यह कहानी है विलियम की जो एक साइंटिस्ट एक एस्ट्रोनॉट है जिसने एक ऐसी मशीन को बनाया है जिससे मार्स प्लेनेट पर पानी को प्रोड्यूस किया जा सकता है जिस पानी से वहां पर जीवन की शुरुआत की जा सकती है और अब अपने इसी मिशन को पूरा करने के लिए वो मार्स प्लेनेट की तरफ निकल पड़ता है। बॉलीवुड सिल्वर स्क्रीन प्रेजेंटिंग अप्रोचिंग द अननोन। कहानी की शुरुआत में हमें एस्ट्रोनॉट विलियम को दिखाया जाता है जो अपना स्पेस सूट पहनकर रॉकेट में बैठ चुके हैं। दरअसल वह अकेले ही मार्स की तरफ जा रहे हैं और अगर वह
मार्स तक पहुंच पाए तो वह पहले ऐसे इंसान होंगे जो मार्स पर कदम रखेंगे। उनके दिमाग में कई सारे सवाल चल रहे होते हैं। पूरी दुनिया की नजर उनके ऊपर है और अब उनका मिशन शुरू हो जाता है। कुछ ही घंटों में वह अर्थ की ऑर्बिट से बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद उनका जो स्पेसशिपिप है जिसमें रॉकेट्स हैं वो उससे अलग हो जाते हैं और उन्हें मार्स तक पहुंचने में यहां से 270 दिन लगेंगे। विलियम अब अपने स्पेस सूट को निकाल देते हैं। उन्हें पता है कि अब उनके पास आगे बढ़ने के अलावा कोई
रास्ता नहीं है। उनके दिमाग में जो कई सारे सवाल चल रहे होते हैं उन सब से अपने दिमाग को हटाकर वह अपनी अर्थ को देखते हैं जो कि एक बहुत ही खूबसूरत प्लनेट है जिसे देखकर वह इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद वह अपने रिएक्टर को एक्टिवेट करते हैं। अर्थ पे जो कंट्रोल रूम है वहां से एक आदमी हमेशा उनके संपर्क में रहता है। वो विलियम से पूछता है क्या यह रिएक्टर मार्स पर काम करेगा? वह कहते हैं कि हां यहां से कहानी फ्लैशबैक में जाती है जब विलियम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में थे। उनके पास इस
रिएक्टर का आईडिया था। उन्होंने सबको बताया था कि इस रिएक्टर से वो सैंड और डर्ट को सुपर कंप्रेस करेंगे। उसमें ऑक्सीजन और हाइड्रोजन मिलाएंगे जिससे एक केमिकल रिएक्शन होगा और पानी प्रोड्यूस हो जाएगा। और अब अपने इसी मकसद को पूरा करने के लिए वह जल्द से जल्द मार्स पहुंचना चाहते हैं। स्पेस में विलियम को कई दिन बीत जाते हैं। उन्होंने अपने रिएक्टर से पानी को प्रोड्यूस किया और अपने स्पेसशिप में कुछ पौधों को उगाया। यही उनका मकसद भी है। इसी तरह से मार्स पर पौधे उगाकर वह वहां पर हरियाली करना चाहते हैं। ताकि अर्थ से
लोगों को यहां पर भेजकर कॉलोनीज़ को बसाया जा सके। बहुत सारे लोग अर्थ से उनसे ऑनलाइन जुड़ते हैं। वो अपने वीडियोस उन्हें पोस्ट करते हैं। जिन्हें विलियम देखते हैं, उनके सवालों का जवाब देते हैं। हर कोई उनके करज की तारीफ कर रहा होता है। विलियम को इससे बहुत खुशी होती है। उन्हें अपने सफर में आज पूरे 227 दिन बीत चुके हैं। जिस वजह से उनके खाने की सप्लाई लगभग खत्म हो चुकी है। अर्थ के कंट्रोल रूम से स्किनी जो लगातार उनके संपर्क में रहता है। वह विलियम को बताता है कि तुम इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के
बहुत पास हो। तुम्हें अपने शिप को उस तरफ मोड़ना होगा ताकि वहां से तुम अपनी जरूरत की चीजों को ले सको। और अब विलियम ऐसा ही करता है। जल्दी वह इंटरनेशनल स्पेस सेंटर तक पहुंच जाता है। जहां पर पहले से दो रिस्चरर्स होते हैं। दरअसल इन्हें यहां पर काफी वक्त हो चुका है। इनमें से एक एस्ट्रोनॉट एक रिस्चर का नाम ग्रीन स्ट्रीट होता है। जिसकी दिमागी हालत अब पूरी तरह से नॉर्मल नहीं है। वो यहां से अर्थ वापस जाना चाहता है। साथ ही वह उन्हीं पौधों को खा रहा होता है जो उसे एक्सपेरिमेंट के लिए
दिए गए थे। वहीं हमें अर्थ से दिखाया जाता है जहां से एक और रॉकेट को लॉन्च किया जाता है और इसमें एमली नाम की एक एस्ट्रोनॉट होती है जिसे मार्स की तरफ भेजा गया है। वहीं इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से विलियम अपनी जरूरत का सामान लेकर मार्स की तरफ निकल जाता है। हर रोज वह अपने पौधों को पानी देता है ताकि उनकी ग्रोथ अच्छी हो सके। पर जब वो मार्स की तरफ बढ़ रहा होता है तो उसके कम्युनिकेशन में कुछ एरर आ जाता है। जिस वजह से वो कंट्रोल रूम में स्किनी जिससे वह हमेशा संपर्क में
रहता है और दूसरी एमली जो खुद भी अब मार्स की तरफ आ रही है। उन दोनों से ही उसका संपर्क टूट जाता है। विलियम बहुत कोशिश करता है और फाइनली वह अर्थ में स्किनी से संपर्क को दोबारा से कनेक्ट करने में कामयाब हो जाता है। जल्दी एमली भी इनसे जुड़ जाती है और अब एमली बताती है कि मेरे शटल में कुछ खराबी आ गई है। विलियम उसकी मदद करता है जिससे वह अपनी प्रॉब्लम को फिक्स कर लेती है। यह सब के सब राहत की सांस लेते हैं। और अब अगली सुबह दिखाया जाता है जब विलियम
अपने रिएक्टर की पावर को बढ़ाने के लिए उसे स्पेसशिपिप की पावर से कनेक्ट करता है। जिसके बाद एक बहुत बड़ा शॉर्ट सर्किट होता है। और अब उसका रिएक्टर जो पानी बनाता था वो पानी बनाना बंद कर देता है। यह उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम है क्योंकि बिना पानी के वह यहां पर सर्वाइव नहीं कर सकता और अब हर उस चीज से वह पानी को जमा करना शुरू कर देता है जहां पर थोड़ा सा भी पानी है उसे पौधों का पानी भी निकालना पड़ता है जिसका मतलब यह है कि पौधे अब नष्ट हो जाएंगे साथ
ही वह अपनी एनर्जी को बचा कर रखता है। इसके बाद स्किनी का उसे कॉल आता है जो उससे पूछता है क्या सब कुछ ठीक है? यहां पर विलियम उससे झूठ कह देता है कि हां मेरे स्पेसशिप में सब कुछ ठीक है। स्किनी उसे बताता है कि एमली के स्पेसशिप में कुछ खराबी आ गई थी। इसीलिए हमने उसे अर्थ पर वापस बुला लिया और अब विलियम उसे बिल्कुल कुछ नहीं बताना चाहता क्योंकि उसे पता है कि अगर उसने उसे बताया तो उसे भी अर्थ पर वापस बुला लिया जाएगा जो वह बिल्कुल नहीं चाहता। स्किनी से बात
करने के बाद वह अपने रिएक्टर पर काम करना शुरू कर देता है। वह एक बार फिर से रिएक्टर को ऑन करता है जिससे धमाका होता है। उसका रिएक्टर पूरी तरह से तबाह हो चुका है। विलियम बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेट हो जाता है। वह अपना सर एक वॉल पर मारना शुरू कर देता है। वह पूरी तरह से टूट चुका है। कुछ देर के बाद एक बार फिर से स्किनी उससे कनेक्ट होता है और अब विलियम को स्किनी को बताना पड़ता है कि उसका रिएक्टर खराब हो चुका है। साथ ही जो उसका शटल उसका स्पेसशिपिप है उसकी पावर
बहुत कम बची है जो कि अपने बैकअप पर चल रहा है। स्किनी कहता है कि तुम्हें अर्थ वापस आ जाना चाहिए। लेकिन तभी उसकी कॉल डिस्कनेक्ट हो जाती है क्योंकि स्पेसशिपिप की पावर बहुत कम है और अब यहां पर विलियम को फैसला करना है कि उसे अर्थ वापस जाना है या फिर मार्स प्लनेट पर जो कि उससे बहुत ज्यादा दूर नहीं है। वह जानता है कि ऑटो पायलट के जरिए उसे अर्थ पर वापस बुला लिया जाएगा। लेकिन वह फैसला करता है कि वह मार्स पर जाएगा जो कि उसका सपना था। इसीलिए मैनुअली वह अपने स्पेसशिपिप
को मार्स की तरफ मोड़ देता है। उसे यह भी नहीं पता कि मार्स तक पहुंचने तक उसके पास उसके स्पेसशिप में पावर बचेगी या नहीं। पर स्पेसशिपिप में जितनी भी पावर होती है, वह सब की सब उसके इंजन में भेज देता है। स्किनी से एक बार फिर से उसका संपर्क हो जाता है। स्किनी उसे समझाने की कोशिश करता है कि तुम्हें अर्थ वापस आ जाना चाहिए। पर विलियम उसकी बात नहीं मानता और जल्दी वो मार्स के ऑर्बिट में पहुंचकर मार्स प्लनेट के चक्कर लगाना शुरू कर देता है। यहां पर विलियम को वो दिन याद आता
है जब उसने इस रिएक्टर को जिस रिएक्टर के भरोसे वो मार्स में जा रहा है जो कि अब खराब हो चुका है। उसे विलियम ने जब टेस्ट किया था तो उसने काम नहीं किया था। लेकिन विलियम ने हार नहीं मानी। उसने कई बार टेस्ट किया और फाइनली रिएक्टर ने काम करना शुरू कर दिया था। इस मिशन पर आने से पहले उसे कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पर उसने हार नहीं मानी और आज वो मार्स प्लनेट के चक्कर लगा रहा है। पर अब उसकी हिम्मत जवाब दे चुकी है क्योंकि उसका पानी खत्म हो गया है।
ना ही उसके पास खाने के लिए कुछ है और जल्दी उसके स्पेसशिपिप की पावर खत्म होने वाली है। जिसका मतलब यह है कि पावर खत्म होते ही उसकी मृत्यु हो जाएगी। पर विलियम का यहां पर किस्मत साथ देती है। उसके स्पेसशिपिप उसके शटल में जो सोलर पैनल्स होते हैं जो कि काम नहीं कर रहे थे वो काम करना शुरू कर देते हैं। जिससे उसके स्पेसशिपिप के इंजन को पावर मिलती है। साथ ही उसका जो रिएक्टर होता है जिसे उसने असेंबल कर लिया है। वह पावर सारी की सारी उस रिएक्टर से होकर जा रही होती है।
जिससे एक बार फिर से स्पेसशिप में लाइट आ जाती है। साथ ही उसका जो कम्युनिकेशन सिस्टम पूरी तरह से बंद हो गया था, वह भी एक बार फिर से ऑन हो जाता है। वह स्किनी को मैसेज भेजता है। अब उसका स्पेसशिप एक बार फिर से नॉर्मल हो चुका है। वो स्किनी को यहां की सारी सिचुएशन बताता है और कहता है कि दो दिनों से ना मैंने खाना खाया है ना पानी पिया है। मेरे जितने भी पौधे थे, वह सब के सब मर चुके हैं। और अच्छी बात यह है कि जल्दी मैं मार्स के ऑर्बिट से
निकलकर उसकी कक्षा में प्रवेश कर जाऊंगा। जिससे मार्स प्लेनेट की ग्रेविटी मुझे अपने आप ही नीचे खींच लेगी। मुझे नहीं पता कि मैं इसमें बच पाऊंगा या नहीं। लेकिन मैं जो करना चाहता था आज वो दिन आ चुका है और अब वो अपने शटल से मार्स प्लनेट की तरफ बढ़ चलता है। मार्स प्लनेट की ग्रेविटी उसे अपनी तरफ खींच रही होती है। उसका जो शटल होता है वह एक आग के गोले में बदल जाता है। पर इससे पहले कि वह क्रैश करता विलियम अपने शटल के इंजन को ऑन करता है और बहुत ही सावधानी से
उसे मार्स पर लैंड करवाता है। उसकी एक सेफ लैंडिंग होती है। इसके बाद विलियम अपने शटल से बाहर निकलता है। वो मार्स प्लेनेट को देखता है। वो पहला इंसान है जिसने मार्स प्लेनेट की धरती पर कदम रखा है। वो चारों तरफ देखता है और एक टीली के ऊपर चढ़कर कहता है कि आज से पहले यहां पर कोई नहीं आया। ना कोई यहां पर जिया ना कोई मरा। हो सकता है कि मैं यहां पर हमेशा के लिए जी सकूं और इसी के साथ यह फिल्म यह कहानी यहीं पर खत्म हो जाती है। उम्मीद करते हैं कि
यह कहानी आपको पसंद आई होगी।