खुद से जीतने वालों को मेरा सलाम स्ट्रेस खत्म करने के लिए और फोकस बढ़ाने के लिए इस गाइडेड मेडिटेशन में आपका स्वागत है हो सकता है कि आप सुबह-सुबह ध्यान करने बैठे हो या आपने बिजी दिन के बीच में से 10 मिनट निकाले हो या हो सकता है इससे पहले आपका फोकस ना बन पा रहा हो अभी तक दिन में जो भी हुआ है जो भी आपको आगे करना है उसे थोड़ी देर के लिए मुंह से बाहर जाती हुई सांस के साथ छोड़ दीजिए नाक से गहरी सांस लीजिए और मुंह से छोड़िए नाक से गहरी
सांस लीजिए आज जो कुछ आपकी मर्जी से नहीं हुआ या आपसे कुछ गलती हुई उसे मुंह से बाहर जाती हुई सांस के साथ छोड़ दीजिए नाक से गहरी सांस लीजिए मन को कंट्रोल करने की इच्छा मुंह से बाहर जाती हुई सांस के साथ छोड़ दीजिए अब नाक से गहरी सांस लीजिए एक नाक से ही छोड़ दीजिए दो सांस अंदर तीन नाक से बाहर चार अपना ध्यान सांस पर बनाए रखिए अंदर पांच बाहर छह सात आठ इस बार गहरी सांस लीजिए और महसूस कीजिए कि ताजी ऑक्सीजन आपके शरीर में फैल रही है और इस फैलाव के
साथ पूरा शरीर शांत होता जा रहा है देखिए बिना किसी कोशिश के अगली सांस और भी गहरी है और सांस को छोड़ते छोड़ते आपका शरीर पूरी तरह रिलैक्स हो चुका है सांस पर ध्यान बनाए [संगीत] रखिए [संगीत] खुद की मदद करने का इस पल में रिलैक्स होने का यह आसान तरीका है सांस पर ध्यान बनाए रखिए अब हम और हमारा मन पहले से ज्यादा स्थिर है और इसी शांति में धीरे से अपनी आंखें बंद कर ले खुद को आदेश दीजिए कि अगले सात मिनट के लिए ध्यान और शांति मेरी पहली प्रायोरिटी है आप दिमाग को
आदेश दीजिए कि अगले सा मिनट में जो भी कुछ विचार आवाज प्रकट होंगी वह सब मेरे ध्यान को गहरा ही बनाएंगी सांस पर ध्यान बनाए [संगीत] रखिए सांस की यात्रा को महसूस कीजिए नाक से अंदर जाती हुई गले के पीछे छूती हुई फिर सीने से होकर पेट में फैलती [संगीत] हुई [संगीत] अब केवल महसूस कीजिए कि शरीर में किन जगहों पर आप तनाव पकड़े हैं अपनी चेहरे की मसल्स को रिलैक्स कीजिए अपने जबड़े को रिलैक्स कीजिए अपने कंधों को नीचे गिराए अपने कानों को नीचे गिराए सांस पर ध्यान बनाए रखिए हम शरीर को और मन
को जटिलता से सरलता कठोरता से कोमलता की ओर ले जा रहे हैं अब सांस को भी एकदम रिलैक्स कर दीजिए सांस को नॉर्मल गति से चलने की अनुमति दीजिए अब यहां कोई कोशिश नहीं है आप केवल देख रहे हो और यह देखना भी अपने आप हो रहा है अब सांस पर ध्यान के साथ हम म्यूजिक पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे म्यूजिक की आवाज को कोई नाम मत दीजिए इसके बदलाव को नोटिस कीजिए पर बदलाव को कोई नाम मत दीजिए इस ध्यान के दौरान अगर आप किसी विचार से या किसी आवाज से विचलित हो जाते हैं
तो सबसे पहले स्वीकार करें कि ध्यान किसी विचार पर गया था और अब मैं वापस केवल सांस को देख रहा हूं यह देखना अपने आप हो रहा है इस स्थिरता में धीरे-धीरे हमको एहसास होता है कि शांति और ध्यान मेरा स्वभाव है यहां कोई रिएक्शन नहीं और जजमेंट नहीं यहां कोई कोशिश भी नहीं इस अवेयरनेस में मन धीरे-धीरे अपने आप और शांत और शांत होता जा रहा [संगीत] है देखिए महसूस कीजिए कि आपका ध्यान सांस और म्यूजिक पर बना हुआ है और यहां कोई कोशिश नहीं इस समय आप एकदम अलर्ट हो फिर भी दिमाग एकदम
रिलैक्स्ड है यह ध्यान अपने आप ही हो रहा है और यही आपका प्राकृतिक स्वरूप है आपकी रोशनी में सब कुछ प्रकट हो रहा है इस प्रकार आप बिजी दिन में 10 मिनट ध्यान कर सकते हैं स्ट्रेस दूर होता है दिमाग को आराम मिलता है दिमाग बिना रिएक्ट किए बहतर तरीके से सोच सकता है और आप सहज रूप से किसी भी काम पर आसानी से फोकस कर सकते हैं हर दिन अभ्यास करने पर आपकी ध्यान की मांस पेशियां मजबूत होती जा रही हैं हर बार जब आपका ध्यान भटके तो कोई चिंता नहीं बस ध्यान धीरे से
वापस म्यूजिक और सांस पढ़ ले आए यह इतना ही सरल है [संगीत] अब बहुत धीरे-धीरे छोटे मूवमेंट्स के द्वारा अपने हाथों की उंगलियों को हिलाएं और पैरों के पंजों को भी हिलाएं जैसे आप इन्हें जगा रहे हैं अब बहुत धीरे से अपनी आंखें खोलकर बैठे रहे महसूस करें कि आपके अस्तित्व की शांति आपके होने की शांति पूरे कमरे में फैल रही है पूरे वातावरण में रेडिएट हो रही है 20 सेकंड बस यहां बैठे रहे दोस्तों इस अभ्यास को करने से आप लंबे समय तक ध्यान कर पाएंगे आप देखेंगे कि स्ट्रेस के प्रति नेगेटिव विचारों के
प्रति आपका रिएक्शन कम हो गया है आप महसूस करेंगे कि आप हर काम दोगने उत्साह और फोकस से कर रहे हैं गाइडेड मेडिटेशन पूरा हुआ रिलैक्स अवेयरनेस के लिए हर दिन इस गाइडेड मेडिटेशन का अभ्यास करते रहे आपका दिन शुभ हो हम जीतेंगे