केरल देश में एक मेधावी नामक राजा राज्य करते थे शत्रुओं ने उनके देश पर चढ़ाई की युद्ध में महाराज मारे गए पति की मृत्यु के दुख में रानी भी उनके साथ सती हो गई राजा का इकलौता पुत्र चंद्रहास अभी पाछ साल का ही था दाई ने चुपके से उन्हें नगर से निकाला और कुंतलु ले गई वह स्वामी भक्ता दाई मेहनत मजदूरी करके राजकुमार का पालन पोषण करने लगी चंद्रहास बड़े ही सुंदर थे और बहुत सरल तथा विनय थे के सभी स्त्री पुरुष ऐसे भोले सुंदर बालक से स्नेह करते थे कहते हैं जो अनाथ हो जाता
है जिसका कोई नहीं होता उसके स्वयं भगवान होते हैं उन्हीं की कृपा से एक दिन नारद जी घूमते हुए कुंतलु पहुंचे बालक को एक शाल ग्राम की मूर्ति देकर नाम मंत्र बता गए नन्हा बालक देवर्षि की कृपा से हरिभक्त हो गया अब जिस समय वह अपने आप को भूलकर अपने कोमल कंठ से प्रभु गान करते हुए नृत्य करता देखने वाले मुग्ध हो उठते कतलपुर के राजा परम भगवत भक्त एवं संसार के विषय से पूरे विरक्त थे विरक्त यानी भोग विलास से दूर रहने वाला उनका कोई पुत्र नहीं था केवल चंपक मालिनी नाम की एक कन्या
थी महर्षि गालव को राजा ने अपना गुरु बनाया था और गुरु के उपदेश अनुसार वे भगवान के भजन में ही लगे रहते थे राज्य का पूरा प्रबंध मंत्री दृष्ट बुद्धि करता था मंत्री की अलग से भी बहुत बड़ी संपत्ति थी राजा तो भगवत भक्ति में रहते थे तो एक प्रकार से कुंतलु के शासक मंत्री दृष्ट बुद्धि ही थे उनका मदन नाम का योग्य पुत्र था जो उनकी राज कार्य में सहायता करता था मंत्री दृष्ट बुद्धि की विषयात सुंदर कन्या भी थी मंत्री की रुचि केवल राज कार्य और धन एकत्र करने में ही थी किंतु उनका
पुत्र मदन भगवान भक्त था वह साधु संतों की सेवा करता था इसीलिए मंत्री के महल में जहां विलास तथा राग रंग चलता था वहीं कभी-कभी संत भी एकत्र हो जाते थे भगवान की पावन कथा भी होती थी इन कार्यों में रुचि ना होने पर भी मंत्री दृष्ट बुद्धि अपने पुत्र के कारण कुछ ना बोलते एक दिन मंत्री के महल में ऋषि गण बैठे थे भगवान की कथा हो रही थी उसी समय सड़क पर भवन के सामने से भगवन नाम कीर्तन करते हुए चंद्रहास बालकों की मंडली के साथ निकले बच्चों की अत्यंत मधुर कीर्तन ध्वनि सुनकर
ऋषियों के कहने से मदन ने सबको वहीं बुला लिया चंद्रहास के साथ बालक नाचने गाने लगे मंत्री दृष्ट बुद्धि भी इसी समय वहां आ गए मुनियों ने तेजस्वी बालक चंद्रहास को तन्मय होकर कीर्तन करते देखा तो वे मुग्ध हो गए कीर्तन समाप्त होने पर स्नेह पूर्वक समीप बुलाकर ऋषियों ने उन्हें बैठा लिया और उनके शरीर के लक्षणों को देखने लगे ऋषियों ने चंद्रहास के शारीरिक लक्षण देखकर दृष्ट बुद्धि से कहा मंत्रि व तुम इस बालक का प्रेम पूर्वक पालन करो इसे अपने घर रखो यही तुम्हारी संपूर्ण संपत्ति का स्वामी तथा इस देश का नरेश होगा
एक अज्ञात कुल शल राह का भिखारी बालक मेरी संपत्ति का स्वामी होगा यह बात दृष्ट बुद्धि के हृदय में तीर सी लगी वे तो अपने लड़के को राजा बनाने का स्वप्न देख रहे थे अब एक भिक्षुक सा लड़का उनकी सारी इच्छाओं को नष्ट कर दे यह उन्हें सहन नहीं हो रहा था उन्होंने किसी से कुछ कहा नहीं पर सब लड़कों को मिठाई देने के बहाने घर के भीतर ले गया मिठाई देकर दूसरे लड़कों को तो उन्होंने विदा कर दिया केवल चंद्रहास को रोक लिया एक विश्वासी वधि को बुलाकर उसे चुपचाप समझाकर सकार का भारी लोभ
देकर उसके साथ चंद्रहास को भेज दिया चंद्रहास ने जब देखा कि मुझे यह सुनसान जंगल में रात के समय लाया है तब इसका उद्देश्य समझकर कहा भाई तुम मुझे भगवान की पूजा कर लेने दो तब मारना धिक ने अनुमति दे दी चंद्रहास ने शाल ग्राम जी की मूर्ति निकालकर उनकी पूजा की और उनके सम्मुख गदगद कंठ से स्तुति करने लगा भोले बालक का सुंदर रूप मधुर स्वर तथा भगवान की भक्ति देखकर वधि की आंखों में भी आंसू आ गए उसके हृदय में एक निरपराध बालक को मारने की बात सोचकर एक टीस उठी परंतु उसे मंत्री
का भय भी था उसने देखा कि चंद्रहास के एक पैर में छह अंगुलियां हैं धिक ने तलवार से जो एक अंगुली अधिक थी उसे काट लिया और बालक को वहीं छोड़कर वह लौट गया वधि ने महल जाकर जब दृष्ट बुद्धि को वह अंगुली दिखाई तो वह अंगुली देखकर बहुत प्रसन्न हुए उन्हें लगा कि अपने बुद्धि कौशल से ऋषियों की अमोघ वाणी मैंने झूठी कर दी कुंतलु राज्य के अधीन एक छोटी सी रियासत थी थी चंदनपुर वहां के नरेश कुलिक किसी कार्य से बड़े सवेरे वन की ओर से घोड़े पर चढ़े जा रहे थे तभी एकाएक
उनके कानों में बड़ी मधुर भगवन नाम कीर्तन की ध्वनि पड़ी कटी अंगुली की पीड़ा से भूमि में पड़े पड़े चंद्रहास करुण कीर्तन कर रहे थे राजा ने कुछ दूर से बड़े आश्चर्य से देखा कि एक छोटा देवकुमार जैसा बालक भूमि पर पड़ा है उसके चारों ओर अद्भुत प्रकाश फैला है राजा की कोई संतान नहीं थी उन्होंने सोचा कि भगवान ने मेरे लिए यही यह वैष्णव देवकुमार भेजा है घोड़े से उतरकर बड़े स्नेह से चंद्रहास को उन्होंने गोद में उठाया उनके शरीर की धूल पहुंची और उन्हें अपने राजभवन में ले आए चंद्रहास अब चंदनपुर के युवराज
हो गए यज्ञोपवित संस्कार होने के पश्चात गुरु के यहां रहकर उन्होंने वेद वेदांग तथा शास्त्रों का अध्ययन किया राजकुमार ने अस्त्र शस्त्र चलाना तथा नीति शास्त्र आदि सीखा अपने सद्गुणों से वे राज परिवार के लिए प्राणों के समान प्रिय हो गए समय बीतने के साथ राज कुमार चंद्रहास अब एक हट्टा कट्टा सुंदर नौजवान बन चुका था राजा कुलिक ने अब उन्हीं पर राज्य का भार छोड़ दिया राजकुमार चंद्रहास के प्रबंध से छोटी सी रियासत हरि गुणगान से पूर्ण हो गई राज्य में अब कोई दुखी नहीं था चंदनपुर रियासत की ओर से कुंतल परपुर को 10000
स्वर्ण मुद्राएं कर यानी टैक्स के रूप में प्रतिवर्ष दी जाती थी अबकी बार चंद्रहास ने उन मुद्राओं के साथ और भी बहुत से धन रत्ना आदि उपहार भी भेजे दृष्ट बुद्धि ने जब चंदनपुर राज्य के ऐश्वर्य एवं वहां के युवराज के सुप्रबथा सुनी तब वह स्वयं वहां की व्यवस्था देखने चंदनपुर गए राजा कुलिक तथा राजकुमार ने उनका खुले हृदय से स्वागत किया यहां आकर जब दृष्ट बुद्धि ने चंद्रहास को देखा तो वह उसके तेज से ही पहचान गया कि यह तो वही बालक है यह बच कैसे गया उनका हृदय व्याकुल हो गया एक बार फिर
मंत्री दृष्ट बुद्धि ने राजकुमार को मारने का षड्यंत्र रचा और एक पत्र देकर कहा युवराज बहुत ही आवश्यक काम है और दूसरे किसी पर मेरा विश्वास नहीं तुम स्वयं यह पत्र लेकर कुंतल पुर जाओ और ध्यान रहे मार्ग में पत्र खुलने ना पाए कोई भी इस बात को ना जाने इसे सीधे मदन को ही देना चंद्रहास घोड़े पर चढ़कर अकेले ही पत्र लेकर कुंतलु को चल पड़े दिन के तीसरे पहर वे कुंतलु के पास वहां के राजा के बगीचे में पहुंचे बहुत प्यासे और थके थे अतः घोड़े को पानी पिलाकर एक और बांध दिया और
स्वयं सरोवर में जल पीकर एक वृक्ष की शीतल छाया में लेट गए लेटते ही उन्हें निद्रा आ गई उसी समय उस बगीचे में राजकुमारी चंपक मालिनी अपनी सखियों तथा मंत्री कन्या विषयात घूमने आई थी संयोगवश अकेली विषयात चली आई जहां चंद्रहास सोए थे इस परम सुंदर युवक को देखकर वह मुग्ध हो गई और ध्यान से उसे देखने लगी उसे निद कुमार के हाथ में एक पत्र दिख पड़ा कुतूहल वश उसने धीरे से पत्र खींच लिया और पढ़ने लगी पत्र उसके पिता का था उसमें मंत्री ने अपने पुत्र को लिखा था इस राजकुमार को पहुंचते ही
विष दे देना इसके कुल शूरत विद्या आदि का कुछ भी विचार ना करके मेरे आदेश का तुरंत पालन करना मंत्री की कन्या को एक बार पत्र पढ़कर बड़ा दुख हुआ उसकी समझ में ही ना आया कि पिताजी ऐसे सुंदर देवकुमार को क्यों विश देना चाहते हैं सहसा उसे लगा कि पिताजी इससे मेरा विवाह करना चाहते हैं वे मेरा नाम लिखते समय भूल से या अक्षर छोड़ गए उसने भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की कि पत्र मेरे हाथ लगा कहीं दूसरे को मिलता तो कितना अनर्थ होता अपने नेत्र के काजल से उसने पत्र में विष के
आगे उससे सटाकर या लिख दिया जिससे विषयात देना पढ़ा जाने लगा पत्र को बंद करके निद्रा त्यों रखकर वह शीघ्रता से चली गई चंद्रहास की जब निद्रा खुली तब वे शीघ्रता पूर्वक मंत्री के घर गए मंत्री के पुत्र मद ने पत्र देखा और ब्राह्मणों को बुलाकर उसी दिन गोधूली मुहूर्त में चंद्रहास से उन्होंने अपनी बहन का विवाह कर दिया विवाह के समय कुंतलु नरेश स्वयं भी पधारे चंद्रहास को देखकर उन्हें लगा कि मेरी कन्या के लिए भी यही योग्य वर है उन्होंने चंदनपुर के इस युवराज की विद्या बुद्धि शूरत आदि की प्रशंसा बहुत सुन रखी
थी अब राजपुत्र का विवाह भी चंद्रहास से करने का उन्होंने निश्चय कर लिया दृष्ट बुद्धि तीन दिन बाद लौटे वहां की स्थिति देखकर वे क्रोध के मारे पागल हो गए उन्होंने सोचा भले मेरी कन्या विधवा हो जाए पर इस शत्रु का वध मैं अवश्य करा के रहूंगा द्वेष से अंधे हुए हृदय की यही स्थिति होती है अपने हृदय की बात मंत्री ने किसी से नहीं कही नगर से बाहर पर्वत पर एक देवी का मंदिर था दृष्ट बुद्धि ने एक क्रूर वधि को वहां यह समझाकर भेज दिया कि जो कोई देवी की पूजा करने आए उसे
तुम मार डालना मंत्री ने चंद्रहास को कहा कि अब तुम मेरे दामाद हो गए हो हमारी कुल प्रथा के अनुसार शादी के बाद भवानी जी की पूजा की जाती है मंत्री ने चंद्रहास को सायंकाल बिल्कुल अकेले जाकर देवी की पूजा करने का आदेश दिया इधर कुंतलु नरेश के मन में वैराग्य हुआ वह जल्द से जल्द अपनी पुत्री का विवाह चंद्रहास के साथ कराना चाहते थे राजा ने मंत्री पुत्र मदन को बुलाकर कहा बेटा तुम्हारे बहनोई चंद्रहास बड़े सुयोग्य हैं उन्हें भगवान ने ही यहां भेजा है मैं आज ही उनके साथ राजकुमारी चंपक मालिनी का बह
कर देना चाहता हूं प्रातः काल उन्हें सिंहासन पर बैठाकर मैं तपस्या करने वन चला जाऊंगा तुम उन्हें तुरंत मेरे पास भेज दो इधर राजकुमार चंद्रहास पूजा की सामग्री लिए मंदिर की ओर जा रहे थे तभी मंत्री पुत्र मदन राजा का संदेश लिए बड़ी उमंग से उन्हें मार्ग में मिले मदन ने पूजा का पात्र यह कहकर स्वयं ले लिया कि मैं देवी की पूजा कराता हूं आपको महाराज ने तुरंत बुलाया है और चंद्रहास को उसने राजभवन भेज दिया जिस मुहूर्त में दृष्ट बुद्धि ने चंद्रहास के वध की व्यवस्था की थी उसी मुहूर्त में राजभवन में चंद्रहास
का राजकुमारी के साथ विवाह हो रहा था मंत्री पुत्र मदन जब पूजा का थाल लेकर देवी के मंदिर में पहुंचा धिक ने उसी समय उसका सिर काट डाला धृष्ट बुद्धि को जब पता लगा कि चंद्रहास तो राजकुमारी से विवाह करके राजा हो गए उनका राज्याभिषेक हो गया और मारा गया मेरा पुत्र मदन तब व्याकुल होकर वे देवी के मंदिर में दौड़े गए पुत्र का शरीर देखते ही शोक के कारण उन्होंने तल निकालकर अपना सिर भी काट लिया संयोग वश दृष्ट बुद्धि को उन्मत की भाति दौड़ते समय राजकुमार चंद्रहास ने देख लिया था वे भी तुरंत
अपना घोड़ा ले उसी दिशा में चल दिए जिधर कुछ समय पहले ही उसका ससुर मंत्री दृष्ट बुद्धि गया था वे तनिक देर में ही मंदिर में आ गए सारा माजरा समझ अपने लिए दो प्राणियों की मृत्यु देखकर चंद्रहास को बड़ा क्लेश हुआ उन्होंने निश्चय करके अपने बलिदान के लिए तलवार खींची उसी समय मां भवानी साक्षात प्रकट हो गई उन्होंने कहा बेटा यह दृष्ट बुद्धि बड़ा दुष्ट था और सदा तुझे मारने के प्रयत्न में लगा रहता था इसका पुत्र मदन सज्जन और भगवत भक्त था किंतु उसने तेरे विवाह के समय तुझे अपना शरीर दे डालने का
संकल्प किया था अतः वह भी इस प्रकार उर्ण हुआ अब तू वरदान मांग चंद्रहास ने हाथ जोड़कर कहा माता आप प्रसन्न है तो ऐसा वर दें जिससे श्री हरि में मेरी अविचल भक्ति जन्म जन्मांतर तक बनी रहे और इस दृष्ट बुद्धि के अपरा ध को आप क्षमा कर दें मेरे लिए मरने वाले इन दोनों को आप जीवित कर दें देवी तथास्तु कहकर अंतर्ध्यान हो गई धृष्ट बुद्धि और मदन तुरंत उठ खड़े हुए सारे वृतांत का पता चलने पर मंत्री दृष्ट बुद्धि राजकुमार चंद्रहास के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा राजकुमार चंद्रहास ने उन्हें उठाया और
अपने हृदय से लगा लिया मंत्री अब पूरी तरह बदलकर भगवान के परम भक्त हो गए मदन तो भक्त था ही उसने चंद्रहास का बड़ा आदर किया सब मिलकर सानंद घर लौ टाए निष्कर्ष माफी दया और भक्ति जीवन के असली मूल्य हैं जो इंसान को उसकी आंतरिक शक्तियों से जोड़ते हैं और उसे उन्नति की ओर ले जाते हैं वीडियो पसंद आई हो तो लाइक जरूर करना आप भी अगर मेरी तरह वीडियो बनाना सीखना चाहते हैं ट्रू वर्ड्स चैनल को ज्वाइन करके ट्रू वर्ड्स परिवार का हिस्सा बने धन्यवाद