दोस्तों क्या आपने कभी गौर किया है? असली अमीर लोग अपने पैसे का दिखावा नहीं करते। वो महंगी गाड़ियों की फोटो नहीं डालते। हर दिन नया फोन नहीं दिखाते। लेकिन फिर भी कुछ सालों में करोड़पति बन जाते हैं। और दूसरी तरफ कुछ लोग हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी अमीरी दिखाते हैं। लेकिन उनकी जेब खाली और दिमाग परेशान रहता है। तो सवाल यह है वारेन बफेट जैसे अमीर लोग अपना पैसा छुपा कर क्यों रखते हैं? आज की इस वीडियो में हम समझेंगे वो सोच जो आपको भी अमीर बना सकती है। पार्ट एक वारेन बफेट की सोच।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक वारेन बफेट लेकिन उनकी लाइफस्ट काफी सिंपल है। आज भी वह उसी घर में रहते हैं जो उन्होंने कई साल पहले खरीदा था। ना कोई दिखावा, ना कोई बेवजह की लग्जरी ना। हर दिन नई महंगी चीजें खरीदने की आदत। उनकी जिंदगी हमें यह सिखाती है कि असली अमीरी शोर नहीं करती। वह खामोशी से बढ़ती है। आज की दुनिया में जहां लोग अपनी लाइफस्ट दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया पोस्ट करते हैं। वहीं वारेन बफेट एक बिल्कुल अलग सोच के साथ जीते हैं। उनके लिए महंगे
कपड़े, महंगी कारें और बड़ी-बड़ी पार्टियां सक्सेस का मापदंड नहीं है। उनका मानना है कि पैसा दिखाने के लिए नहीं समझदारी से इस्तेमाल करने के लिए होता है। वह कहते हैं अगर आप बेवजह चीजें खरीदते रहेंगे तो एक दिन जरूरी चीजें बेचनी पड़ेंगी। इस एक लाइन में पैसे की पूरी समझ छिपी हुई है क्योंकि ज्यादातर लोग पैसा कमाने के बाद सबसे पहले उसे खर्च करना शुरू कर देते हैं। नई गाड़ी, नया फोन, महंगे कपड़े और दूसरों को दिखाने के लिए लग्जरी लाइफस्ट। लेकिन वारेन बफेट इससे बिल्कुल उल्टा सोचते हैं। उनका मानना है कि अगर आप सच
में अमीर बनना चाहते हो तो सबसे पहले अपने पैसे को बचाना और उसे बढ़ाना सीखो क्योंकि पैसा तभी ताकत बनता है जब वह आपके लिए काम करना शुरू करता है। वारेन बफेट ने बहुत छोटी उम्र से ही पैसे की कीमत समझ ली थी जब दूसरे बच्चे अपने पैसे खिलौनों पर खर्च कर रहे थे। तब बफेट सोच रहे थे कि पैसे को कैसे बढ़ाया जाए। उन्होंने बहुत जल्दी समझ लिया था कि अमीर बनने का रास्ता दिखावे से नहीं बल्कि धैर्य और समझ से गुजरता है। यही वजह है कि अरबों डॉलर की संपत्ति होने के बावजूद उनकी
जिंदगी आज भी बेहद साधारण दिखती है। वे आज भी सिंपल खाना खाते हैं। सिंपल कपड़े पहनते हैं और एक शांत जीवन जीते हैं। क्योंकि उनके लिए असली खुशी दूसरों को इंप्रेस करने में नहीं बल्कि अपनी जिंदगी को स्थिर और सुरक्षित बनाने में है। उनकी सोच साफ है। अगर आप हर समय दूसरों को दिखाने में लगे रहोगे कि आपके पास क्या है तो धीरेधीरे आप अपने असली लक्ष्य से दूर हो जाओगे। लेकिन अगर आप चुपचाप काम करते रहोगे, सीखते रहोगे और सही जगह निवेश करते रहोगे तो समय के साथ आपकी मेहनत आपके लिए दौलत बन जाएगी।
यही सोच उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है। उनके लिए पैसा दिखावे का जरिया नहीं था। आजादी का जरिया था। पार्ट टू दिखावा वर्सेस असली अमीरी। आज की दुनिया में लोग अमीर बनने से ज्यादा अमीर दिखने में लगे हैं। नई बाइक, नया फोन, महंगे ब्रांड, महंगी घड़ी और सोशल मीडिया पर कैप्शन, लिविंग माय बेस्ट लाइफ। लेकिन अगर इस चमक के पीछे की सच्चाई देखी जाए तो अक्सर कहानी कुछ और ही होती है। कई लोग अपनी आधी सैलरी सिर्फ इसलिए खर्च कर देते हैं ताकि लोग उन्हें सफल समझें। महंगे कपड़े दूसरों को प्रभावित करने के लिए
नया फोन दूसरों को दिखाने के लिए महंगी जगहों की फोटो ताकि लोग सोचे कि उनकी जिंदगी बहुत शानदार है। लेकिन सच्चाई यह है जितना बड़ा दिखावा उतना कमजोर बैंक बैलेंस क्योंकि असली अमीरी सोशल मीडिया पर नहीं दिखती वह दिखती है। आपके निवेश में, आपकी बचत में और आपकी सोच में। वारेन बफेट हमेशा कहते हैं डू नॉट सेव व्हाट इज लेफ्ट आफ्टर स्पेंडिंग बट स्पेंड व्हाट इज लेफ्ट आफ्टर सेविंग। यानी खर्च करने के बाद जो बचता है उसे सेव मत करो बल्कि सेव करने के बाद जो बचे उसे खर्च करो। लेकिन ज्यादातर लोग इस नियम का
बिल्कुल उल्टा करते हैं। पहले खर्च करते हैं। फिर सोचते हैं कि बचत कैसे करें और धीरे-धीरे यह आदत उन्हें कर्ज और तनाव की तरफ ले जाती है। आज सोशल मीडिया ने इस दिखावे को और भी बढ़ा दिया है। हर कोई चाहता है कि लोग उसे सफल समझें। लेकिन असली सफल लोग अपनी सफलता का शोर नहीं करते। वे चुपचाप काम करते हैं। वे चुपचाप सीखते हैं और सबसे जरूरी वे चुपचाप निवेश करते हैं। वारेन बफेट की एक और मशहूर लाइन है। प्राइस इज व्हाट यू पे वैल्यू इज व्हाट यू गेट। यानी जो कीमत आप देते हैं,
वह अलग चीज है। लेकिन जो असली मूल्य मिलता है, वह अलग चीज है। कई लोग सिर्फ कीमत देखते हैं। वे महंगी चीज खरीद कर खुश हो जाते हैं। लेकिन समझदार लोग हमेशा वैल्यू देखते हैं। वे सोचते हैं, क्या यह चीज मेरे भविष्य को बेहतर बनाएगी? क्या यह चीज मुझे आगे बढ़ने में मदद करेगी? या यह सिर्फ कुछ मिनटों का दिखावा है। इसी सोच ने वारेन बफेट को दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक बनाया। जब बाकी लोग महंगी चीजों में पैसा खर्च कर रहे थे, तब बफेट कंपनियों में निवेश कर रहे थे। जब बाकी
लोग दिखावे में पैसा उड़ा रहे थे, तब बफेट अपने पैसे को बढ़ा रहे थे। वह हमेशा कहते हैं द स्टॉक मार्केट इज अ डिवाइस फॉर ट्रांसफरिंग मनी फ्रॉम द इंपेशेंट टू द पेशेंट। यानी स्टॉक मार्केट अधीर लोगों से पैसा लेकर धैर्य रखने वालों को दे देता है। यही वजह है कि सफल लोग जल्दी अमीर बनने की कोशिश नहीं करते। वे समझते हैं कि असली दौलत समय के साथ बनती है। धीरे-धीरे छोटे-छोटे सही फैसलों से और यही सबसे बड़ा फर्क है। दिखावे और असली अमीरी में दिखावा कुछ मिनटों की खुशी देता है। लेकिन निवेश जिंदगी भर
की आजादी देता है। दिखावा लोगों को प्रभावित करता है। लेकिन असली अमीरी आपकी जिंदगी बदल देती है। वारेन बफेट की एक और लाइन है। समवन इज सिंग इन द शेड टुडे। बिकॉज़ समवन प्लांटेड अ ट्री अ लॉन्ग टाइम एगो। यानी आज जो लोग आराम से बैठे हैं, उन्होंने कभी पहले एक पेड़ लगाया था। ठीक वैसे ही जो लोग आज आर्थिक रूप से सुरक्षित हैं, उन्होंने कभी सही फैसले लिए थे। उन्होंने दिखावे को नहीं भविष्य को चुना था। और यही कारण है कि जब बाकी लोग सिर्फ अमीर दिखने में लगे थे तब बफेट चुपचाप निवेश कर
रहे थे। पार्ट तीन पैसा छुपाना क्यों जरूरी है? अब सवाल आता है क्या पैसा छुपाने का मतलब है उसे तिजोरी में बंद रखना। क्या इसका मतलब है कि आप अपनी मेहनत से कमाया हुआ पैसा किसी को दिखाओ ही मत? नहीं। पैसा छुपाने का असली मतलब यह नहीं है कि आप डर कर जीने लगो। इसका असली मतलब है अपनी फाइनेंशियल लाइफ हर किसी के सामने खोलकर मत रखो। अपने इनकम सोर्स, अपने फाइनेंशियल प्लान, अपने निवेश और अपनी असली कमाई हर किसी को मत बताओ। क्योंकि दुनिया में हर इंसान आपकी सफलता देखकर खुश नहीं होता। कुछ लोग
आपकी मेहनत को समझेंगे। लेकिन कई लोग बस जज करेंगे। कुछ लोग आपकी सफलता को देखकर प्रेरित होंगे। लेकिन कई लोग आपकी सफलता को देखकर जलने लगेंगे। यही वजह है कि समझदार लोग अपनी असली ताकत दुनिया को नहीं दिखाते। वे चुपचाप काम करते हैं। वे चुपचाप सीखते हैं और वे चुपचाप अपनी जिंदगी को बेहतर बनाते हैं। वारेन बफेट अक्सर कहते हैं द मोर यू लर्न द मोर यू अर्न। यानी जितना ज्यादा आप सीखते हैं, उतना ज्यादा आप कमाते हैं। लेकिन सीखने और कमाने की इस प्रक्रिया में एक और चीज बहुत जरूरी होती है खामोशी। क्योंकि जब
आप हर किसी को अपनी प्लानिंग बताने लगते हैं तो लोग आपको समझने से पहले आपको जज करना शुरू कर देते हैं। कोई कहेगा यह काम नहीं चलेगा। कोई कहेगा इसमें रिस्क है। कोई कहेगा तुमसे नहीं होगा। और धीरे धीरे दूसरों की नकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास को कमजोर करने लगती है। इसलिए समझदार लोग पहले काम करते हैं। फिर रिजल्ट दिखाते हैं। वे पहले अपनी जिंदगी बदलते हैं। फिर दुनिया को बताते हैं। वारेन बफेट की एक और मशहूर लाइन है। रिस्क कम्स फ्रॉम नॉट नोइंग व्हाट यू आर डूइंग। यानी सबसे बड़ा जोखिम पैसे में नहीं होता। सबसे
बड़ा जोखिम अज्ञानता में होता है। और इसलिए समझदार लोग हर किसी से सलाह लेने के बजाय खुद सीखते हैं। खुद समझते हैं और खुद फैसले लेते हैं। पैसा छुपाने का एक और कारण है सुरक्षा। जब लोग यह नहीं जानते कि आपके पास कितना पैसा है तो वह आपके बारे में ज्यादा उम्मीदें भी नहीं रखते। लेकिन जैसे ही लोगों को पता चलता है कि आपके पास पैसा है, कई चीजें बदलने लगती हैं। लोग आपसे उधार मांगने लगते हैं। लोग आपसे उम्मीदें रखने लगते हैं और कई बार लोग आपके बारे में गलत धारणाएं बनाने लगते हैं। इसलिए
समझदार लोग अपनी जिंदगी को शांत रखते हैं। वे जानते हैं साइलेंस भी एक ताकत है। जब आप ज्यादा बोलते हैं तो आप अपनी बहुत सारी बातें दुनिया को बता देते हैं। अब सलूशन है। लेकिन जब आप खामोश रहते हैं तो लोग आपको समझ नहीं पाते और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है। वारेन बफेट का पूरा जीवन इस सोच का उदाहरण है। अरबों डॉलर की संपत्ति होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी अमीरी का शोर नहीं किया। उन्होंने कभी लोगों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने सिर्फ एक चीज पर ध्यान दिया सही फैसले
लेना क्योंकि वे जानते थे कि असली अमीरी दिखाने से नहीं बढ़ती वह बढ़ती है समझ से धैर्य से और सही निवेश से इसलिए हमेशा याद रखो अपनी सक्सेस को महसूस करो उसका आनंद लो लेकिन उसे हर किसी को दिखाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सक्सेस को महसूस करो लेकिन शो मत करो और जब आप अपनी मेहनत को शांत तरीके से बढ़ा बढ़ाते हो तो धीरे-धीरे आपकी जिंदगी भी शांत तरीके से बदलने लगती है क्योंकि आखिर में साइलेंस आपकी सिक्योरिटी है। पार्ट चार रियल वर्ल्ड उदाहरण अगर आप ध्यान से देखें तो दुनिया के बड़े बिजनेसमैन जैसे
वारेन बफेट, रतन टाटा, जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी इन सभी लोगों के पास इतनी दौलत है। जिसकी कल्पना भी ज्यादातर लोग नहीं कर सकते। अरबों डॉलर की कंपनियां, हजारों कर्मचारियों की टीमें और पूरी दुनिया में उनका प्रभाव। लेकिन अगर आप इनकी जिंदगी को करीब से देखें तो आपको एक चीज जरूर नजर आएगी। इन लोगों का फोकस दिखावे पर नहीं होता। इनका फोकस होता है वैल्यू क्रिएशन यानी दुनिया के लिए कुछ ऐसा बनाना जो लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाए। वारेन बफेट ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय निवेश को समझने में लगाया। उन्होंने लोगों को प्रभावित करने
के लिए महंगी चीजें नहीं खरीदी। उन्होंने अपना समय सीखने में लगाया। वे आज भी हर दिन घंटों तक पढ़ते हैं क्योंकि उनका मानना है द मोर यू लर्न द मोर यू अर्न। यानी जितना ज्यादा आप सीखते हैं उतना ज्यादा आप कमाते हैं। दूसरी तरफ रतन टाटा का जीवन भी सादगी का एक शानदार उदाहरण है। इतनी बड़ी इंडस्ट्रियल एंपायर होने के बावजूद उन्होंने हमेशा सादगी और विनम्रता को चुना। वे सिर्फ पैसा कमाने के बारे में नहीं सोचते थे। वे सोचते थे कि भारत के लिए क्या बेहतर बनाया जा सकता है। उनकी कंपनियों ने लाखों लोगों को
रोजगार दिया और यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं बल्कि एक प्रेरणा मानते हैं। इसी तरह जेफ पेजोस ने भी अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा एक विचार पर काम करने में लगाया। एक ऐसा विचार जिसने पूरी दुनिया की खरीदारी की आदत बदल दी। जब उन्होंने Amazon शुरू किया था तब बहुत लोगों को लगा कि यह आईडिया सफल नहीं होगा। लेकिन उन्होंने दूसरों की राय से ज्यादा अपने विज़न पर भरोसा किया। उन्होंने दिखावे पर नहीं सिस्टम बनाने पर ध्यान दिया। आज Amazon दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। और फिर आते
हैं मुकेश अंबानी उनकी कंपनी Reliance Industries ने भारत के कई सेक्टर बदल दिए। टेलीकॉम से लेकर रिटेल तक और एनर्जी से लेकर डिजिटल सर्विज तक। जब उन्होंने Jio ल्च किया तो पूरे भारत में इंटरनेट की दुनिया बदल गई। आज करोड़ों लोग सस्ते इंटरनेट का फायदा उठा रहे हैं। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि उनका फोकस दिखावे पर नहीं था। उनका फोकस था लोगों के लिए वैल्यू बनाना। यही चीज सभी सफल लोगों में कॉमन होती है। वे अपनी ऊर्जा दिखावे में खर्च नहीं करते। वे अपनी ऊर्जा कुछ बड़ा बनाने में लगाते हैं। वे यह नहीं सोचते कि
लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। वे यह सोचते हैं कि वे दुनिया के लिए क्या बेहतर बना सकते हैं और यही कारण है कि लोग उन्हें सिर्फ अमीर नहीं रिस्पेक्ट करते हैं क्योंकि पैसा किसी को अमीर बना सकता है। लेकिन वैल्यू क्रिएशन किसी को महान बनाता है। पार्ट पांच अगर सच में अमीर बनना है। अगर आप सच में अपनी फाइनेंशियल लाइफ बदलना चाहते हो तो सबसे पहले एक बात अपने दिमाग में साफ कर लो। अमीर बनने का रास्ता जल्दी अमीर दिखने से नहीं बल्कि सही सोच से शुरू होता है। बहुत लोग पैसा कमाने के बाद
सबसे पहले दूसरों को दिखाने की कोशिश करते हैं। नई गाड़ी, महंगे कपड़े, महंगी घड़ी और सोशल मीडिया पर हर दिन नई तस्वीर। लेकिन सच यह है कि यह सब चीजें किसी को अमीर नहीं बनाती। यह सिर्फ कुछ समय के लिए लोगों को प्रभावित करती हैं। लेकिन अगर आप सच में अपनी जिंदगी बदलना चाहते हो तो आपको एक अलग रास्ता चुनना होगा और उस रास्ते की शुरुआत तीन बहुत महत्वपूर्ण बातों से होती है। दिखावे से दूर रहो। दिखावा कभी भी लंबे समय की सफलता नहीं देता। दिखावा बस कुछ समय की चमक देता है। लेकिन जब आप
दिखावे से दूर रहते हो तो आपके पास दो चीजें बचती हैं। समय और पैसा और यही दो चीजें आपकी जिंदगी बदल सकती हैं। वर्न बाफेट कहते हैं इफ यू बाय थिंग्स यू डू नॉट नीड। सून यू विल हैव टू सेल थिंग्स यू नीड। यानी अगर आप ऐसी चीजें खरीदते हो जिनकी आपको जरूरत नहीं है तो एक दिन आपको वह चीजें बेचनी पड़ेंगी जो वास्तव में जरूरी है। इसलिए समझदार लोग दिखावे के पीछे नहीं भागते। वे जानते हैं कि असली अमीरी शांत तरीके से बनती है। पैसे को स्टेटस नहीं टूल बनाओ। बहुत लोग पैसे को स्टेटस
सिंबल समझते हैं। उनके लिए पैसा मतलब महंगी कार, महंगे कपड़े, महंगे ब्रांड। लेकिन समझदार लोग पैसे को एक टूल मानते हैं। एक ऐसा टूल जो उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकता है जो उन्हें आजादी दे सकता है। जो उन्हें वह जिंदगी जीने का मौका दे सकता है जिसका उन्होंने सपना देखा है। वारेन बाफेट की एक मशहूर लाइन है। डू नॉट सी व्हाट इज लेफ्ट आफ्टर स्पेंडिंग। बट स्पेंड व्हाट इज लेफ्ट आफ्टर सेविंग। यानी खर्च करने के बाद जो बचे उसे बचाने के बजाय पहले बचाओ फिर जो बचे उसे खर्च करो। यह सोच पैसे को आपका
नौकर बना देती है। और जब पैसा आपके लिए काम करने लगता है तभी असली फाइनेंशियल फ्रीडम शुरू होती है। ज्यादा सीखो और निवेश करो। अगर कोई एक चीज है जो सबसे ज्यादा फर्क लाती है तो वह है सीखना क्योंकि पैसा हमेशा उसी के पास जाता है जिसके पास समझ होती है। वारेन बफेट कहते हैं द मोर यू लर्न द मोर यू अर्न यानी जितना ज्यादा सीखोगे उतना ज्यादा कमाओगे। वारेन बफेट आज भी हर दिन कई घंटे पढ़ने में बिताते हैं। वे आज भी नई चीजें सीखते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि ज्ञान सबसे बड़ा निवेश
है। जब आप निवेश करना सीखते हो तो आपका पैसा धीरेधीरे आपके लिए काम करना शुरू कर देता है और यही कंपाउंडिंग की ताकत है। छोटे-छोटे निवेश समय के साथ बहुत बड़े बन जाते हैं और यही वजह है कि जो लोग धैर्य रखते हैं और लगातार सीखते रहते हैं वे अंत में सबसे ज्यादा सफल होते हैं। इसलिए हमेशा याद रखो अमीर बनने के लिए आपको दुनिया को प्रभावित करने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने फैसलों को सही बनाना है। दिखावे से दूर रहो। पैसे को टूल बनाओ और लगातार सीखते रहो क्योंकि अंत में असली अमीरी
शोर से नहीं बनती वह बनती है समझ, धैर्य और सही फैसलों से। हमेशा याद रखो असली अमीर लोग दुनिया को इंप्रेस नहीं करते। वे शोर नहीं मचाते। वे अपनी सफलता का दिखावा नहीं करते। वे बस चुपचाप काम करते हैं और चुपचाप प्रोग्रेस करते हैं। दुनिया में अक्सर सबसे ज्यादा शोर वही लोग करते हैं जिनके पास दिखाने के लिए बहुत कम होता है और जो लोग वाकई में आगे बढ़ रहे होते हैं। वे अक्सर खामोशी से अपनी जिंदगी बना रहे होते हैं। इसलिए लोगों को यह मत दिखाओ कि तुम कितना कमा रहे हो। उन्हें यह मत
बताओ कि तुम्हारे पास कितना पैसा है। बल्कि दुनिया को यह दिखाओ कि तुम क्या बन रहे हो। क्योंकि पैसा आज है कल नहीं भी हो सकता। लेकिन अगर आपकी सोच मजबूत है तो आप हर बार दोबारा खड़े हो सकते हो। याद रखो अमीरी सिर्फ पैसे से नहीं बनती। अमीरी बनती है माइंडसेट से। और जब आपका माइंडसेट बदलता है तो धीरेधीरे आपकी पूरी जिंदगी बदलने लगती है। इसलिए आज से ही फैसला करो। दिखावे के पीछे नहीं भागना है। खुद को बेहतर बनाना है। सीखते रहना है और आगे बढ़ते रहना है। क्योंकि असली जीत वही है जब
आप हर दिन कल से बेहतर बनते हो। अगर आपको यह वीडियो पसंद आई तो वीडियो को लाइक जरूर करें और अगर आप फाइनेंस, मनी माइंडसेट और अमीर लोगों की सोच के बारे में और सीखना चाहते हैं तो हमारे चैनल लेजेंड ऑफ फाइनेंस को सब्सक्राइब जरूर करें और अगर आप जानना चाहते हैं 10 ऐसे पैसे के नियम जो स्कूल कभी नहीं सिखाता। अगर आप चाहते हो कि मैं उस पर भी वीडियो बनाऊं तो नीचे कमेंट में जरूर लिखो मनी रूल्स क्योंकि कभी कभी एक सही नियम पूरी जिंदगी बदल देता है और अगर आपको ऐसी ही फाइनेंस
और सक्सेस से जुड़ी बातें सीखनी है तो हमारे चैनल लेजेंड ऑफ फाइनेंस को सब्सक्राइब जरूर करें। मिलते हैं अगले वीडियो में। धन्यवाद।