दोस्तों 20224 में एक आयरिश फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम है द ऑडिटी ऑडिटी शब्द का मतलब है कोई अजीब चीज यह फिल्म हॉरर थ्रिलर के जॉनर में आती है शायद आपको याद हो साल 2020 में भी एक हॉरर फिल्म आई थी जिसका नाम था द कैविएट यह एक डीप डार्क हॉरर फिल्म थी खैर कैविएट को लोगों ने पसंद किया था डेमियन मैककार्थी नाम के एक आयरिश डायरेक्टर ने इन दोनों फिल्मों को बनाया है द ऑडिटी फिल्म की कहानी का राज सबसे अंत में खुलता है इसलिए फिल्म को अंत तक देखना ही पड़ता है शायद आपको
इसका ट्विस्ट पसंद आए ये एक सिंपल सी कहानी है जिसमें बस गिने-चुने एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है फिल्म की कहानी शुरू होती है आयरलैंड के एक गांव से हम देखते हैं डनी ओडेल नाम की एक औरत को जो अपने घर को रिनोवेट कर रही थी डैनी का पति टेड एक साइकाइट्रिक है जो यहां के एक अस्पताल में जॉब करता है यह घर बहुत पुराना था और ऐसी जगह पर था जहां फोन का नेटवर्क भी सही से काम नहीं करता था खैर पिछले कुछ दिनों से डैनी अकेले ही इस घर को ठीक करने में लगी
हुई थी फिर उसे घर में एक ऐसी जगह मिल जाती है जहां सिग्नल्स मिल रहे थे इसलिए वह अपने पति को कॉल करके उससे थोड़ी बातें कर लेती है रात होने से पहले वह कुछ जरूरी सामान गाड़ी से घर में ले आती है मगर वह अपना फोन वहीं भूल जाती है उसने दरवाजे के पास ही अपना टेंट लगाया था और वहीं सो गई गई उसी रात दरवाजे पर कोई आया एक आदमी जिसका नाम ओलिन था ओलिन की एक आंख नकली थी और वह पहले टेड का पेशेंट रह चुका था जिसका मतलब था कि ओलिन की
मानसिक हालत ठीक नहीं थी ओलिन डैनी से कहता है कि तुम दरवाजा खोलो क्योंकि तुम्हारी जान खतरे में है कोई तुम्हारे घर में घुसा है डैनी उस आदमी से डर रही थी और उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया क्योंकि किसी अजनबी पर भरोसा करना पागलपन था ओलिन नाम का यह आदमी बड़े प्यार से बात कर रहा था उसके एक्सप्रेशन से भी यही लग रहा था जैसे उसे ानी की परवाह हो वह डैनी से कहता है कि अगर तुम्हें मुझ पर विश्वास नहीं है तो पुलिस को कॉल करो अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो तुम
मारी जाओगी खैर उसकी बातें सुनने के बाद ानी दरवाजे की ओर बढ़ती है अब उसने दरवाजा खोला या नहीं यह तो हमें नहीं दिखाया जाता लेकिन इसी के साथ हमें एक और सीन दिखाया जाता है जिसमें किसी चीज ने ओलिन की बुरी तरह हत्या कर दी थी और उसके बाद हम यह भी जान पाते हैं कि उस रात डैनी भी मारी गई किसी ने बुरी तरह से उसका कत्ल कर दिया यकीनन वह ओलिन ही हो सकता है जिसके लिए डैनी ने दरवाजा खोला होगा और ओलिन तो वैसे भी एक पागल था इतनी फिल्में तो हम
सभी देख चुके हैं कि अंदाजा लगा सकते हैं कि शायद ओलिन पर किसी बुरी शक्ति का साया था और उसने डाली को मार दिया और फिर ओलिन को भी उसी बुरी शक्ति ने मार दिया पर क्या सच्चाई यही है यह राज तो आगे कहानी में खुल जाएगा अब हमें कुछ महीनों बाद का समय दिखाया जाता है जहां टेड यानी ानी का पति एक एंटीक शॉप में आता है यह एंटीक शॉप असल में डनी की जुड़वा बहन डार्सी का है डार्सी जन्म से ही अंधी थी और वह एक साइकिक भी थी अपनी बहन की मौत पर
डार्सी को बहुत दुख था टेड अक्सर उससे मिलने आता था हालांकि उसे डार्सी की अजीब बातों पर विश्वास नहीं था डार्सी दावा करती थी कि वह चीजों को महसूस कर सकती है वह चीजें जिनसे इंसान का कोई रिश्ता हो इस समय उसके हाथ में एक बेल थी उसका कहना था कि यह एक लड़के की जिंदगी का हिस्सा थी मगर एक दिन रहस्यमय तरीके से उसकी मौत हो गई वह कहती है मैं इस बेल से उसे महसूस कर सकती हूं टेड असल में उसे कुछ देने आया था डार्सी ने टेड से ओलिन की कोई खास चीज
मांगी थी जिससे डार्सी को पता चल सके कि ओलिन ने उसकी बहन की हत्या क्यों की और उस समय वह क्या सोच रहा था टेड उसका रूमाल डार्सी के हवाले कर देता है बातों-बातों में डार्सी को यह भी मालूम हुआ कि टेड अब किसी और लड़की को डेट कर रहा है हालांकि उसकी बहन को गुजरे ज्यादा समय नहीं हुआ था डार्सी इस बात का जाहिर तो नहीं करती मगर यकीनन उसे बुरा लगा होगा टेड कहता है कि उसका नाम याना है और वह हमारे अस्पताल में ही काम करती थी पहले हम सिर्फ दोस्त थे मगर
अब मुझे किसी की जरूरत है इसके बाद टेड वहां से चला जाता है शाम को डार्सी अपने घर लौट आती है वह अपने साथ ओलिन का रुमाल भी लाई थी वह उसे एक टेबल पर रख देती है अपना ग्लव्स उतारती है और उसे छूते ही कुछ महसूस करती है उसने किसी चीज को देखा जिससे वह घबरा गई और उसकी आंखों में आंसू भी आ गए फिर वह अपने स्टोर रूम में जाती है जहां पर एक लकड़ी का बड़ा सा संदूक था डार्सी उसे देखने लगती है और फिर उसके सामने बैठ जाती है इस कमरे में
कुछ अजीब सा सामान पड़ा था डायरेक्टर ने यहां अपनी कैविएट फिल्म का भी रेफरेंस दिया है एक खरगोश दिखाकर अगले दिन टेड नींद से जागता है खुद को तैयार करके वह अस्पताल जाने वाला था मगर याना उसे कुछ तस्वीरें दिखाती है यह कैमरा असल में डैनी का था जो याना को मिला कैमरा पर टाइम लैप्स का ऑप्शन सेट था जिससे यह खुद से तस्वीरें लेता कल रात इसने एक तस्वीर ली और उस तस्वीर में डैनी की परछाई थी हालांकि उसे मरे काफी समय हो गया था टेड रात को ड्यूटी करता है जिस वजह से याना
को उस घर में अकेले रहना पड़ता है यह वही घर है जहां डैनी की मौत हुई थी इसलिए उसे अकेले रहने से डर लग रहा था टेड कहता है कि बस कुछ दिन उसे एडजस्ट करना है मगर याना कहती है नहीं जब तक तुम्हारी शिफ्ट नहीं बदलती तब तक मैं अपने अपार्टमेंट में रह लूंगी इस पर टेड मान जाता है याना आज ही जाने वाली थी खैर इससे पहले कि टेड अपने काम के लिए निकलता याना उसे बताती है कि कल रात डार्सी ने एक अजीब सा तोहफा भेजा है यह वही लकड़ी का संदूक था
और यह जानकर तो इन्हें और भी हैरानी हुई कि डार्सी बाहर ही खड़ी है खैर यह लोग उसे अंदर ले आते हैं डार्सी को किसी ने इनवाइट नहीं किया था फिर भी वह यहां आई वह यहां एक दो दिन के लिए रुकना चाहती थी याना को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी मगर टेड मना नहीं करता हालांकि याना को भी जाना था और टेड को भी मगर डार स फिर भी यहां रुकना चाहती थी लकड़ी के उस संदूक में एक तोहफा था लकड़ी का बना बड़ा ही अजीब सा पुतला जिसे डार्सी ने टेड को दिया टेड
याना से कहता है जैसे ही डार्सी चली जाएगी मैं इस चीज को हटा दूंगा बस तब तक इसे बर्दाश्त कर लो टेड चला जाता है और कुछ देर बाद याना भी निकलने वाली थी मगर उसकी गाड़ी की चाबियां कहीं खो गई वह बहुत ढूंढने की कोशिश करती है मगर उसे चाबियां नहीं मिलती डार्सी वहां आराम से बैठी हुई थी मानो जैसे वह पहले से ही जानती हो कि क्या होने वाला है चाबियां ना मिलने पर डार्सी याना से पूछती है क्या तुम अब नहीं जाने वाली मजबूरन याना को रुकना पड़ता है संदूक में जो लकड़ी
का पुतला था अब वह डाइनिंग टेबल की एक कुर्सी पर था याना पूछती है क्या तुमने इसे निकाला तो डार्सी का जवाब होता है नहीं खैर शाम को याना डार्सी के लिए कुछ खाना लाती है और फिर दोनों के बीच कुछ बातें होती हैं याना डार्सी से उसके काम के बारे में पूछती है यह सुनकर याना को विश्वास तो नहीं होता बल्कि दिल ही दिल में वह उसका मजाक भी उड़ा रही थी कि डार्सी किसी विच की तरह जादू टोने पर विश्वास करती है डार्सी पूछती है तुम्हें इस घर में कैसा महसूस होता है तो
याना जवाब देती है कुछ खास अच्छा नहीं लगता जो भी आपकी बहन के साथ हुआ इस पर डार्सी उससे एक सवाल पूछती है अगर कोई अजनबी तुम्हें दरवाजा खोलने को कहे तो क्या तुम दरवाजा खोलो याना जवाब देती है मैं इतनी बेवकूफ नहीं हूं यह सुनकर डार्सी को गुस्सा आ जाता है वह कहती है मेरी बहन बेवकूफ नहीं थी उसने दर दरवाजा नहीं खोला था असल में उसे ओलिन ने मारा ही नहीं यह काम किसी और का है यह सुनकर याना हैरानी से पूछती है अगर ओलिन जैसे पागल ने उसे नहीं मारा तो भला किसने
मारा तो डार्सी जवाब देती है उसे आईवन ने मारा आईवन असल में एक नर्स था जो उसी अस्पताल में काम करता था जहां ओलिन एक पेशेंट था और टेड एक डॉक्टर यह सुनने के बाद याना को बहुत अजीब लगता है खैर हमें पास्ट का एक सीन दिखाया जाता है उस रात का जब ानी के दरवाजे पर ओलिन आया था यहां पता च चलता है कि डैनी ने कभी दरवाजा खोला ही नहीं था ओलिन मदद के लिए आया था तो डैनी पर किसी ने हमला किया एक मास्क पहने हुए आदमी ने जिसने उसकी बुरी तरह से
हत्या कर दी थी सोने से पहले याना अपने पति टेड को कॉल करके बताती है कि डार्सी बहुत अजीब है वह अपने अपार्टमेंट नहीं गई क्योंकि उसकी चाबियां कहीं खो गई और शायद डार्सी ने ही उन्हें चुराया होगा याना कहती है कि डार्सी का दावा है कि उसकी बहन डाली को ओलिन ने नहीं बल्कि आईवन ने मारा है टेड याना को शांत करता है है और कहता है कि वह ज्यादा ना सोचे बस दरवाजा बंद करके सो जाए मगर याना को फिर भी नींद नहीं आती वह अपने कमरे से बाहर आती है और नीचे देखती
है कि डार्सी सोफे पर सो गई है याना चुपके से लकड़ी की बनी मूर्ति के पास जाकर उसे देखने लगती है कि आखिर उसमें क्या राज छिपा है उस पुतले के सिर में पांच छेद थे याना उसे देखने लगी एक छेद में उसे डार्सी और डनी की तस्वीर मिली दूसरे में एक दांत और तीसरे में खून याना और देखने वाली थी तभी डार्सी जाग गई वह गुस्से में याना से कहती है सब कुछ वापस रख दो खैर याना सब कुछ वापस अपनी जगह पर रख देती है यहां कहानी थोड़ी कन्फ्यूजिंग हो जाती है क्योंकि समझ
नहीं आता कि सब कुछ किसी डीम से जुड़ा है किसी रिचुअल से या फिर ऐसा कुछ है ही नहीं अब तक कुछ ऐसा नहीं हुआ जो असामान्य लगे पूरी रात डार स उसी पुतले के सामने बिताती है मगर याना को डर लग रहा था वह डनी के कैमरे में उसकी रिकॉर्ड की हुई फुटेज देखने लगती है फुटेज में उसे एक भयानक चेहरा नजर आता है और इसके बाद कमरे के कोने में उसे डैनी का भूत भी दिखता है जो उसे डरा देता है याना को कार की चाबियां मिल चुकी थी इसलिए वह सीधा वहां से
निकल जाती है अस्पताल में हमें दिखाया जाता है कि आईवान और डॉक्टर टेड के बीच दोस्ती है तो शायद यह सच हो सकता है कि डनी को आईवान ने ही मारा है घर आने के बाद टेड ने देखा कि याना वहां नहीं है वह ऊपर गया तो डार्सी वहां मायूस बैठी हुई थी टेड याना के बारे में पूछता है तो डार्सी बताती है वह यहां से भाग गई मैं तो चाहती थी कि मैं तुम्हारा सच उसके सामने ला सकूं लेकिन मेरी बहन ने उसे डरा दिया डार्सी कहती है वो तुम ही थे जिसने मेरी बहन
को मरवा दिया तुम्हें याना से प्यार हो गया था तुम्हें बस मेरी बहन की जायदाद चाहिए थी जो उसने पहले से ही तुम्हारे नाम कर दी थी मैं यही समझती रही कि किसी पागल इंसान ने उसे मारा इसलिए मैंने ओलिन से बदला लिया मगर वह तो सच में मेरी बहन को बचाना चाहता था मुझे पता है कि तुम मुझे मारने के लिए किसी को भेजोगे लेकिन अच्छा यही होगा कि तुम उस कातिल को यहां भेजो इस पर टेड के कहता है आखिर तुम ऐसा सोच भी कैसे सकती हो यह सब तुम्हारे दिमाग में आया कैसे
अगर तुम्हें मुझ पर शक है तो चलो उस डिटेक्टिव से बात कर लेते हैं जो डायनी के केस पर काम कर रहा था मगर डार्सी को उसकी बातों पर विश्वास नहीं था टेड यह कहकर चला जाता है मैं यह फोन यहां रख रहा हूं मैं उसे कॉल करके बताता हूं ताकि वह तुम्हें सारी बातें बता सके जैसे ही फोन बचे तुम्हें इसे उठाना होगा यह कहकर टेड वहां से चला जाता है मगर हमें एक ऐसा सीन दिखाया जाता है जहां टेड आ आ वन के साथ मिलकर डेनी की मौत का प्लान बना रहा था आईवन
तो था ही एक पागल और सनकी इंसान उसे इस सब में मजा आता था टेड को बस पैसों से मतलब था टेड की बातों पर ही आईविन ने डैनी का कत्ल किया मगर सवाल यह है कि इस सब में ओलिन कहां आता है माना कि ओलिन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी मगर इसके अलावा वह एक अच्छा इंसान था वह कोई कातिल नहीं था उसने टेड और आईवन की बातें सुन ली थी इसी वजह से उस रात वह डनी को बचाने गया मगर डैनी ने उसकी बात का विश्वास नहीं किया और इसी वजह से वह
मारी गई मगर एक राज अब भी नहीं खुला आखिर ओलिन को मारा किसने हां डार्सी ने यह कहा जरूर था मगर वह अस्पताल के एक बंद कमरे में गई कैसे क्योंकि वह तो अंधी थी यह राज भी खुल ही जाएगा जाते-जाते टेड ने फर्श से एक टाइल निकाल ली थी ताकि जैसे ही डार्सी फोन उठाने के लिए आगे बढ़े वह नीचे गिर जाए और ऐसा ही होता है अस्पताल जाकर टेड आईवन को यह काम सौंप है कि वह अब डनी की बहन डार्सी को भी मार डाले आईवन खुशी-खुशी इसके लिए तैयार हो जाता है टेड
ने पहले से ही अपने फोन पर कॉल मिला दी थी जैसे ही डार्सी फोन उठाने के लिए आगे बढ़ती है वह नीचे गिर जाती है आईवन वहां आता है तो उसकी नजर पहले लकड़ी के उस पुतले पर पड़ती है और फिर डार्सी पर जो बुरी तरह घायल हो चुकी थी खून ज्यादा बह जाने के कारण डार्सी की जल्द ही मौत हो जाती है मगर यहां एक नया ट्विस्ट सामने आता है क्योंकि इस फिल्म में सुपर नेचुरल चीजें भी होती हैं डार्सी को अपनी मौत का पहले से ही पता था उसके बलिदान से एक रस्म पूरी
हो जाती है और लकड़ी का पुतला अचानक से जिंदा हो जाता है उसने आईवन पर हमला कर दिया जब आईवन की आंख खुलती है तो वह अस्पताल के बिस्तर पर बंधा हुआ होता है टेड उसके सामने खड़ा होता है टेड ने डार्सी की हत्या का इल्जाम आईवन के सिर पर डाल दिया आईवन गिड़गिड़ा आता है कि वह किसी को कुछ नहीं बताएगा बस उसे छोड़ दे मगर टेड कहता है शक मुझ पर ही आएगा कि मैं तुम्हारे जैसे पागल को पहचान क्यों नहीं सका और भला तुम्हारी बात पर कौन यकीन करेगा कि लकड़ी का एक
पुतला जिंदा हुआ और उसने तुम पर हमला किया टेड एक धोखेबाज इंसान था जो बहुत चालाकी से लोगों का इस्तेमाल करता था उसने सभी का इस्तेमाल किया यहां तक कि अपनी पत्नी डैनी का भी खैर अब डार्सी की भी मौत हो चुकी है मगर उसने अपने दुश्मन को सजा दी वह इवान को मार भी सकती थी मगर उसने ऐसा नहीं किया उसने उसे कैद में रखा आईवन जब नर्स था तो उसने कई मरीजों के साथ ज्यादति आं की थी यह सब हमें फिल्म में सीधे तौर पर नहीं दिखाया गया मगर कहां नी से अंदाजा लगाया
जा सकता है अंत में एक मरीज अपना बदला लेने के लिए आईवन की उंगली काट देता है फिल्म के अंत में टेड अपने घर आता है वह उस बेल को उठाता है जिसके बारे में डार्सी ने एक कहानी सुनाई थी वह उसे बजाता है मगर कुछ नहीं होता इससे वह समझ जाता है कि शायद सुपर नेचुरल जैसा कुछ भी नहीं है याना ने भी टेड को छोड़ दिया शायद डार्सी अपने बदले में कामयाब रही यानी टेड की जिंदगी बर्बाद करके मगर अंत में हमें एक बेल बॉय टेड के पास दिखाया जाता है और यहीं फिल्म
खत्म हो जाती है दोस्तों फिल्म का डीप मीनिंग इंसानी फितरत की डार्क साइड धोखे और बदले की इच्छा को हाईलाइट करता है डार्सी की कहानी दिखाती है कि कैसे दुख और बदला इंसान को खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर सकते हैं यह फिल्म यह भी बताती है कि कैसे सुपर नेचुरल एलिमेंट्स और इंसानी इमोशंस मिलकर एक मजबूर करती है कि हकीकत और धोखे के बीच की सीमा कहां है उम्मीद करते हैं हमारा यह वीडियो आपको पसंद आया होगा