हाय गाइस। भाई बहुत दिनों से जो है ना मैं रिफर्बिश लैपटॉप के ऊपर वर्किंग कर रहा हूं। मतलब यार इतने एक्सपेंसिव हो चुके हैं लैपटॉप्स जो चीज 50,000 की आती थी वो 60-65,000 की मिल रही है यार। तो इससे मुझे आईडिया आया कि यार एक काम करते हैं थोड़ा सा रिफर्बिश्ड लैपटॉप की मार्केट भी देखते हैं। जैसे कि मेरे आगे जो है ना बहुत सारे ऐसे रिसेलर वगैरह है जो कि रिफर्बिश लैपटॉप सेल करते हैं। मैं एक को का को कांटेक्ट करने वाला हूं। बेसिकली क्या है ना जितनी मैंने डील्स देखी है मुझे सबसे इंटरेस्टिंग
MacBook Pro M1 Pro प्रोसेसर वाली लगी है क्योंकि वो 65 से 70 का ईजीली मिल रहा है। तो मैं जिस एरिया में रहता हूं मुझे एक बहुत अच्छी शॉप मिली है। मैं उसको कांटेक्ट करने वाला हूं कि भाई कितने का दोगे आप ये लैपटॉप और देखते हैं भाई वो लैपटॉप निकलेगा कैसा। हेलो हेलो हां जी सर मैंने आपका ऐड देखा है MacBook Pro M1 Pro वाला मुझे चाहिए रिफरबिश आप सेल कर रहे हो ना? जी हां जी कर रहे हैं। कितने का मिल जाएगा? ये 68 68 का। 68 का तो मैं बाकी एड्स देख रहा
था। 65 का ही मिल जाता है। तो कुछ होगा क्या आपके पास बेटर डील? सर डील तो आपको मैं अवेलेबल करवा दूंगा। बट जो इसका बॉक्स है ना M1 Pro का नहीं मिलेगा आपको। दूसरे मैच बॉक्स का मिलेगा। अच्छा नहीं मेरे को चलेगा। मुझे बॉक्स से कोई इतना वो नहीं है। हां हां तो फिर डन है फिर गाइस 65 में तो मैं बोलूंगा बहुत अच्छी डील बन जाएगी अगर हमें अच्छी कंडीशन मिल गया तो क्योंकि कंडीशन वगैरह अभी जो है मेरा टीम मेंबर चेक करने जाएगा। 3 आवर्स लेटर। तो भाई लैपटॉप तो आ चुका है
और इसकी कंडीशन भी देख लेते हैं क्योंकि सच में देखो बॉक्स तो दूसरे MacBook Pro का है। बट कोई नहीं जैसे कि मैंने कहा था भाई मुझे बॉक्स से तो इतनी टेंशन वाली बात नहीं है। मतलब बट देखते हैं लैपटॉप एग्जैक्टली में आया कैसा है। भाई हर एक चीज प्रॉपर्ली प्लेस्ड है। ये चीज मुझे ओके लगी। और वैसे कितना फनी लग रहा है। ये इन्होंने वापस पैक करा हुआ है। सोचो। बट ठीक है। मैंने पूरे लैपटॉप को प्रॉपर्ली देखा है। भाई एज सच कोई स्क्रैच वगैरह मेजर दिख तो नहीं रहा है। कंडीशन तो काफी अच्छी
है। बट कीबोर्ड से बहुत प्रॉपर्ली पता लग रहा है कि भाई यह एक यूज्ड लैपटॉप है। क्योंकि यहां पर लग रहा है कि भाई किसी ने अच्छे से यूज़ करा हुआ है। और लकीली जो एक्सेसरीज वगैरह है भाई वो बिल्कुल ओके कंडीशन में है। केबल मेरे को ऑलमोस्ट नई लग रही है और चार्जर भी जो है काफी हद तक सही आया है। गाइस इस लैपटॉप की स्टोरी तो बहुत इंटरेस्टिंग निकली। 10 दिन से मैं इसको टेस्ट कर रहा हूं। MacBook Pro M4 के साथ भी हियर एंड देयर कंपेयर करके देखा है। मुझे बिल्कुल नहीं लगा
था भाई कि एक रिफर्बिश्ड लैपटॉप इतना अच्छा रहेगा। एंड आई थिंक इसके पीछे रीज़न भी है कि ये लैपटॉप अभी भी रेलेवेंट क्यों है? देखो 65,000 का खरीदा है। अगर मैं इसकी डिस्प्ले देखूं ना तो इसमें जो है 120 हर्टz का रिफ्रेश रेट मिलता है और यह मिनी एलईडी पैनल है। यह सेम डिस्प्ले अभी भी जो है लेटेस्ट वाले MacBook Pro M5 में मिल रही है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि डिस्प्ले एक्जेक्टली सेम है। देखो जो नया वाला MacBook Pro है ना उसके अंदर एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग आ चुकी है। और जो ब्राइटनेस है इस
लैपटॉप में 600 निट्स है। बट जो नए वाले लैपटॉप्स है उसमें 1000 निट्स हो गई है। बट ये जो ब्राइटनेस का डिफरेंस है, आई डोंट थिंक सो अगर आप कोई वीडियो एडिट करने गए या फिर कोई प्रोडक्टिविटी वाला टास्क करने गए आपको परेशानी तो नहीं होगी। मतलब जितनी इसकी ब्राइटनेस है इंडोर्स के लिए तो बहुत सही है। बस फर्क ये है कि अगर आप कोई HDR वीडियो देखोगे तो लेटेस्ट वाले MacBook Pro में ज्यादा ब्राइट दिखेगी। और एक चीज एक्सपेक्टेड थी यह प्रॉब्लम सारे MacBook Pro के अंदर है। जैसे कि यह रिफर्बिश लैपटॉप है। ऑब्वियसली
पुराना है। तो यह जो कीबोर्ड है क्योंकि यह डिस्प्ले ऐसे बंद रही होगी तो डिस्प्ले पे जो है इंपेशंस आ चुके हैं कीबोर्ड के। और यह बहुत पुरानी प्रॉब्लम है MacBook Pros के साथ। अगर हम इसको कपड़े से भी क्लीन करने जाते हैं ना ये क्लीन भी नहीं होता। दूसरी चीज अगर आप यह रिफर्बिश लैपटॉप खरीदने जाओ ना तो ये जो पर्टिकुलर मॉडल था इसमें काफी सारे यूज़र्स ने रिपोर्ट किया था कि हिंज का इशू है। हिंज मतलब होता है जब हम ऐसे ये डिस्प्ले ओपन करते हैं ना तो ये पूरा हिंज रहता है। तो
अगर ये वाला मॉडल खरीदो तो चेक करना। हिंज में से कोई आवाज तो नहीं आ रही। अगर आ रही होगी तो समझ जाना गड़बड़ है। और मेरे पास जो है MacBook Pro M4 भी है यहां पर। और अगर मैं डिज़ाइन दिखाऊं ना काफी हद तक सेम ही है दोनों का या फिर मुझे बोलना चाहिए एग्जैक्टली सेम है क्योंकि आज भी Apple जो है सेम चेस यूज़ करता है। और ₹65,000 में ऐसी बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी बोली जाएगी और एक और चीज बहुत सेंस बनाती है। जब Apple ने यह MacBook Pro M1 Pro ल्च करा था
ना उस टाइम पे पोर्ट्स हर जगह पे लिए आए थे जो कि आज तक कंटिन्यू हो रही है। इसी वजह से एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं इसमें और HDMI का भी पोर्ट है यहां पर। और मैंने काफी सारे आर्टिकल्स देखे। ये जो MacBook Pro M1 Pro वाला वेरिएंट था इसमें कुछ लोगों ने ऐसा बताया हुआ है कि HDMI पोर्ट में हियर एंड देअर प्रॉब्लम आ रही है। तो अगर आप लैपटॉप खरीदने जाओ ये वाला तो एक बार HDMI पोर्ट चेक कर लेना अगर आप बहुत ज्यादा यूज करने वाले हो तो। और लकीली ये जो
मेरे को लैपटॉप मिला है यार 96% बैटरी हेल्थ पे है। ये काफी अमेजिंग बात है। क्योंकि अब साइकिल काउंट देखो भाई बैटरी का सिर्फ 55 है। देखो बहुत चांसेस है। बिल्कुल रियलिस्टिक हो के बता रहा हूं। अगर आप भी रिफर्बिश लैपटॉप खरीदने जाओ, जरूरी नहीं है कि आपको इतनी अच्छी बैटरी हेल्थ मिल जाए। क्योंकि मुझे आज तक किसी भी रिफर्बिश लैपटॉप पे इतनी अच्छी बैटरी हेल्थ नहीं मिली है। यूजुअली जब भी मैंने रिफरर्बिश MacBook खरीदे है क्या तो 80% के अराउंड होती है बैटरी हेल्थ या फिर 90% के अराउंड। और अगर आपको मेरी तरह एक
अच्छा रिफर्बिश लैपटॉप मिल जाता है तो भाई आई डोंट थिंक सो कि आपको बैटरी हेल्थ को लेके इतना बड़ा लाइक कंसर्न रखना चाहिए। क्योंकि मैं सजेस्ट करूंगा अगर बैटरी बैकअप कम आ रहा है तो चार्जिंग पे लगा के यूज़ कर लेना। क्योंकि Apple से अगर आप बैटरी चेंज कराओगे तो ₹25,000 में चेंज होती है भाई। अगर आप आज के टाइम पे नया ₹65 से लेके ₹70,000 के अराउंड कोई भी Apple का लैपटॉप खरीदने जाते हो तो आपको MacBook Neo मिलेगा। और अगर पुराना खरीदने गए तो MacBook Air M2 भी मिल सकता है। बट ये जो
मैंने दोनों लैपटॉप के नाम लिए इनकी अगर मैं परफॉर्मेंस इस रिफर्बिश्ड MacBook Pro M1 Pro के साथ कंपेयर करने गया ना बेस्ट इसी की निकलेगी गाइस। परफॉर्मेंस ना एकदम लाइव मैं आपको दिखाता हूं। एकदम आपको समझ में आ जाएगा। यह MacBook Pro है M1 Pro वाली जो कि मैंने रिफर्बिश खरीदी है। और यह MacBook Pro M4 है। इन दोनों लैपटॉप में फाइनल कट Pro में जो है मैंने सेम प्रोजेक्ट खोला हुआ है। अब देखेंगे अब मैं यहां पर रेंडर पे क्लिक करूंगा एक साथ और स्टॉप वॉच भी ऑन कर दूंगा। देखते हैं कौन पहले करता
है। कितना डिफरेंस आ चुका है। ऑब्वियसली ये लेटेस्ट लैपटॉप है। M4 जो है बिल्कुल लेटेस्ट चिप है। तो यह ऑलमोस्ट कंप्लीट कर चुका है रेंडरिंग। जबकि अब यह जो M1 Pro है थोड़ा सा ही बचा है। एग्जैक्टली 1 मिनट में इस रिफरर्बिश वाले लैपटॉप ने भी रेंडर कर दिया और 30 सेकंड के अराउंड जो है MacBook Pro M4 को लगे। पॉइंट यह है कि अगर MacBook Pro M4 30 सेकंड ले रहा है और रिफर्बिश वाला लैपटॉप ₹65,000 का जो मैंने खरीदा है वो अगर 1 मिनट लगा रहा है तो यह बहुत बड़ा डिफरेंस नहीं है
एक 4K रेंडरिंग के लिए। और मैं फिर से रिपीट करूंगा। ₹65,000 में तो यह परफॉर्मेंस बहुत हद तक सेंस बना रही है। फिर सेकंड मैं आपको एक और टेस्ट दिखाता हूं। यह जो है स्टोरेज का टेस्ट है। एक काम करता हूं। मैं एक साथ दोनों में स्टार्ट करता हूं। आप शॉक हो जाओगे भाई M1 Pro वाले की भी जो एसएसडी की स्पीड है वो मुझे नहीं लगा था इतनी अच्छी होगी। मैंने टेस्ट को स्टॉप कर दिया है। आप यह देखो रिफर्बिश लैपटॉप जो है 5700 Mbps की स्पीड ला रहा है। बहुत ज्यादा है। अगर मैं
कंपेयर करूं 3400 Mbps से जो कि M4 वाले MacBook Pro में है। और ये सेम डिफरेंस रीड स्पीड में भी है। ये 5400 Mbps है और यह 3000 Mbps है। देखो मैंने आपको लाइव परफॉर्मेंस और स्टोरेज की बात तो बता दी। अगर मैं रैम की भी बात करूं अगर लेटेस्ट MacBook Pro M5 भी खरीदने जाओगे ना उसमें 16GB रैम ही मिलेगी। और इस रिफरबिश लैपटॉप में भी 16GB रैम ही है। और अगर 65 से ₹70,000 में अगर आप नया वाला MacBook Neo खरीदोगे तो उसमें तो 8 GB रैम ही मिलेगी। और मोस्टेंटली डिस्प्ले तो भाई
MacBook Neo की इतनी अच्छी नहीं है। और अगर मैं पुराने MacBook Pro को थोड़ा लाइक स्टडी करूं कि Apple ने कितने अपडेट्स दिए हैं तो आई थिंक अभी भी इस MacBook Pro M1 Pro को 2 साल और अपडेट्स तो मिलेंगे। तो जो नया वाला Mac OS27 आएगा आई थिंक हम इस लैपटॉप में देखेंगे। तो पॉइंट सिंपल है। ये जो इसके अंदर M1 Pro प्रोसेसर मिलता है ना ये इतना कैपेबल तो है कि हम 4K वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं। तो अगर आप कंटेंट क्रिएशन स्टार्ट करना चाहते हो तो वो इस लैपटॉप में पॉसिबल है। या
फिर आप लोकली थोड़े बहुत एi मॉडल्स यूज़ करना चाहते हो तो 16GB रैम है। आई नो थोड़ी लिमिटेड रहेगी बट स्टिल इसमें चल जाएगा। तो मुझे ऐसा लगता है इसको पूरा टेस्ट करने के बाद ₹65,000 में जैसा बैटरी, प्रोसेसर और यह जो डिस्प्ले मिल रही है यह जो कॉम्बिनेशन है मेरे को बहुत अच्छा लगा। अब गाइज आप लोग के क्वेश्चंस का कुछ आंसर भी कर देता हूं। मैंने कम्युनिटी पोस्ट डाली थी। आप लोगों ने जो है काफी सारे क्वेश्चंस पूछे हैं। जैसे कि ये क्वेश्चन बहुत अच्छा है यार। यह पूछ रहे हैं कि ऑफलाइन खरीदना
चाहिए या फिर ऑनलाइन और कितने टाइम और चल सकता है रिफरर्बिश लैपटॉप। इनफैक्ट ये भी पूछ रहे हैं कि इनका बजट जो है 70 टू ₹80,000 है। तो क्या खरीदना चाहिए? वैसे देखा जाए तो ₹80,000 एक बहुत अच्छा बजट माना जाता है और अगर आप ट्राई करो तो MacBook Air M4 बिल्कुल नया आपको ₹80,000 के अराउंड मिल जाएगा। बट बिल्कुल ही स्ट्रिक्ट बजट है। नहीं मिल रहा आपको ₹80,000 के अराउंड MacBook Air M4 तो ऑब्वियसली भाई एक बार अगर आप किसी ट्रस्टेड जगह से खरीद सको रिफर्बिश जो मैंने आपको यह लैपटॉप दिखाया है। यह डील
तो अच्छी है भाई। और जैसे कि मैंने स्टार्टिंग में दिखाया भाई मैंने तो एक शॉप से खरीदा है ऑफलाइन जाके इस लैपटॉप से जिसको हम टेस्ट करके तब खरीद सके तो ऑफलाइन ज्यादा सही रहता है मैंने देखा है। अब ये क्वेश्चन ही बहुत अच्छा है। ये पूछ रहे हैं कि M1 Pro अच्छा है या फिर लेटेस्ट वाला M5 प्रोसेसर। इसका सीधा आंसर तो भाई सिंपल है। मतलब M5 लेटेस्ट प्रोसेसर है। बहुत ज्यादा अच्छा है। लेकिन अगर आप उसका लैपटॉप खरीदने गए तो वो 1 लाख से ज्यादा का मिलेगा। जबकि रिफर्बिश्ड M1 Pro की बात की
जाए तो यार यह तो जो है 65 से 70,000 का मिल रहा है। तो अगर प्राइस डिफरेंस देख के चलें तो यह अपनी जगह पे वैल्यू फॉर मनी है। एंड ऑनेस्टली M5 का कोई कॉम्पटीशन नहीं है। क्योंकि M3 Pro प्रोसेसर भी जो आता है M5 उसको भी बीट कर देता है। अब नेक्स्ट क्वेश्चन पे आते हैं। यह बहुत सारे लोगों का क्वेश्चन हो सकता है कि भाई MacBook Air M5 जो है ₹1 लाख के अराउंड मिल रहा है और Bबीडी का वेट करें या फिर अभी खरीद ले। मैं आपको टेक वर्ल्ड की रियल सिचुएशन बताता
हूं। ऐसा बताया जा रहा है कि हर 2-3 महीने में फोन और लैपटॉप सबके प्राइसेस बढ़ते ही जाएंगे। और ये जो प्राइस बढ़ रहे हैं ना अगले एकद साल तक हम ये चीज देखते रहेंगे क्योंकि रैम और स्टोरेज की काफी शॉर्टेज हो चुकी है। प्राइस बढ़ने का ट्रेंड है ना आई थिंक ये एक या डेढ़ साल तक चलने वाला है। मैं तो बोलूंगा अगर नीड है जल्दी खरीद लो क्योंकि सिचुएशन खराब ही चल रही है टेक वर्ल्ड की। अब नेक्स्ट क्वेश्चन भी बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट है। अगर आपने वीडियो देखने के बाद थोड़ा मूड बना लिया
कि भाई रिफर्बिश लैपटॉप खरीद लेते हैं तो क्वेश्चन ही यही है कि स्कैम होने से बचे कैसे? रिफर्बिश लैपटॉप खरीदते समय। मैं आपको ऑनेस्ट एडवाइस दे रहा हूं। अगर आपको बहुत ज्यादा लैपटॉप टेस्ट करना नहीं आता तो बिल्कुल भी मत खरीदना। क्योंकि जो मैंने आपको बैटरी साइकिल काउंट की बात करी, बैटरी हेल्थ की बात करी, यह तो बेसिक चीजें हैं। यह तो आप ऑब्वियसली टेस्ट करना। यह आसान भी होता है टेस्ट करना। लेकिन मैं फिर से रिपीट कर रहा हूं। अगर आपको टेक्निकल नॉलेज हो तभी रिफर्बिश लैपटॉप खरीदना और ऑफलाइन जाकर खरीदना जिससे आप चीजों
को टेस्ट करके तब ये चीजें खरीद सको। क्योंकि रिफर्बिश लैपटॉप में ना स्कैम जो है बैटरी के अंदर होता है। और अगर आप ऑफलाइन खरीदने जाओगे ऐसा लैपटॉप तो आप जो पूरे लैपटॉप को खोल के भी चेक कर सकते हो कि रियल बैटरी है कि नहीं। और एक लास्ट क्वेश्चन का आंसर कर देता हूं। क्या 2026 में MacBook Air M1 खरीदना सही रहेगा? एज सच कोई बुराई नहीं है खरीदने में क्योंकि अगर आपको रिफरर्बिश जो है 30 से 35,000 का मिल रहा है स्टिल वो कहीं ना तो कहीं सही चल जाएगा। देखो प्रॉब्लम क्या है
ना 2020 में आया था M1 और अगर आप रिफर्बिश्ड मार्केट में आज के टाइम पे जाते हो ना बहुत चांसेस है कि आपको एक अच्छी कंडीशन का M1 वाला लैपटॉप नहीं मिलेगा और अभी हमने जस्ट देखा है कि Intel लैपटॉप्स को अपडेट नहीं मिले है तो नेक्स्ट सिचुएशन M1 की यही होने वाली है कि M1 को अपडेट नहीं मिलेंगे। तो अभी के लिए एज सच कोई बहुत बुराई नहीं है कि अगर आप M1 वाला लैपटॉप खरीद लोगे 30-35,000 का रिफर्बिश्ड मिल रहा है। मतलब स्टिल वो अच्छा काम कर जाएगा बाकी लैपटॉप से। बट प्रॉब्लम यह
है कि आपको अच्छी कंडीशन का लैपटॉप मिलेगा ही नहीं। इतना डिफिकल्ट हो चुका है। अगर आप कंफ्यूज थे कि भाई मुझे सेकंड हैंड MacBook Pro, M1 Pro खरीदना चाहिए कि नहीं? मैंने आपको आंसर दे दिया है। आई थिंक ₹65,000 में तो यह बहुत सेंस बनाएगा काफी लोगों के लिए। और जैसे कि इस वीडियो में मैंने थोड़ा बहुत कंपेयर कर आपको बताया है। थोड़ी चीजें लाइव भी दिखाई है। सेम मैंने एक MacBook बाइंग गाइड बना रखी है। आप 100% यह वाली वीडियो देखना इससे आपकी बहुत हेल्प होगी। या फिर अगर आप सोच रहे हो कि भाई
2026 में लैपटॉप इतने एक्सपेंसिव क्यों हो गए हैं? मुझे क्या खरीदना चाहिए? तो मैंने उसकी भी एक प्रॉपर बाइंग गाइड बनाई है।