बॉट टू यू बाय [संगीत] [प्रशंसा] आईल नमस्ते मेरा नाम है सोनल और आप देख रहे हैं द लेलन टॉप का डेली फाइनेंशियल बुलेटिन खर्चा पानी अमेरिका में गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी समेत सात लोगों पर कथित रिश्वतखोरी के आरोपों के चलते संसद से लेकर शेयर मार्केट तक हलचल देखने को मिल रही है इन आरोपों के चलते अब तक अडानी समूह को भी अरबों का नुकसान उठाना पड़ा है और अब तक अडानी समूह को 4 लाख करोड़ से भी ज्यादा की चपत लग चुकी है 27 नवंबर को भी अडानी पर लगे कथित रिश्वत खोरी
के मुद्दे को लेकर लोकसभा में भी खूब हंगामा देखने को मिला वहीं अब ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की तरफ से एक बड़ा बयान आया है कंपनी ने बयान जारी कर साफ किया कि गौतम अडानी उनके भतीजे सागर अडानी और कंपनी के सीनियर अधिकारी विनीत जैन पर अमेरिका में विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम यानी एफसीपीए के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगा है साथ ही कंपनी ने मीडिया में छपी उन सभी रिपोर्ट्स को भी झूठा बताया है जिनमें कहा गया कि गौतम अडानी और सागर अडानी अमेरिका में विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के तहत रिश्वत देने के भ्रष्टाचार के
आरोपों का सामना कर रहे हैं अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी गई है अडानी ग्रीन लिमिटेड ने अपने बयान में आगे कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग में सिर्फ एजोर पावर और एक कनाडा के प्राइवेट इक्विटी फर्म सीडीपीए क्यू के अधिकारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया है एफसीपीए का उल्लंघन करने की साजिश में रंजीत गुप्ता सिरल कैबिनेट सौरव अग्रवाल दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल को शामिल किया गया है कंपनी की तरफ से जारी बयान में जानकारी दी गई कि गौतम अडानी और उनके सहयोगियों को न्याय में
बाधा डालने के आरोपों में नहीं फंसाया गया है न्याय में बाधा डालने की साजिश में सिरल कैबिनेट सौरभ अग्रवाल दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल का नाम है आपराधिक अभियोग में गौतम अडानी सागर अडानी और विनीत जैन के खिलाफ तीन आरोप दर्ज हैं पहला कथित सिक्योरिटीज फ्रॉड की साजिश करना दूसरा कथित वाय फ्रॉड की साजिश और तीसरा आरोप सिक्योरिटी फ्रॉड को लेकर है वायर फ्रॉड ऐसे वित्तीय धोखाधड़ी को कहते हैं जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन का इस्तेमाल हुआ हो वहीं इस मामले में सीनियर एडवोकेट और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने भी कहा कि कथित रिश्वत खोरी में
गौतम अडानी और उनके भतीजे पर अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के तहत उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया गया है मीडिया को जानकारी देते हुए रोत कीी ने कहा कि आरोपों में इस बात का जिक्र किया गया है कि अडानी ने सोलर एनर्जी से जुड़े कांट्रैक्ट ने के लिए भारत में मोटी रिश्वत दी लेकिन इसमें यह उल्लेख नहीं किया गया कि उन्हें किस तरह की रिश्वत दी गई मुकुल रोहतगी ने आगे कहा इस अभियोग में पांच आरोप हैं लेकिन एक और पांच आरोप या धाराएं अन्य की तुलना में ज्यादा महत्त्वपूर्ण है गौतम अडानी और उनके भतीजे
पर एफसीपीए के तहत आरोप नहीं लगाया गया है एफसीपीए भारत के भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की तरह है इस बीच अडानी ग्रीन एनर्जी की तरफ से सफाई आने के बाद बुधवार को अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला सम ज के शेयर मार्केट में लिस्टेड 10 कंपनियों के शेयरों में 20 पर तक उछल गए जबकि ज्यादा फायदा अडानी टोटल गैस और अडानी पावर को हुआ इन दोनों कंपनियों के शेरों में 20 पर की जोरदार तेजी देखी गई जबकि जिस कंपनी को लेकर अडानी समूह मुश्किलों का सामना कर रहा है यानी अडानी
ग्रीन एनर्जी इस कंपनी के शेयर भी बुधवार को 10 पर उछलकर 988 के पार पहुंच गए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर भी 10 प्र बढ़कर 6661 के आसपास पहुंच गए अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर 11 प्र बढ़कर 23999 ₹ पर पहुंच गए और अडानी पोर्ट्स में भी करीब % की तेजी आई जबकि अडानी विल्मर का शेयर % बढ़कर बंद हुआ अडानी समूह की सीमेंट कंपनियां एसीसी और अमूजा सीमेंट भी 4 प्र के अधिक की बढ़त देखी गई उनमें भी जबकि एनडीटीवी के शेयर आज 9 प्र उछल गए समूह की कंपनियों का मार्केट कैप करीब सवा लाख
करोड़ बढ़कर करीब-करीब 12.50 लाख करोड़ र पर पहुंच गया हालांकि इससे पहले अडानी समूह की कंपनियों के शेयर भारी उतार चढ़ाव का सामना करते दिखे थे मंगलवार यानी 26 नवंबर को दुनिया की जानी-मानी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पोर्ट सहित अपनी सात कंपनियों की साख घटा दी थी रेटिंग एजेंसी ने अडानी समूह की इन कंपनियों की आउटलुक को स्थिर से रिवाइज कर नेगेटिव कर दिया था रेटिंग एजेंसी ने समूह के मुखिया गौतम अडानी और दूसरे लोगों पर कथित रूप से रिश्वतखोरी के आरोपों के चलते अपने नजरिए में ग्रुप की इन कंपनियों
को लेकर बदलाव किया है इसके अलावा एक और बड़ी रेटिंग एजेंसी फिच ने भी अडानी एनर्जी और अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई की रे रेटिंग को नेगेटिव निगरानी सूचनी में डाल दिया था आमतौर पर रेटिंग घटने के बाद कंपनियों को कर्जा मिलने में दिक्कत होती है और निवेशक भी ऐसी कंपनियों के शेयर खरीदने से बचते हैं या ज्यादा सतर्क हो जाते हैं मैने जन कंपनियों की साख गिरती है ऐसी कंपनियों के शेयर खरीदने से पहले लोग 100 बार सोचते हैं क्योंकि ऐसी कंपनियों के शेयर में काफी उठापटक देखने को मिलती है अडानी पर कथित आरोपों के चलते
फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी टोटल एनर्जी पहले ही किनारा कर चुकी है हाल ही में कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि अडानी समूह की कंपनियों में किसी भी तरह का नया निवेश व नहीं करेगी टोटल एनर्जी की अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में करीब 20 प्र हिस्सेदारी है इसके अलावा टोटल एनर्जी अडानी के साथ तीन जॉइंट पेंटर्स में भी निवेश करती है मतलब निवेश कर रखा है इसलिए इसे अडानी समूह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है बता दें कि अमेरिका से गौतम अडानी पर कथित रिश्वत देने के आरोपों के बाद अडानी समूह काफी
मुश्किलों का सामना कर रहा है अमेरिका में गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के साथ सात अन लोगों पर धोखाधड़ी के कई आरोप लगाए गए हैं अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि गौतम अडानी और इन लोगों ने भारत के सरकारी अधिकारियों को को रुपए में लगभग 22240 करोड़ दिए हैं और आरोप है कि यह रिश्वत इसलिए दी गई ताकि उन्हें भारत के अलग-अलग राज्यों में बिजली वितरण कंपनियों से सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के कांट्रैक्ट्स मिल सके कथित तौर पर यह रिश्वत 2020 और 2024 के बीच दी गई थी कहा गया कि अडानी समूह को यह
एनर्जी कांट्रैक्ट हासिल करके अगले 20 सालों में करीब 2 अरब डॉलर रपए में 17000 करोड़ मुनाफा कमाने की उम्मीद थी कथित रिश्वत की बात सामने आने के बाद 21 नवंबर को अडानी समूह के 10 सूची श बद कंपनियों की मार्केट वैल्यू 2 लाख करोड़ से भी ज्यादा घट गई थी इसके बाद भी अडानी ग्रुप के शेयर काफी गिरे थे और समूह के शेयर मार्केट में लिस्टेड सभी 10 कंपनियों का मार्केट कैप करीब 45 लाख करोड़ हट गया था साल 2023 के शुरुआत में भी अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडन बर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह
के शेयर बुरी तरह से गिरे थे हिंडन बर्ग ने अडानी समूह पर स्टॉक मैनिपुलेशन और बही खातों में गड़बड़ी समेत 88 आरोप लगाए थे खैर इस मामले में जो भी अपडेट आएगा हम आप तक पहुंचाते रहेंगे ललन ट्रॉप की नजर इस मुद्दे पर बनी हुई है यह बुलेटिन लिखा था मेरे साथी प्रदीप यादव ने मेरा नाम सोनल है आप अपनी राय हमसे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करिएगा अगले एपिसोड तक अपना खूब ख्याल रखें शुक्रिया [संगीत]