भारत माता की मंच पर विराजमान संसद में मेरे [संगीत] साथी और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष युवा नेता श्रीमान केशव प्रसाद जी मौर्य हम सबके मार्गदर्शक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी जी केंद्र में मंत्री परिषद के मेरे साथी साधवी निरंजन ज्योति जी संसद में मेरे साथी श्री ओम जी श्री देवेंद्र सिंह जी केंद्र में मंत्रि परिषद के मेरे साथी श्रीमान राजीव प्रताप रूढ़ी [संगीत] जी विधायक एवं महासचिव श्री सलील विश्नोई जी प्रदेश सचिव श्रीमान स्वतंत्र देव पटेल जी श्रीमान विजय बहादुर पाठक जी मानवेंद्र सिंह जी कौशलेंद्र सिंह
पटेल बाबूराम निषद श्रीमती कृष्णा पासवान जी प्रकाश शर्मा जी सुरेंद्र मैथानी जी अरुण पाठक जी राहुल अग्निहोत्री जी सत्यदेव पचोरी जी श्रीमती अनीता गुप्ता जी श्री रघुनंदन भदोरिया जी राम शरण कटियार जी सतीश महान जी श्रीमान हरिद्वार दुबे जी और विशाल संख्या में पधारे [प्रशंसा] हुए मेरे प्यारे भाइयों और [प्रशंसा] बहनों पिछले कुछ दिनों में मुझे उत्तर प्रदेश में जहां-जहां जाने का सौभाग्य मिला है मैं देख रहा [संगीत] हूं उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नहीं परिवर्तन की आंधी चल पड़ी है [प्रशंसा] आंधी ऐसा लग रहा है कि आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश का
हर नागरिक परिवर्तन का संकल्प पूर्ण करने के लिए जी जान से जुट गया है भाइयों बहनों आपके बीच आने से पहले मुझे भारत सरकार के कार्यक्रम में शरीक होना था यहीं पर पास में ही उस कार्यक्रम का समारोह था अनेक प्रकार की नई योजना खास कर के उत्तर प्रदेश के नौजवानों के लिए देश के नौजवान जिसके पास ऊर्जा है ऐसे ऊर्जावान नौजवानों के हाथ में अगर हुनर आ जाए तो मेरा देश का ऊर्जावान नौजवान पूरे भारत को नई ऊर्जा दे सकता है नई गति दे सकता है विकास की नई उड़ान दे सकता है और इसलिए
आज यहां पर स्किल डेवलपमेंट के अनेक योजनाओं का आरंभ किया है पूरे देश में भी अनेक कार्यक्रमों को आज लच कि गया देश और दुनिया में आने वाले दिनों में जिनके पास युवा धन है युवा शक्ति [प्रशंसा] है वे विश्व में अपनी ताकत दिखा सकता है अपना अस्तित्व दुनिया के लिए उपकार सिद्ध कर सकता है भारत आज सौभाग्यशाली है कि भारत के पास 35 से कम आयु की संख्या 65 प्र से ज्यादा है जो देश नौजवान हो जिस दे दे के पास ऊर्जावान युवा हो वह देश दुनिया के सामने अपनी ताकत का परिचय करवा सकता
है लेकिन वह तब संभव होता है जब उसके हाथ में हुनर हो काम का अवसर हो देश में गति हो विकास की उड़ान हो तो भाइयों बहनों भारत में गरीबी को खत्म करने में देर नहीं लग सकति भाइयों बहनों यह ताकत मेरे देश के युवा में है आज [संगीत] हमने गैस पाइपलाइन का भी लोकार्पण किया बिज के लिए बिजली के लिए सबस्टेशन का का भी लोकार्पण किया ये प्रोजेक्ट एक प्रकार से ऊर्जा के प्रोजेक्ट है एनर्जी के प्रोजेक्ट है यह प्रोजेक्ट भी आर्थिक बदलाव लाने में ऊर्जा का काम करते हैं भाइयों बहनों आपने देखा होगा
ये उत्तर प्रदेश का अधिकार है यह उत्तर प्रदेश का गौरव है कि उत्तर प्रदेश ने देश को स्थिर सरकार देने में बहुत बड़ा योगदान दिया है 30 साल तक देश में स्थिर सरकार नहीं थी समझौते से गाड़ी चल रही थी निर्णय नहीं होते थे पूरी देर एक को संभालो तो दूसरा नाराज दूसरे को संभालो तो तीसरा नाराज वह अपनों को संभालने में लगे देश को संभालने के लिए उनके पास समय नहीं था देश को संभालने के लिए उनकी प्रायोरिटी नहीं भाइयों बहनों आज दिल्ली में आपने ऐसी सरकार बनाई है जो सरकार गरीबों को समर्पित है
पहले दिन से हमने जो जो योजना लाए हैं वो सारी योजनाएं इस देश के गांव गरीब किसान दलित पीड़ित शोषित वंचित माताएं बहने युवा उन्हीं के जीवन में बदलाव लाने के लिए हमारी सभी योजनाएं केंद्रित है मैं हैरान हूं एक तरफ हम देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं काले धन से देश को मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं हमारा एजेंडा है भ्रष्टाचार बंद हो हमारा एजेंडा है काला धान बंद हो लेकिन उनका एजेंडा है संसद बंद हो संसद बंद हो संसद ब पूरा महीना संसद चलने नहीं दी यह संसद
क्यों चलने नहीं दी भाई पार्लियामेंट में चर्चा क्यों नहीं की राष्ट्रपति के कहने के बाद भी हो हल्ला करते रहे नारे बुलाते रहे इसलिए करते थे कि मुद्दों पर सरकार चर्चा चाहती थी इससे वह भाग रहे थे डर रहे [प्रशंसा] थे अब तक जिन्होंने सरकारें चलाई है उनके लिए हिसाब देना जरा महंगा पड़ रहा था और इसलिए संसद में हो हल्ला करो नारेबाजी करो स्पीकर महोदय पर कागज के टुकड़े फेंको यही काम करते रहे अरे मुसिपालिटी में चुने हुए लोग भी ऐसा व्यवहार करने से पहले 50 बार सोचते हैं देश की संसद को उसकी गरिमा
को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चोट पहुंचाने का प्रयास मेरे देश सियों यह बातें सामान्य नहीं है गंभीर है देशवासियों को समझना होगा संसद पहले भी रुकती थी संसद में पहले भी रुकावट आती थी लेकिन तब रुकावट आती थी क्योंकि विरोधी दल मिलकर के बेईमानों के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते थे घोटालों को उजागर करना चाहते थे घोटाले बाजों को सजा मिले इसकी मांग कर रहे थे और इसलिए कभी-कभी संसद में व्यवधान आते थे पहली बार पहली बार देश में ऐसा हुआ कि बेईमानों की मदद करने के लिए कुछ लोग संसद में नारे बोल रहे थे
सरकार सरकार बेईमानों को ठिकाने लगाने में लगी थी विरोधी दल बेईमानों को बचाने के लिए एक जूट हो रहे देश देश आज दो हिस्सों में बटा हुआ है एक तरफ मुट्ठी भर वो नेता है जो काले धन को भ्रष्टाचार को बेईमानी को बचाने में लगे हुए हैं और दूसरी तरफ पूरा हिंदुस्तान है जो ईमानदारी के रास्ते पर चलने के लिए कुछ भी सहने को तैयार है भाइयों बहनों यह भ्रष्टाचार यह काला धन काला मन काला कारोबार यही है जिसने मध्यम वर्ग का शोषण किया है और गरीबों के हक को छीना है भाइयों बहनों आज दिल्ली
में ऐसी सरकार बैठी है जो गरीबों को हक दिलाना चाहती है जो मध्यम वर्ग को शोषण से मुक्त कराना चाहती है जो देश में ईमानदारी के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है और देशवासी जिस ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं उसको लेकर के एक नई ताकत खड़ी करना चाहती है लेकिन भाइयों बहनों जिनको आदत बेईमानी की पड़ी है जिनको आदत गलत काम करने की पड़ी है उनसे अब देश ज्यादा अपेक्षा नहीं कर कर सकता और इसलिए मेरे प्यारे देशवासियों मेरे प्यारे भाइयों बहनों यह परिवर्तन की आग यह परिवर्तन की ललक पूरे उत्तर प्रदेश में परिवर्तन
की आधी क्यों आई है यहां के लोग गुंडागर्दी से तंग आ चुके हैं तंग आ चुके हैं हर कोई गुंडागर्दी कर रहा है सरकार में बैठे लोग गुंडागर्दी करने वालों को सहद दे रहे हैं भाइयों तो सामान्य मानवी जाएगा कहां उसका मकान छिन ले उसकी जमीन छीन ले वो जाएगा कहां भाइयों बहनों जब तक लखनऊ में सरकार नहीं बदलो ग यह गुंडा गिर्दी करने वाले ठिकाने नहीं लगने वाले सामान्य मानवी को परेशान करने वाले लोग चुप बैठने वाले नहीं है और इस चुनाव में भी यह गुंडा गिर्दी पालने वाले और गिंदा गदी करने वाले बेखोफ
हो कर के चुनाव में आना सनाब सब कुछ करने पर तुले होंगे लेकिन ईमानदारी के रास्ते पर चलने वाला हिंदुस्तान का नेक दिल इंसान उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए संकल्प बद्ध होकर के परिवर्तन लाकर के रहने वाला है ये मैं साफ देख रहा हूं भाइयो बहनों मैं आज हमारे देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करता हूं उन्होंने देश के राजनीतिक दलों को भी काले धन से मुक्ति के लिए आवाहन किया है भारतीय जनता पार्टी इसका स्वागत करती है भाइयों बहनों संसद के सत्र के पहले ऑल पार्टी मीटिंग में सभी राजनी दलों के सभी
वरिष्ठ नेताओं के बीच में मैंने उनके सामने आग्रह से कहा था कि देश ईमानदारी चाहता है देश ईमानदारी के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहता है राजनीतिक दल राजनेता उनके प्रति जनता के दिल में अविश्वास भरा पड़ा है लोकतंत्र में हम राजनेताओं की राजनीतिक दलों की जिम्मेवारी है कि हम जनता को ईमानदारी का विश्वास दिलाए और मैंने कहा था कि इस बार संसद में हम खुल करके चर्चा करें दो विषयों पर खुल कर के चर्चा करें कि पॉलिटिकल पार्टियां राजनीतिक दल उनको चंदा कैसे मिलना चाहिए यह चंदे का हिसाब किताब कैसे होना चाहिए देश की जनता
के सामने यह चंदे के संबंध में राजनीतिक दलों पर जो उंगलिया उठी रही है क्या देश की जनता की इच्छा आकांक्षा के अनुकूल हम मिलकर के कोई रास्ता खोज सकते नहीं खोज सकते यह बात मैंने ऑल पार्टी मीटिंग में कही थी और मैंने आग्रह किया था कि सदन में इसकी चर्चा होनी चाहिए मैंने दूसरी बात कही थी जो हमारे देश के आदरणीय राष्ट्रपति जी ने भी अभी उसका उल्लेख किया आदरणीय प्रणव मुखर्जी जी ने कहा कि हमारे देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव अलग-अलग होते हैं उसके कारण देश पर बहुत बड़ा बोझ पड़ता है
काले धन के कारोबार को अवसर मिल जाता है क्यों ना देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ साथ कराने का वातावरण क्यों ना बनाया जाए व्यवस्था क्यों ना खड़ी की जाए आए दिन चुनावों के कारण गांव गांव में तनाव पैदा हो जाता है सारी विकास की यात्रा रुक जाती है अगर पा साल में एक बार चुनाव हो साल सब सरकारें जो भी चुनकर आए वो काम करें मैंने सभी पार्टियों को कहा था उस पर भी चर्चा होनी चाहिए लेकिन सदन चलने नहीं दिया गया क्योंकि यह दोनों बातें ऐसी थी कि जिससे यह चर्चा में
भाग लेना नहीं चाहते थे भाइयों बहनों मैं इलेक्शन कमीशन उनसे फिर से आग्रह करता हूं कि इस बात को आगे बढ़ाए देश के राजनीतिक दलों पर दबाव पैदा करें सबसे मिलकर के चर्चा करके करें और हमारी सरकार जो फैसला होगा जो जनता के हित में होगा ईमानदारी के पक्ष में होगा उसको तुरंत लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ये मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं भाइयों बहनों भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई हर प्रकार से हमें जीत नहीं है भ्रष्टाचार और काले धन से देश को मुक्त कराना है हमारे देश की बर्बादी के मूल में
यही बीमारी है जिसने गरीब को गरीब रहने के लिए मजबूर किया है और इसलिए भाइयों बहनों आवश्यक है कि हम इस लड़ाई में एक सिपाही बन कर के देश के उज्जवल भविष्य के लिए काम करें भाइयों बहनों 8 नवंबर को हमने नोटबंदी का निर्णय [प्रशंसा] किया आप जानते हैं कैसे कैसे लोगों के पसीने छूट गए हैं जिन्होंने गरीबों का लूटा [संगीत] है [प्रशंसा] वे आज परेशानियां जेल रहे हैं रास्ते खोद रहे हैं गरीबों के घर जाकर के कतार लगाकर खड़े हो गए थे कि मेरे पैसे हैं कुछ तुम रख लो बैंक में जमा कर दो
ताकि मैं बच जाऊं भाइयों बहनों जब हजार की नोट थी तो 100 की नोट को कोई पूछता नहीं था अब हज और 500 की चली गई तो 100 वालों की ताकत बढ़ गई ताकत बढ़ गई वो भी दिन थे जब बड़े बड़े लोगों की पूछ होती थी छोटे लोगों को पूछता नहीं था अब छोटी नोट भी पूछ जाती है पूजी जाती है छोटे लोग भी पूछे जाते हैं पूजे जाते हैं यह बदलाव आया है भाइयों बहनों कांग्रेस पार्टी 45 साल 35 साल पहले जो कानून बनाया था पॉलिटिकल पार्टियों के हिसाब किताब के समध में हमारी
सरकार ने उसमें फुल स्टॉप कोमा को भी हाथ नहीं लगाया है और कल मैंने देखा कांग्रेस के ने हमें बदनाम करने के लिए उछल पड़े थे मैं जरा कांग्रेस वालों को याद कराना चाहता हूं कांग्रेस पार्टी के लोग सीना तान करके मीडिया के सामने बोलते थे बेशर्मी के साथ बोलते थे जब सीताराम केसरी कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष हुआ करते थे परमानेंट कोषक थे और सीताराम केसरी कैसे कोषक थे तो खुद कांग्रेस के लोग बोलते थे ना खाता ना वही जो केसरी कहे वही सही ना खाता ना वही केसरी कहे वही सही यह तो उनके हिसाब
किताब के तरीके देश की जनता को कभी हिसाब ना देना भ्रष्टाचार पनपे तो पनप देना खुद के फायदे में जो हो वह करते रहना इसी का परिणाम है कि देश तबाह हो गया है भाई भाइयों बहनों हम विकास की नई ऊंचाइयों पर देश को ले जाना चाह आप मुझे बताइए आजादी के 70 साल बाद उत्तर प्रदेश में इतनी सरकारें आकर गई इतने सारे प्रधानमंत्री बने उत्तर प्रदेश से उसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश में करीब करीब 1500 1600 गांव ऐसे हैं जहां पर 21वी सदी में भी बिजली का खंभा नहीं पहुंचा बिजली का तार नहीं पहुंचा
बिजली का लट्टू नहीं लगा क्यों भाई मेरे उत्तर प्रदेश के उन 1500 1600 गांवों का क्या दोष है कि उनको 18वीं शताब्दी में जीने के लिए मजबूर किया गया क्या कारण है भाइयों बहनों मैंने लाल किले पर से आवाहन किया था पिछले वर्ष और मैंने कहा था 1000 दिन में हिंदुस्तान के जो 18000 गांव जिसमें उत्तर प्रदेश के 1500 1600 गांव है 1000 दिन में मैं बिजली पहुंचा दूंगा भाइयों बहनों आज आज बड़े संतोष के साथ मेरे उत्तर प्रदेश के भाइयों बहनों को मैं कहना चाहता हूं जो 1500 1600 गांव थे उसमें अब 70 72
गांव बाकी रहे बाकी गांवों में बिजली पहुंच गई लोगों ने बिजली घरों में लेना शुरू कर दिया भाइयों बहनों जो 70 72 गांव बाकी रहे हैं उसमें भी 50 गांव ऐसे हैं जहां कोई लोग ही नहीं रहते सिर्फ कागज पर गांव का नाम बचा है एक प्रकार से सिर्फ 2022 गांव बाकी है जिसका काम तेजी से चल रहा है अगर यहां की सरकार रुकावट ना डाले तो वोह काम भी बहुत तेज गति से पूरा कर देंगे ये मैं हिसाब आपको दे रहा हूं भाइयों बहनों एक समय था गैस का कनेक्शन लेना हो गैस सिलेंडर लेना
हो तो कितने पापड़ बेलने पड़ते थे ये माताएं बहनों ने तो कभी सोचा भी नहीं था गरीब मांबा बहनों ने कि कभी उनके घर में भी गैस का चूल्हा होगा गैस का सिलेंडर होगा और फटाक से खाना पका कर के खाना बच्चों को खिला कर के रोजी रोटी कमाने के लिए जा पाएंगे कभी सोचा तक नहीं हमने बीड़ा उठाया है न साल के भीतर भीतर हिंदुस्तान के गरीब परिवारों में गैस का कनेक्शन देना गैस का सिलेंडर पहुंचाना और लकड़ी के चूले से सहज बर्बाद हो रही मां बहनों को बचाने का हमने बीड़ा उठाया है और
आज अकेले उत्तर प्रदेश में लाखों परिवारों में कोई भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं है कोई भाई भतीजे बाद की शिकायत नहीं है कोई जातिवाद की शिकायत नहीं है जिसका भी नाम गरीबी की रेखा के नीचे रिकॉर्ड पर लिखा है 35 लाख से ज्यादा लोगों के घरों में गैस का कनेक्शन पहुंच गया गैस का चूहा जलने लग गया बच्चों को अच्छा खाना मिलना शुरू हो गया भाइयों बहनों अगर काम करना चाहे तो काम कैसे हो सकता है इसका यह उदाहरण आप दे सकते हैं भाइयों बहनों यह उत्तर प्रदेश कोई साल ऐसा नहीं जाता है जबक गन्ना किसान
परेशान ना होता हो मिले समय पर चालू ना होना गन्ना किसानों को पैसा नहीं मिलना मिले देर से चालू करने के कारण गन्ने का वेट कम होता है मिलो वालों को मुनाफा होता है पहली बार भाइयों बहनों समय पर मिले चालू हुई है और गन्ना किसानों के 13 14 15 में जो बकाया राशि 20 22 हजार करोड़ थी उसको भुगतान करने में हमारी सरकार ने सफलता पाई है भाइयों बहनों यह काम होता है और इसलिए हम देश के किसान को भी ताकत देना चाहते हैं सोइल हेल्थ कार्ड यूरिया का निम कोटिंग आप जानते हैं यूरिया
का क्या उपयोग होता था मैं जरा दिल्ली वालों को कहना चाहता हूं दिल्ली वाले बड़े चाव से जो दूध पीते थे ना उनको पता भी नहीं चलता था कि सही में गाय या भैंस का दूध कौन सा है और यूरिया से बना हुआ सिंथेटिक दूध कौन सा है पता तक नहीं चलता यूरिया का उपयोग खेत में किसानों को मिलने के बजाय देश को बर्बाद करने पर तुले हुए मुट्ठी पर लोग उसमें से सिंथेटिक दूध बना कर के दिल्ली के लोगों तक पहुंचा देते थे अब हमने यूरिया का निम कोटिंग कर दिया अब यूरिया का निम
कोटिंग करने के कारण उसका सिर्फ एकही उपयोग हो सकता है और वह जमीन में खेत में डालने के सिवाय कोई उपयोग नहीं हो सकता है बताइए मेरे भाइयों बहनों करोड़ों करोड़ों बच्चों की जिंदगी हमने बचाई कि नहीं बचाई बताइए मेरे भाइयों बहनों करोड़ों करोड़ों बच्चों की जिंदगी बचाई कि नहीं बचाई एक निर्णय नीम कोटिंग यूरिया का नीम कोटिंग सिंथेटिक दूध बनाने वालों के धंधों पर चोत पहुंचा दी और देश के करोड़ों बच्चे जिनको इस प्रकार का यूरिया से बना हुआ दूध पिलाने के लिए मजबूर किया जाता था उन बच्चों की जिंदगी बचाने का काम एक
निर्णय हमने कर लिया है भा यह नोटबंदी भी ऐसी है एक निर्णय से अच्छों अच्छों का खेल खत्म हो चुका है कुछ लोगों को लगता था कि बैंक में पैसे डाल दिए तो सफेद हो [संगीत] जाएंगे यह गलती कर गए उनको पता नहीं था यह सरकार ईमानदारी की सरकार है ईमानदारी के लिए सरकार है ईमानदार के कारण यह सरकार है और इसलिए जो सरकार ईमानदार के कारण हो जो सरकार ईमानदारी के लिए हो जो सरकार ईमानदार के लिए हो उस सरकार को कम मता की कम मता के फस गए उनको लग रहा था अब हमने
टेक्नोलॉजी से ढूंढ रहे हैं कहां से रुपया आया कब आया वह आया था वह कौन था सीसीटीवी कैमरा में देखा जा रहा है और आपने देखा होगा दमादम रुपए पकड़े जा रहे हैं कि नहीं पकड़े जा रहे हैं पहले कभी यह दृश्य देखा था पहले कभी देखा था यह लूटने वालों पर हाथ लगाने की किसी की ताकत थी भाई बहन आज हिंदुस्तान के हर कोने में जिन्होंने देश के गरीबों के साथ खिलवाड़ किया है उनका हिसाब मैं चुकता कर रहा हूं भाइयों मैं जानता हूं मैं जानता हूं इनकी ताकत कितनी है जो लोग इतनी ताकत
रखते हैं बैंक के अफसरों को भी खरीद सकते हैं भाइयों बहनों वह कुछ भी कर सकते हैं लेकिन मेरे देशवासियों यह लड़ाई देश के ईमानदार की लड़ाई है देश के गरीबों की लड़ाई है और यह सरकार यह लड़ाई जीत करके रहने वाली है क्योंकि देश देश ईमानदारी की लड़ाई जीतना चाहता है मेरे भाइयों यह बात मैं बली भाति जानता हूं इतना बड़ा देश इतनी बड़ी जनसंख्या इतना बड़ा कारोबार नोटों का और इतना बड़ा निर्णय लोगों को क्या कुछ सहना पड़ा है इसका मुझे पूरा अंदाज है मेरे देशवासियों ने ये जो कुछ भी सहा है देश
के उज्जवल भविष्य के लिए सहा है मेरे देशवासियों ने 8 नवंबर से आज तक भाती भाती के कष्ट जेले है लेकिन मेरे देशवासियों आपने जो कष्ट जेला है वो अपने स्वार्थ के लिए नहीं जेला है देश के स्वार्थ के लिए जेला है देश की भलाई के लिए जेला है और इसलिए भाइयों बहनों आपको कभी निराश होने का अवसर नहीं आएगा क्योंकि इसके साथ ईमानदारी है पवित्रता है प्रामाणिकता है भाइयों बहनों मैंने पहले दिन से कहा है कि 50 दिन तक एक कठिनाई भाती भाती की कठिनाइयां आती रहेगी कभी कम दिखती होगी कभी बढ़ती दिखती होगी
50 दिन तक ये होने वाला है यह मैंने पहले दिन कहा था और 50 दिन के बाद यह कठिनाइयां बढ़ना बंद करगी बढ़ नहीं पाएगी कठिनाइयां कम होने की शुरुआत हो जाएगी यह मैंने पहले दिन कहा था आज दोबारा कह रहा हूं भाइयों बहनों जो लोग एटीएम के ऊपर कतार लगा के खड़े रहते हैं जो लोग बैंक में पैसे लेने जाते हैं मैं जरा हमारे विरोधियों से कुछ सवाल पूछना चाता एक तरफ वो कहते हैं कि लोगों का बैंक में खाता ही नहीं है खाता ही नहीं है दूसरी तरफ कहते हैं कि लोग बैंक में
पैसे लेने गरीब आदमी जाता है उसको पैसा नहीं मिलता है भाई एक चीज तो सच बताओ एक तरफ कहते हो गरीब का खाता नहीं दूसरी तरफ कहते हो गरीब पैसे लेने जाता है मिलता नहीं को गुमराह करने के लिए झूठ क्यों बोलते हो यह लोग जब मैं कहता हूं डिजिटल ऑनलाइन लेस कैश नीवे कैश भाइयों बहनों एक जमाना था बड़ा चांदी का रुपया होता था तभी बाजार में चलता था बदलते बदलते बदलते कागज की नोट तक रुपया आ गया भाइयों बहनों अब तो वक्त वो आया है कि हाथ लगाए बिना भी मोबाइल फोन से रुपयों
का कारोबार किया जा सकता है आपकी आपकी मोबाइल फोन ही आपकी बैंक बन जाती है चाय पी करके मोबाइल फोन से पैसे दिए जा सकते हैं चाय पीने वाले से मोबाइल से पैसा लिया जा सकता है नोटों के बिना किया जा सकता है जब मैं यह बताता हूं तो ये लोग क्या कहते हैं कर इस देश में कहां लोगों के पास मोबाइल फोन है इस देश में कहां यह है यही लोग यही लोग हर चुनाव में यह भाषण देते थे कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे वह हिंदुस्तान में कंप्यूटर युग लाए राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे इस
देश में मोबाइल फोन लाए राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे इस देश के गरीबों के हाथ में उन्होंने मोबाइल फोन देकर के एंपावरमेंट किया यही भाषण ये लोग करते थे लेकिन अब जब मैं कह रहा हूं कि मोबाइल फोन को बैंक बना दो तो कहते हैं मोबाइल फोन है ही कहां गरीब के पास मोबाइल है कहां इतना झूठ बोलते हो आप लोग यही लोग डोल पीटते थे कि राजीव गांधी ने मोबाइल फोन दिया अब मैं कहता हूं मोबाइल फोन का बैंक मिलेगा तो कहते मोबाइल फोन है ही नहीं आप इनको पहचानो कितना झूठ बोलते हैं यह लोग
गुमराह कैसे करते हैं लोगों को भड़काने का काम कैसे करते हैं भाइयों बहनों यह सरल कारोबार है और भारत सरकार ने देश के गरीबों के लिए एक बहुत अच्छी योजना बनाई है मैं यह योजना आपको बताता हूं आप घर घर पहुंचाओ ग घर घर पहुंचाओ जोर से बताइए घर घर पहुंचाओ ग हर दुकानदार को पहुंचाओ ग गांव गांव पहुंचाओ पक्का पहुंचाओ भारत सरकार ने यह ऑनलाइन पेमेंट के लिए ई वॉलेट के लिए डिजिटल करेंसी के लिए मोबाइल बैंक के लिए एक बहुत बड़ी योजना बनाई 25 दिसंबर क्रिसमस की गिफ्ट के रूप में इसकी शुरुआत होने
वाली है और योजना यह है कि 8 नवंबर से अब तक 25 तारीख तक अगर आप [संगीत] अपने अपने डेबिट कार्ड से क्रेडिट कार्ड से कोई खरीदी की होगी आपने मोबाइल फोन के वॉलेट से कोई खरीदी की होगी तो उसका एक विशिष्ट नंबर जनरेट होता है इन सारे नंबरों का 25 तारीख को ड्रॉ निकलेगा इनाम का ड्रॉ निकलेगा और 15000 कम नहीं 15000 लोग जिनका नंबर लगेगा उनके खाते में सरकार की तरफ से 000 जमा हो जाएगा यह काम हर दिन होने वाला है एक दिन नहीं हर दिन होने वाला है 100 दिन तक चलने
वाला है मतलब की हर दिन नए 15 लोग जिसको एक बार मिल जाएगा उसको दोबारा नहीं मिलेगा हर दिन 15000 लोगों को एक एक हजार रुपया उनके खाते में जाएगा 100 दिन में 15 लाख परिवारों में एक एक हजार रुपया पहुंच जाएगा दूसरा सा दिन के बाद 30 दिसंबर को एक बड़ा ड्रॉ होगा जिसमें लाखों रुपया के इनाम दिए जाएंगे और तीन महीने के बाद 14 अप्रैल डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की जन्म जयंती पर एक बंपर ड्र होगा और 8 नवंबर से लेकर के 14 अप्रल तक जिसने भी इस प्रकार से कारोबार में खरीद बिक्री
की होगी उनको करोड़ों करोड़ों रुपयों का इनाम दिया जाएगा भाईयो यह तो हो गया ग्राहक के लिए लेकिन दुकानदार के लिए भी इनाम है जो दुकानदार यह मोबाइल फोन से माल बेचता है डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड से माल बेचता है उसका भी अलग नंबर निकलेगा और उसका ड्र होगा और हर सप्ताह उसको हजारों रुपयों के इनाम दिए जाएंगे यह हर सप्ताह होता रहेगा व्यापारियों को भी इनाम मिलेगा ग्राहक को भी इनाम मिलेगा लेकिन यह इनाम बड़े लोगों के लिए नहीं है यह इनाम छोटे लोगों के लिए है जो 50 से ज्यादा ख री करता है
और जो तन 000 रप से कम खरीदता है उसी को इसका लाभ मिलेगा 3000 से ज्यादा कमा खर्च करने वाले को इनाम की जरूरत नहीं होती है यह गरीब के लिए है गरीब के लिए उसी प्रकार से दुकानदार जिसका साल भर का कारोबार दो करोड़ रुपए से कम है उस दुकानदार को इनाम मिलेगा बड़े बड़े अरबों खरबों रुपयों के दुकानदारों को इसका लाभ नहीं मिलेगा छोटे छोटे लोग धोबी होगा मोची होगा दर्जी होगा दूध बेचने वाला होगा चाय बेचने वाला होगा कपड़े बेचने वाला होगा किराने बेचने वाला होगा बिस्किट बेचने वाला होगा छोटे छोटे लोग
ऐसे छोटे छोटे दुकानदारों को यह इनाम मिलने वाला है और इसलिए मेरे भाइयों बहनों आप लोग यह कोशिश करेंगा आपके गांव में भी नाम आए आपके गांव के लोग भी मोबाइल फोन से खर्च करने की आदत डाले व्यापारी भी मोबाइल फोन से लेनदेन करना शुरू करें आप देखिए भ्रष्टाचार और काले बाजारी करने वालों के दिन समाप्त हो जाएंगे भाइयों बहनों फिर से कभी देश में काले धन की नौबत नहीं आएगी फिर से इस देश में भ्रष्टाचार के खेल नहीं हो पाएंगे यह काम हम सबको मिलकर के करना है भाइयों बहनों मैं आज इस कानपुर की
धरती से देशवासियों को हृदय से अभिनंदन करना चाहता हूं यह लड़ाई जीत हम इसलिए रहे हैं क्योंकि देश के करोड़ों करोड़ों लोगों ने आशीर्वाद दिए हैं ईमानदारी की लड़ाई आगे इसलिए बढ़ रही है कि करोड़ों करोड़ों गरीब देशवासियों ने मध्यम वर्गीय लोगों ने ईमानदार लोगों ने देश के लिए कष्ट जेला है घंटों तक कतार में खड़े रहे लोगों ने आकर के उनको उकसाने की कोशिश की राजनेताओं ने भड़काने की कोशिश की भाती भांती की बातें चलाई गई लेकिन कश्मीर से कन्याकुमारी अटक से कटक पूरा हिंदुस्तान ईमानदारी के साथ खड़ा रहा इससे बड़ा किसी देश का
सौभाग्य नहीं हो सकता भाइयों बहनों भाइयों बहनों मैं मीडिया के मित्रों से भी आग्रह करता हूं मैं पत्रकारिता जगत से भी आग्रह करता हूं मैं इंटेलेक्चुअल वर्ल्ड से भी आग्रह करता हूं लिखने पढ़ने की ताकत वालों से भी आग्रह करता हूं आप दुनिया को बताओ आप दुनिया को बताओ यह सवा करोड़ का देश कई लोग ऐसे हैं जिनको स्कूल कॉलेज जाने का सौभाग्य नहीं मिला है अशिक्षा है गरीबी है उसके बावजूद भी सवा स करोड़ का देश ईमानदारी की लड़ाई के लिए कश्र जेलने के लिए तैयार हुआ है ये दुनिया के लिए बहुत बड़ी खबर
है बहुत बड़ा अजूबा है दुनिया में कहीं यह संभव नहीं हो सकता जो मेरे देशवासियों ने करके दिखाया है उनके जितने गीत गाए उतना कम है उनके जितने गुणगान करें उतना कम है दुनिया को भारत की ताकत का परिचय कराए उतना कम है और इसलिए मैं बुद्धिजीवियों से कहना चाहता हूं कि भारत के गरीब ने भारत के के अनपढ व्यक्ति ने भारत के ईमानदार व्यक्ति ने जो ताकत दिखाई है उससे जरा दुनिया को परिचय करवाइए ये मेरे देश की ताकत है इसी ताकत से देश आगे बढ़ने वाला है भाइयों बहनों जब अच्छा करते [संगीत] हैं
तो तप करना पड़ता है तपस्या करनी पड़ती है और तप जेलना भी पड़ता है मेरे देशवासियों ने अद्भुत कमाल की है भाइयों अद्भुत कमाल की इतिहास इतिहास इस घटना को इसलिए याद नहीं करेगा कि कौन प्रधानमंत्री था और किसने निर्णय किया था इतिहास इस घटना को इस रूप में देखेगा कि सवा स करोड़ का देश ईमानदारी के लिए कैसे खड़ा हो गया था यह इतिहास दर्ज करने वाला इस लड़ाई का विजय किसी प्रधानमंत्री का नहीं है इस लड़ाई का विजय किसी दल का नहीं है इस लड़ाई का विजय किसी सरकार का नहीं है यह लड़ाई
का विजय ईमानदार देशवासियों का विजय है ईमानदारी का विजय है ईमानदारी पर देश को आगे ले जाने की लड़ाई का विजय है और इसलिए मेरे प्यारे भाइयों बहनों आपने जो आशीर्वाद दिया है आपने जो आशीर्वाद दिया है इसको मैं नमन करता हूं मुझे फिर एक बार भाइयों बहनों मुझे बताइए हाथ ऊपर करके बताइए ईमानदारी की लड़ाई लड़नी चाहिए कि नहीं लड़नी चाहिए बेईमानी खत्म होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए भ्रष्टाचार जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए काला धन मिटना चाहिए कि नहीं मिटना चाहिए काला धन के कुबेर को सजा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए
देश का शुद्धीकरण होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए आप मुझे दोनों हाथ ऊपर करके आशीर्वाद दीजिए आप मुझे आशीर्वाद दीजिए आप ही की ताकत के बदौलत आप ही की ताकत के बदौलत यह देश जीतने वाला है यह देश ईमानदारी के रास्ते पर चलने वाला है भाइयों बहनों आओ आओ हम मिलकर के आगे बढ़े और जो सपना लेकर के निकले हैं उस सपने को पूरा करके रहे बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत बहुत धन्यवाद आपका