दोस्तों इस वीडियो में आप देखेंगे एक फैंटेसी थ्रिलर मूवी की कहानी यूरोप की लोक कथाओं पर आधारित इस फिल्म की अनोखी कहानी आपका दिल छू लेगी और कहानी का अंत देखकर आपकी आंखें भरा आएंगी इसलिए वीडियो को पूरा आखिरी तक जरूर देखें तो चलिए अब कहानी शुरू करते हैं फिल्म की शुरुआत में आज से कई सालों पहले एक सराय दिखाई जाती है सराय के सामने एक घास का मैदान होता है जहां पीटर नाम का एक युवक अपनी और अपनी गर्लफ्रेंड लीना द्वारा ओक के पेड़ पर बनाए हुए दिल के निशान को देख रहा होता है
फिर वोह वहां चल रही भेड़ों को पकड़कर वापस बाड़े में ले जाने लगता है इस दौरान वह भेड़ों के साथ मस्ती भी कर रहा होता है सराय के बाहर सब्जियां काट रही उसकी गर्लफ्रेंड लीना उसे मस्ती करते हुए देख के मुस्कुरा रही होती है तभी सराय की मालकिन और लीना की मां उसके पास आती है और मैदान के उस पार के जंगल की तरफ देखकर कहती है इस रहस्यमई जंगल में काफी लड़कियां गायब हो रही हैं आज एक और लड़की गायब हुई है इसलिए तुम भूलकर भी इस जंगल में मत जाना अगले सीन में सराय
के मालिक विल्सन को दिखाया जाता है जो भेड़ों को बाड़े में डाल रहे पीटर के पास आकर उसे कहता है तुम अभी तक इसी काम में उलझे हुए हो जल्दी से भेड़ों को अंदर डालो और फिर जाकर खाने का कमरा साफ करो मैंने तुम्हें टाइम पास करने के लिए नौकर का काम नहीं दिया है तो अब जब पीटर घास के मैदान से भेड़ों को पकड़ रहा होता है तभी जंगल के किनारे पीटर को देख रहा एक उल्लू एक औरत के रूप में बदल जाता है वो औरत एक जादूगरनी होती है जो कि पेड़ के पीछे
छिपकर एक खास मकसद से पीटर और लीना पर नजर रख रही होती है इसी दौरान लीना पीटर के पास आती है और यह दोनों हमेशा की तरह ओक के पेड़ के नीचे एक दूसरे दरे से अपने प्यार का इजहार करने लगते हैं लीना पीटर से कहती है तुम मेरे पिता से हमारी शादी के लिए बात क्यों नहीं करते पीटर कहता है मैं नौकर हूं और वो मेरे मालिक क्या वह तुम्हारी शादी मेरे साथ करने के लिए तैयार होंगे लीना कहती है क्यों नहीं एक बार उनसे इस बारे में बात तो करो तभी ओक के पेड़
पर बैठा लीना का छोटा भाई कीटू नीचे कूदता है लीना उससे कहती है तुम पेड़ पर क्या कर रहे थे कीटू कहता है मैं खेल रहा था लेकिन मैंने देखा डाकू जैक अपनी गैंग के साथ इसी ओर आ रहा है फिर कीटू जल्दी से भागकर सराय पर जाता है और वहां जोर-जोर से चिल्लाकर सभी को डाकुओं के आने की बात बता देता है जैक की आने की खबर सुनकर विल्सन अपनी पत्नी पीटर और लीना के साथ मिलकर सराय का सारा सामान छिपाने लगता है और पैसों की पोटली को वो अपनी टोपी में रखकर पहन लेता
है डाकुओं के डर से सराय में खाना खा रहे लोग भी भाग करर छिप जाते हैं थोड़ी ही देर में डाकू जैक अपने आदमियों के साथ वहां पहुंच जाता है और विल्सन से कहता है जो भी माल कमाया है तुमने वो सब मेरे हवाले कर दो और हम लोगों के लिए शराब भी लाओ विल्सन कहता है सराय बंद है और मेरे पास इस समय एक सिक्का तक नहीं है लेकिन डाकुओं को उस पर यकीन नहीं होता इसलिए वह उसे लेकर उसके सराय के अंदर जाते हैं और उसे कहते हैं तुमने सब कुछ छिपा दिया है
ना सच बताओ नहीं तो हम तुम्हारा लिया बिगाड़ देंगे यह देखकर विल्सन की पत्नी और बच्चे घबरा जाते हैं इस दौरान डाकू जैक को विल्सन की टोपी के अंदर रखी हुई पैसों की थैली मिल जाती है वहां खड़ा पीटर भी यह सब देख रहा होता है वह काफी चालाक होता है इसलिए मामले को संभालने के लिए वह अंदर से एक पीपा शराब लाता है और जैक से कहता है आप इन्हें छोड़िए और एक खास शराब पीजिए शराब देखकर जैक पैसों की थैली मेज पर रखकर अपने दोनों आदमियों के साथ शराब पीने लगता है और पीटर
उन्हें शराब परोसने लगता है मौके का फायदा उठाकर विल्सन जैक की तलवार उठाकर उसी पर तान देता है और कहता है जल्दी से मेरे पैसों की थैली वापस कर दो लेकिन जैक पैसों की थैली वापस देने की बजाय अपनी कमर पेटी से एक जादुई फूल निकालकर विल्सन की आंखों की ओर दिखाता है जिससे विल्सन थोड़ी देर के लिए स्तब्ध हो जाता है और जैक उससे अपनी तलवार ले लेता है इसके बाद वह जादुई फूल वापस अपनी पेटी में रख लेता है फूल के हटते ही विलसन फिर से सामान्य हो जाता है पीटर जानता था कि
जय गुस्से में है इसलिए वो जैक से उन्हें माफ कर देने के लिए कहता है तो जैक अपने साथियों के साथ सराय से बाहर आ जाता है वो पीटर से खुश होता है इसलिए इनाम के तौर पर वो उसे एक सिक्का देता है अब पीटर जैक से उस जादुई फूल के बारे में पूछता है तो जैक उससे कहता है उससे दूर ही रहो वो तुम्हारे काम की चीज नहीं है वहीं पर डाकू के दोनों आदमी विल्सन की एक भेड़ को भी अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे होते हैं पर वो भेड़ आगे ही
नहीं बढ़ती जब पीटर ये देखता है तो वो उस भेड़ को बड़ी ही आसानी से ले जाकर डाकू की बगी पर चढ़ा देता है पीटर का हुनर देखकर जैक उससे कहता है क्यों ना तुम मेरे साथ काम करो तुम्हें अच्छा पैसा भी मिलेगा और मौज भी लेकिन पीटर इसके लिए तैयार नहीं होता तो जैक कहता है क्या तुम अपने मां-बाप से डर रहे हो पीटर कहता है नहीं वो तो इस दुनिया में है ही नहीं मैं अनाथ हूं और विल्सन मेरा मालिक है पर मैं उसकी बेटी से प्यार करता हूं इसलिए मैं तुम्हारे साथ नहीं
चल सकता यह सुनकर जैक और उसके आदमी वहां से चले जाते हैं तभी सराय के दरवाजे के पास खड़ा विल्सन पीटर से कहता है नमक हराम वो मेरे पैसों की थैली और एक भेड़ ले गया और तुम उसकी मदद कर रहे थे पीटर कहता है अगर मैं वह सब नहीं करता तो वह आपको नुकसान पहुंचाता यह कहकर वह विलसन को उनके पैसों की थैली देते हुए कहता है मैंने बड़ी ही सफाई से आपकी पैसों की थैली पत्थर रखे हुए थैली से बदल दी थी इसलिए जैक आपके पैसे नहीं ले जा पाया इस बात से लीना
बहुत खुश होती है और पीटर को गले लगाकर कहती है मैं जानती थी तुम्हारे होते हुए वो पैसे इतनी आसानी से नहीं ले जा पाएगा वहीं विल्सन भी अपने पैसे वापस पाकर बहुत खुश होता है इस दौरान लीना और पीटर एक दूसरे को किस करने लगते हैं यह देखकर विलसन कहता है यह क्या कर रहे हो तुम दोनों तो लीना उनसे कहती है हम दोनों एक दूसरे से प्या करते हैं पिताजी और शादी भी करना चाहते हैं यह सुनकर विल्सन भड़क जाता है और कहता है तुम इस निकम्मे नौकर से शादी करना चाहती हो यह
बिल्कुल नहीं होगा लीना की मां कहती है दोनों को शादी करने दीजिए ना इसमें गलत ही क्या है तो विल्सन कहता है कभी नहीं यह मेरा नौकर है और अब ये मेरी बेटी को प्यार के जाल में फंसाकर उससे शादी करना चाहता है यह कहकर विल्सन धक्के मारकर पीटर को वहां से निकाल देता है पीटर अपना सामान लेकर मैदान के किनारे उसी ओक के पेड़ के पास जाता है जहां अक्सर वह और लीना एक दूसरे से मिला करते थे तभी लीना भी वहां आ जाती है वो पीटर से कहती है मैं तुमसे प्यार करती हूं
इसलिए तुम जहां भी जाओगे मैं भी वहां तुम्हारे साथ चलूंगी पीटर कहता है पर मेरे पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है इसी बीच विल्सन लीना को ढूंढने के लिए उनकी ओर आने लगता है पीटर लीना से कहता है इससे पहले कि वो तुम्हें पकड़े क्यों ना हम दोनों सामने के जंगल में भाग चले क्योंकि वहां कोई नहीं जाता है लीना कहती है लेकिन उस जंगल में कोई खतरनाक जादूगर नहीं रहती है पीटर कहता है पता नहीं लोग बस यूं ही बातें करते हैं यह कहकर वह लीना का हाथ पकड़कर उसके साथ सामने के
रहस्यमई जंगल में चला जाता है जब ये दोनों उस धुंद भरे जंगल में आगे बढ़ रहे होते हैं तभी उन्हें वहां एक पेड़ पर उल्लू बैठा हुआ दिखता है जो इन दोनों को देखकर उड़ जाता है इस दौरान उसका एक पंख नीचे गिरता है जिसे लीना उठा लेती है लेकिन फिर जब वो पीछे देखती है तो पीटर बुत की तरह स्थिर खड़ा होता है क्योंकि उल्लू से औरत के रूप में आ चुकी जादूगरनी ने उसे स्तब्ध कर दिया था अब वो जादूगरनी लीना को सम्मोहित करके अपने पास बुलाती है और फिर उसे अपने साथ लेकर
वहां से चली जाती है जादूगरनी के हटते ही पीटर सामान्य हो जाता है लेकिन जादूगरनी को लीना को ले जाते हुए देखकर उसका सिर चकरा जाता है और वो बेहोश हो जाता है कुछ देर बाद जब उसकी आंख खुलती है तो वह लीना को ढूंढने के लिए जंगल में आगे बढ़ता है चलते-चलते वह एक रहस्यमय जादुई दीवार के पास पहुंच जाता है इसी दीवार की दूसरी ओर वीराने में दुष्ट जादूगरनी का महल होता है पीटर कई बार कोशिश करता है पर फिर भी वह जादूई दीवार को पार नहीं कर पाता उधर अपने महल में जादूगरनी
लीना को एक पोशाक पहनने को देती है और कहती है अब से तुम्हें यहीं रहना है तो लीना पूछती है तुम मुझे यहां क्यों लाई हो और तुम्हें मुझसे क्या चाहिए जादूगरनी कहती है बस इतना समझ लो कि तुम्हारा यहीं रहना ठीक है अगले सीन में पीटर को दिखाया जाता है जो सराय पहुंचकर विल्सन को लीना के अपहरण की बात बताता है तो विल्सन पीटर पर नाराज होते हुए उसे कहता है मैं जानता था तुम मेरी बेटी को किसी ना किसी मुसीबत में जरूर डालोगे लीना की मां कहती है आज तक कोई भी लड़की जादूगरनी
के पास से वापस नहीं लौटी है पता नहीं वो सभी लड़कियों के साथ क्या करती है यह सुनकर पीटर उनसे कहता है मैं लीना से प्यार करता हूं इसलिए मैं उसे कैसे भी करके वापस लाऊंगा इस पर लीना की मां कहती है जादूई दीवार की वजह से कोई भी जादूगरनी के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता पीटर को पता होता है है जादुई फूल से उसका काम बन सकता है इसलिए वो डाकू जैक को ढूंढने निकल पड़ता है अगले सीन में फिर से जादूगरनी का महल दिखाया जाता है जहां जादूगरनी अपहरण करके लाई गई सारी
लड़कियों से पिंजरा तैयार करवा रही होती है वो लीना को उन सभी लड़कियों को दिखाते हुए कहती है ये लड़कियां भी तुम्हारी तरह प्यार में थी पर किसी को प्यार में धोखा मिला और किसी को उनके प्रेमी ने छोड़ दिया इसलिए मैं इन सबको यहां ले आई लीना कहती है पर मेरे साथ तो ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है तो जादूगरनी कहती है तुम्हें भी तुम्हारा प्रेमी पीटर धोखा देगा या तुम्हें छोड़ देगा इसलिए तुम यहीं रहो लीना कहती है ऐसा कुछ नहीं है मेरे कान भरने की कोशिश मत करो क्योंकि हम दोनों ही एक
दूसरे से बहुत प्यार करते हैं यह कहकर लीना वहां से भागने की कोशिश करती है पर वो महल में जहां-जहां भागती है जादूगरनी उसके सामने पहले ही प्रकट हो जाया करती है फिर वोह लीना से कहती है जल्दी ही मैं ये साबित कर दूंगी कि पीटर तुम्हें धोखा देगा लीना कहती है कैसे तो जादूगरनी उसे पिंजरे में कैद एक चिड़िया बना देती है अगले सीन में जैक को ढूंढने निकले पीटर को दिखाया जाता है रास्ते में उसे जाल से बंधा हुआ एक मछुआरा दिखता है पीटर उसको आजाद करके उससे पूछता है कि काकू किधर गए
हैं मछुआरा कहता है वो मुझे लूटकर सामने की ओर गए हैं तो अब पीटर तेजी से सामने के रास्ते पर आगे बढ़ता है अगले सीन में उसी रास्ते पर वहां से थोड़ी दूर एक नुक्कड़ नाटक करने वाले का तंबू दिखाया जाता है जैक अपने आदमियों के साथ वहां पहुंचकर उनका सामान लूटने लगता है नाटक मंडली के मालिक की लड़की इशी जैक से कहती है मेरे माता-पिता शहर गए हैं जल्दी ही वो यहां आ जाएंगे और तुम लोग पकड़े जाओगे यह सुनकर जैक का एक आदमी इशी के गर्दन पर चाकू लगा देता है और कहता है
चुपचाप खड़ी रहो फिर वो अपने साथी के साथ मिलकर इसी के तंबू में रखा का सारा सामान लूटने लगता है तभी पीटर वहां आता है जैक उससे कहता है लगता है अब तुम मेरे साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हो पीटर कहता है हां और आपको तो पता ही है कि मैं हर काम में आपके इन दोनों आदमियों से कहीं बेहतर हूं जैक कहता है ठीक है तो अब चलो हमारे साथ अब तक जैक के आदमी लड़की के तंबू से सारा कीमती सामान निकालकर अपनी बगी पर ला चुके होते हैं फिर यहां से
ये डाकू अपने अड्डे पर जाते हैं उनके अड्डे के बाहर छिपकर खड़ी जादूगरनी पिंजरे में कैद लीना को को दिखाते हुए कहती है देखो वो तुम्हें ढूंढने की बजाय अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गया है और तुम इस इंतजार में हो कि वो तुम्हें आजाद कराने आएगा तो लीना अपने इंसानी रूप में आकर जादूगरनी से कहती है तुम अभी उसे नहीं जानती वो जरूर कोई ना कोई जुगत लगा रहा होगा मुझे ढूंढने की मुझे उस पर पूरा भरोसा है अगले सीन में डाकुओं के अड्डे पर पीटर को दिखाया जाता है जैक उसे अपना महल दिखा
रहा होता है इस दौरान पीटर फिर से उससे जादुई फूल के बारे में पूछता है तो जैक उससे कहता है यह फूल सापित है और इसका जादू इस्तेमाल करने के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है इसलिए इससे दूर ही रहो जादूगरनी भी वहां छिपकर ये सब देख सुन रही होती है रात होने पर जब जैक्स शराब पी रहा होता है तो पीटर उससे पूछता है इतने बड़े महल में तुम बस इन दो आदमियों के साथ रहते हो तुम्हारी पत्नी और परिवार कहां है जैक कहता है मेरा कोई परिवार नहीं है एक प्रेमिका थी पर
उसकी मुझे अब जरूरत नहीं प्यार से जिंदगी नहीं चलती आज देखो मेरे पास धन भी है और लोग मुझसे डरते भी हैं थोड़ी देर में बैठे-बैठे ही पीटर को वहीं नींद आ जाती है फिर जब कुछ घंटों बाद उसकी आंख खुलती है तो महल में जैक का जादुई फूल ढूंढने निकलता है इस दौरान जब वो जैक के खजाने वाले कमरे में पहुंचता है तो वहां पहले से ही मौजूद जैक उसे अपने पास बुलाकर उससे कहता है कि देखो मैंने कितना खजाना जमा कर रखा है अगर मैं घर परिवार में फंसा रहता तो यह कभी नहीं
हो पाता अब पीटर उससे उसका जादुई फूल मांगता है तो जैक उससे कहता है मैंने तुमसे पहले ही कहा था कि शापित फूल से दूर रहो इस दौरान पीटर से बातें करते वक्त जब जैक पीछे मुड़कर मसाल जलाने लगता है तो पीटर चुपके से उसकी कमर से जादुई फूल की थैली निकाल कर छिपा लेता है जैक को ये नहीं पता चल पाता और फिर जब वो मसाल को टांगने दीवार के पास जाता है तो मौका देखकर पीटर वहां से भागता है इस दौरान जब जैक सामने मुड़ता है तो उसे ना तो वहां पीटर दिखता है
और ना तो उसके कमर में टंगी हुई जादुई फूल की थैली इससे जैक फौरन सारा माजरा समझ जाता है और अपने आदमियों से पीटर को पकड़ने को कहता है वहीं पीटर अब भी वहां से निकलने के लिए महल के एक कमरे से दूसरे कमरे में भाग रहा होता है तभी अपना चेहरा ढककर जादूगरनी उसके सामने प्रकट होती है और उसे कहती है मेरे पीछे आओ मैं तुम्हें यहां से बाहर निकालने में मदद करूंगी तो पीटर उस पर भरोसा करके उसके पीछे चलने लगता है पर वो दुष्ट जादूगरनी उसे फंसाने के लिए फिर से उसे जैक
के खजाने वाले कमरे में लिए जाती है वहां पहुंचने पर पीटर उससे कहता है तुम मुझे बाहर निकालने की बजाय यहां क्यों ले आई हो जादूगरनी कहती है तुम इस जादुई फूल के शक्ति से सब कुछ हासिल कर सकते हो इसलिए इसका इस्तेमाल करो अब इससे पहले कि पीटर उसे कुछ पूछता जैक को उस कमरे में आते हुए देखकर जादूगरनी छिप जाती है जबकि जैक पीटर के पास आकर उससे कहता है मैंने सोचा था तुम मेरे साथ मिलकर काम करोगे और हम दोनों बहुत कुछ हासिल कर सकते थे पर तुमने मुझे धोखा दिया यह कहकर
वह पीटर की तरफ तलवार तान देता है लेकिन पीटर उसे चकमा देकर वहां से भागता है और आखिरकार महल से बाहर निकलने में कामयाब हो जाता है जब जैक अपनी महल की खिड़की से पीट पीटर को भागते हुए देख रहा होता है तभी जादूगरनी वहां प्रकट होकर उससे कहती है जिस जादूई फूल के लिए तुमने मुझे छोड़ा वो आज तुमसे कोई और छीन ले गया अब क्या करोगे तुम तो जयक उससे कहता है तुम यहां क्या कर रही हो और वो उस फूल का क्या करेगा जादूगरनी कहती है वो उसके इस्तेमाल से अपनी प्रेमिका को
छुड़ाना चाहता है इस पर जैक कहता है तो इसीलिए उसने मेरे साथ यहां रहने का नाटक करके मुझे धोखा दिया जादूगरनी कहती है तुमने भी तो यही किया था ना एक वक्त था मैं तुम्हारे प्यार में थी तुमने झूठा प्यार दिखाकर मुझसे मेरा जादुई फूल चुरा लिया और उसके इस्तेमाल से लोगों को लूटकर इतनी धन संपत्ति और महल बनाया जैक कहता है हां क्योंकि मेरे लिए यही मायने रखता है और फिर तुमने क्या किया तुमने इस जादुई फूल को ऐसा श्राप दे दिया कि जो भी इस फूल का जितना ज्यादा इस्तेमाल करेगा उसकी जिंदगी उतनी
ही खर्च होती जाएगी और वो बूढ़ा होता जाएगा इसीलिए मैं इतनी जल्दी बूढ़ा होता जा रहा हूं लेकिन अब मैं इस फूल का इस्तेमाल बहुत मजबूरी में ही करता हूं इस पर जादूगरनी कहती है दौलत तो तुमने हासिल कर ली पर जवानी गवा दी यह कहकर वो गायब हो जाती है अगले सीन में जादुई फूल की थैली लेकर जंगल की ओर जा रहे पीटर को दिखाया जाता है इधर जैक भी अपने आदमियों के साथ घोड़े पर सवार होकर पीटर को ढूंढने निकल पड़ता है और उधर अपने महल में पहुंचकर जादूगरनी पिंजरे में चिड़िया के रूप
में कैद लीना को फिर से इंसान बना देती है लीना उससे पूछती है कि क्या हुआ क्या तुम सबूत ला पाई कि उसने मेरा साथ छोड़ दिया है जादूगरनी कहती है नहीं अभी तक तो वो नहीं बदला है वो अब भी तुम्हें आजाद करना चाहता है इस पर लीना कहती है मैंने तुमसे कहा था ना कि वो मुझसे प्यार करता है और मेरा साथ नहीं छोड़ेगा तो जादूगरनी कहती है मुझे उस पर विश्वास नहीं है वो भी बाकी मर्दों की तरह ही है और जल्दी ही तुम्हें भूल जाएगा अगले सीन में फिर से पीटर को
दिखाया जाता है उसने डाकुओं द्वारा लूटा हुआ नाटक मंडली का संदूक जंगल में ही छिपा दिया था और वापस लौटते वक्त वो इसी को उसका संदूक दे देता है और फिर वहीं छिप जाता है थोड़ी देर में पीटर को ढूंढता हुआ जैक जब अपने आदमियों के साथ वहां से गुजरता है तो इसी से पूछता है कि क्या वो लड़का यहां से गुजरा है इ कहती है पता नहीं अब इन डाकुओं के वहां से आगे बढ़ जाने के बाद तंबू के पीछे छिपा पीटर बाहर आ जाता है इ अपना सामान पाकर पीटर को धन्यवाद देती है
उसे पीटर पसंद आ जाता है इसलिए वो पीटर से बातें करने लगती है उसी वक्त वहां पेड़ के झुरमुट में जादूगरनी प्रकट होती है वो पिंजरे में चिड़िया के रूप में कैद लीना को पीटर और निशी को दिखाकर कहती है देखो वो तुम्हें भूलकर दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ गया है जबकि बेचारा पीटर जादूगरनी के प्रपंच से अनजान होता है इशी उससे आज की रात वहीं रुकने को कहती है पर पीटर इसके लिए तैयार नहीं होता यह सब देख सुन रही जादूगरनी जानबूझकर अपने जादू से मौसम खराब कर देती है ताकि पीटर उस लड़की
के साथ वहीं रुके और उसके साथ संबंध बना ले मौसम खराब होने की वजह से पीटर इसी के तंबू में रुक तो जाता है पर वो बहकता नहीं और उससे दूरी बनाकर ही लेटता है सुबह जब जादूगरनी पिंजरे में लीना को साथ लेकर वहां आती है और पीटर को इस तरह दूरी बनाकर सोते हुए देखती है तो उसे समझ में आ जाता है कि पीटर लीना से सच्चा प्यार करता है लेकिन फिर भी वो लीना को आजाद नहीं करती और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगती है इस दौरान औक के पेड़ के पास पहुंचने
पर लीना उसे कहती है तुमने देख लिया ना कि वो मुझसे सच्चा प्यार करता है फिर भी तुम मुझे क्यों नहीं छोड़ रही हो तो अब जादूगरनी एक और चाल चलते हुए उसका रूप ले लेती है लीना कहती है ये धोखा है तो जादूगरनी कहती है मैं ये साबित कर दूंगी कि वो तुम्हें छोड़ छोड़ देगा और भूल भी जाएगा वहीं से थोड़ी दूरी पर खड़ा लीना का छोटा भाई ओक के पेड़ के नीचे लीना के दो रूप देख लेता है लेकिन जादूगरनी लीना को फिर से पिंजरे की चिड़िया बनाकर वहीं से थोड़ी दूरी पर
रख देती है और खुद लीना के रूप में पेड़ के पास खड़ी हो जाती है थोड़ी देर बाद जब पीटर वहां आता है और उससे कहता है तुम आजाद हो गई मैं तुम्हें आजाद करने के लिए फूल चुराने गया था लीना बनी जादूगरनी उससे कहती है मैं अब तुमसे प्यार नहीं करती इसलिए तुम मुझे भूल जाओ तो पीटर कहता है पर हम दोनों ने एक दूसरे से मिलने का वादा किया था फिर अचानक से तुम बदल क्यों गई पिंजरे में चिड़िया के रूप में कैद असली लीना जादूगरनी का ये फरेब देखकर फुदक रही होती है
जबकि पीटर बार-बार लीना को अपना और उसका प्यार याद दिला रहा होता है लेकिन नकली लीना उससे कहती है मैंने तुम्हें बता दिया ना कि मैं अब तुमसे प्यार नहीं करती इसी दौरान पीटर को लीना के छोटे भाई की चीक सुनाई पड़ती है तो जल्दी से भागकर सराय के पास जाता है वहां जैक और उसके साथियों ने कीटू को रस्सी में बांधकर उसे लटका रखा था और उसे छोड़ने के बदले वो लीना के मां-बाप से पीटर और लीना का पता पूछ रहे होते हैं तभी पीटर वहां आता है तो जैक उससे कहता है जल्दी से
फूल मेरे हवाले कर दो नहीं तो मेरे आदमी इसको लटका कर मार देंगे यह सुनकर पीटर फूल रखा हुआ थैला नीचे छोड़ देता है और नीचे गिर रहे लीना के भाई को बचा लेता है इस दौरान जैक अपना फूल वाला थैला उठा लेता है वहीं से थोड़ी दूरी पर ओग के पेड़ के नीचे खड़ी जादूगरनी लीना से कहती है देखा उसने फूल छोड़ दिया अब वो तुम तक कभी नहीं पहुंच पाएगा तुम्हारी प्रेम कहानी यहीं खत्म होती है तो लीना कहती है जय का पीटर के साथ क्या करेगा जादूगरनी कहती है वो पीटर को उसके
धोखे की सजा जरूर देगा तो लीना कहती है उसे बचा लो अगर तुम चाहती हो कि मैं तुम्हारे साथ तुम्हारे महल में चलूं और वहीं र रहूं तो तुम्हें पीटर को बचाना होगा जादूगरनी कहती है ठीक है पर अपने वादे से पीछे मत हटना उधर जैक पीटर की ओर तलवार तानकर कहता है मुझसे धोखा करने की सजा पाने के लिए तैयार हो जाओ लेकिन तभी जादूगरनी वहां प्रकट होती है और जैक को अपने जादू से एक पत्थर की मूर्ति में बदल देती है यह देखकर जैक के दोनों साथी वहां से भाग खड़े होते हैं अब
पीटर जैक के हाथ से नीचे गिरा हुआ फूल का थैला उठा लेता है यह देखकर जादूगरनी उससे कहती है इस शापित फूल का इस्तेमाल करने से उम्र खत्म होने लगती है और इंसान बूढ़ा होने लगता है इसलिए इसका इस्तेमाल मत करना इसके बाद जब जादूगरनी वहां से गायब हो जाती है तो लीना का बाप पीटर से माफी मांगते हुए कहता है मैंने तुम्हें गलत समझा पर तुमने आज मेरी बेटी की जान बचाई मेरी बेटी के लिए तुमसे अच्छा पति कोई नहीं हो सकता तो पीटर उनसे कहता है पर अब वो मुझसे प्यार नहीं करती और
वो बदल गई है इस पर लीना का भाई कहता है मुझे ओक के पेड़ के पास दो लीना दिखी थी पीटर कहता है इसका मतलब जिस लीना से मैंने बात की थी वो जादूगरनी थी सच्चाई का पता चलते ही पीटर जादुई फूल का थैला लेकर रहस्यमय जंगल में चला जाता है अगले सीन में जादूगरनी का महल दिखाया जाता है जहां जादूगरनी लीना से क कहती है मैंने पीटर को बचाकर अपना वादा पूरा किया अब तुम यहां रहने का अपना वादा पूरा करो इधर पीटर भी जंगल में जादुई दीवार के पास पहुंच जाता है उसे पता
होता है कि फूल के इस्तेमाल से उसकी जिंदगी घट जाएगी फिर भी वो उस फूल के शक्ति का इस्तेमाल करके जादूगरनी के राज्य की सीमा की जादुई दीवार तोड़ देता है और उसके राज्य में प्रवेश कर जाता है पर जादुई दीवार तोड़ने में फूल की सारी शक्ति खत्म हो जाती है और वह फूल मुर्झा जाता है शापित फूल का इस्तेमाल करने की वजह से पीटर की जिंदगी भी घट जाती है और वो बूढ़ा हो जाता है दूसरी ओर जादूगर नी के महल में जादूगरनी लीना से बताती है जब से जैक ने मेरा दिल तोड़ा था
तब से मैं किसी भी लड़की को प्यार में नहीं पड़ने देती क्योंकि इससे सिर्फ दुख ही मिलता है इसलिए प्यार में पड़ी लड़कियों को मैं यहां ले आती हूं दूसरी ओर जादूगरनी के राज्य में प्रवेश कर चुका पीटर कुछ देर चलने के बाद जादूगरनी के महल में आ जाता है जब वो शीशे में खुद का बूढ़ा रूप देखता है तो उसे समझ में आ जाता है कि अब शायद लीना उसे पहचान भी नहीं पाएगी फिर भी वो लीना को आजाद करने के अपने वादे से पीछे नहीं हटता वहां जादूगरनी उससे कहती है तुम अपनी जिंदगी
की कीमत पर भी लीना को बचा जाने आ गए पीटर कहता है हां प्यार हमें यही सिखाता है इसलिए अब तुम लीना को आजाद कर दो इस पर जादूगरनी कहती है अब उसके आजाद होने से तुम्हें क्या फायदा तुम तो बूढ़े हो चुके हो पीटर कहता है प्यार पाने का नहीं देने का नाम है पर ये तुम नहीं समझो गी ये सुनकर जादूगरनी पीटर को महल के आंगन में ले जाती है वहां कई सारे पिंजरे लटक रहे होते हैं और हर पिंजरे में उसके द्वारा वहां लाई हुई लड़कियां पक्षी के रूप में होती हैं जादूगरनी
पीटर से कहती है इनमें से एक पिंजरे में तुम्हारी लीना भी है अगर तुम उसे इस रूप में पहचान लेते हो तो तुम उसे अपने साथ ले जा सकते हो हो पर अगर तुम उसे नहीं पहचान पाए तो हमेशा के लिए यहीं रह जाएगी पीटर कहता है ठीक है अब वोह हर पिंजरे के पक्षी को एक-एक करके देखने लगता है इस दौरान उसे एक पिंजरे में उल्लू का वही पंख मिलता है जो लीना ने जंगल में उठाया था पीटर जादूगरनी से कहता है यही है लीना तो जादूगरनी कहती है तुम्हें कैसे पता पीटर कहता है
तुम बस इसे आजाद करो क्योंकि यही है लीना उस पिंजरे में सच में लीना होती है इसलिए जादूगरनी उसे आजाद कर देती है लीना को ये नहीं पता होता कि वहां खड़ा बूढ़ा आदमी ही पीटर है और उसी ने अपनी जिंदगी खर्च करके उसे आजाद किया है इसलिए वहां से जाते वक्त वो पीटर से पूछती है कि आप कौन हैं पीटर कहता है मैं एक बूढ़ा मजदूर हूं तो अब लीना वहां से चली जाती है इसके कुछ देर बाद बूढ़ा पीटर भी वहां से उस ओक के पेड़ के पास जाता है जिस पर उसने लीना
के साथ दिल का निशान बनाया था और जहां अक्सर वो और लीना एक दूसरे से बातें किया करते थे तभी लीना भी वहां आ जाती है वो बूढ़े पीटर की बातों से उसे पहचान जाती है और उससे कहती है तुम मुझसे इतना प्यार करते हो कि मुझे आजाद करने के लिए तुमने अपनी पूरी जिंदगी खर्च कर दी पीटर कहता है फूल इस्तेमाल करने के अलावा कोई तरीका भी तो नहीं था यह सुनकर लीना कहती है अगर तुम मेरे प्यार के लिए अपनी जिंदगी खर्च कर सकते हो तो मैं भी तुम्हारा साथ देने के लिए अपनी
जिंदगी खर्च करके बूढ़ी बनना चाहती हूं पीटर उसको ऐसा करने से रोकता है और कहता है वैसे भी इस फूल की शक्ति खत्म हो चुकी है लेकिन लीना उसके पास से फूल का थैला ले लेती है और उसके अंदर से सूखे फूल को बाहर निकाल लेती है आश्चर्य की बात यह होती है उसके हाथ में आते ही व मुरझाया हुआ फूल खिल जाता है और उस पर से जादूगरनी का श्राप खत्म हो जाता है दरअसल उस फूल का श्राप तभी खत्म होता जब कोई सच्चा प्यार करने वाली लड़की उसे बिना स्वार्थ के अपने हाथ उ
से छूती अब क्योंकि श्राप खत्म हो गया था इसलिए जादूगरनी के पिंजर से सारे पक्षी आजाद होकर वापस लड़की वाले रूप में आ जाते हैं पीटर भी पहले की तरह जवान हो जाता है और लीना को गले लगा लेता है अब क्योंकि जादूगरनी के कैद से सभी आजाद हो चुके होते हैं इसलिए उसकी शक्ति छीर होने लगती है और वो जैक की मूर्ति पर आकर खुद भी एक उल्लू की मूर्ति में बदल जाती है इसके बाद जैक और लीना की शादी हो जाती है इस तरह ये फैंटेसी थ्रिलर मूवी यहीं खत्म हो जाती है