[संगीत] यह डार्क साइकोलॉजी का आठवां वीडियो है और आज मैं कवर करने वाला हूं आइसोलेशन के बारे में जो कि डार्क साइकोलॉजी से जुड़ी हुई एक मैनिपुलेशन टेक्निक है हम सबके पास एक सोशल सपोर्ट सिस्टम जरूर होता है जिसमें हमारे फैमिली मेंबर्स हमारे दोस्त और हमारा भला चाहने वाले लोग शामिल होते हैं यह लोग बुरे समय में हमारी मदद करते हैं रास्ता दिखाते हैं और जब भी हमें कोई सुझाव या सलाह चाहिए होती है तो सबसे पहले हम इन्हीं से सुझाव और सलाह भी लेते हैं तो जो मैनिपुलेटर्स होते हैं ना वह अच्छे से जानते
हैं कि अगर किसी को अपने कंट्रोल में करना है किसी को अपनी उंगलियों के इशारों पर नचाना है तो सबसे पहले उस इंसान को उसके सपोर्ट सिस्टम से दूर करना होगा तो मैनिपुलेटर्स अपने टारगेट को हर उस इंसान से दूर करने का प्रयास करते हैं जिससे वह अपनी बातें शेयर करता है या फिर शेयर करती है जिससे कि मैनिपुलेटर जब अपने गट को यूज करना शुरू करें तो उसके पास कोई ना हो जिससे कि वह मदद मांग सके तो यहां पर मैनिपुलेटर्स मुख्यत दो काम करते हैं पहला अपने टारगेट को अपनों से दूर कर देते
हैं अपनों से पूरे तरीके से काट देते हैं और दूसरा मैनिपुलेटर्स अपने टारगेट को खुद पर पूरे तरीके से डिपेंडेंट भी बना देते हैं एक बात ध्यान देने वाली है कि बिना आइसोलेशन के जो मैनिपुलेशन होता है वह काफी मुश्किल होता है क्योंकि मान लो मेरे जीवन में पांच ऐसे लोग हैं जिनसे मैं अपनी सारी बातें शेयर करता हूं यानी कि वह मेरे सपोर्ट सिस्टम है तो जो मैनिपुलेटर होगा ना वह मुझे एक सीमा से अधिक मैनिपुलेट नहीं कर सकता क्योंकि मेरे पास पांच लोगों का सपोर्ट सिस्टम है जैसे ही मैं अपनी प्रॉब्लम्स को इन
पांच लोगों को शेयर करूंगा मुझे पांच अलग-अलग दृष्टिकोण मिल सकते हैं और साथ ही मान लो मैनिपुलेटर किसी दिन मेरे से बदतमीजी करता है और जैसे ही वह बदतमीजी करता है मैं इन पांच लोगों को बता देता हूं तो क्या होगा यह पांच लोग मेरे सपोर्ट में खड़े हो जाएंगे तो अगर कोई इंसान मुझे मैनिपुलेट करना चाहेगा ना तो सबसे पहले वह क्या करेगा इन पांच लोगों से मेरी बुराई कराके उनसे मुझे दूर कर देगा और साथ में वो मैनिपुलेटर मुझे यह भी एहसास दिलाने का प्रयास करेगा कि वह मेरे साथ हमेशा खड़ा रहेगा वह
मेरा भला चाहता है और वही मेरा सच्चा साथी भी है तो अगर कोई मैनिपुलेटर मुझे इन पांच लोगों से दूर कर देता है यानी कि मुझे मेरे सपोर्ट सिस्टम से काट देता है ना तो मेरे पास अपनी प्रॉब्लम्स को शेयर करने के लिए सिर्फ एक इंसान बचेगा और वह कौन होगा वही मैनिपुलेटर तो यहां पर बड़ी गड़बड़ हो गई क्योंकि अगर मुझे दुनिया से कोई समस्या होगी ना तो मैं किससे शेयर कर सकता हूं उस मैनिपुलेटर से लेकिन अगर वो मैनिपुलेटर ही मेरे जीवन में समस्याएं खड़ी करने लगेगा ना तो मेरे पास कोई भी नहीं
होगा तो एक बात ध्यान रखना जब भी कोई इंसान आपको अपने सपोर्ट सिस्टम से दूर करने लगे आपकी कान भरकर तो सतर्क हो जाइएगा आपके जीवन में शायद समस्याएं आने वाली हैं वीडियो में आगे बढूं उससे पहले आपके लिए एक काम की जानकारी कि अब आप अपनी प्रॉब्लम्स को मेरे से शेयर कर सकते हैं और मेरी सलाह भी पा सकते हैं स्क्रीन पर जो नंबर आ रहा है उस नंबर पर सुबह 9:00 से 10 और दोपहर 1 से 2 के बीच में कॉल करके अपना टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं और अगर आपने अभी तक
हमें फॉलो ना किया हो तो फिर फॉलो कर लीजिए तो चलिए अब मैं आपको एक उदाहरण से चीजों को डिटेल में समझा देता हूं और हां जब भी मैं आपको उदाहरण दिया करूं ना तो आप नाराज मत हुआ करो कि यह क्या बात हुई लड़कियां भी तो ऐसा करती हैं या फिर लड़के भी तो ऐसा करते हैं भाई मैं उदाहरण दे रहा और कोई एक ही उदाहरण दूंगा ना तो कभी मैं मेल को विलन बना देता हूं तो कभी फीमेल को बाकी आपके पास दिमाग तो है ही तो प्लीज दिमाग का यूज चीजों को समझने
के लिए किया कीजिए ना कि मेरे पर गुस्सा निकालने के लिए मान लो आप एक लड़की हैं और आपके जीवन में एक लड़का आता है जैसे ही आपने उस लड़के को देखा उससे थोड़ी बहुत बातें की आपको क्या लगने लगा कि यही तो है आपके सपनों का राजकुमार बस सपने में सफेद घोड़े में आया था जबकि अभी पैदल ही आया है फिर क्या था उस सपनों के राजकुमार के साथ आप तरह-तरह के सपने देखने लगी लेकिन जो सपनों का राजकुमार था ना वह एक मैनिपुलेटर था सच्चाई यह है कि वह मैनिपुलेटर था इसी वजह से
वह आपको इतना ज्यादा पसंद आया क्योंकि उसने ठीक उसी तरीके से बिहेव किया जैसा कि आपको पसंद था तो अब वह जो मैनिपुलेटर है यानी कि आपके सपनों का राजकुमार है वह आपका सेक्सुअली या फिर किसी और तरीके से मिसयूज करना चाहता है तो वह सबसे पहले यह देखेगा कि आपके आसपास कौन-कौन से लोग हैं और उनके और आपके बीच में संबंध कैसे हैं अब मान लो उसे यह पता चला कि आपका आपकी सिस्टर के साथ काफी स्ट्रांग रिलेशन है लेकिन उसे बाद में यह भी पता चलता है कि एक मुद्दे पर आपका आपकी सिस्टर
के साथ मतभेद भी है तो वो पता है क्या करेगा आपकी सिस्टर जो आपकी सपोर्ट सिस्टम है उससे आपको दूर करने के लिए उस मुद्दे को भड़काने की कोशिश करेगा जिस मुद्दे पर आपका आपकी सिस्टर के साथ मतभेद है फिर आप क्या करें अपनी सिस्टर से दूरी बना लेंगी उससे बातों को छुपाने लगेंगी जबकि इस इंसान के और पास जाएंगी क्योंकि ये इंसान लगातार आपको सपोर्ट कर रहा है या फिर सपोर्ट करने की एक्टिंग कर रहा अब मान लो जब वह आपके बारे में जान रहा था तो उसको यह पता चला कि एक और इंसान
है जिसके साथ आपका काफी स्ट्रांग रिलेशन है और आप उससे सारी बातें शेयर करती हैं लेकिन उससे आपका कोई भी मतभेद नहीं है तो फिर यह क्या करेगा वहां थोड़ा समय लेगा लेकिन उस इंसान से भी आपको दूर कर देगा झूठ का प्रयोग करके अविश्वास को बढ़ावा देकर या फिर इमोशनल ब्लैकमेल करके अब आपके पास जब कोई नहीं बचेगा ना तो यह मैनिपुलेटर आपके साथ खेल करना शुरू करेगा और जब खेल शुरू हो चुका होगा तब आपके पास कोई नहीं होगा जिससे आप मदद मांग सक तो जब भी कोई आपको अपनों से दूर करने की
कोशिश करे ना तो इमोशंस को साइड में रखना और दिमाग के दूसरे हिस्से का प्रयोग करके यह जानने की कोशिश करना कि कहीं वो आपको आइसोलेट तो नहीं कर रहा कई मैनिपुलेशन टेक्निक्स के लिए आइसोलेशन बहुत ही जरूरी होता है जैसे कि बिना आइसोलेशन के गैस लाइटिंग लगभग असंभव है आइसोलेशन काफी अलग-अलग तरीके से काम करता है जैसे कि जो मैकिया वेलियन माइंडसेट के नेता होते हैं ना वह क्या करते हैं धार्मिक समूह और अलग-अलग सामाजिक समूहों के बीच में नफरत फैलाकर उन दोनों समूहों को एक दूसरे से आइसोलेट करके वोट पाने का प्रयास करते
हैं धार्मिक कट्टर समूहों के नेता कभी नहीं चाहेंगे कि आप दूसरे धर्म के बारे में जाने दूसरे धर्म के लोगों से मिले और उनकी किताबें बढ़े वो आपको दूसरे धर्म की हर एक जानकारी से आपको दूर करने की कोशिश करेंगे या फिर उतनी ही जानकारी आप तक पहुंचने देंगे जितनी उनके एजेंडे में फिट बैठती है तो यहां भी जो धार्मिक समूहों के नेता है ना वह आपको आइसोलेट कर रहे हैं दूसरे समूह के लोगों से और सही जानकारी से किस लिए अपने फायदे के लिए वर्क प्लेस में कैसे एलेशन होता है वह भी समझ लो
हो सकता है कि आपको वह जानकारी आप तक पहुंचने ही ना दी जाए जो आपके प्रमोशन के लिए जरूरी हो इसे अंग्रेजी में बोलते हैं विद होल्डिंग इंफॉर्मेशन इसको भी मैं एक उदाहरण से समझा देता हूं मान लो आपके मैनेजर ने आपसे एक पर्सनल काम करने को कहा जैसे कि उसके बच्चे को स्कूल से घर छोड़ दे लेकिन आपने मना कर दिया अब मैनेजर क्या कर सकता है समझो आप कंपनी की तरफ से विदेश जाने के सपने देख रहे थे और आप एक एलिजिबल कैंडिडेट भी थे लेकिन जो आपका मैनेजर था ना वो आप पर
खुन्नस खाए बैठा था तो उसने क्या किया कि वोह इंफॉर्मेशन आप तक पहुंचने ही नहीं दी और आपने अपॉर्चुनिटी को मिस कर दिया तो अब आप मैनेजर की किसी भी रिक्वेस्ट को डिनायर से बचेंगे भले ही आपके मैनेजर ने ने आपसे कितनी ही वाहियात रिक्वेस्ट की हो एक मैनिपुलेटिव पर्सन आपको पनिश करने के लिए भी आइसोलेट कर सकता है मान लो उस मैनिपुलेटिव इंसान ने आपसे किसी दिन कोई रिक्वेस्ट की लेकिन आपने मना कर दिया अब वह क्या कर सकता है वह मैनिपुलेटिव इंसान हो सकता है एक दिन एक पार्टी रखे और वह सबको बुलाए
लेकिन आपको ना बुलाए और अगले दिन जब आप उससे पूछे कि उसने तुम्हें क्यों नहीं बुलाया था तो हो सकता है वह जवाब देगा कि यार बिल्कुल भी याद नहीं रहा लेकिन आपको एहसास हो जाएगा कि आपने उस दिन उसकी बात काटी थी इस वजह से उसने आपको पार्टी में नहीं बुलाया तो अगली बार उसकी बात काटने से पहले या फिर उसकी रिक्वेस्ट को नाई करने से पहले कई बार सोचेंगे क्योंकि आपको उसकी सजा मिल चुकी है तो यहां मैंने आपको क्या बताया आइसोलेशन का बेसिक्स तो एक बात याद रखना जब कोई इंसान आपको आइसोलेट
करने की कोशिश करे तो इमोशनल कमजोरी या इमोशनल डिपेंडेंसी के चलते या फिर किसी और रीजन से खुद को पूरे तरीके से आइसोलेट मत कर लेना लेकिन अगर आपको यह लगता है कि आपसे गलती हो चुकी है और आप बिल्कुल अकेले पड़ चुके हैं तो आप मुझे कॉल कर सकते हैं और हां बताइएगा कि कैसा लगा हमारा वीडियो और अगर अभी तक हमें फॉलो ना किया हो तो फिर फॉलो कर लीजिए [संगीत]