कई साल पहले की बात है एक स्कूल टीचर थी जिनका नाम मिसेस थॉमसन था स्कूल के पहले दिन वह अपने पांचवी क्लास के बच्चों के सामने खड़ी थी उन्होंने एक झूठ बोला जैसे कि ज्यादातर टीचर्स करते हैं उन्होंने बच्चों को देखा और कहा कि वह सबसे बराबर प्यार करती हैं लेकिन यह नामुमकिन था क्योंकि आगे वाली लाइन में एक छोटा लड़का बैठा था उसका नाम टेडी स्टड था मिसेस थॉमसन ने पिछले साल टेडी को देखा था और नोटिस किया था कि वह दूसरे बच्चों के साथ अच्छी तरह से नहीं खेलता उसके कपड़े भी गंदे रहते
हैं टेडी काफी अनप्लेज्ड सा लाल क्रॉस लगाने और एक बड़ा फेल लिखने में मजा आने लगा था स्कूल में मिसेस थॉमसन को हर स्टूडेंट का पिछला रिकॉर्ड देखना पड़ता था लेकिन उन्होंने टेडी की फाइल सबसे लास्ट में रखी जब उन्होंने फाइनली टेडी की फाइल खोली तो वह शौक हो गई टेडी की पहली क्लास की टीचर ने लिखा था टेडी एक ब्राइट बच्चा है हमेशा हसने को तैयार रहता है अपना काम सफाई से करता है और हमेशा अच्छे मैनर्स दिखाता है उसके साथ रहना खुशी की बात होती है दूसरी क्लास की टीचर ने लिखा था टेडी
एक एक्सीलेंट स्टूडेंट है वह सबको पसंद है लेकिन वह परेशान है क्योंकि उसकी मां बीमारी से गुजर रही है और उसके घर का माहौल जरा मुश्किल भरा है तीसरी क्लास की टीचर ने लिखा था उसकी मां की डेथ ने उस पर बुरा असर डाला है व अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है लेकिन उसके पिता उसमें ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेते अगर कुछ किया नहीं गया तो उसके घर का माहौल उस पर बहुत बुरा असर डालेगा चौथी क्लास की टीचर ने लिखा टेडी अब बिल्कुल अलग रहता है और स्कूल में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखाता उसके ज्यादा
दोस्त भी नहीं है और कभी-कभी तो वह क्लास में सो जाता है यह सब देखकर मिसेस थॉमसन को अपने आप पर शर्म आने लगी उन्हें और बुरा तब महसूस हुआ जब उनके स्टूडेंट्स ने उन्हें क्रिसमस गिफ्ट दिए जो सुंदर रिबंस और कलरफुल पेपर्स में पैक थे लेकिन टेडी का गिफ्ट एक ब्राउन पेपर में था जो ग्रोसरी स्टोर से लिया गया था मिसेस थॉमसन ने सबके बीच टेडी का गिफ्ट खोला अंदर एक पुरानी राइन स्टोन ब्रेसलेट थी जिसमें कुछ स्टोंस मिसिंग थे और एक परफ्यूम की बोटल थी जो थोड़ी सी भरी थी बच्चे हंसने लगे लेकिन
मिसेस थॉमसन ने जल्दी से बोला ब्रेसलेट कितना सुंदर है और परफ्यूम अपने हाथ पर लगा लिया टेडी उस दिन स्कूल के बाद रुका और बस इतना बोला मिसेस थॉमसन आज आप बिल्कुल मेरी मां की तरह महक रही थी जब बच्चे चले गए तो मिसेस थॉमसन एक घंटे तक रोती रही उस दिन के बाद उन्होंने पढ़ाने से ज्यादा बच्चों को सिखाने पर फोकस किया मिसेस थॉमसन ने टेडी पर खास ध्यान दिया जितना वह उसे इनकरेज करती उतनी ही जल्दी टेडी रिस्पॉन्ड करता साल के एंड तक टेडी क्लास का सबसे इंटेलिजेंट स्टूडेंट बन गया था एक साल
बाद मिसेस थॉमसन को उनके दरवाजे के नीचे से टेडी का एक नोट मिला जिसमें लिखा था कि वो उसकी जिंदगी की अब तक की बेस्ट टीचर है 6 साल गुजर गए और उन्हें फिर एक लेटर आया जिसमें टेडी ने लिखा था कि उसने हाई स्कूल टॉप थ्री में कंप्लीट किया और मिसेस थॉमसन अब भी उसकी फेवरेट टीचर है फिर 4 साल के बाद एक और लेटर आया टेडी कॉलेज ग्रेजुएट होने वाला था वह कह रहा था कि आप अब भी मेरी बेस्ट टीचर हो चा साल और गुजर गए और एक और लेटर आया इस बार
टेडी ने बताया कि उसने कॉलेज के बाद और आगे की पढ़ाई की और अब वह एक डॉक्टर बन गया था लेटर के एंड में लिखा था थियोडोर एफ स्टड एमडी फिर एक और लेटर आया जिसमें टेडी ने बताया कि वह शादी करने वाला है और उसने मिसेस थॉमसन से पूछा कि क्या वह उसकी शादी में उसकी मां की जगह पर बैठें मिसेस थॉमसन मान गई और उस दिन उन्होंने वही ब्रेसलेट पहना जिसमें कुछ राइन स्टोस मिसिंग थे और वही परफ्यूम लगाया जो टेडी को उसकी मां की याद दिलाता था टेडी ने मिसेस थॉमसन को गले
लगाया और उनके कान में बोला थैंक यू मिसेस थॉमसन आपने मुझे स्पेशल फील करवाया और मुझे बताया कि मैं भी जिंदगी में कुछ कर सकता हूं मिसेस थॉमसन की आंखों में आंसू आ गए उन्होंने टेडी से कहा नहीं टेडी तुम बिल्कुल गलत समझ रहे हो तुमने मुझे सिखाया है कि मैं कुछ अच्छा कर सकती हूं तुमसे मिलने से पहले मुझे पता ही नहीं था कि बच्चों को पढ़ाते कैसे [संगीत]