Scribe
Scribe

ชอบมันไหม? ทำให้ Scribe ดียิ่งขึ้นโดย การให้คะแนน

รับส่วนขยาย Chrome

เรียกดู

  • วิดีโอยอดนิยม
  • วิดีโอล่าสุด
  • ช่องทั้งหมด

เครื่องมือฟรี

  • ตัวดาวน์โหลดคำบรรยาย
  • ตัวสร้างเวลา
  • ตัวสรุปวิดีโอ
  • ตัวนับคำ
  • ตัววิเคราะห์ชื่อเรื่อง
  • ค้นหาบทถอดความวิดีโอ
  • การวิเคราะห์วิดีโอ
  • ตัวสร้างบท
  • ตัวสร้างแบบทดสอบ
  • แชทกับวิดีโอ

ผลิตภัณฑ์

  • ราคา
  • บล็อก
  • รับส่วนขยาย Chrome

Developers

  • Transcript API
  • API Documentation

กฎหมาย

  • ข้อกำหนด
  • ความเป็นส่วนตัว
  • การสนับสนุน
  • แผนผังเว็บไซต์

ลิขสิทธิ์ © 2026 สร้างด้วยความรักโดย Scribe

— ถ้านี่ทำให้ชีวิตของคุณง่ายขึ้น (หรืออย่างน้อยก็วุ่นวายน้อยลง) กรุณาให้คะแนนเรา! เราสัญญาว่ามันจะทำให้วันของเราดีขึ้น 😊

Related Videos

😲 How to make People respect You | 8 Points that make you Valuable

Video thumbnail
125.44k2,579 คำ12m readGrade 18
แชร์
Channel
Golden Stars
यह आठ बातें अपने आप से आज ही से कहना शुरू कर दो और मैं प्रॉमिस करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी। हर कोई तुम्हें इज्जत देने लग जाएगा। देखो अगर लोग तुम्हारी इज्जत नहीं करते, तुम्हारी वैल्यू नहीं करते तो गलती उनकी नहीं। गलती तुम्हारी है। अगर तुम्हें लोगों से वैल्यू चाहिए, रिस्पेक्ट चाहिए, तुम्हें चाहिए कि हर इंसान तुम्हारी कदर करे। तुम जहां भी जाओ तुम्हें इज्जत दी जाए। तो तुम्हें अपने आप से हर रोज यह आठ बातें कहनी है जो आज मैं आपको बताने जा रहा हूं। ये आठ बातें इतनी पावरफुल हैं कि ये
पूरी जिंदगी तुम्हारे काम आएंगी और अगर तुम इसको मिस कर दोगे तो शायद तुम्हारी जिंदगी में तुम्हारा वो मुकाम ना रहे जो तुम डिर्व करते हो। अपनी कदर करवाने के लिए लोगों के पीछे-पीछे भागने से इज्जत नहीं मिलती बल्कि अपने आप को ऐसा बनाना पड़ता है। कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो अपनानी पड़ती हैं जिनको देखकर लोग ऑटोमेटिकली आपकी इज्जत करते हैं। तो इन आठ बातों में नंबर सेवन और नंबर एट सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट है। उनको मिस करने की गलती मत करना। वीडियो को पूरा देखना क्योंकि यह कुछ मिनट्स तुम्हारी पूरी जिंदगी को बदल देंगे।
तुम्हारी वैल्यू को पूरी जिंदगी [संगीत] के लिए एक अलग लेवल पर ले जाएंगे और यह बातें मैं तुम्हें अपने पास से नहीं कहूंगा बल्कि मैंने बहुत सारी किताबों को स्टडी किया है जिसके बाद मैंने इन आठ बातों को इकट्ठा [संगीत] किया है जो 100% तुम्हारी रिस्पेक्ट को बढ़ाएंगी। यह तुम्हें रोज अपने आप से कहना होंगी। हो सके तो वीडियो को सेव कर लेना। तो शुरू करते हैं। नंबर वन, मुझे खामोश रहना है। जब भी तुम सुबह उठते हो तो अपने आप से यह कहो कि मुझे आज ज्यादा खामोश रहना है। क्योंकि खामोशी में ही तुम्हारी
ताकत छुपी होती है। खामोशी से ही तुम्हारी इज्जत की जाती है। लोग तुम्हें नजरअंदाज करते हैं। तुम्हें सीरियस नहीं लेते तो इसकी सबसे मेन रीजन यह भी हो सकती है कि तुम्हारी जुबान बहुत ज्यादा चलती है। तुम बहुत ज्यादा बोलते हो। लोगों की बातों को सुनते नहीं बल्कि अपनी बातें करते हो। और फिर आहिस्ता-आहिस्ता लोग तुम्हें बेवकूफ इंसान की तरह समझने लग जाते हैं। तुम अगर किसी ऐसे इंसान को देखोगे जिसकी सब लोग इज्जत करते हैं तो वो जिस भी महफिल में बैठेगा बहुत कम बोलेगा। उसके मुंह से कभी भी फिजूल बात नहीं निकलेगी। तो
सबसे पहले अपने आप से रोज कहो कि मुझे अपने आप को खामोश रखना है। मुझे ज्यादा बातें नहीं करनी। मुझे अपनी जुबान पर कंट्रोल करना है। देखो हजार बातें करने से भी वो फायदा नहीं मिलता जो कुछ सेकंड की खामोशी से मिल जाता है। अगर तुम अपनी लाइफ में सिर्फ यह आदत अपना लेते हो कि तुम थोड़ा खामोश रहना सीख जाते हो तो तुम्हारे आसपास के लोग तुम्हें अभी से सीरियस लेना शुरू कर देंगे। सुबह जब भी उठते हो अपने आप से पहली बात यह करो कि मुझे आज खामोश रहना है। मुझे कोई भी फजूल
बात नहीं करनी। वरना लोग तुम्हें सीरियस लेना बंद कर देंगे। नंबर टू मुझे वजाहतें नहीं देनी। हमारी जिंदगी में यह प्रॉब्लम होती है कि हम हर किसी को वजाहत देते हैं कि यार मैं यह इसलिए कर रहा हूं। यार मैं अपनी जिंदगी में इसलिए नाकाम हूं क्योंकि मेरे घर वाले मेरा साथ नहीं देते। हम हर किसी को वजाहत देना फर्ज समझते [संगीत] हैं। ये तुम्हारे ऊपर फर्ज नहीं है कि तुमने हर किसी को बताना है कि तुम्हारे साथ क्या हो रहा है। जब भी तुम ज्यादा एक्सप्लेन करते हो तो तुम अपने आप को कमजोर दिखाते
हो, बेबस दिखाते हो। जैसे तुम्हारे हाथ में कुछ भी नहीं है और जब तुम लोगों को वजाहतें देना बंद कर देते हो तो लोग ऑटोमेटिकली तुम्हारी इज्जत [संगीत] करने लग जाते हैं। लोग ऑटोमेटिकली तुम्हें वैल्यूुएबल इंसान समझते हैं। जो भी वैल्यूुएबल लोग होते हैं वो कभी भी तुम्हें ज्यादा वजाहतें देते नजर नहीं आएंगे। हर किसी के सामने अपने आप को बढ़ा चढ़ा कर दिखाते नजर नहीं आएंगे। कभी भी जिंदगी में अपनी तारीफ अपने मुंह से नहीं करनी। ना ही लोगों को ज्यादा एक्सप्लेन करना है। जब [संगीत] भी सुबह उठो, जब भी टाइम मिले तो अपने
आप को यह रिमाइंड करवाओ कि मुझे आज ज्यादा एक्सप्लेन नहीं करना। मेरी लाइफ में जो भी हो रहा है, मैं इसकी पूरी रिस्पांसिबिलिटी ले रहा हूं। लेकिन मुझे दूसरों को बताने की जरूरत नहीं है कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। नंबर थ्री, मुझे अपनी हुदूद बनानी है। देखो, अगर तुम्हारी जिंदगी में बाउंड्रीज नहीं है, तो कोई भी इंसान तुम्हारी रिस्पेक्ट नहीं करेगा। ना ही तुम्हें सीरियस लेगा। कोई तुम्हारी कदर नहीं करने वाला। हर इंसान तुम्हारी जिंदगी में इंटरफेयर करेगा। हर इंसान तुम्हारी जिंदगी में आकर तुमको कंट्रोल करने की कोशिश करेगा। हर रोज अपने आप
से यह कहो कि मुझे अपनी बाउंड्रीज बनानी है। मुझे दूसरों को बताना है कि उनकी क्या लिमिट्स हैं जिन पर मैं कभी भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगा। जिन पर मुझे स्टैंड लेना है जिनको वो कभी भी क्रॉस नहीं कर सकते। हर रोज अपनी बाउंड्रीज को क्लियर करो। कहां तक आप सैक्रिफाइस कर सकते हैं। कहां तक आप बर्दाश्त कर सकते हैं। देखो जो इंसान ज्यादा बर्दाश्त करता है कोई भी बाउंड्री नहीं बनाता तो लोग यह आदत बना लेते हैं कि यार यह बंदा तो बर्दाश्त कर ही लेगा। फिर वह तुम्हारे साथ वैसा ही रवैया अपनाते रहते हैं।
लेकिन जब तुम अपनी बाउंड्रीज बनाते हो, अपने आप से कहते हो कि मुझे यहां पर अपने लिए स्टैंड लेना है। मैं इससे ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता। तो लोग ऑटोमेटिकली तुम्हारी इज्जत करना शुरू करते हैं। लोग समझते हैं कि यार यह बंदा अपनी बात पर अड़ चुका है। यह इससे ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेगा। तो लोग कभी भी तुम्हारे साथ ज्यादा बुरा नहीं करेंगे। अगर मुआशरे में इज्जत चाहते हो तो अपनी बाउंड्रीज को कभी भी इग्नोर मत करना। किसी भी एरे गैरे को इजाजत मत देना कि वह तुम्हारी लाइफ में घुसने लग जाए। तुमको कंट्रोल करने
लग जाए। कभी भी खुद को इतना कमजोर मत बनाना। नंबर फोर, मुझे हर किसी के पीछे नहीं भागना। थोड़ा टाइम निकालकर हर रोज अपने आप से यह कहो कि मुझे किसी के पीछे नहीं जाना। मेरी वैल्यू इतनी कम नहीं है कि मैं दूसरों की मेहनतें करता फिरूं। तुम्हारी लाइफ में बहुत सारे ऐसे लोग होंगे जिनको तुम पाना चाहते हो जिनके साथ तुम दोस्ती करना चाहते हो। लेकिन वो तुम्हें इग्नोर करते हैं। वो तुम्हारी रिस्पेक्ट नहीं करते। तो ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए तुम्हें सबसे पहले उन लोगों का पीछा करना छोड़ना है। उन लोगों
को ज्यादा वैल्यू देना बंद करनी है। हम लोगों को इतना सर पर सवार कर लेते हैं उनको इतनी वैल्यू देने लग जाते हैं कि वो अपने आप को बहुत पीस मार खान समझने लग जाते हैं और हमें इंसान भी नहीं समझते। यही सबसे बड़ी गलती होती है। एक आम इंसान हमेशा लोगों के पीछे भागता है कि उसकी इज्जत की जाए। लेकिन यही सबसे बड़ी मिस्टेक है। साइकोलॉजी कहती है कि आप जितना दूसरों के पीछे भागते जाओगे, आपकी वैल्यू उतनी कम होती जाएगी। लोग आपको उतना ही हल्का समझेंगे। अपने कदमों में गिराते रहेंगे। आपको कुचलते रहेंगे।
आपको इस्तेमाल करते रहेंगे। अगर मुआशरे में सोसाइटी में आप एक वैल्यूुएबल इंसान बनना चाहते हो तो लोगों को अपनी कदर करने पर मजबूर कर दो। कभी भी किसी के पीछे भागना नहीं। अगर कोई इंसान तुम्हें इग्नोर करता है तो तुम भी उसको इग्नोर करो। अगर कोई इंसान तुमसे एक कदम पीछे हटता है तो तुम दो कदम पीछे हट जाओ। जिंदगी में सिर्फ लोगों को उतना मिलो जितना वो मिलना चाहते हैं। अगर हद से ज्यादा मिलोगे, हद से ज्यादा एफर्ट करोगे, हद से ज्यादा लोगों के पीछे-पीछे भागोगे तो कभी भी इज्जत नहीं मिलेगी। यह बात मेरी
लिख कर रख लो। रोज अपने आप से कहो कि मुझे किसी के पीछे नहीं भागना। मुझे नहीं किसी की जरूरत या मैं किसी को अट्रैक्ट नहीं करना चाहता। यही एटीट्यूड लोगों को मजबूर कर देगा तुम्हारे बारे में सोचने के लिए, तुम्हारी इज्जत करने के लिए। नंबर फाइव, मैं हर किसी को खुश नहीं करूंगा। जब भी तुम्हारी आंख खुले तो अपने आप से यह प्रॉमिस कर लो कि मुझे आज के दिन हर किसी को खुश करने की कोशिश नहीं करनी क्योंकि इस दुनिया में कोई भी इंसान ऐसा नहीं है जो सब लोगों को खुश करके बैठ
जाए। तुम सोचते हो कि मैं बहुत अच्छा दिखूंगा, अच्छा बनूंगा, मेरी लोग इज्जत करेंगे अगर मैं लोगों के काम करता रहूंगा। लोगों के लिए बहुत नाइस गाय बनकर फिरूंगा तो ऐसा कभी नहीं होने वाला। जिंदगी में रिस्पेक्ट उन्हीं लोगों की की जाती है जो अपनी जिंदगी में साफ-साफ इंकार करना जानते हैं। लोगों को खुश करने की कोशिश नहीं करते। लोगों की गुलामी नहीं करते। गुलाम बनकर आप कभी भी इज्जत नहीं पा सकते। आपको अपनी थोड़ी सी रिस्पेक्ट करना पड़ेगी। अपना थोड़ा सा एटीट्यूड अपना पड़ेगा। वरना लोग आपको इंसान भी नहीं समझेंगे। रोज खुद से कहो
कि मुझे किसी को खुश नहीं करना। अगर कोई तुमसे नाराज होता है तो हो जाए। मुझे किसी की कोई परवाह नहीं है। किसी के साथ बुरा ना करो। और अगर कोई तुम्हारे साथ बुरा करता है तो ऐसे इंसान को कभी भी दोबारा मौका मत दो कि वो तुम्हारी जिंदगी में आए। आजकल किसी के लिए ज्यादा एफर्ट मत करो क्योंकि कोई सिला नहीं मिलने वाला। यह दुनिया आजकल इतनी पत्थर बन चुकी है कि आप जिसके लिए जितना ज्यादा करोगे वही आपका गला दबाने के लिए आएगा। तो अगर इज्जत चाहते हो तो लोगों के लिए ज्यादा एफर्ट
मत करो। रोज खुद से कहो कि मैंने लोगों को खुश करना नहीं है। मेरी यह जिम्मेदारी नहीं है कि हर कोई मुझसे खुश हो जाए। नंबर सिक्स, मुझे खुद को निखारना है। हर रोज अपने आपको याद करवाओ कि मुझे खुद को बदलना है। मुझे अपने को अपग्रेड करना है। मुझे लाइफ में स्टैंड आउट करने के लिए अपने आपको कामयाब बनाना है। अपने आपको ऐसा बनाना है कि मेरी पर्सनालिटी से लोग ऑटोमेटिकली अट्रैक्ट होना शुरू हो जाएं। जब तक आप अपनी जिंदगी में खुद को बदलोगे नहीं तब तक लोग भी नहीं बदलेंगे। लोगों का रवैया भी
नहीं बदलेगा। लोगों के ताने भी नहीं बदलेंगे। लोग तभी तुम्हारी इज्जत करना शुरू करेंगे जब उन्हें कोई ऐसा साइन मिलेगा कि आप अपनी लाइफ में बहुत आगे जाने वाले हो। अपनी जिंदगी में खुद को निखारना शुरू कर दो। अच्छे कपड़े पहनना शुरू कर दो। अच्छी ड्रेसिंग करो। अच्छा खाना खाओ। एक्सरसाइज करो। बहुत सारा पानी पियो। अपनी हेल्थ का अच्छी तरह ख्याल करो। अपनी केयर करो। अपने साथ खुश रहो। अपनी जिंदगी को फुली तौर पर एंजॉय करना शुरू करो। जो इंसान अपने साथ बहुत कंफर्टेबल हो जाता है, जो अपने साथ बोर नहीं होता, वो इंसान बहुत
ज्यादा डेंजरस और पावरफुल बन जाता है। दुनिया का हर इंसान उससे डरता है क्योंकि उसे किसी और की जरूरत ही नहीं होती बल्कि वो खुद को ही बेहतर करने की कोशिश में होता है। दुनिया उन्हीं लोगों के पीछे भागती है। उन्हीं की इज्जत करती है जो अपने आप के पीछे भागते हैं। अपने आप को निखारने की कोशिश में होते हैं। तो रोज अपने आप को याद करवाओ कि मुझे आज अपने आप को बदलना है। मुझे आज थोड़ी ज्यादा एफर्ट करनी है कि मैं कल से ज्यादा बेहतर हो जाऊं। जब आप बेहतर होना शुरू होंगे तो
लोग तुम्हारी कदर करने में 1 मिनट भी नहीं लगाएंगे। नंबर सेवन मुझे टॉक्सिक लोगों से बचना है। यह पॉइंट इतना इंपॉर्टेंट है कि यह पूरी जिंदगी काम आने वाला है। इसको जरा ध्यान से सुनना। तुम्हारी लाइफ में तुम्हारे आसपास बहुत सारे ऐसे लोग होंगे जो तुम्हारे साथ बहुत टॉक्सिक बिहेवियर अपनाते हैं। ये तुमको ऐसा फील करवाते हैं जैसे तुम बहुत कमतर हो। तुम्हारी तो कोई वैल्यू नहीं है। तुम तो इंसान ही नहीं हो। तो तुम्हें सबसे पहले ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी से निकाल बाहर करना है। क्योंकि वो लोग जो तुम्हारी इज्जत करना नहीं जानते।
तुम्हारी वैल्यू करना नहीं जानते। ऐसे लोग यह डिर्व नहीं करते कि तुम उनको अपनी लाइफ में बिठाए रखो। ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में मुकाम देकर उनके बारे में ही सोचते रहो। ऐसे लोगों को जल्दी से चलता करो। जो तुम्हारी इज्जत नहीं करना जानता, जो तुम्हारी रिस्पेक्ट नहीं जानता, ये तुम्हारी कदर नहीं जानता। तो ऐसे लोगों के लिए सोचना, एफर्ट्स करना यह सिर्फ तुम अपना टाइम जाया करते हो। जितने भी टॉक्सिक लोग होते हैं, वह आपकी पूरी जिंदगी को बर्बाद कर सकते हैं। आप हर टाइम उन्हीं के बारे में सोचते रहते हो कि यार मुझसे
क्या गलती हो गई? यह इंसान मुझसे क्यों नाराज हो चुका है? मुझे इज्जत क्यों नहीं दे रहा? मैं ऐसा क्या करूं जिससे यह मुझसे अट्रैक्ट हो जाए? आप ऐसा सोचते-सचते अपनी पूरी जिंदगी जाया कर देते हैं। जो लोग आपकी एफर्ट का बदला नहीं दे रहे तो उनके लिए सबसे बेहतरीन हल यह है कि उन लोगों को अपनी जिंदगी से बाहर करो। तुम्हारी इज्जत खुद ब खुद होने लग जाएगी। रोज अपने आप से कहो कि मुझे टॉक्सिक लोगों पर जीरो कॉम्प्रोमाइज [संगीत] करना है। नंबर एट, मैं किसी से कम नहीं हूं। जब भी सुबह उठो, आईने
में देखो, अपने आप से यह कहो कि मुझे किसी चीज की कमी नहीं है। मैं अपने आप में बेहतर हूं। मुझे इस कुदरत ने अल्लाह ताला ने बहुत बेहतर बनाया है। मैं बेहतरीन इंसान हूं। अपनी ब्लेसिंग्स का शुक्र अदा करना शुरू कर दो। ये एक छोटा सा काम तुम्हारी पूरी जिंदगी को बदल देगा कि तुम सोच भी नहीं पाओगे। जब तुम अपने आप को लेकर खुश होते हो, अपने आप पर बिलीव करते हो तो तुम्हारा कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा हो जाता है कि तुम किसी भी इंसान से मिलते हो तो उस इंसान को अपनी तरफ अट्रैक्ट
कर लेते हो। लोग तुम्हें देखकर ही अंदाजा लगा लेते हैं कि यार इस बंदे के अंदर कोई ना कोई खास चीज है। इसका ओरा बहुत ज्यादा पावरफुल है। तो अगर इज्जत करवाना चाहते हो, अपनी वैल्यू करवाना चाहते हो तो सबसे पहले अपनी इज्जत करना शुरू कर दो। अपनी कदर करना शुरू कर दो। अगर अपने आप को इग्नोर करके लोगों के पीछे भागते रहोगे तो कोई भी तुम्हारी इज्जत नहीं करेगा। कोई भी तुम्हारे पीछे नहीं आएगा। यहां पर उन्हीं लोगों की इज्जत की जाती है जो दूसरों को दिखाते हैं कि वह इज्जत को डिर्व करते हैं
कि वह लोगों के पीछे नहीं भागते बल्कि लोगों को अपने पीछे भगाते हैं। अब मैं आपकी आसानी के लिए इन आठ बातों को दोबारा से रिवाइज कर लेता हूं ताकि तुम अच्छे से समझ जाओ। वीडियो को सेव कर लेना। रोज इसको सुनो। नंबर वन मुझे खामोश रहना है। दूसरा मुझे वजाहतें नहीं देनी। तीसरा मुझे अपनी हुदूद बनानी है। चौथा मुझे किसी के पीछे नहीं भागना। पांचवा मुझे हर किसी को खुश नहीं करना। छठा मुझे खुद को निखारना है। सातवां मुझे टॉक्सिक लोगों से बचना है। आठवां मैं किसी से कम नहीं हूं। यह आठ पॉइंट तुम्हारी
पूरी जिंदगी को बदल देंगे। अभी से कमेंट करो और बताओ कि इन आठ पॉइंट में से कौन सा पॉइंट है जिसको तुम अभी से फॉलो करना शुरू करने वाले हो और कमेंट में अपना नाम भी जरूर बताना क्योंकि नाम से ही पहचान बनती है। वीडियो अच्छी लगी हो तो लाइक कर दो। चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकॉन को दबा दो ताकि आने वाली हर नई वीडियो सबसे पहले [संगीत] आप देख सकें। थैंक यू फॉर वाचिंग।
วิดีโอที่เกี่ยวข้อง
My Daughter Survives WORLD'S TINIEST CAR
31:45
My Daughter Survives WORLD'S TINIEST CAR
Jordan Matter
6.1M views
Survive 100 Days In Nuclear Bunker, Win $500,000
32:21
Survive 100 Days In Nuclear Bunker, Win $5...
MrBeast
340M views
Survive 30 Days Chained To Your Ex, Win $250,000
37:04
Survive 30 Days Chained To Your Ex, Win $2...
MrBeast
187M views
50 Ways To Use Chocolate
47:11
50 Ways To Use Chocolate
Nick DiGiovanni
12M views
Destroy Your House, Win a New One!
34:35
Destroy Your House, Win a New One!
Stay Wild
2.5M views
Men Vs Women Survive In The Wilderness For $500,000
31:48
Men Vs Women Survive In The Wilderness For...
MrBeast
217M views
Opening his Dream Christmas Present
24:18
Opening his Dream Christmas Present
The Royalty Family
9.1M views
1000 Players Simulate Civilization: Boys vs Girls
52:36
1000 Players Simulate Civilization: Boys v...
MrBeast Gaming
12M views
Ronaldo vs My Unbeatable Goalie Robot
26:34
Ronaldo vs My Unbeatable Goalie Robot
Mark Rober
29M views
50 YouTubers Fight For $1,000,000
41:27
50 YouTubers Fight For $1,000,000
MrBeast
433M views
Defeat This Minecraft Boss, Win $100,000
26:08
Defeat This Minecraft Boss, Win $100,000
Karl
21M views
Beast Games | Episode 1 (Full Episode)
35:35
Beast Games | Episode 1 (Full Episode)
MrBeast
63M views
BOYS vs GIRLS Trapped in a TINY ROOM
32:40
BOYS vs GIRLS Trapped in a TINY ROOM
Jordan Matter
50M views
Survive 100 Days In Prison, Win $500,000
39:36
Survive 100 Days In Prison, Win $500,000
MrBeast
136M views