सच बताना यार क्या तुम्हें कभी सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए इनसिक्योर फील होता है कि यह साहिल इतनी अच्छी बॉडी कैसे बना रहा है यह फलाना इतनी लड़कियों को कैसे अट्रैक्ट कर रहा है या सौरभ ने गाड़ी कैसे खरीद ली या ईशान का टीशर्ट का धंधा इतना कामयाब कैसे बन गया भाई या यह आदित्य बिना मेहनत किए महीने के ₹ लाख कैसे कमा रहा है और तो और यश इतनी अच्छी इंग्लिश कैसे बोल रहा है पहले तो इसके भी मेरे ही जैसे हाल थे सच बताना तुम भी रात को 3-3 बजे जाग के लोगों के
इतनी बोरिंग क्यों है क्यों बाकी के 99 पर लोग तुमसे आगे हैं लेकिन क्या तुमने कभी अपने आप से ये सवाल किया है कि तुम मोटे भद्दे बिना पैसे बिना लड़की बिना किसी गोल के अपने बिस्तर पर पड़े पड़े चिप्स खाते हुए सोशल मीडिया या कि तुम पूरा दिन 360 डिग्री घूमते रहते हो instagram2 डिग्री बस वर्चुअल रियलिटी में घूम रही है तुम बस रियल काम और मेहनत को अवॉइड करने के तरीके ढूंढ रहे हो तो अगर तुम 99 पर लोगों से आगे निकलकर उन 1 पर एलीट लोगों के क्लब में आना चाहते हो और
अपने आप को आईने में देख के प्राउड फील करना चाहते हो तो जो कहानी मैं तुम्हें सुनाने वाला हूं उसे ध्यान से सुनो और इस कहानी में बताई गई सिर्फ एक चीज करो और मैं वादा करता हूं कि तुम बड़ी आसानी से 99 पर लोगों से आगे निकल जाओगे और तीन महीनों में हां सिर्फ तीन महीनों में अपने आप को इतना बदल दोगे जितना लोग सालों में भी नहीं बदल पाते तैयार हो तो कमेंट कर दो आई एम रेडी क्योंकि जिंदगी बदलने वाली है [संगीत] दोस्त यह है 18 साल का ध्रुव जो अपने कॉलेज के
फाइनल सेमेस्टर में था ध्रुव की लाइफ बचपन से ही काफी मुश्किल रही है क्योंकि उसके पैदा होने के कुछ साल बाद ही उसने अपनी मम्मी को को कैंसर से खो दिया था जिसके बाद वोह अपने पापा और बहन के साथ रहता था उसके पापा सुबह न्यूज़पेपर डिलीवर करते थे दोपहर में टैक्सी चलाते थे और रात को फूड डिलीवरी का काम करते थे और इस वजह से ध्रुव अपने पापा से ज्यादा बात भी नहीं कर पाता था कॉलेज में उसने अपनी उम्र से काफी बड़े लोगों से दोस्ती की थी ताकि उसे अपने पापा की कमी महसूस
ना हो पर उन बड़े सीनियर्स ने ध्रुव को चोरी करना दारू पीना सिगरेट पीना और रात भर पार्टी करना सिखाया धीरे-धीरे ध्रुव की आदतें बद से बदतर होती जा रही थी लेकिन एक रात जब वह पार्टी करके घर लौट रहा था तब उसे अपने घर के नीचे पुलिस की दो गाड़ियां नजर आई जिसके बाद वह घबराकर तुरंत अपने घर की ओर भागा जैसे ही वह घर की ओर जाता है वह देखता है कि उसके घर का दरवाजा टूटा पड़ा है और उसका पूरा घर बिखरा पड़ा है जिसके बाद उसने अपनी रोती हुई बहन को देखा
और उससे पूछा क्या हो गया श्रेया सब ठीक तो है यह सुनते ही घर में बैठे पुलिस ऑफिसर ने ध्रुव से कहा आप ही ध्रुव हो जिसके जवाब में ध्रुव कहता है कि जी हां सर मैं ध्रुव हूं पर क्या आप मुझे बता सकते हो कि यहां क्या हुआ है जिसके बाद पुलिस ऑफिसर कह कहता है बेटा तुम्हारे घर में दो चोर घुसाए थे और तुम्हारे पापा घर में जाग रहे थे उन्होंने उन दोनों चोरों से अपने आप को बचाने की कोशिश की एक चोर ने तुम्हारे पापा को गोली मार दी यह सुनके ध्रुव के
पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई उसे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि उसके पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे उसने अपने आप को एक थप्पड़ मारा और देखा कि कहीं यह कोई सपना तो नहीं है बेचारा ध्रुव उसके लिए ये एक डरावने सपने से भी ज्यादा बदतर था पापा की मौत ने ध्रुव को छोटे बच्चे से घर का मर्द बनने पर मजबूर कर दिया था अब उसे उसके पापा की जगह लेकर उसकी छोटी बहन को बड़ा करना था अब उसे घर की सारी जिम्मेदारी अपने सर पर उठानी थी और अब उसे घर
चलाने का कोई रास्ता ढूंढना था जिससे वह अपनी बहन की स्कूल फीस और घर के खाने का खर्चा पूरा कर सके ध्रुव को तुरंत अपना कॉलेज छोड़कर नौकरी ढूंढनी पड़ी जिसके बाद उसे एक मैकेनिक के पास पार्ट टाइम नौकरी मिल जाती है जहां पर ध्रुव को पूरा दिन तपती धूप में गाड़ियों को धोक साफ करना पड़ता था झाड़ू मारना पड़ती थी और तो और गाड़ियों में से ग्रीस भी साफ करना पड़ता था यह सब करके जब वो घर जाता तब इतनी मेहनत करने के बाद उसके हाथ पैर कांपने लगते थे पर वह फिर भी घर
जाकर खाना बनाता और अपनी बहन को अपने हाथों से खिलाता उसका होमवर्क पूरा करने में उसकी मदद करता वह घर की साफ सफाई करता था बिल्स भरता था वह सारे काम करता जो मां-बाप अपने बच्चों के लिए करते हैं ध्रुव की फाइनेंशियल कंडीशन इतनी खराब हो गई थी कि घर पे एक टाइम का खाना खा पाना भी मुश्किल हो रहा था तो जैसा कोई और करता ध्रुव ने एक साथ दो जॉब करने की सोची पर किसी को भी ऐसा लड़का नहीं चाहिए था जो दिखने में गरीब दिखे जिसने अपने कॉलेज खत्म ना की हो जिसके
पास कोई स्किल्स ना हो और जिसे ढंग से बोलना भी ना आता हो ध्रुव के लिए चीजें बद से बदतर होती जा रही थी और उसे सिर्फ अपनी बहन के लिए सबसे बेस्ट लाइफ चाहिए थी वह बहुत लाचार महसूस कर रहा था उसे अपनी मम्मी पापा की बड़ी याद आ रही थी पर उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब करे तो करें क्या तो ध्रुव अपने सेठ के पास जाता है और कहता है घर पर खाना लाने के भी पैसे कम पड़ रहे हैं एक टाइम का खाना खाना भी मुश्किल हो रहा है
मैं हाथ जोड़ता हूं क्या प्लीज मेरे पैसे बढ़ा सकते हो जिसके जवाब में उसका सेठ कहता है देख बेटा जितना मैं तुझे अभी दे रहा हूं उससे ज्यादा तो नहीं दे सकता पर मैं काम कर सकता हूं तुझे मैकेनिक की जॉब दे सकता हूं अगर तू मेरे टेस्ट में पास हो जाए तो क्योंकि हमारा अभी का मैकेनिक काम छोड़ के जा रहा है और हमें नए मैकेनिक की सख्त जरूरत है बोल करेगा काम करेगा गाड़ी रिपेयर देगा टेस्ट तब ध्रुव बिना कुछ सोचे समझे हां बोल देता है और कहता है जी बिल्कुल पाजी मुझे गाड़ियां
रिपेयर करने के बारे में थोड़ा बहुत पता है और मैं एकदम अच्छे तरीके से काम करूंगा यहां पर ध्रुव झूठ बोल रहा था पर उसे पैसों की इतनी जरूरत थी कि उससे रहा नहीं गया और उसने झूठ बोल के अपने सेठ को मना लिया पर सच कहूं तो ध्रुव को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है ध्रुव के सेठ कहते हैं कि अगले तीन महीनों में मैं तीन मैकेनिक्स का टेस्ट लेने वाला हूं कि सबसे जल्दी कौन गाड़ी फिक्स करता है तो उनमें से एक तेरा नाम भी
जोड़ देता हूं यह सुनकर ध्रुव पूरे तरीके से डर जाता है क्योंकि उसने कभी यह नहीं सोचा था कि उसके सामने कोई और भी कंपीट करेगा इस बात ने ध्रुव के एक्सप्रेशन चेंज कर दिए और उसके चेहरे पर शिकन आ गई जिसके बाद उसने सेट से पूछा कि बाकी के जो तीन लोग हैं उन्हें कितने साल का एक्सपीरियंस है गाड़ियां रिपेयर करने में तो उसके सेट जवाब देते हुए कहते हैं कि तीनों लड़कों को 1010 साल का एक्सपीरियंस है यह सुनकर ध्रुव और भी घबरा गया और उसने सेट से कहा कि सर इन लोगों से
मैं कैसे जीत सकता हूं इन्हें तो मुझसे कई ज्यादा सालों का एक्सपीरियंस है मैं कैसे कर पाऊंगा जिसके बाद उसके सेट उसे एक बुक देते हैं और कहते हैं कि जितना भी मैंने इन गाड़ियों के के बारे में सीखा है ना बेटा यह मोटी किताब में लिखा हुआ है अगर तू यह किताब पढ़ लेता है ना तो तू बड़ी आसानी से उन लोगों की बराबरी कर पाएगा तीन हफ्ते हैं तेरे पास यह सुनकर ध्रुव की जान में जान आ गई उसे ऐसा महसूस होने लगा कि मानो उसने दुनिया जीत ली हो उसने अपने आप से
बात करना शुरू कर दी देख ध्रुव अगले तीन हफ्ते लगातार दिन रात यह बुक पढ़ेगा तो शायद तुझे यह ज्यादा पैसे देने वाली नौकरी मिल जाए और शायद तू अपनी बहन का और बेहतर तरीके से ध्यान रख सके जिसके बाद ध्रुव अगले तीन हफ्तों तक लेकर हर एक लाइन को हजार बार पढ़ने लगा मानो वो रट्टा मारने की मशीन बन चुका हो रात को सोते-सोते कार के हर पार्ट को विजुलाइज करके देखने लगा उसके बाद वह अपने मन ही मन में प्रॉब्लम्स बनाता और अपने मन ही मन उसके जवाब देता कि अगर कार की कंडीशन
ऐसी हुई तो पहले मैं यहां पे चेक करूंगा फिर मैं चौक दूंगा फिर मैं इंजन स्टार्ट करूंगा एक्सेट्रा एक्सेट्रा उसके पास खुद की कार ना होने की वजह से वह रियल कार पर प्रैक्टिस नहीं कर पा रहा था पर उसके गैराज में जो भी कार आती थी वो उसे बड़े ध्यान से ऑब्जर्व करता था कि हर पार्ट मूव कैसे कर रहा है मानो वो का कार में इतना घुस चुका था कि वह नींद में भी गाड़ियों के पार्ट्स के बारे में ही बड़बड़ करता था और जब कभी वह थक जाता था और उसमें मेहनत करने
की हिम्मत नहीं बचती थी तो अपने घर के किचन के खाली डब्बे देखता और अपने पापा के फोटो देखकर फिर खड़ा होता और फिर से एक वॉरियर की तरह अपनी परेशानियों से लड़ता था तीन हफ्ते तक ना ध्रुव ढंग से सो पाया था ना उसने ढंग से खाना खाया और ना ही उसने ढंग से पानी पिया क्योंकि उसका सारा ध्यान कंपटीशन पे था जिसके बाद फाइनली वो दिन आ जाता है जिसके लिए ध्रुव इतनी प्रैक्टिस कर रहा था गैराज में जाते ही ध्रुव तीनों मैकेनिक्स को देखता है वो तीनों अपने-अपने टॉवल्स और टूल्स लेकर बड़े
आराम से खड़े थे जिसके बाद ध्रुव का सेठ उससे पूछता है और बैटा सब ठीक तू रेडी है यह सुनकर ध्रुव तुरंत स्माइल करता है और सेठ की हां में हां मिलाता है जिसके बाद सेठ कहते हैं कि आप चारों के सामने जो गाड़ियां हैं उनके इंजंस में सेम प्रॉब्लम है जो पहले इंजन को ठीक करके गाड़ी शुरू करेगा नौकरी उसकी सबने हां में हां मिलाई पर ध्रुव को बड़ी बेचैनी हो रही थी लेकिन समय शुरू होता है और सब गाड़ी ठीक करने लग जाते हैं ध्रुव वहां पर खड़े-खड़े मैकेनिक्स के टूल्स की आवाजें सुनते
सुनते पहले अपने दिमाग में एक मेंटल लिस्ट बनाता है कि मोस्ट कॉमन प्रॉब्लम्स क्या होती हैं गाड़ी शुरू होने में जिसके बाद वह कुछ बेसिक और कुछ एडवांस प्रॉब्लम सॉल्व करके गाड़ी ठीक करता है पर फिर भी गाड़ी शुरू नहीं होती जिसके बाद ध्रुव जब अपना पसीना पहुंच रहा होता है तब नोटिस करता है कि उसके हाथ बहुत काले हो गए थे वह सोचता है कि उसके हाथ इतने ज्यादा काले क्यों हो रहे थे तब उसे समझ में आता है कि उसने अपने हाथ गाड़ी के एयर फिल्टर पर रखे हुए थे यह सोचते ही उसे
बुक की एक लाइन याद आ जाती है कि कैसे ऐसे जाम एयर फिल्टर कार को बर्बाद कर देता है और कार को चालू होने से रोकता है जिसके बाद वह तुरंत एयर फिल्टर को साफ करने लगता है और उसके चेहरे पर एक बड़ी स्माइल आ जाती है क्योंकि उसे पता था कि यही वो सॉल्यूशन है जैसे ही वह कार फिल्टर साफ कर लेगा उसकी कार शुरू हो जाएगी जिसके बाद वो फिल्टर साफ करही रहा होता है कि उतनी देर में एक मैकेनिक अपनी गाड़ी स्टार्ट कर देता है और कंपटीशन वहीं खत्म हो जाता है जिसके
बाद सेठ उस मैकेनिक को अंदर ले जाकर काम पर रख लेते हैं और बाकी लोगों को जाने के लिए कहते हैं यह देखकर ध्रुव बहुत दुखी होता है और उसके आंख से आंसू बहने लगते हैं वह एक टायर पर बैठकर रोने लगता है जिसके बाद उसके सेठ बाहर आकर उसे पूछते हैं क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है ध्रुव रोते रोते कहता है मैंने बहुत मेहनत की थी यह टेस्ट पास करने के लिए ताकि मैं थोड़े और पैसे कमा पाऊ मेरी बहन का ख्याल रख सकूं उसे पढ़ा सकूं पर सब धरा का धरा रह
गया सेठ जी सेठ जी कहते हैं किसने कहा बेटा कि तुझे नौकरी नहीं मिली यह सुनकर ध्रुव अचानक से खड़ा हो गया और सेठ से पूछता है हैं मतलब सेठ कहते हैं कल से काम पर आ जाना बेटा मैंने तुझे नौकरी पर ज्यादा पगार देकर रख लिया है जिसके बाद ध्रुव पूछता है कि मुझे क्यों मैं तो टेस्ट में फेल हो गया था तो उसके सेठ कहते हैं कि जो लड़का तीन हफ्ते मेहनत करके आठन साल वाले मैकेनिक को टक्कर दे सकता है भला उसे कोई कैसे जाने दे सकता है बेटा तुझे कोई अंदाजा नहीं
है कि तूने क्या कर दिखाया है मैं जब तुझे साइड से देख रहा था ना तब मुझे पता था कि तूने बहुत अच्छे से पढ़ाई की है और तुझे सलूशन भी मिल गया है बस फर्क इतना था बेटा कि यह दूसरे मैकेनिक यह काम ठन साल से कर रहे हैं और तू बस दो हफ्तों से तो तू ही बता बेहतर कौन हुआ तू या यह लोग ध्रुव अपने सेठ का हाथ जोड़ता है और उन्हें थैंक यू बोलता है देखते ही देखते ध्रुव अपने गैराज का नंबर वन मैकेनिक बन जाता है जिसके बाद वह कुछ सालों
में खुद का गैराज खोलता है और उसे भी सक्सेसफुल बनाता है और फिर ध्रुव उसकी बहन खुशी-खुशी रहते हैं यह एक स्टोरी को एक लाइन में सराइज किया जाए तो कह सकते हैं कि द वल्फ ऑन द टॉप इज नेवर एज हंग्री एज वन क्लाइमिंग इट जिसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आपको किसी चीज की भूख है और अगर आप पागल जैसे मेहनत करने के लिए तैयार हो और आप अपना सब कुछ वह एक चीज जो आपको चाहिए उसके लिए सब कुछ कंप्रोमाइज करने के लिए तैयार हो तो यह बात कोरे कागज पर
लिख दो आपको वह अचीव करने से कोई नहीं रोक पाएगा बात समझ आ गई हो तो कमेंट में यस जरूर लिख देना और इस वीडियो को लाइक जरूर करना ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके फाइनली यू गाइ आर अमेजिंग कीप रीडिंग कीप लर्निंग कीप ग्रोइंग थैंक यू फॉर वाचिंग [संगीत]