी पता ही नहीं चल पाता कि असल खजाना कहां है तीसरी सीख हमें कभी भी हिम्मत नहीं हार चाहिए हमें हमेशा अपने दिल की बात सुननी चाहिए सेंटियागो के रास्ते में कई बार रुकावट आई कई बार उसका खुद का मन टकम काया लेकिन इसके बावजूद भी उसने अपने सपने को सबसे ऊपर रखा और उसे पूरा करना ही अपने जीवन का मकसद समझा
हमें भी अपने सपनों के प्रति इतना संकल्पित होना चाहिए हमेशा अपने दिल की सुननी चाहिए और विश्वास रखना चाहिए कि आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं दोस्तों कई बार होता है कि हम अपने सपने के बिल्कुल करीब होते हैं लेकिन तभी हम हार मान लेते हैं और अब तक अपने सपने के लिए हमने जितनी भी मेहनत की होती है व सब बर्बाद हो जाती है इसलिए हमें अपने अंतिम क्षणों तक हार नहीं माननी चाहिए और हमें यह सन टियागो की कहानी से जरूर सीखना चाहिए और अगली सीख अल्केमिस्ट की जी हां दोस्तों हम
सब जीवन में कहीं ना कहीं तांबे जैसे होते हैं लेकिन आप अपने जीवन का संघर्ष करके अपने आप को आख में दबाकर खुद को सोना बना सकते हैं यह सोना होना ही आपकी असली पहचान है हर किसी के जीवन का अपना अपना लक्ष्य होता है लेकिन जो इंसान अपनी अंदरूनी शक्तियों को पहचान लेता है वह किसी भी खजाने से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है सैंटियागो का खजाना खोजना अपनी जगह था लेकिन उसने उस खजाने के लिए जिस तरह से अलग-अलग चुनौतियों का सामना किया और इस पूरे सफर के दौरान जिस तरह से अपने जीवन का निर्माण किया
वही हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य है इसलिए आप जीवन में कुछ भी करें हमेशा याद रखें कि आप एक अल्केमिस्ट है जो डर ईर्ष्या निराशा जैसी तमाम बीमारियों से कोसो दूर है आपको हमेशा जीवन को एक सकारात्मक भाव से देखना है और अपने सपनों की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना है जीवन में मुश्किलें आएंगी लेकिन जीवन उससे अधिक महत्त्वपूर्ण है यह आपको हमेशा याद रखना चाहिए धन्यवाद दोस्तों उम्मीद है कि अल्केमिस्ट की इस कहानी से आप कुछ सबक लेंगे और उन्हें अपने जीवन में लागू करेंगे हम आशा करते हैं कि आप अपने जीवन में सभी
लक्ष्य और सपनों को हासिल कर पाए वीडियो अच्छी लगी हो तो वीडियो को लाइक करना और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले