आज की कहानी हमें ले जाती है एक ऐसी जादुई दुनिया में जहां के लोगों को बरसों से एक बहुत ही शक्तिशाली जादूगर का इंतजार है क्योंकि उनकी दुनिया में एक खतरनाक शैतानी चुड़ैल का आतंक छाया हुआ है जिसने अपने जादू से सभी पर राज कर रखा है वहां के लोग उससे मुक्ति पाने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन एक दिन एक साधारण जादूगर जो सर्कस में मैजिक शोज किया करता था वह एक हादसे के कारण उस जादुई दुनिया में पहुंच जाता है उसे देखकर वहां के लोगों को विश्वास हो जाता है कि उनका मसीहा आ
गया है लेकिन सवाल यह है क्या एक साधार रण जादूगर उस खतरनाक चुड़ैल का सामना करके उसे हरा पाएगा या फिर यह सिर्फ एक गलत फहमी है देखेंगे हम आज की इस पूरी कहानी में सो हेलो दोस्तों मेरा नाम है इशिता और कहानी की शुरुआत होती है 1905 में कैसस नाम के एक छोटे से शहर से वहां पर ओज नाम के एक जादूगर को हम देखते हैं जो सर्कस में अपनी छोटी-मोटी ट्रिक्स दिखा के लोगों को एंटरटेन किया करता था हालांकि उसका शो कुछ खास फेमस नहीं था लेकिन फिर भी ओज अपने अंदाज में काफी
दिलचस्प इंसान था और वह अक्सर अपने शो की हर नई लड़की के साथ फ्लर्ट किया करता था लेकिन आज भी उसकी किस्मत कुछ खास नहीं थी क्योंकि उसके शो में ज्यादा लोग नहीं आए थे शो के दौरान वह एक लड़की को मंच पर बुलाकर उसे हवा में लटका देता है और फिर उसे गायब कर देता है यह देखकर लोग तालियां बजाने लगते हैं तभी एक छोटी बच्ची जो दर्शकों में बैठी थी औज के सामने आकर कहती है क्या आप मेरा पैर ठीक कर सकते हो और उसके माता-पिता भी उससे गुजारिश करते हैं ऑज ये सुनकर
एकदम शांत हो जाता है क्योंकि असल में वो तो कोई असली जादूगर नहीं है यह देखकर लोगों को उसकी सच्चाई का एहसास होने लगता है और वो उसे धोखेबाज कहकर गुस्सा करने लगते हैं पर वो किसी तरह खुद को बचाते हुए अपने कमरे में भाग आता है लेकिन कमरे में पहुंचते ही वह देखता है कि सर्कस का सबसे ताकतवर आदमी गुस्से में उसकी कमरे की तरफ बढ़ रहा है क्योंकि औज ने उसकी पत्नी के साथ फ्लर्ट किया था फिर वह दरवाजा तोड़कर अंदर आ जाता है लेकिन वह उसे चकमा देकर किसी तरह अपनी जान बचाते
हुए वहां से भाग निकलता है भागते भागते जल्दी से एक उड़ने वाले बलून पर चढ़ जाता है लेकिन वो ताकतवर आदमी उसका पीछा नहीं छोड़ता और बलून की रस्सी पकड़कर उसे नीचे खींचने लगता है तो औज हड़बड़ा करर जल्दी से रस्सी काट देता है और बलून हवा में उड़ने लगता है औज राहत की सांस लेते हुए हंस ने लगता है लेकिन तभी उसकी नजर सामने आए एक विशाल बवंडर पर पड़ती है और वह घबरा जाता है फिर देखते ही देखते बलून बवंडर में फंस जाता है और वो चिल्लाने लगता है बवंडर बलून को तेजी से
घुमाने लगता है और तभी अचानक कोई चीज आकर बलून से टकराती है जिससे व बेहोश होकर बलून के साथ कहीं दूर जा गिरता है कुछ देर बाद जब उसकी आंख खुलती है तो वह खुद को एक अनोखी और खूबसूरत जगह पर पाता है वो हैरानी से चारों ओर देखकर सोचता है कि ये मैं कहां आ गया हूं लेकिन फिर अचानक उसका बलून तेजी से नीचे गिरने लगता है और व जाते-जाते आख का एक नदी में पहुंच जाता है वहां का नजारा और भी खूबसूरत था जिससे वह बिल्कुल हैरान हो जाता है चारों तरफ बहुत ही
खूबसूरत पेड़-पौधे और तरह-तरह के चिड़ियां और तितलियां उसे नजर आ रहे थे वो बिल्कुल चौक जाता है कि यह कौन सी जगह है लेकिन तभी उसका बलून धीरे-धीरे पानी में डूबने लगता है और वह पानी में गिर जाता है तभी वहां पर थियोडोर नाम की एक खूबसूरत लड़की आती है जो कहती है जल्दी बाहर निकलो वरना जल परियां तुम्हें काटें अगले ही पल छोटी-छोटी जलपरियां उसे काटना शुरू कर देती हैं तो व जल्दी से बाहर निकल आता है फिर वो वो हैरानी से उस लड़की से पूछता है यह कौन सी जगह है थियोडोर मुस्कुराते हुए
कहती है इस जगह का नाम औज है यह सुनकर औज चौक जाता है और कहता है कि मेरा नाम भी तो औज है फिर औज अपनी ट्रिक से थियोडोर को एक खूबसूरत फूल देता है और उससे फ्लर्ट करने लगता है इससे वो बहुत इंप्रेस हो जाती है और कहती है राजा की भविष्यवाणी सच हुई उन्होंने कहा था कि एक महान जादूगर आसमान से यहां उतरेगा और हमारे राज्य की रक्षा करेगा ओज हैरानी से पूछता है तुम्हारा मतलब है कि मैं यहां का राजा बनूंगा तो व जवाब देती है कि हां तुम्हारा महल और यह पूरा
राज बरसों से तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं लेकिन तभी उन्हें डरावनी आवाजें सुनाई देने लगती हैं तो थियोडोर घबराकर कहती है यह शैतानी चुड़ैल के सिपाही हैं जल्दी भागो यहां से जिसके बाद दोनों भागना शुरू करते हैं और भागते हुए काफी दूर जाकर एक जगह छिप जाते हैं फिर वो सिपाही उन्हें खोजते हुए वहां तक आते हैं लेकिन उन्हें ना देखकर वहां से चले जाते हैं अब औज हैरान होकर पूछता है ये कौन थे थियोडोर जवाब देती है कि यह शैतानी चुड़ैल के सिपाही थे और पूरे राज्य पर उसका आतंक फैला हुआ है औज कहता
है मुझे चुड़ैल बिल्कुल पसंद नहीं है जिस पर थियोडोर मुस्कुराकर उसे अपना नाम बताते हुए कहती है कि मैं भी तो एक चुड़ैल हूं लेकिन एक नेक दिल चुड़ैल औज हंसते हुए कहता है तुम मजाक कर रही हो अगर तुम सच में चुड़ैल हो तो तुम्हारा उड़ने वाला झाड़ू कहां है थियोडोर यह सुनकर मुस्कुराती है जिसके बाद दोनों वहां से बाहर निकल जाते हैं यहां पर थियोडोर ओज से पूछती हैं क्या तुम्हें डर लग रहा है तो ओज उससे फिर से फ्लर्ट करने लगता है फिर हम रात का समय देखते हैं जहां ओज थियोडोर से
पूछता है ये शैतानी चुड़ैल कितनी खतरनाक है तो वो बताती है कि वो चुड़ैल इतनी खतरनाक है कि राजा बनने के लिए उसने अपने अपने ही पिता को मार दिया फिर मेरी बड़ी बहन इवानोड़ ने उसे एमरल्ड सिटी से बाहर निकाल दिया मेरी बहन भी कब से तुम्हारे आने का इंतजार कर रही है औस को थियोडोर की बातें पूरी तरह समझ नहीं आ रही होती हैं लेकिन वो समझने का नाटक करते हुए उसे फिर से फ्लर्ट करने लगता है और उसे एक छोटा सा बॉक्स तोहफे में देता है जिससे थियोडोर बहुत खुश हो जाती है
इसके बाद ओज थियोडोर को डांस करने के लिए पूछता है तो वो भी मान जाती हैं और दोनों डांस करने लगते हैं और इस दौरान दोनों बहुत सारी बातें भी करते हैं काफी देर तक डांस करने के बाद ओज थियोडोर को किस भी करता है फिर अगले दिन हो होते ही दोनों राज्य की ओर बढ़ते हैं थियोडोर हल्के से मुस्कुराते हुए कहती है शायद मेरा जन्म तुम्हारे लिए ही हुआ है असल में थियोडोर ओज से प्यार करने लगी थी लेकिन औज का तो यह सब फितरत है तो वो भी कहता है कि हां मुझे भी
यही लगता है तभी उनकी नजर एक उड़ने वाले बंदर पर पड़ती है जिसे पेड़ की बेलों ने जकड़ रखा था बंदर जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांग रहा था यह देखकर औज वहां जाकर उन बेलों को काटते हुए कहता है इतना डरने की जरूरत नहीं है लेकिन बंदर घबरा कर कहता है मैं इन बेलों से नहीं डर रहा सामने देखो तभी वो देखता है कि एक भ नक शेर उनकी ओर बढ़ रहा है तो औज झट से लाल रंगों का एक मैजिक ब्लास्ट करता है जिससे शेर वहां से भाग जाता है यह देखकर थियोडोर और बंदर
दोनों बिल्कुल चौक जाते हैं और कहते हैं आप वाकई एक महान जादूगर हो बंदर कहता है क्या आप वही महान जादूगर हो मेरा नाम फ्रेंडली है आपने मेरी जान बचाई है और अब मैं जिंदगी भर आपकी सेवा करूंगा जैसा आप कहेंगे मैं वैसे ही करूंगा ओज उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन फ्रेंडली कहता है आप हमारे भविष्य के महान जादूगर हैं और मैं आपकी सेवा करने की कसम खा चुका हूं इसके बाद फ्रेंडली भी उनके साथ राज्य की ओर आगे बढ़ बढ़ता है अब रास्ते में जब थियोडोर वहां मौजूद नहीं होती तो ओज फ्रेंडली
से कहता है मैं कोई असली जादूगर नहीं हूं फ्रेंडली पहले इसे मजाक समझता है लेकिन ओज गंभीर होकर कहता है कि यही सच है लेकिन अब तुमने कसम खा ली है तो तुम्हें वही करना होगा जो मैं कहूंगा हमें राज्य के लोगों को यकीन दिलाना है कि मैं एक महान जादूगर हूं और इसमें तुम्हें मेरी मदद करनी होगी इसके बाद महल तक पहुंचने के लिए कुछ लोग आते हैं और उनका शाही स्वागत करते हैं महल में पहुंचने पर इनोरा उनका स्वागत करती है और कहती है बरसों से यह महल और यह राज्य आपका इंतजार कर
रहा था मैं इनोरा हूं जो पहले राजा की शाही सलाहकार थी और अब से मैं आपकी सलाहकार हूं हालांकि इनोरा के चेहरे पर हल्की सी शंका साफ झलक रही थी और व औज पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पा रही थी इसके बाद देखते हैं कि इ वनोरा औज को शाही खजाने की ओर ले जाती है और कहती है क्यों ना आप मुझे अपनी किसी जादू का नमूना दिखाएं तो औज मुस्कुराते हुए जवाब देता है मैं तुम्हें जादू जरूर दिखाऊंगा लेकिन सही वक्त पर फिर एनोरा उसे खजाना दिखाती है तो औज का चेहरा खुशी
से चमक उठता है और वह खुशी से कहता है कि यह सब मेरा है और मैं इस राज्य का राजा हूं नोरा कहती है कि हां यह सब कुछ आपका होगा लेकिन पहले आपको शैतानी चुड़ैल को खत्म करना होगा उस चुड़ैल की जान उसकी छड़ी में कैद है आपको जाकर उसकी छड़ी तोड़नी होगी और तभी भविष्यवाणी पूरी होगी फिर जाके आप सच्चे राजा बन जाएंगे अब खजाने के लालच में औज शैतानी चुड़ैल को मारने के लिए तैयार हो जाता है लेकिन जाने से पहले वो थियोडोर से मिलना चाहता है पर इवानोड़ कहती है कि आप
चिंता ना करें मैं थियोडोर को सब समझा दूंगी आप पहले उस भविष्यवाणी को सच करिए जिससे सब कुछ ठीक हो जाएगा इसके बाद ओज और फ्रेंडली को देखते हैं जो शैतानी चुड़ैल के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे फ्रेंडली कहता है तुमने गलती कर दी शैतानी चुड़ैल को मारना इतना आसान नहीं है और तुम तो असली जादूगर भी नहीं हो पर औज कहता है कि इस बात को मानने के अलावा मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था अब बात करते हुए कुछ दूर चलने के बाद उन्हें रास्ते में एक चीनी मिट्टी का शहर नजर आता
है जो बुरी तरह से तबाह हो चुका था चारों तरफ खामोशी और टूटी-फूटी चीजें दिखाई दे रही थी फिर किसी की रोने की आवाज सुनकर जब वह अंदर जाते हैं तो उन्हें एक छोटी सी चीनी मिट्टी की गुड़िया नजर आती है जो रो रही थी औज उसे नरमी से कहता है मैं जादूगर हूं तुम डरो मत तो गुड़िया रोती हुई कहती है शैतानी चुड़ैल के सिपाहियों ने हमारे पूरे शहर को तबाह कर दिया उन्होंने मेरे पैर तोड़ दिए और अब मैं कभी चल नहीं पाऊंगी औज दुखी होकर पूछता है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और
तुम्हारा नाम क्या है वो कहती है मेरा नाम छुटकी है आपके आने की खुशी में हम सब खुशियां मना रहे थे लेकिन यह बात शैतानी चुड़ैल को पसंद नहीं आई तो उसने गुस्से में हमारे शहर को नष्ट कर दिया यह सुनकर औज कहता है तुम चिंता मत करो मैं तुम्हारे पैर ठीक कर दूंगा फिर वो अपने बैग से ग्लू निकालता है और बड़ी सावधानी से उसके पैरों को जोड़ देता है यह देख कर प्यारी सी चुटकी बहुत खुश हो जाती है क्योंकि वो अब चल पा रही थी फिर वो औज के गले लगकर कहती हैं
कि आप सच में एक महान जादूगर हैं इसके बाद चुटकी भी औज और फ्रेंडली के साथ शैतानी चुड़ैल के ठिकाने की ओर निकल पड़ती है और कुछ दूर जाने के बाद वो उस जगह पर पहुंच जाते हैं जहां शैतानी चुड़ैल रहती है छुटकी डरते हुए पूछती है आप उसे कैसे मारेंगे औज कहता है कि हमें बस उसकी छड़ी को तोड़ना है उसकी जान उसी में है तभी उन्हें एक काला साया नजर आता है जो एक जगह आकर अपनी छड़ी रख देता है इससे वो समझ जाते हैं कि यह वही चुड़ैल है फिर ओज चुपके से
जाकर उस छड़ी को उठाकर ले आता है और जैसे ही उसे तोड़ने वाला होता है तभी वह साया अचानक उनके सामने आ जाता है तीनों घबरा जाते हैं लेकिन जब वह साया अपना नकाब हटाता है तो उन्हें एक बेहद खूबसूरत लड़की दिखाई देती है वो कहती है क्या तुम वही जादूगर हो और फिर अपना नाम बताती है कि मेरा नाम राजकुमारी ग्लिंडा है और मैं एक नेक दिल चुड़ैल हूं औज हैरान होकर कहता है लेकिन इनोरा ने तो कहा था कि तुम शैतानी चुड़ैल हो ग्लिंडा गंभीर होकर कहती है नहीं असली शैतानी चुड़ैल मैं नहीं
बल्कि इ वनोरा है उसने मेरे पिता को झर देकर मार दिया था फिर अपनी छोटी बहन के साथ-साथ सबको यह कहकर मेरे खिलाफ कर दिया कि मैंने राजा को मारा है यह सब सुनकर ओज फ्रेंडली और चुटकी को सारी सच्चाई समझ में आ जाती है फिर फ्रेंडली ग्लिंडा की छड़ी उसे वापस कर देता है वहीं दूसरी ओर इनोरा यह सब अपनी जादुई बॉल में देख रही होती है और वो गुस्से में कहती है कि ग्लिंडा तुम कब तक मेरे जाल से बचो गी तभी थियोडोर वहां आकर इनोरा से पूछती है क्या तुमने ओज को देखा
है तभी वो जादुई बॉल में ओज और ग्लिंडा को देखती है और कहती है वो तो ग्लिंडा से मिलने गया है यानी भविष्यवाणी सच हो रही है इसका मतलब सब कुछ ठीक हो जाए तो इनोरा कहती है कि हां तुम ठीक कह रही हो पर इसी बीच वो थियोडोर से छुपाकर जादू से एक लकड़ी का बॉक्स बना लेती है फिर बॉक्स देखकर थियोडोर हैरानी से पूछती है यह बॉक्स तुम्हें कहां से मिला तो इनोरा झूठ बोलते हुए कहती है कल रात औज मेरे पास आए थे उन्होंने मुझे डांस सिखाया और प्यार की निशानी के तौर
पर यह बॉक्स मुझे तोहफे में दिया और उन्होंने वादा किया कि मैं उनकी रानी बनूंगी यह सुनकर थियोडोर को बहुत दुख होता है क्योंकि ओज ने लकड़ी का एक ऐसा बॉक्स उसे भी प्यार से दिया था और रानी बनाने का वादा भी किया था हालांकि उसकी बड़ी बहन झूठ बोलकर एक नई चाल चल रही है जिससे थियोडोर अनजान थी लेकिन थियोडोर का दिल टूट जाता है और वह बहुत रोने लगती है इसके बाद वह गुस्से में आकर कहती है ओज को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी इसके बाद देखते हैं कि एवन अपने उड़ने वाले शैतान सिपाही
और बाकी सबको ओज और ग्लिंडा को मारने के लिए भेज देती है और यह सब जाकर उन पर हमला कर देते हैं यह देखकर ओज ग्लिंडा और बाकी सब वहां से भागना शुरू कर देते हैं लेकिन वह शैतान सिपाही उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहे थे और एक जगह जाने के बाद आगे रास्ता बिल्कुल खत्म हो जाता है और वह सिपाही उन्हीं की तरफ आ रहे थे ग्लिंडा कहती है अब हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता है तुम सब मेरे पीछे आओ यह कहकर वो नीचे कूद जाती है जो देखकर औज के साथ-साथ बाकी सभी
भी वहां से कूद जाते हैं जिससे वो शैतान सिपाही उन्हें ना देखकर ऊपर से चले जाते हैं लेकिन अगले ही पल हम देखते हैं कि ग्लिंडा की जादू से औज के साथ-साथ बाकी सभी एक-एक बबल में सुरक्षित होकर उड़ना शुरू कर देते हैं वो बिल्कुल चौक जाते हैं और उड़ते हुए देखते हैं कि चारों तरफ बहुत ही खूबसूरत नजारा है चारों तरफ पेड़ पौधे फूल और बहुत सारे खूबसूरत चिड़िया दिख रहे होते हैं दरअसल लिंडा उन्हें लेकर एक अदृश्य शहर की तरफ जा रही होती है जहां जाने के लिए एक सुरक्षा कवच से होकर गुजरना
पड़ता है अब कुछ देर में वो उस कवच के अंदर चले जाते हैं जहां एक खूबसूरत महल होता है और वहां पर औज के सारे लोग रहते हैं अब अंदर आते ही सभी लोग औज को देखकर बहुत खुश हो जाते हैं क्योंकि वो समझ चुके थे कि यही उनका जादूगर है जो उन सबका रक्षा करेगा इसके बाद ग्लिंडा ओज को बताती है कि इन सभी लोगों को तुमसे बहुत उम्मीदें हैं ये लोग बरसों से तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं कि तुम उन्हें शैतानी चुड़ैल से बचाओगे पर औज कहता है मैं कोई जादूगर नहीं हूं मैं
यह सब कैसे कर पाऊंगा तो ग्लिंडा कहती हैं मुझे तुम्हारे बारे में सब कुछ पता है कि तुम कौन हो लेकिन मुझे मेरे पिता के भविष्यवाणी पर पूरा यकीन है इसलिए शायद किस्मत तुम्हें यहां पर ले आई है और तुम कुछ ना कुछ जरूर कर लोगे जिसके बाद औज सब लोगों को उम्मीद देता है कि तुम्हारा मसीहा अब आ गया है जिससे सभी बहुत खुश हो जाते हैं वही थियोडोर यह सब देखकर पूरी तरह गुस्से में आ चुकी थी और ए वनोरा को तो यही मौके का इंतजार था वो थियोडोर से कहती हैं कि जाओ
औज और ग्लिंडा को खत्म कर दो पर थियोडोर कहती है कि मैं तो औज से प्यार करती हूं जिस पर इवानरावा तुम्हें शक्ति देगी और मैं तुम्हारी इसमें मदद करूंगी फिर वो एक हरे रंग का सेब थोडो को खाने के लिए देकर कहती है इसे खाते ही तुम अपनी असली शक्ति को पहचान जाओगी और हम दोनों मिलकर यहां पर राज करेंगे यह सुनकर थ्योराइज ग्लिंडा नहीं बल्कि इ वनोरा है इनोरा कहती हैं कि हां मैं वहीं हूं और मैंने तुम्हें अच्छाई की कैद से हमेशा के लिए आजाद कर दिया है और अब बहुत ही जल्द
सारी शक्तियां तुम्हारे अ अंदर आएंगी अब उस सेब के खाने से थियोडोर को कुछ होने लगता है और अगले ही पल वह पूरी तरह से बदल जाती है और उसकी खूबसूरती बदलकर पूरी तरह वो एक चुड़ैल के रूप में आ जाती है फिर वो कहती है कि मैं औज और ग्लिंडा से बदला लेकर रहूंगी जिसके बाद वो उन दोनों को खत्म करने के लिए यहां से निकल जाती है दूसरी तरफ ग्लिंडा सभी लोगों के साथ औज को मिलवा रही होती है लोग भी खुश थे क्योंकि उन्हें लगता है कि औज शैतानी चुड़ैल से उनकी रक्षा
करेगा लेकिन तभी आसमान में एक आग का गोला आकर गहरे धुएं का बादल बनने लगता है जो सुरक्षा कवच को तोड़ने की कोशिश करने लगता है सभी लोग घबराने लगते हैं और अगले ही पल कवच तोड़कर वो आग का गोला आकर जमीन पर गिरता है यह देखकर सभी डरने लगते हैं और देखते ही देखते आग के उस गोल घेरे से थ्योराइज से तुम्हारा रूप ऐसा हो गया है तुम्हें अंदाजा भी नहीं है कि तुम क्या कर रही हो तभी भीड़ में से एक औरत चिल्लाकर कहती है कि चुड़ैल यहां से चली जा नहीं तो जादूगर
तुझे खत्म कर देगा थियोडोर गुस्से में जवाब देती है तुम सब बेवकूफ हो जिस जादूगर पर तुम भरोसा कर रहे हो वो एक धोखेबाज है बहुत जल्द तुम सबको इसकी सच्चाई पता चल जाएगा फिर वो ग्लिंडा को चेतावनी देती है कि मैं अपनी बहन के साथ वापस लौटूंगा और तुम सबसे बदला लूंगी ग्लिंडा भी जवाब देती है कि हमें कमजोर मत समझो हम तुम्हारा मुकाबला करेंगे और आखिर में जीत भी हमारी होगी क्योंकि अब हमारे पास जादूगर ओज हैं थियोडोर चिल्लाकर कहती है कि याद रखना जब मैं लौटूंगा करूंगी और तब तुम सबको पता चलेगा
कि ये कितना कमजोर इंसान है फिर वो एक औरत से झाड़ू छीनकर औज को देखते हुए कहती है बस इसी की कमी थी और फिर झाड़ू पर सवार होकर चिल्लाते हुए आसमान में उड़ जाती है इसके बाद औज को देखते हैं जो घबराकर यहां से जाने की तैयारी करने लगता है तो ग्लिंडा उसे रोकती है लेकिन औज कहता है पहले एक चुड़ैल थी और अब दो-दो हैं और यह दूसरी वाली तो मेरी खून की प्यासी है तुम समझने की कोशिश करो मैं कोई जादूगर नहीं हूं और मेरे अंदर कोई शक्ति नहीं है ग्लिंडा कहती है
मुझे पता है तुम्हारे पास कोई जादुई शक्ति नहीं है लेकिन तुम्हारे यहां होने के पीछे कोई तो वजह जरूर होगी हम मिलकर कोई ना कोई रास्ता निकाल लेंगे लेकिन ओज नहीं मानता और कहता है जिस इंसान की तुम्हें तलाश है वह मैं नहीं हूं तभी चुटकी वहां आती है और कहती है मुझे अकेले नींद नहीं आ रही है तो ग्लिंडा कहती है मैं तुम्हें सुला दूंगी लेकिन चुटकी कहती है मेरे पापा मुझे सुलाया करते थे अब मैं चाहती हूं कि औज मुझे सुलाएं औज निकलने वाला था तो चुटकी की बात सुनकर वो उसे बिस्तर पर
ले जाकर सुलाने की कोशिश करता है तभी चुटकी पूछती है क्या आप ख्वाहिशें पूरी कर सकते हैं हमारे पुराने राजा हर नेक ख्वाहिश पूरी करते थे फिर दुखी होकर कहती है अगर वह आज जिंदा होते तो मैं उनसे अपना परिवार वापस मांगती ओज कहता है मैं ऐसा जादूगर नहीं हूं जिस दुनिया से मैं आया हूं वहां असली जादूगर नहीं होते लेकिन वहां एक इंसान है जिनका नाम है थॉमस एलवा एडिसन लोग उन्हें जादूगर मानते हैं पर वो एक साइंटिस्ट है छुटकी पूछती है क्या वो ख्वाहिशें पूरी करते हैं ओज कहता है नहीं पर उन्होंने कई
चमतकार चीजें आविष्कार किए हैं जैसे कि इलेक्ट्रिक बल्ब और एक ऐसा कैमरा जिससे पल भर में जिंदा तस्वीरें खींची जा सकती हैं और मैं भी उनके जैसा बनना चाहता था चुटकी कहती है आप भी उनके जैसे बन सकते हो मैं जानती हूं कि आप वैसे जादूगर तो नहीं हो लेकिन आप कभी हार भी नहीं मानते तभी ओज के दिमाग में अचानक एक आइडिया आता है वह ग्लिंडा के पास जाकर कहता है मुझे एक तरीका मिल गया है फिर वह उसे मैजिक ट्रिक्स की एक किताब दिखाता है और कहता है मैं असली जादूगर तो नहीं हूं
लेकिन मैं अपनी ट्रिक्स और हाथ की सफाई से चुड़ैलों को हरा सकता हूं फिर वह कारीगरों के पास जाकर उन्हें एक स्केच दिखाता है और कहता है हमें ऐसी ही एक मशीन बनानी होगी जो हवा में तस्वीरें दिखा सके और पूरी टीम बनाकर वह कई और आविष्कार करता है जैसे कि बारूद से पटाखे बनवा है जहरीले फूलों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और एक आदमी को उड़ने वाला बलून बनाने के लिए भी कहता है अब वो दिन आ जाता है जब उन्हें एमरल्ड सिटी को आजाद करना है औज लोगों को इकट्ठा करके उनको
हिम्मत देता है कि हमारी यह लड़ाई बहुत मुश्किल होने वाला है लेकिन हम अपनी आत्मविश्वास से जरूर जीत हासिल करेंगे इसके बाद वह सभी एमरल्ड सिटी की ओर चल पड़ते हैं वहीं ग्लिंडा वहां पहुंचकर अपनी शक्ति से बगीचे में धुआं छोड़ने लगती है तो एनोरा और थियोडोर आकर ऊपर से यह सब देखने लगते हैं तभी उन्हें नजर आता है कि उनकी तरफ बहुत सारे सिपाही हमला करने आ रहे हैं तो एनोरा अपनी उड़ने वाली सेना को भेजती है लेकिन जैसे ही उसकी सेना नीचे उतर कर उन्हें मारना शुरू करते हैं तो यह देखते हैं कि
यहां कोई भी इंसान नहीं बल्कि घास के बने हुए पुतले हैं असल में औज ने एक तरह का मशीन बना लिया था जिससे लोगों के सहारे ये सारे पुतले धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे एनोरा और थियोडोर ऊपर से यह सब समझ लेती है लेकिन ओज ने वहां पर जहरीले फूलों का भी इस्तेमाल किया था जिससे एनोरा की उड़ने वाली सेना यहां आते ही वो बेहोश होकर वहीं पर गिरने लगते हैं लेकिन कुछ ही देर में यहां पर ग्लिंडा को एनोरा के दो उड़ने वाले सिपाही आकर पकड़ लेते हैं और एनोरा अपनी जादू से ग्लिंडा को
वार कर देती है जिससे ग्लिंडा की जादुई छड़ी नीचे गिर जाती है फिर वो सिपाही ग्लिंडा को महल की तरफ ले जाते हैं और इसी बीच छुटकी यह सब देखकर जादुई छड़ी लेकर पेड़ के पीछे छुप जाती है फिर इवनो के ढूंढने पर वो जादुई छड़ी उसे नहीं मिलती तो वो चली जाती है जिसके बाद चुटकी वो जादुई छड़ी ग्लिंडा को वापस करने के लिए महल की तरफ निकल पड़ती है वही ग्लिंडा को ले जाकर इ वनोरा ने जंजीरों में बांध रखा था जिसे देखकर उसके सारे लोग भी वहां जमा हो जाते हैं और चिल्लाने
लगते हैं दूसरी तरफ औज उड़ने वाले गुब्बारे से महल के ऊपर जाता है जहां खजाना रखा हुआ था वो वो जल्दी-जल्दी खजाने को गुब्बारे में रखता है ताकि उसे लेकर यहां से भाग सके लेकिन थियोडोर यह सब दूर से देख रही होती है फिर वो तुरंत उड़ते हुए सभी के सामने जाती है और चिल्लाकर कहने लगती है कि देखो तुम्हारा महान जादूगर कैसे भाग रहा है यह देखकर सबके चेहरे पर निराशा छा जाती है लोग दुखी हो जाते हैं कि उनका राजा अब उन्हें छोड़कर जा रहा है फिर थियोडोर अपनी जादुई शक्ति से गुब्बारे पर
आग का गोला फेंकते है जिससे गुब्बारा फटकर जमीन पर आ गिरता है ये देखकर सबको लगता है कि अब उनका मसीहा मर चुका है और सभी बहुत दुखी हो जाते हैं फ्रेंडली को देखते हैं जो वहां आकर रोने लगता है लेकिन तभी उसके सामने भेस बदलकर औज आता है दरअसल गुब्बारे में वह खुद नहीं बल्कि उसने एक माया जाल रचा था जिससे चुड़ैल को लगे कि वह मर चुका है फिर वोह मुस्कुराते हुए कहता है कि अब असली जादू का समय आ गया है वहीं इवानोड़ सबको कहती है कि तुम्हारे राजा की भविष्यवाणी गलत निकली
और तुम्हारा भगोड़ा जादूगर भी मर चुका है अब तुम्हारी प्यारी ग्लिंडा की बारी है फिर दोनों बहनें अपनी सबसे खतरनाक जादू से ग्लिंडा को मारने वाली होती है लेकिन तभी चारों ओर के मशालें बुझने लगती हैं और फिर सामने एक जोर जोरदार विस्फोट होता है जिसके धुएं में से औज की विशाल आकृति दिखने लगती है वह गूंजती हुई आवाज में कहता है तुमने सोचा था कि तुम मुझे खत्म कर दोगी तुम्हारी इसी बेवकूफी ने मुझे अमर और महान बना दिया है मैं हूं औज का सबसे शक्तिशाली जादूगर और अब मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा इ वनोरा
घबराते हुए अपने सैनिकों को हमला करने का आदेश देती है लेकिन धुएं की आकृति पर उनके भालों का कोई भी असर नहीं होता दरअसल ओज एक मशीन के अंदर बैठा था जिसे उसने कारीगरों से बनवाया था और उसके साथी भी अंदर से उसकी मदद कर रहे थे अब औज के जादू का माया जाल ना समझ पाने की वजह से एनोरा के सैनिक डर कर भागने लगते हैं फिर औज कहता है कि देखो अब मैं आसमान से तारे तोडूंगा और तुम दोनों को खत्म कर दूंगा तभी आसमान में बहुत सारे पटाखे फूटना शुरू हो जाते हैं
और वह देखते ही रह जाते हैं यह असल में उसी के लोग कर रहे थे लेकिन एनोरा और थियोडोर को यह असली जादू लगने लगता है एनोरा यह देखती है तो वह पूरी तरह से घबरा जाती है और कहती है कि यह एक असली जादूगर है यह कहकर वह महल के दीवार में जाकर छुप जाती है लेकिन थियोडोर अभी भी नहीं जाती और वो कहती है भले ही मैं मैं तुम्हें ना मार पाऊं लेकिन ग्लिंडा को जरूर मार दूंगी लेकिन इसी बीच नजरों से बचते हुए चुटकी आकर ग्लिंडा को उसकी जादुई छड़ी लौटा देती है
और फिर जैसे ही थियोडोर पीछे मुड़कर देखती है तो ग्लिंडा वहां से गायब हो चुकी थी इसके बाद थियोडोर गुस्से में आकर आग के गोले ओज के ऊपर फेंकने लगती है पर उसे कुछ नहीं होता लेकिन जब ओज के लोग बारूद के रॉकेट उसकी तरफ भेजना शुरू करते हैं तो थियोडोर भी बुरी तरह डर जाती है और डर के मारे वो अपनी झाड़ू पे सवार होकर यहां से उड़कर भाग जाती है दूसरी तरफ इनोरा चुपके से महल से बाहर निकलने की कोशिश करती है पर ग्लिंडा उसे रोक लेती है और कहती है तुम्हारे गुनाहों का
हिसाब अभी बाकी है तुमने मेरे पिता को मारा था और अब तुम्हारी बारी है इसके बाद दोनों के बीच एक खतरनाक जादुई लड़ाई शुरू हो जाती है दोनों एक दूसरे को अपनी जादुई शक्ति से वार करने की कोशिश करने लगते हैं लेकिन इसी दौरान ग्लिंडा इवानोड़ के गले में मौजूद हरे रंग का एक लॉकेट तोड़ देती है और इस लॉकेट के टूटने के बाद ग्लिंडा के सामने इनोरा की सारी शक्तियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं और वो अपने असली बदसूरत रूप में बदल जाती है इसके बाद ग्लिंडा अपनी जादुई छड़ी से वार करके इ वनोरा
को को महल की ऊंचाई से नीचे गिरा देती है और अगले ही पल एनोरा के उड़ने वाले सैनिक उसे उठाकर यहां से ले जाते हैं और इस तरह इन दोनों बहनों की बहुत बुरी तरह हार हो जाती है अब एमरल्ड सिटी के लोग अपनी आजादी वापस पाकर खुशियां मनाने लगते हैं लेकिन राज्य के लोगों के लिए औज ने एक खत छोड़ा होता है जिसमें वह सभी लोगों को समान अधिकार और खुशी से जीने के लिए कहता है यह सुनकर सभी लोग खुशी से झूमने लगते हैं इसके बाद महल के अंदर देखते हैं जहां औज कहता
है कि मेरी मौत का राज कभी नहीं खुलना चाहिए सबको ऐसा लगना चाहिए कि मैंने उनकी सुरक्षा के लिए अपनी जान दी क्योंकि वो दोनों शैतानी चुड़ैल जब वापस फिर से आएंगी तो यह सारी मशीनस और हमारा यह चाल फिर से काम आएगा इसके बाद औज सबको एक-एक तोहफे देता है जिसमें वो फ्रेंडली को अपनी टोपी देकर कहता है तुमने हर मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया है इसलिए अब से हम हमेशा दोस्त रहेंगे फिर वोह चुटकी से कहता है काश मैं तुम्हें वो दे पाता जो तुम चाहती हो लेकिन मैं तुम्हें एक नया परिवार
देता हूं आज से यह महल तुम्हारा घर है यह सुनकर चुटकी खुशी से औज को गले लगा लेती है और अब बारी थी ग्लिंडा को तोहफा देने का तो वो ग्लिंडा को पर्दे के पीछे ले जाता है और कहता है कि तुमने मुझे आखिर में एक बेहतर इंसान बना दिया है इसके लिए मैं तुम्हारा हमेशा आभारी रहूंगा फिर दोनों एक दूसरे को किस करते हैं और इसी के साथ यह कहानी यहीं पर खत्म हो जाती है तो दोस्तों मैं उम्मीद करती हूं कि यह कहानी आपको बेहद पसंद आएगी