[संगीत] खुशी क्या है क्या ऐसा हो सकता है कि हालात जैसे भी हो हम हर वक्त खुश ही रहे अगर आप भी यह जादू सीखना चाहते हैं तो यह वीडियो पूरी देख लें इस वीडियो के खत्म होने तक आपको खुशी के जादू का तरीका समझ आ जाएगा एक दफा का जिक्र है कि एक छोटे से गांव में एक बूढ़ी औरत रहती थी वह बड़ी मेहरबान समझदार और हर वक्त खुश रहने वाली थी गांव के तकरीबन सभी लोग उससे बहुत मोहब्बत करते थे वो अक्सर उसके पास मशवरा लेने या अपनी मुश्किलात के बारे बात करने के
लिए आया करते थे ऐसे ही एक दिन गांव के एक नौजवान ने उससे पूछा कि मां जी मैंने आपको हमेशा ही खुशबाश मुस्कुराते हुए देखा है चाहे कुछ भी हो जाए आप कभी उदास नजर नहीं आती आप इतना खुश कैसे रह लेती हैं क्या आपको कभी बुरा नहीं लगता जब कभी हालात खराब हो तो क्या आपको दुख नहीं होता बूढ़ी औरत उसकी बात सुनकर मुस्कुराई और फिर नरम लहजे में बोली मेरे बच्चे जिंदगी कभी एक जैसी नहीं रहती उतार चढ़ाव आते रहते हैं कुछ दिन अच्छे होते हैं तो कुछ दिन बुरे लेकिन मैंने यह सीख
लिया है कि खुशी का इन दिनों से कोई ताल्लुक नहीं होता खुशी तो आपके अंदर से आती है ना कि उन चीजों से जो हमारे इर्दगिर्द होती हैं नौजवान हैरत से बोला क्या मतलब मैं आपकी बात समझ नहीं सका जब हालात ही खराब हो तो कोई इंसान भला कैसे खुश रह सकता है बूढ़ी औरत ने मुस्कुराते हुए कहा मैं तुम्हें अपनी जिंदगी की एक कहानी सुनाती हूं जब मैं जवान थी तो मेरा एक प्यारा सा घर था मेरी एक फैमिली थी मेरा शोहर और मेरे बच्चे हम ज्यादा अमीर नहीं थे लेकिन हम खुश थे फिर
एक वक्त ऐसा आया कि मेरा शौहर बीमार हो गया हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे लेकिन फिर भी हमने उसका इलाज करवाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन मेरा शौहर ठीक ना हो सका और एक दिन वह अल्लाह को प्यारा हो गया वह दिन मेरी जिंदगी का गमगीन तरीन दिन था मेरी तो जैसे दुनिया ही उजड़ गई थी मैं बहुत रोई बहुत दुखी थी मुझे ऐसा लगता था कि जैसे मैं अब कभी खुश नहीं रह सकूंगी नौजवान गौर से उसकी बात सुन रहा था बूढ़ी औरत ने अपनी कहानी जारी रखी कुछ वक्त गुजरने के बाद
मुझे एहसास हुआ कि हमेशा गमगीन रहने से रोते रहने से मेरा शौहर वापस नहीं आएगा मेरे बच्चे छोटे-छोटे थे उनको मेरी जरूरत थी मुझे उनके लिए जीना था और खुश रहने का कोई रास्ता तलाश करना था मैंने जिंदगी को एक नए अंदाज से देखना शुरू कर दिया मैंने यह समझ लिया कि जिंदगी में अच्छे और बुरे लम्हे आते रहेंगे लेकिन मैंने यह फैसला किया कि बुरे लम्हों को अपनी खुशियां नहीं छीनने दूंगी नौजवान हैरत से बोला लेकिन आपने यह कैसे किया बूढ़ी औरत मुस्कुराई और बोली हर सुबह जब मैं जागती हूं तो खुद से कहती
हूं कि आज एक नया दिन है इस दिन में बहुत कुछ अच्छा भी होगा और कुछ बुरा भी लेकिन मैं इस दिन में सिर्फ खुशी तलाश करूंगी और वह मुझे मिल जाती है कुछ दिन मुश्किल जरूर होते हैं लेकिन फिर भी मैं कोई ना कोई चीज ढूंढ ही लेती हूं जो मुझे खुशी दे चाहे वह कितनी ही छोटी क्यों ना हो शायद सूरज चमक रहा हो शायद कोई खूबसूरत फूल खिला हो या मैं अपने किसी अच्छे दोस्त से मिल लूं मेरे बच्चे याद रखना शुक्र गुजार होने के लिए हमारी जिंदगी में हमेशा कुछ ना कुछ
होता है जरूर होता है नज ने कुछ सोचते हुए पूछा लेकिन वाकई अगर कुछ बुरा हो जाए आपको कोई बड़ा दुख मिल जाए फिर आप खुश कैसे रहती हैं बूढ़ी औरत ने जवाब दिया यह आसान नहीं होता बिल्कुल भी आसान नहीं होता लेकिन मैं खुद को याद दिलाती हूं कि हर चीज गुजर जाने के लिए होती है बुरे वक्त हमेशा के लिए नहीं रहते जब कुछ बुरा होता है तो मैं खुद से कहती हूं कि यह वक्त भी गुजर जाएगा थोड़ा सबर रखो यह वक्त भी गुजर ही जाएगा और जिंदगी में हर रोज कुछ नया
सीखो नया सोचो नया करो लर्न करो [संगीत]