एक आदमी रेगिस्तान से गुजर रहा था लगातार बुदबुदा हुए कितनी बेकार जगह है यह बिल्कुल भी हरियाली नहीं है और हो भी कैसे सकती है यहां तो पानी का नामो निशान भी नहीं है तपती रेत पर वह आदमी जैसे जैसे आगे बढ़ रहा था उसका गुस्सा भी बढ़ता जा रहा था अंत में वह आसमान की तरफ देखकर झल्ला हुए बोला क्या भगवान आप यहां पानी क्यों नहीं देते अगर यहां पानी होता तो कोई भी हां कोई भी यहां पेड़ पौधे उगा सकता था और तब यह जगह कितनी खूबसूरत बन जाती ऐसा बोलकर वह आसमान की
तरफ देखता रहा मानो वह भगवान के उत्तर की प्रतीक्षा कर रहा हो तभी एक चमत्कार हुआ नजर झुकाते ही उसे सामने एक कुआ नजर आने लगा ब उस इलाके में बरसों से आ जा रहा था पर आज तक उसने वहां कोई कुआ नहीं देखा था वो आश्चर्य में पड़ गया दौड़कर उस कुएं के पास गया कुआं लबालब पानी से भरा था उसने एक बार फिर आसमान की तरफ देखा और पानी के लिए धन्यवाद करने की बजाय बोला पानी तो ठीक है लेकिन इसे निकालने के लिए कोई उपाय भी तो होना चाहिए उसका ऐसा कहना ही
था कि उसे कुएं के बगल में पड़ी रस्सी और बाल्टी दिख गई इस बार उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ वो कुछ घबराहट के साथ आसमान की तरफ देखकर बोला लेकिन मैं यह पानी ढंगा कैसे तभी उसे महसूस होता है कि उसे पीछे से कोई छू रहा है पलट कर देखा तो एक ऊंट उसके पीछे खड़ा था अब वह आदमी एकदम घबरा जाता है उसे लगता है कि कहीं व रेगिस्तान में हरियाली लाने के काम में फंस ना जाए और इस बार वह आसमान की तरफ देखे बिना ही बहुत तेज कदमों से आगे बढ़ने
लगता है अभी वह दो चार कदम आगे ही बढ़ा था कि एक उड़ता हुआ कागज का टुकड़ा उससे आकर चिपक जाता है जानते हो उस टुकड़े पर क्या लिखा था उस टुकड़े पर लिखा था मैंने तुम्हें पानी दिया बाल्टी दी रस्सी दी पानी धोने का साधन भी दिया अब तुम्हारे पास हर वह चीज है जो रेगिस्तान को हरा बरा बनाने के लिए चाहिए अब सब कुछ तुम्हारे हाथ में है आदमी एक क्षण के लिए ठहरा और अगले ही पल वह तेजी से आगे बढ़ गया और रेगिस्तान कभी हरा भरा नहीं हो पाया जानते हो क्यों
क्योंकि इंसान की आदत है शिकायत करने की वह अपने अधिकार बखूबी जानता है पर कर्तव्य नहीं जब कोई काम उसके मन के हिसाब से नहीं हो रहा होता तो वह दोष देने लग जाता है हमेशा दूसरों को कभी वह किस्मत को दोष देता है कभी भगवान को कभी मां-बाप को कभी सरकार को दोषारोपण के चक्कर में वह इस बात को भूल जाता है कि इंसान के अंदर वह शक्ति है कि अगर वह चाहे तो अपने हर सपने को पूरा कर सकता है अगर वह चाहे फिर मिलेंगे दोस्तों अगली कहानी के साथ तब तक के लिए
अपना ख्याल रखना और हमेशा मुस्कुराते रहना