Scribe
Scribe

気に入りましたか? レビューを残す

Chrome拡張機能を入手

閲覧

  • 人気の動画
  • 最近の動画
  • すべてのチャンネル

無料ツール

  • 字幕ダウンローダー
  • タイムスタンプジェネレーター
  • 動画要約ツール
  • 単語カウンター
  • タイトル分析ツール
  • 動画文字起こし検索
  • 動画分析
  • チャプター作成ツール
  • クイズジェネレーター
  • 動画とチャット

製品

  • 料金
  • ブログ

Developers

  • Transcript API
  • API Documentation

法的事項

  • 利用規約
  • プライバシー
  • サポート
  • サイトマップ

Copyright © 2026. ♥を込めて作成 Scribe

— これがあなたの生活を楽にしたなら、レビューを残してください!喜びます。

Related Videos

SWAMI VIVEKANANDA : Chicago Speech In Hindi

Video thumbnail
1.16M2,355 単語11m readGrade 18
共有
Channel
Deepak Daiya
11 सितंबर 1893 शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में अपने अपने देशों को रिप्रेजेंट करने के लिए उनके लोग आए हुए थे और हमारे भारत से गए थे स्वामी विवेकानंद सभी ने वहां पर स्पीच दी थी लेकिन स्वामी विवेकानंद ने धर्म हिंदुत्व वेद गीता और भारत पर जो स्पीच दी थी उससे पूरी की पूरी दुनिया हिल गई और वहां पर मौजूद हर एक व्यक्ति अपने हाथों को रोक ही नहीं पाया ताली बजाने से जब मैंने स्टीव जॉब्स की स्टैंड फॉर स्पीच पर यह लिखा था कि विश्व की सबसे बेहतरीन स्पीच तो उस वीडियो पर मुझे
कई लोगों ने कमेंट किया था कि हमारे लिए विश्व की सबसे बेहतरीन स्पीच है स्वामी विवेकानंद की जो कि उन्होंने दी थी शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में तो क्यों ना उसका भी एक हिंदी ट्रांसलेशन हो ही जाए तो अपने मन को फिर से सारी चिंताओं से मुक्त कर दीजिए और अपना पूरा फोकस वीडियो पर तो आइए अब बिना एक भी सेकंड गवाए हम शुरुआत करते हैं अमेरिका के भाइयों और बहनों आपके इस जोरदार स्वागत से मेरा हृदय अपार हर्ष से भर गया है मैं दुनिया की सबसे पुरानी संत परंपरा और सभी धर्मों की जननी की
तरफ से आप सभी को धन्यवाद देता हूं मैं सभी जातियों और संप्रदायों के लाखों करोड़ों हिंदुओं की ओर से भी आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं मेरा धन्यवाद उन सभी वक्ताओं को जिन्होंने इस मंच से यह कहा कि दुनिया में सहनशीलता का विचार पूर्व के देशों से फैला है मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है और हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं मुझे गर्व है कि
मैं उस देश से हूं जिसने सभी धर्मों और सभी देशों के सताए गए लोगों को अपने यहां शरण दी मुझे गर्व है कि हमने अपने दिल में इजराइल की व पवित्र यादें संजोकर रखी जिनके धर्म स्थलों को रोमन हमलावरों ने तोड़कर खंडरई धर्म से हूं जिसने पारसी धर्म के लोगों को शरण दी और लगातार अब भी उनकी मदद कर रहा है जिस तरह अलग-अलग जगहों से निकली नदियां अलग-अलग रास्तों से होकर आखिरकार समुद्र में ही मिल जाती है और ठीक उसी प्रकार मनुष्य भी अपनी इच्छा से अलग-अलग रास्ते चुनता है यह रास्ते देखने में भले
ही अलग लगते हैं लेकिन यह सभी रास्ते ईश्वर तक ही जाते हैं मौजूदा सम्मेलन जो कि आज तक की सबसे पवित्र स्वभाव में से एक है वह अपने आप में गीता में कहे गए इस उपदेश का प्रमाण है कि जो भी मुझ तक आता है चाहे कैसा भी क्यों ना हो मैं उस तक पहुंचता हूं लोग अलग-अलग रास्ते चुनते हैं संघर्ष करते हैं लेकिन आखिर में लोग मुझ तक ही पहुंचते हैं यानी कि ईश्वर तक ही पहुंचते हैं अमेरिका और भारत के बीच में कई बार मतभेद हुए हैं और वह क्यों हुए हैं उसी के
संबंध में मैं एक छोटी सी कहानी आपको सुनाता हूं एक कुएं में एक मेंढक रहता था और उसी कुएं में समुद्र से एक मेंढक आ जाता है तो समुद्र वाला मेंढक कुएं वाले मेंढक से पूछता है कि तुम्हारा कुआ कि इतना छोटा है तो कुएं वाला मेंडक कहता है कि तुम कैसी बातें कर रहे हो क्या तुम्हारा समुद्र बहुत ही बड़ा है तब वह कहता है कि इतना बड़ा है कि तुम सोच भी नहीं सकते फिर कुएं वाला मेंढक कहता है कि ऐसा हो ही नहीं सकता मेरे कुएं से अच्छा और बड़ा इस दुनिया में
कुछ भी नहीं है और व उससे कहता है कि तुम मेरे कुए से बाहर निकल जाओ मैं यहीं पर रहूंगा और यही कठिनाई सदैव रही है मैं हिंदू हूं और मैं अपने कुएं में बैठकर यही सोचता हूं कि मेरा कुआं ही संपूर्ण संसार है ईसाई भी अपने कुए में बैठकर यही समझता है कि सारा संसार उसी के कुएं में है और मुसलमान भी अपने ही कुएं में बैठकर उसी को सारा ब्रह्मांड मानता है देखिए दुनिया में तीन धर्म हैं जो कि पुराणिक काल से हमारे बीच में चले आ रहे हैं हिंदू धर्म पारसी धर्म और
यदु ही धर्म लेकिन यदु ही धर्म ईसाई धर्म को अपने अंदर समाहित नहीं कर पाया है जिसके कारण उन्हें अपने जन्म स्थान से ही बाहर निकाल दिया गया और वहीं पर सिर्फ मुट्ठी भर पारसी ही बचे हैं अपने महान धर्म की कहानी बताने के लिए लेकिन भारत में एक के बाद एक न जाने कितने ही संप्रदायों का उदय हुआ और उन्होंने वैदिक धर्म को जड़ से हिलाकर रख दिया हिंदुओं को अपना धर्म वेदों के माध्यम से रहस्य प्रकट करके मिला है उनका मानना है कि वेदों का ना तो कोई अंत है और ना ही कोई
आरंभ आप सभी को यह अजीब लग सकता है कि कोई भी किताब बिना शुरुआत या अंत के कैसे हो सकती है लेकिन वेदों का मतलब किताब से नहीं है वेदों का मतलब है अलग-अलग समय में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा खोजे गए आध्यात्मिक का संचित खजाना जिस प्रकार गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत मनुष्य के पता लगाने से पहले भी काम करता था और अगर मनुष्य जाति उसे भूल भी जाए तो भी वह अपना काम करता ही रहेगा और ठीक यही बात आध्यात्मिक जगत का पालन करने वाले नियमों के संबंध में भी है वेद हमें यह सिखाते हैं कि सृष्टि
का ना तो कोई आरंभ है और ना ही कोई अंत कुछ लोग जन्म से ही सुखी होते हैं तो कुछ लोग जन्म से ही दुखी होते हैं कुछ लोग पूर्ण स्वास्थ्य का आनंद भोगते हैं तो कई लोगों के हाथ पांव नहीं होते कई लोगों को सुंदर शरीर सुंदर चेहरा उत्साह पूर्ण मन और सभी आवश्यक सामग्रियां मिल जाती है तो कुछ लोगों की पूरी जिंदगी दुख में कट जाती है तो ऐसा क्यों है कि एक ही ईश्वर ने अलग-अलग तरह के लोगों को उत्पन्न किया एक को सुखी बनाया तो दूसरे को दुखी बनाया ऐसा क्यों किया
भगवान ने ऐसा पक्षपात क्यों किया देखिए सभी धर्मों में यह बताया जाता है कि ईश्वर भेदभाव नहीं करते इसीलिए जन्म से पहले ही कुछ ऐसे कारण रहे होंगे जिसके फल स्वरूप इंसान सुखी या दुखी होता है और वे कारण है उसके पिछले जन्म के कर्म और वेद हमें प्रेम के संबंध में भी इसी प्रकार की शिक्षा देते हैं प्रेम के संबंध में भगवान श्री कृष्ण उपदेश देते हैं कि मनुष्य को इस संसार में कमल के पत्ते की तरह रहना चाहिए कमल का पत्ता जैसे पानी में रहकर भी उससे भीगता नहीं उसी प्रकार मनुष्य को संसार
में रहकर उसका हृदय ईश्वर में लगा रहे और हाथ कर्म में लगा रहे इस लोक में या परलोक में पुरस्कार की आशा से ईश्वर से प्रेम करना कोई बुरी बात तो नहीं है लेकिन केवल प्रेम के लिए ही ईश्वर से प्रेम करना सबसे अच्छा है भगवान से केवल यही प्रार्थना करनी चाहिए कि हे भगवन मुझे ना तो संपत्ति चाहिए ना संतति ही विध्या केवल इतना ही दे दे कि मैं फल की आशा छोड़कर तेरी भक्ति करूं और केवल प्रेम के लिए ही तुझ पर मेरा निस्वार्थ प्रेम हो और मैं आपको एक बहुत ही कमाल की
छोटी सी कहानी सुनाना चाहता हूं श्री कृष्ण के शिष्य युधिष्ठिर एक समय सम्राट थे लेकिन उनके शत्रुओं ने यानी कौरवों ने उन्हें सिंहासन से निकाल दिया और अपनी पत्नी और भाइयों के साथ उन्हें हिमालय के जंगलों में रहना पड़ा और वहां पर उनकी पत्नी द्रौपदी ने उनसे पूछा कि आप इतने श्रेष्ठ पुरुष हैं मनुष्यों में सर्वोपरि पुण्यवान होते हुए भी आपको इतना दुख क्यों सहना पड़ रहा है और तभी युधिष्ठिर ने उत्तर दिया कि महारानी देखो यह हिमालय कितना भव्य और सुंदर है मैं इससे बहुत ही प्रेम करता हूं यह हिमालय मुझे कुछ नहीं देता
लेकिन मेरा स्वभाव भी ऐसा है कि मैं भव्य और सुंदर वस्तुओं से प्रेम करता हूं और इसी कारण मैं इस हिमालय से प्रेम करता हूं प्रेम करना मेरा स्वभाव है और मैं इसलिए ईश्वर से प्रेम करता हूं मैं किसी बात के लिए प्रार्थना नहीं करता मैं उससे कोई वस्तु नहीं मांगता उसकी जहां इच्छा हो मुझे रखे मैं सभी अवस्थाओं में केवल प्रेम करूंगा और मैं प्रेम से कोई सौदा नहीं कर [प्रशंसा] सकता अब हम दर्शन की अभीप्सा हों से उतरकर ज्ञान रहित लोगों के धर्म की ओर आते हैं और यहां पर मैं आपको पहले ही
बता दूं कि भारतवर्ष में अने केश्वर वाद नहीं है और ना एक देव वाद से इस स्थिति की व्याख्या की जा सकती है क्योंकि गुलाब को चाहे दूसरा कोई भी नाम क्यों ना दे दो उसकी सुगंध वैसी ही रहेगी केवल नाम से व्याख्या नहीं की जा सकती और बचपन की एक बात मुझे यहां पर याद आती है कि एक ईसाई मनुष्यों की भीड़ में खड़ा होकर अपने धर्म का उपदेश दे रहा था और बातों ही बातों में वह हिंदुओं से कह गया कि अगर मैं तुम्हारी देवमूर्ति को एक डंडा लगाऊं तो वह मेरा क्या कर
सकती है तभी वहां पर खड़े हुए एक शख्स ने उत्तर दिया कि अगर मैं तुम्हारे ईश्वर को गाली दे दूं तो वह मेरा क्या कर सकता है तभी उस ईसाई ने कहा कि वह मरने के बाद में तुम्हें सजा देगा तभी वह हिंदू तन करर बोल उठा कि ठीक उसी तरीके से जब तुम मरोगे तो हमारी देवमूर्ति तुम्हें भी कठोर दंड देगी और यहां पर मैं जो कहने वाला हूं उसे ध्यान से सुनिए का अंधविश्वास मनुष्य का महान शत्रु है लेकिन कटर ता तो उससे भी बढ़कर है और एक बात मैं आपको अवश्य बता दूं
कि भारतवर्ष में मूर्ति पूजा कोई जघन्य बात नहीं है वह कोई व्यभिचार की जननी नहीं है बल्कि वह अविकसित मन के लिए उच्च आध्यात्मिक भाव को ग्रहण करने का एक उपाय है अवश्य ही हिंदुओं में भी कई सारे दोष है लेकिन ध्यान रखिए कि उनके दोष अपने ही शरीर को उत्पीड़ित करने तक सीमित है वे कभी भी अपने पड़ोसियों का गला काटने नहीं जाते एक हिंदू भले ही चीता पर अपने आप को जला डाले लेकिन वह विधर्मी हों को जलाने के लिए कभी भी अग्नि प्रज्वलित नहीं करेगा और यहां पर बैठे हुए सभी ईसाइयों से
मैं कुछ कहना चाहता हूं ईसाइयों को सदैव अपनी आलोचना सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए और मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मैं आपकी आलोचना करूंगा तो आप बुरा नहीं मानेंगे आप ईसाई लोग अपने धर्म प्रचारकों को भेजने के लिए इतने उत्सुक रहते हैं लेकिन लोगों को भूख से मर जाने से बचाने के लिए आप कुछ क्यों नहीं करते जब भारतवर्ष में भयानक अकाल पड़ा था तब सहस्त्र और लाखों हिंदू लोग भूख से ही मर गए थे तब आप ईसाइयों ने उनके लिए कुछ क्यों नहीं किया आप हिंदुस्तान में अपने धर्म का प्रचार करते हैं
उनके लिए गिरजा घर बनाते हैं वहां पर लोगों के पास में धर्म की कमी नहीं है वहां पर हिंदुस्तान में लाखों लोग सूखे गले से रोटी के लिए चिल्ला रहे होते हैं वे हमसे रोटी मांगते हैं और हम उन्हें देते हैं पत्थर तो भूखे लोगों को धर्म सिखाना क्या उनका अपमान करना नहीं है और यहां पर मैं पहले भी आप सभी से अपने गरीब भाइयों बहनों के लिए सहायता मांगने के लिए आ आया था लेकिन मैं समझ गया कि ईसाइयों से और उन्हीं के देश में सहायता प्राप्त करना बहुत कठिन है अब धार्मिक एकता के
विषय में और धर्म के विषय में पहले से ही बहुत कुछ कहा जा चुका है अब इस समय में इस संबंध में अपना मत आपके सामने नहीं रखूंगा लेकिन हां अगर कोई यह सोच रहा है कि मेरा उद्देश्य यह है कि एक धर्म की विजय हो और बाकी धर्मों का विनाश हो जाए तो भाई ऐसा होना असंभव है क्या मैं यह चाहता हूं कि ईसाई लोग हिंदू हो जाए कदापि नहीं तो मैं यह चाहता हूं कि हिंदू और बौद्ध लोग ईसाई हो जाए भगवान मुझे इस इच्छा से बचाए जिस तरीके से भूमि में बीज बोही
दिया है और मिट्टी वायु तथा जल के साथ में उसका मिलाप करा दिया है तो क्या व बीच मिट्टी वायु या फिर जल बन जाता है बिल्कुल भी नहीं वो तो अपनी वृद्धि के नियम के अनुसार वायु जल और मिट्टी को बचाकर एक पेड़ बनता है और ऐसा ही धर्म के संबंध में भी है ईसाई को हिंदू या बौद्ध नहीं हो जाना चाहिए और ना ही हिंदू और बौद्ध को ईसाई बन जाना चाहिए लेकिन हां प्रत्येक को चाहिए कि वह दूसरों के सार भाग को आत्म सार करके पुष्टि लाभ करें और सभी मिलकर वृद्धि करें
और इस सृष्टि का कल्याण करें और अंत में मैं आप सभी से यही कहना चाहूंगा कि इस धर्म महासभा ने जगत के सामने अगर कुछ प्रदर्शित किया है तो वह यह है कि शुद्धता पवित्रता और दया शलता किसी संप्रदाय विशेष की संपत्ति नहीं है और हर धर्म ने श्रेष्ठ स्त्री पुरुषों को जन्म दिया है और इन सभी सबूतों के बावजूद भी अगर कोई यह सोचता है कि सारे धर्म नष्ट हो जाए और केवल उसी का धर्म बचे तो मैं उस पर अपने पूरे दिल से दया करता हूं और उसे स्पष्ट ही बतला देता हूं कि
शीघ्र ही सारे प्रतिरोधों के बावजूद भी प्रत्येक धर्म की पता का पर यह लिखा रहेगा कि सहायता करो लड़ो मत आत्म सार करो विनाश नहीं सद्भाव और शांति रखो मतभेद नहीं आप सभी को मेरा कोटि कोटि [प्रशंसा] धन्यवाद दोस्तों आपको लग रहा होगा कि इस पेज के केवल 1012 मिनट की है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है असल में जो स्पीच हुई थी वो लगभग एक घंटे की थी लेकिन मैंने और मेरी टीम ने बहुत मेहनत के बाद में इस स्पीच का बहुत ही सरल सार निकाला है अंत में मैं आप सभी से केवल तीन
चीजें मांगूंगा पहला आप इस वीडियो को पांच लोगों को शेयर कर दें और अपना एक लाइक करके हमारा हौसला बढ़ाएं और सब्सक्राइब करके हमारी कम्युनिटी का पार्ट बने मैं आप सभी के लिए ऐसे ही वीडियोस लाता रहूंगा अगले वीडियो में फिर मिलते हैं तब तक के लिए जय हिंद जय भारत [संगीत] ब
関連動画
20 मिनट की कहानी जो जीवन बदल देगी | Dr Kumar Vishwas | Inspirational Speech
20:15
20 मिनट की कहानी जो जीवन बदल देगी | Dr Kum...
Kumar Vishwas Motivational
2,836,845 views
Swami Vivekanand Ke Chicago Bhashan Se Jo Maine Seekha | Manoj Muntashir Live Latest | Hindi Story
17:22
Swami Vivekanand Ke Chicago Bhashan Se Jo ...
Manoj Muntashir Shukla
5,163,942 views
10 साल का लक्ष्य 10 महीने में पूरा करों | A Buddhist Story On How To Achieve Goals Fast | Buddha
16:37
10 साल का लक्ष्य 10 महीने में पूरा करों | ...
Budhha Storiyan
1,607,241 views
STEVE JOBS: Stanford Speech In Hindi | By Deepak Daiya
14:02
STEVE JOBS: Stanford Speech In Hindi | By ...
Deepak Daiya
7,867,101 views
स्वामी विवेकानंद का शिकागो (अमेरिका) का दुर्लभ भाषण 🔰 || Swami Vivekanand's Chicago speech
4:59
स्वामी विवेकानंद का शिकागो (अमेरिका) का दु...
🌺 Adhyatmik Rath
4,013 views
स्वामी विवेकानंद जी के 211 प्रेरणादायक अनमोल विचार | 211 Best Quotes By Swami Vivekananda Ji | 11.ai
36:12
स्वामी विवेकानंद जी के 211 प्रेरणादायक अनम...
Little Big Idea
439,794 views
The Power of Your Subconscious Mind Audiobook | आपके अवचेतन मन की शक्ति | Sapne Sach Hote Hai |
30:28
The Power of Your Subconscious Mind Audiob...
Sapne Sach Hote Hai
1,833,106 views
Swami Vivekananda vs Andh Vishwas, Astrology and Cow Worship | Dhruv Rathee
19:54
Swami Vivekananda vs Andh Vishwas, Astrolo...
Dhruv Rathee
3,540,607 views
जिसने जाना वो मौन हो गया । अष्टावक्र गीता ! सनातन बोध !
20:46
जिसने जाना वो मौन हो गया । अष्टावक्र गीता ...
सनातन बोध - Sanatan Bodh
568,728 views
Dr. APJ Abdul Kalam Speech For Students | By Deepak Daiya
10:53
Dr. APJ Abdul Kalam Speech For Students | ...
Deepak Daiya
2,257,035 views
90% लोग नहीं जानते स्वामी विवेकानंद [Vivekananda]की ये सच्चाई Vivekananda Life Story
11:10
90% लोग नहीं जानते स्वामी विवेकानंद [Vivek...
REVEALING EYES
4,438,116 views
ये 4 सच्ची कहानी आपकी सोच बदल देगी || dr vikas divyakirti best  hindi motivational speech 2024
21:16
ये 4 सच्ची कहानी आपकी सोच बदल देगी || dr v...
Vikas Divyakirti fans
2,087,258 views
स्वामी विवेकानंद जीवनी भाग 1 | Swami Vivekananda BIOGRAPHY PART 1
1:30:25
स्वामी विवेकानंद जीवनी भाग 1 | Swami Vivek...
Yogesh Voice
1,269,313 views
मन में शक्ति कैसे पैदा करते हैं | Auto biography of a Yogi
12:47
मन में शक्ति कैसे पैदा करते हैं | Auto bio...
Think Roots
1,984,898 views
Pushpendra Kulshreshta 2024 Best Speech on India | Pushpendra | Kulshreshta | Best Speech | Hindu
9:42
Pushpendra Kulshreshta 2024 Best Speech on...
Dwarkadheesh Vastu
420,899 views
संपूर्ण चाणक्य नीति सार (सरल हिंदी शब्दों में) | Sampurna Chanakya Niti: Today's Secret to Success
2:51:19
संपूर्ण चाणक्य नीति सार (सरल हिंदी शब्दों ...
JeetFix
3,656,728 views
अकेले रहने वाले लोगों की 7 खूबियां [स्वामी विवेकानंद] | Swami Vivekananda Motivational Quotes
15:27
अकेले रहने वाले लोगों की 7 खूबियां [स्वामी...
NK Inspire
269,024 views
Vivekanand : दुनिया में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाने वाले स्वामी विवेकानंद के अनजाने पहलू (BBC)
16:22
Vivekanand : दुनिया में भारतीय संस्कृति का...
BBC News Hindi
828,623 views
कुछ बड़ा करना है? तो इस तरह सोचना होगा | The POWER of MINDSET (Audiobook)
32:55
कुछ बड़ा करना है? तो इस तरह सोचना होगा | T...
Book Voice Hindi
774,321 views
इसके बाद कभी आलस नहीं करोगे | By shree Gyanvatsal swami inspiration speech |
11:23
इसके बाद कभी आलस नहीं करोगे | By shree Gya...
The Knowledge Story
170,924 views